श्रद्धा कपूर अब दर्शकों को हसीना के किरदार में दिखाई देंगी। कोई ऐसी वैसी हसीना नही बल्कि डॉन दाऊद की बहन हसीना बनी है श्रद्धा कपूर फिल्म हसीना - द क्वीन ऑफ़ मुम्बई में और उनके सगे भाई सिद्धान्त कपूर बने हैं दाऊद इब्राहिम। दोनों भाई बहन की यह जोड़ी परदे पर क्या कमाल दिखाई देगी यह तो फिल्म के रिलीज़ पर भी पता चलेगा लेकिन पिछले दिनों रिलीज़ हुआ इस फिल्म का पोस्टर वाकई बहुत जोरदार है। १४ जुलाई को रिलीज़ होने वाली सी फिल्म के निर्देशक है अपूर्व लाखिया। Thursday, February 16, 2017
श्रद्धा कपूर और सिद्धान्त कपूर दोनों भाई बहन एक साथ
श्रद्धा कपूर अब दर्शकों को हसीना के किरदार में दिखाई देंगी। कोई ऐसी वैसी हसीना नही बल्कि डॉन दाऊद की बहन हसीना बनी है श्रद्धा कपूर फिल्म हसीना - द क्वीन ऑफ़ मुम्बई में और उनके सगे भाई सिद्धान्त कपूर बने हैं दाऊद इब्राहिम। दोनों भाई बहन की यह जोड़ी परदे पर क्या कमाल दिखाई देगी यह तो फिल्म के रिलीज़ पर भी पता चलेगा लेकिन पिछले दिनों रिलीज़ हुआ इस फिल्म का पोस्टर वाकई बहुत जोरदार है। १४ जुलाई को रिलीज़ होने वाली सी फिल्म के निर्देशक है अपूर्व लाखिया। हिंदी फिल्म --- रनिंग शादी डॉट कॉम
रिलीज़ -- १७ फरवरी
बैनर -- राइजिंग सन फिल्म्स
निर्माता -- शूजित सिरकार और क्राउचिंग टाइगर मोशन पिक्चर्स
निर्देशक --- अमित रॉय
लेखक -- नवजोत गुलाटी और अमित रॉय
कलाकार -- तापसी पन्नू ,अमित साध , अर्श बाजवा , बिजेंदर काला
संगीत --- अनुपम रॉय ,अभिषेक , अक्षय और ज़ेब
गीतकार -- मनोज यादव और शेल
गायक - गायिका --- बप्पी लाहिरी , कल्पना पटवारी , लभ जजुंआ , सोनू कक्कड़ , जुबिन नॉटियाल , सनम पुरी , अनुपम रॉय , सुकन्या पुरकायस्था , हँसिका अय्यर।
अमित रॉय की बतौर निर्देशक "रनिंग शादी डॉट कॉम " पहली ही फिल्म है लेकिन अमित ने सरकार (२००५ ) और सरकार राज ( २००८ ) दम मारो दम ( २०११ ) में सिनेमैटोग्राफर और लेखक के रूप में काम किया है।
तमिल , तेलुगु और मलयालम की अनेकों फिल्मों में काम करने के बाद तापसी पन्नू ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा फिल्म "चश्मेबद्दूर" से। इसके बाद उन्होंने बेबी और पिंक फिल्मों में काम किया।
अमित साध ने कई टी वी धारावाहिकों और रियल्टी शो में काम किया और फिर २०१० में फूँक - २ से फिल्मों में कदम रखा। काई पो चे , गुड्डू रंगीला ,अकीरा आदि फिल्मों में भी के साथ - साथ अमित ने सलमान खान की फिल्म "सुल्तान " में भी छोटी सी भूमिका थी।
कहानी है पंजाब के शहर अमृतसर की। जहाँ आज भी लोग जाति - पाति में विश्वास करते हैं इसलिये युवा जिन्हें दूसरी जाति के लड़के या लड़की से प्यार हो जाता है लेकिन शादी नही कर पाते क्योंकि घर परिवार वाले उनकी शादी जर्बदस्ती अपनी ही जाति में करने के लिये उन पर दवाब डालते हैं मजबूरी में कई जोड़े घर से भाग जाते हैं कुछ खुश नसीब तो शादी कर दूसरे शहरों में अपने घर बसा लेते हैं लेकिन कुछ अभागे परिवार वालों की गिरफ्त में आ जाते हैं और फिर होती है ऑनर किलिंग जैसी भयावह त्रासदी।
