Saturday, June 6, 2015
कैलाश खेर स्वस्थ होकर घर पंहुचे
पिछले कुछ दिन कैलाश खेर के लिए अच्छे नही रहे स्वास्थ्य की दृष्टि से , उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. लेकिन अब उनके चाहने वालों के लिये खुशखबरी हैं कि स्टोन के आपरेशन के बाद वह अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर पर आराम कर रहे हैं। आपरेशन के बाद पहली बार कैलाश खेर १२ जून को दुबई के वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर में परफॉर्म करेगें। विश यू ऑल द बेस्ट। Friday, June 5, 2015
अभिनेता दर्शन कुमार ने माधुरी पांडे का पहला हिंदी सांग रिंग डायमंड दी लांच किया
![]() |
| एलबम लांच |
माधुरी एम पांडे तेलगु भाषा में दो फिल्म और कई प्रिंट एड मुंबई और दिल्ली में कर चुकीं हैं माधुरी की एलबम #रिंगडायमंडदी ज़ी म्यूजिक रिलीज़ कर रही है रिंग डायमंड दी को गाया है आकृति कक्कड़ ने, संगीत है 'चन्ना वे' फेम संतोक सिंह का और गीत लिखा है कुमार ने।
Thursday, June 4, 2015
हिंदी फिल्म -- दिल धड़कने दो
रिलीज़ --- ५ जून
बैनर -- जंगली पिक्चर्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट
निर्माता -- रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर
निर्देशक -- जोया अख्तर
लेखक --- रीमा कागती , जोया अख्तर,
संवाद ---- फरहान अख्तर और जावेद अख्तर
कलाकार --- अनिल कपूर , शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा, रनवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर।
संगीत -- शंकर अहसान लॉय
गीतकार -- जावेद अख्तर।
गायक - गायिका --- फरहान अख्तर , प्रियंका चोपड़ा , सुकृति कक्कड़, सिध्दार्थ महादेवन , सुखविंदर सिंह , सुनिधि चौहान , यशिता शर्मा, मनीष कुमार टीपू , विशाल डडलानी , दिव्या कुमार ,
अलिसा मेंडोंसा।
निर्देशिका जोया अख्तर ने फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में अपना कदम रखा सन २००९ में फिल्म लक बॉय चांस से , इस फिल्म के लिए जोया को बेस्ट डेब्यू निर्देशक का अवार्ड मिला। फिर उन्होंने २०११ में " जिंदगी न मिलेगी दोबारा " फिल्म बनायी इस फिल्म के लिए भी इन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिये फिल्म फेयर , आईफा , ज़ी सिने और अप्सरा अवार्ड भी मिला।
फिल्म "दिल धड़कने दो " एक क्रूज यात्रा पर गये दिल्ली के एक पंजाबी परिवार के इर्द गिर्द घूमती है. कमल मेहरा (अनिल कपूर ) नीलम मेहरा ( शेफाली शाह ) आयशा मेहरा ( प्रियंका चोपड़ा ) और उसका भाई कबीर मेहरा ( रनवीर सिंह ), मेहरा परिवार के ये चारों सदस्य एक क्रूज़ पर अपनी छुटियाँ बिताने जाते हैं। कमल मेहरा दिल्ली का एक बहुत बड़ा बिजनिस मैन है और वो चाहता है कि उसका बेटा कबीर भी बड़ा होकर उसका बिजनिस को संभाले। लेकिन सच इससे बिलकुल ही उल्टा है कबीर को हवाई जहाज़ बहुत ही पसंद हैं और वो चाहता है कि वो पायलट बने। इसी वजह से दोनों पिता पुत्र के बीच टेंशन होता रहता है।
क्रूज़ पर कबीर की मुलाक़ात फराह ( अनुष्का शर्मा ) नाम की लड़की से होती है. फराह बहुत ही साधारण लेकिन महत्वाकांक्षी लड़की है उसके सपने बहुत बड़े हैं वो एक कुशल नृत्यांगना बनना चाहती है. इसके लिए वो अपना घर तक छोड़ देती है। कबीर फरहा से मिलकर बहुत प्रभावित होता है और उसे फरहा से प्यार हो जाता है। कबीर की बहन आयशा की शादी मानव ( राहुल बोस ) से होने वाली है लेकिन इन दोनों के बीच भी रिश्ते ठीक नही हैं। इसी क्रूज़ में सनी गिल (फरहान अख्तर ) भी है। सनी पेशे से एक पत्रकार है।
शीर्षक गीत दिल धड़कने दो ,पहली बार , गर्ल्स लाइक टू स्विंग , फिर भी यह जिंदगी ,गल्ला गूडियाँ सभी मस्ती और शोर शराबे भरपूर हैं।
Wednesday, June 3, 2015
साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह की नयी फिल्म मिसेस रॉबिनसन की शूटिंग जुलाई में
निर्माता रेबेका जो फाइंड स्टूडियोज प्रोडक्शन की मालिक हैं, इन्होने साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह को मेन लीड के लिए साईन किया है। इस फिल्म में चार फीमेल कलाकार हैं। फिल्म की कहानी और निर्देशन शीराज़ हेनरी करेंगे। फिल्म जुलाई में शुरू होगी। तनीषा ने इस फिल्म के लुक के लिए फोटो शूट कराया। इस फिल्म में कुछ पुराने कलाकार भी होंगे। ये फिल्म वीमेन ओरिएंटेड है जिसमे कॉमेडी का तड़का भी है। चार फीमेल की कहानी है मिसेस रॉबिंसन। तनीषा सिंह को अपना रोल बहुत पसंद आया है।Monday, June 1, 2015
लिबास के रेशमा और रियाज़ गांगजी ने ब्राइडल शो किया कोर्टयार्ड मैरियट में
डिज़ाइनर रेशमा और रियाज़ गांगजी ने लिबास का नया ऑनलाइन पोर्टल लिबस.co.in लांच किया कोर्टयार्ड मैरियट में जहाँ ब्राइडल शो किया जिसमे शाहवर अली उनकी पत्नी मार्सेला अली और महाक्षय चक्रबर्ती शो स्टॉपर थे। मेहमानो में सिंगर स्वाति शर्मा, परीक्षित साहनी, एकता जैन, ब्राईट के योगेश लखानी, वसंत भंडारी, अनुस्मृति सरकार, नग़मा, राजीव पॉल, सना खान, संजीव गुप्ता, असलम शेख और कई जाने -माने लोग आये। कोर्टयार्ड के अहमर शेख ने मेहमानो का खाने पीने का पूरा इंतज़ाम किया था। महाक्षय ने हरे रंग का शेरवानी पहनी थी जिसे सभी ने पसंद किया। रियाज़ ने लिबास वेडिंग डेस्टिनेशन भी मीडिया और मेहमानो के सामने लांच किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...








