Sunday, January 8, 2017

निर्माता अमोल मोंगा और कार्यक्रम सक्सेस स्टोरीज जमीन से फलक तक



युवा और गतिशील उद्यमी अमोल मोंगा ने सफलता की कहानियों के साथ टेलीविजन उद्योग में बतौर निर्माता अपने कैरियर की शुरुआत की है। नया शो  'सक्सेस स्टोरीज – जमीन से फलक तक’ को भारत के सबसे बहुमुखी अभिनेता शेखर सुमन होस्ट कर रहे हैं। यह शो लोकप्रिय राष्ट्रीय चैनल 'ज़ी बिज़नेस' पर १ जनवरी २०१७ से हर रविवार को प्रसारित हो चुका है। अमोल मोंगा ने अपने कैरियर की शुरुआत ब्रांडिंग और इवेंट्स की थी और
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर गुणवत्ता और पुरस्कार भी हासिल किए है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब टेलीविजन की दुनिया में आ गए है।
Displaying ankita,amol monga & sushmita sen.jpgइस नए वेंचर के बारे में बात करते हुए अमोल मोंगा ने बताया कि 'सक्सेस स्टोरीज – जमीन से फलक तक’ की सबसे खास और अहम बात यह है कि इसमें आम आदमी की सफलता और उसके जीवन के यात्रा की गाथा है। इस तरह की कहानियों पर प्रकाश डाला है। हम एक बड़े पैमाने पर आम जनता के साथ जुडना चाहते थे और टेलीविजन के सिवाय कोई दूसरा माध्यम नहीं था। राष्ट्र में बड़े पैमाने पर दर्शकों का प्यार सिर्फ टेलीविजन के माध्यम से मिल सकता है।इस शो में १३ हप्ते की लंबी श्रृंखला है, जिसमें केंद्रिय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी, फिल्म अभिनेता सोनू सूद और अन्य अनेकों  १३ व्यक्तियों की अनकही कहानियों का प्रदर्शन करेंगे। कई असाधारण से साधारण पुरुषों की कहानियां भी है, जिसे शेखर सुमन होस्ट करेंगे।Displaying sonu sood,ankita,shekhar suman & amol monga.jpg

Friday, January 6, 2017

प्रियंका चोपड़ा की नज़र अब पंजाबी फिल्मों पर





प्रियंका चोपड़ा अभिनय तो अमेरिकन टी वी शो और हॉलीवुड की फिल्मों में कर रही हैं लेकिन अभी वो निर्माता बनी हैं बस भारत की प्रादेशिक भाषा की फिल्मों की।  जल्दी ही उनकी एक पंजाबी फिल्म आ रही है "सरवन " . इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा के बैनर "पर्पल पेबल पिक्चर्स " और पूजा एंटरटेनमेंट ने मिलकर बनाया है। इस फिल्म से पहले इन दोनों ने मिलकर मराठी फिल्म " वेंटिलेटर " बनायी थी।  पूजा एंटरटेनमेंट की दीपशिखा देशमुख ने बताया कि " 'सरवन' फिल्म के बाद हम दक्षिण भाषा की भी एक फिल्म बना रहे हैं इसके बाद और भी कई फ़िल्में पाइप लाइन में हैं। " इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेष बात यह है कि इस फिल्म की निर्माता तीनों ही महिला हैं प्रियंका चोपड़ा , मधु चोपड़ा और दीपशिखा देशमुख।  दीपशिखा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वाशु भगनानी की बेटी हैं। जैसा कि सभी जानते हैं प्रियंका गाती भी हैं और गायकी का यह गुण प्रियंका को उनके पिता अशोक चोपड़ा से  मिला है. मराठी फिल्म " वेंटिलेटर " में  प्रियंका ने एक गीत गाया  था जबकि "सरवन" में उनके पिता की आवाज़ में शबद है। यानि जिस फिल्म की निर्माता प्रियंका  होंगी उस फिल्म में उनके परिवार के सदस्यों की आवाज़ आपको सुनने को जरूर ही मिलेगी।