२३ वर्षीय राम भरोसे ( अमित साध ) जिसके पास कोई काम नही है और वो जिंदगी चलाने के लिए कुछ काम करना चाहता है यह बात वो अपने दोस्त सरबजीत सदाना से कहता है। सरबजीत को लोग साइबरजीत ( अर्श बाजवा ) भी कहते हैं , स क्योंकि वो आज का बच्चा है। जिसके आदर्श हैं मार्क ज़ुकेरबर्ग , बिल गेट्स और स्टीव जॉब्स। जिसकी जिंदगी बस कम्प्यूटर और उसके आदर्शों के चारो ओर ही घूमती है। सरबजीत राम भरोसे से उम्र में छोटा है लेकिन उसका दिमाग बहुत चलता है। साइबरजीत अपने दोस्त राम भरोसे की मदद करता है और उसे एक वेबसाइट बना कर देता है जिसका नाम वो रनिंग शादी डॉट कॉम रखता है यानि यह वेबसाइट उन लोगों की शादी कराती है जिनकी शादी जाति - पाति के चक्कर में घर वाले करने नही देते। यह वेबसाइट ऐसे जोड़ो को घर से भगा कर उनकी शादी कराती है। रनिंग शादी डॉट कॉम चलाने में राम भरोसे की मदद करती है निम्मी (तापसी पन्नू ) जो किटिपिकल बिंदास पंजाबी लड़की है. बंधी बंधायी सीमाओं में वो रहना नही चाहती। जो चाहती है वही करती है। अमृतसर की पटाखा क्वीन निम्मी का भी पूरा हाथ है रनिंग शादी डॉट कॉम को सफल बनाने में। बस क्या होता है रनिंग शादी डॉट कॉम युवाओं में रातों रात लोकप्रिय हो जाती है। राम भरोसे की तो लाटरी निकल पड़ती है। युवा , बुजुर्ग और गे जोड़े भी उनकी मदद मांगते हैं।
क्या इन तीनों राम भरोसे , निम्मी और साइबरजीत की वेबसाइट युवाओं के साथ उनके मम्मी - पापा में भी उतनी ही लोकप्रिय हो पाती है ? क्या उनकी तारीफ़ होती है इस वेबसाइट के लिये या पूरा अमृतसर उनके इस काम के ख़िलाफ़ हो जाता है ? जानने के लिए देखिये "रनिंग शादी डॉट कॉम" और इस वेबसाइट पर अपना नाम रजिस्टर कीजिये।
हिंदी फिल्म राजा अबरोडिया का हुआ मुहूर्त
Wednesday, February 15, 2017
लिबास के रियाज़ रेशमा गांगजी ने समर फैशन ब्राइडल शो
लिबास के रियाज़ रेशमा गांगजी ने महालक्ष्मी के रेस कोर्स में हुए किंगफ़िशर अल्ट्रा डर्बी में अपने समर वेडिंग कलेक्शन पेश किये। मेंस कपड़ों में ट्रेडिशनल एम्ब्रायडरी और रंग का इस्तेमाल किया। फैशन शो की शुरआत में वॉक किया मिस ग्लोब डिंपल पटेल ने। शोस्टॉपर थे सुपर मॉडल शाहवर अली और उनकी पत्नी मार्सेला ने। लिबास के चेयरमैन निशांत महिमतुरा और यु वी ग्रुप के वसंत भंडारी भी इवेंट में शामिल हुए।
Monday, February 13, 2017
दीपशिखा का एक्टिंग स्कूल

Friday, February 10, 2017
हिंदी फिल्म --- जॉली एल एल बी - २
हिंदी फिल्म --- जॉली एल एल बी - २
रिलीज़ --- १० फरवरी
निर्माता ---फॉक्स स्टार स्टूडियोज़
निर्देशक -- सुभाष कपूर
कहानी , संवाद --- सुभाष कपूर
कलाकार -- अक्षय कुमार , हुमा क़ुरेशी , अन्नू कपूर, सौरभ शुक्ला, मानव कौल , सयानी गुप्ता, निखिल द्विवेदी ।
संगीत -- मंज म्यूज़िक , मीत ब्रदर्स और चिरंतन भट्ट
बैक ग्रॉउण्ड म्यूजिक --- विशाल खुराना
गीतकार --- मंज म्यूजिक , रफ़्तार ,जुनैद वसी शब्बीर अहमद
गायक गायिका --- रफ़्तार , निंदय , नीति मोहन , ज़ुबिन नौटियाल , मीत ब्रदर्स , सुखविंदर सिंह , अर्ल एडगर , मुर्तज़ा मुस्तफ़ा और क़ादिर मुस्तफ़ा।
जॉली एल एल बी ( २०१३ ) की सीक्वेल फिल्म है जॉली एल एल बी -२. पहली फिल्म में अभिनेता अरशद वारसी , बोमन ईरानी और अमृता राव मुख्य भूमिका में थे जबकि इस फिल्म में अक्षय कुमार , हुमा क़ुरेशी और अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में हैं। जॉली एल एल बी सीरीज़ की दोनों ही फिल्मों के निर्देशक हैं सुभाष कपूर। २००७ में सुभाष कपूर ने पहली फिल्म "से सलाम इंडिया" निर्देशित की फिर इसके बाद २०१० में फँस गया रे ओबामा निर्देशित की।