अतिथि इन लन्दन मई २०१७ में



पहले अतिथि २०१० में आये थे अब अतिथि लन्दन में २०१७ में आयेगें तो  आप सभी तैयार हो जाइये उनका स्वागत करने के लिये। २०१० की हास्य फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे की सीक्वेल फिल्म अतिथि इन लन्दन आने वाले साल यानि ५ मई २०१७ में आयेगी । पैनोरमा स्टूडियोज की इस फिल्म के निर्माता है कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक निर्देशक हैं अश्वनि धीर। पिछली फिल्म में अजय देवगन और कोंकणा शर्मा की जोड़ी थी , जबकि इस फिल्म अतिथि इन लन्दन में कार्तिक आर्यन , कीर्ति खरबंदा , तन्वी आज़मी और संजय मिश्रा हैं और अतिथि तो आप सब जानते ही हैं कौन होंगे हमारे परेश रावल।  

खुलमखुल्ला ऋषि कपूर

अभिनेता ऋषि कपूर आजकल सबसे ज्यादा चर्चित रहते हैं ट्विटर पर अपने बेबाक़ी बातों की वज़ह से।  यानि हर बात पर वो खुलमखुल्ला अपनी राय रखते हैं और अब उनकी आ रही है बायोग्राफ़ी जिसमें उनकी तरह ही उनकी बेबाक़ जिंदगी, फ़िल्में अभिनय  और परिवार के बारे में जानकारी होंगी ।  ऋषि कपूर अनसेंसर्ड - खुलमखुल्ला  नाम से ऋषि की बायोग्राफ़ी  १५ जनवरी को  रिलीज़ हो  रही है तो तैयार हो जाइये इसे पढ़ने के लिये।  

विद्या बालन रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं

जिस पर देखो रणबीर का जादू छाया हुआ है पहले ऐश्वर्या ने रणबीर के साथ काम किया और अब विद्या बालन भी रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं और सनसनी फैलाना चाहती हैं। जब विद्या से पूछा गया कि किस हीरो के साथ आप काम करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि  वैसे तो मुझे सभी के साथ काम करने में मज़ा आता है लेकिन अगर रणबीर कपूर के साथ मुझे मौका मिले तो मज़ा आ जाये। 

डॉ मशहूर गुलाटी बने अर्नब

डॉ मशहूर गुलाटी  यानि गुत्थी यानि अभिनेता सुनील ग्रोवर अपने हास्य अभिनय से टी वी शो में तो दर्शकों को हँसा - हँसा कर लोट पोट कर ही चुके हैं लेकिन अब वो नये अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करेगें यानि बड़े परदे पर आ रहे हैं एक पत्रकार बन कर जो कि दाऊद के साथ इंटरव्यू करता है। इस फिल्म में  सुनील का नाम अर्नब घोष है और जो लोकप्रिय पत्रकार अर्नब गोस्वामी की तरह ही अपने शो में आये हुए मेहमानों पर चीखता है और उन्हें जवाब नही देने देता है। अर्नब बनकर कितना मनोरंजन करेगें सुनील यह ६ जनवरी को दर्शकों को पता चल ही जायेगा। 

अभिषेक बच्चन भी निर्माता बने


अभिनेता अभिषेक बच्चन  फिल्म निर्माता  बन गये  हैं अपनी होम प्रोडक्शन के बैनर की इस साइंस थ्रिलर  में अभिषेक खुद मुख्य भूमिका में होंगे जबकि इस फिल्म में नायिका के लिए वो एक नये चेहरे की तलाश में हैं। निर्देशक प्रभुदेवा की इस फिल्म की कहानी बायें हाथ का प्रयोग करने वाले ऐसे इंसान की कहानी है जिसे विशेष शक्तियाँ हासिल हैं। इससे पहले २००८ में फिल्म द्रोण में भी अभिषेक के पाद सुपर पॉवर थी उस फिल्म का क्या हुआ था सभी जानते हैं। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...