जॉली एल एल बी - २ फिल्म दिखाती है हमारी न्यायिक प्रक्रिया को। १२५ करोड़ है भारत की जनसंख्या लेकिन बस २० हज़ार ही जज हैं. जबकि साढ़े तीन करोड़ मुकदमे ऐसे हैं जिनका निर्णय होना बाकी है।
सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म जॉली एल एल बी - २ की कहानी। हास्य , व्यंग और कोर्ट रूम ड्रामा से भरपूर फिल्म जॉली एल एल बी - २ की कहानी है जॉली यानि जगदीशश्वर मिश्रा नाम के असफल वकील की। जॉली हालाँकि एक असफल वकील है लेकिन उसके भी बड़े - बड़े सपने हैं कि वो भी एक दिन बहुत बड़ा वकील बने , बहुत बड़े - बड़े मुक़दमे लड़े और जीते, एक बड़ी सी रोल्स रॉयस गाड़ी उसके पास हो। अपने इन्ही सपनों को पूरा करने के लिये वो कानपुर से लखनऊ आता है। किसी भी तरह का कोई भी मुकदमा लड़कर जॉली जल्दी पैसा बनाना चाहता है। इस तरह कोर्ट के गलियारों में अपनी जिंदगी बिता रहा जॉली पुष्पा पाण्डेय ( हुमा क़ुरेशी ) से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। जॉली के सपनों को उड़ान देने के लिये उसके पास एक ऐसा सच्चा लेकिन पेचीदा मुक़दमा आता है जिसको उसे किसी भी तरह जीतना ही है जबकि उसके सामने बहुत ही चालाक और भृष्ट वकील खड़ा है सचिन कान्तिलाल माथुर ( अन्नू कपूर ), जो कि किसी भी मुकदमे का रुख मोड़कर अपनी ओर करने की क्षमता रखता है। माथुर अपने केस को जीतने के लिये किसी भी हद तक जाने वाला वकील है। ऐसे वकील के सामने क्या जॉली खड़ा भी रह सकेगा। क्या जॉली अपनी वकालत के जरिये अपने सच्चे मुवक्किल को न्याय दिला पायेगा या माथुर जैसे चालाक वकील, जिसे सारे दांव पेच आते हैं , के सामने घुटने टेक देगा ? Wednesday, February 1, 2017
लेखक साहिल एस शर्मा पुस्तक मि.बेगर बिलिनेयर का प्री-लांच
‘मि. बेगर बिलिनेयर’ नामक पुस्तक को वर्सोवा द हाऊस नाम से प्री-लांच किया। यह उपन्यास ऐसा विषय पर है, जो सभी जानते है, लेकिन इस छोटे-से मामले पर कोई बात नहीं करना चाहता। यह किताब एक भिखारी पर है जो खुद को मि. बेगर बुलाता है और उसकी इच्छा है कि विश्व में सबसे रईस भिखारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहता है। वैसे, इस तरह का कन्सेप्ट किसी ने सुना नहीं था, मगर एक युवा लेखक साहिल एस शर्मा ने इस विषय को सभी के सामने लाया है, जो एक परिवर्तन में विश्वास करते है। यह ऐसा परिवर्तन है कि भीख मांग बंद करके हमें हमारा देश मजबूत बनाना है। इस किताब की प्री-लांचिंग के समय एक असली भिखारी (जो १९७६ से भीख मांग रहा है), मिडिया के सामने उसके हाथों पुस्तक के कवर का अनावरण किया। यह पुस्तक लिखने के लिए कैसे साहिल एस शर्मा प्रभावित हुए ? इस पर उन्होंने बताया कि तीन साल पहले एक सिग्नल पर एक छोटी-सी लड़की पेन बेच रही थी, उसे प्रभावित होकर पुस्तक लिखने का विचार मन में आया और इन सालों में पुस्तक का लेखन किया। उन्होंने बताया कि हमारे देश में भिखारियों की संख्या बढ़ रही है और उनके बारे में दया आती है और पैसा देकर उन्हें बिगाड़ रहे है। खैर, यह एक साहसी कदम है और साहिल का मानना है कि एक दिन हमारे देश से भिखारी मुक्त हो जाएंगे।
भारत के हर नागरिक के लिए ‘मि. बेगर बिलिनेयर’ पढ़ना जरुरी है और भीख मांगना खत्म करने के लिए साहिल का साथ दे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...




