ये लिबास स्टोर के मालिक रियाज़ और रेशमा गांगजी के लिए बड़े गर्व की बात है क्यूंकि उन्हें न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में अपने कपड़े को दिखाने का मौक़ा मिला है। रियाज़ और रेशमा गांगजी ने मॉडल अर्जिता रॉय के साथ काले रंग के गाउन में मीडिया के साथ शूट किया। रियाज़ और रेशमा गांगजी दुनिया के आठ डिज़ाईनर में चुने गए हैं। रियाज़ वहां पर काले ,सफ़ेद और लाल रंग यूज़ कर रहें हैं क्यूंकि सफ़ेद शांति का प्रतिक है ,काला शोक का है क्यूंकि जो लोग मरे थे ९/११ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में और लाल ज़िन्दगी के लिए जो हमेशा चलती रहती है। ये शो २५ जून को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होगा। हमें रियाज़ और रेशमा गांगजी पर गर्व है जो भारत का नाम रौशन करने इस इवेंट में जा रहे हैं। Wednesday, June 18, 2014
रियाज़ और रेशमा गांगजी ने न्यूयॉर्क कलेक्शन अर्जिता रॉय मॉडल के साथ जुहू स्टोर पे मीडिया को दिखाया
ये लिबास स्टोर के मालिक रियाज़ और रेशमा गांगजी के लिए बड़े गर्व की बात है क्यूंकि उन्हें न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में अपने कपड़े को दिखाने का मौक़ा मिला है। रियाज़ और रेशमा गांगजी ने मॉडल अर्जिता रॉय के साथ काले रंग के गाउन में मीडिया के साथ शूट किया। रियाज़ और रेशमा गांगजी दुनिया के आठ डिज़ाईनर में चुने गए हैं। रियाज़ वहां पर काले ,सफ़ेद और लाल रंग यूज़ कर रहें हैं क्यूंकि सफ़ेद शांति का प्रतिक है ,काला शोक का है क्यूंकि जो लोग मरे थे ९/११ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में और लाल ज़िन्दगी के लिए जो हमेशा चलती रहती है। ये शो २५ जून को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होगा। हमें रियाज़ और रेशमा गांगजी पर गर्व है जो भारत का नाम रौशन करने इस इवेंट में जा रहे हैं। साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह की मुलाक़ात शत्रुघन से एक पार्टी में मिली
पहलाज निहलानी ने शत्रुघन सिन्हा के इलेक्शन में जीत के लिए जुहू के जे डब्लू होटल में पार्टी रखी जहाँ फिल्म और समाज के कई जानेमाने लोगों को आमंत्रित किया। साउथ की तनीषा सिंह भी इस पार्टी में आमंत्रित थी। उनकी मुलाकात एक्टर और नेता शत्रुघन सिन्हा से हुई और उन्होंने उन्हें जीत की बधाई भी दी। पार्टी में संजय ख़ान, राकेश रौशन,जीतेन्द्र, प्रेम चोपड़ा, रंजीत और कई लोग आये थे।संचिति सकट ने १३ साल की उम्र में पहला आइटम गीत मराठी फ़िल्म गहन के लिए गाया
संचिति सकट आजकल बहुत खुश है क्यूंकि १३ साल में ही उसे कई गाने मिल रहे हैं गाने के लिए। हाल ही में संचिति ने स्वरुप भालवंकर के लिए मराठी फ़िल्म गहन में आइटम गीत गाया। स्वरुप ने बताया की फ़िल्म की हीरोइन १७ साल की थी इसलिए हमें अलग आवाज़ की ज़रूरत थी और जब मैंने संचिति की आवाज़ सुनी तो मैंने उसे गाने के लिए बुला लिया। फिल्म के निर्माता हैं वसंत दीनानाथ महस्कर और लक्ष्मण बर्षा घरत और निर्देशक हैं मंदार गैधानी और कहानी लिखी है प्रेमानंद गज्वी ने। फिल्म श्री दक्षायणी चित्र और विथाइ प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है।तनीषा सिंह ने अपना जन्मदिन दोस्तों और परिवार के साथ पेनिनसुला ग्रैंड होटल में मनाया
तनीषा सिंह इस साल अपना जन्मदिन अँधेरी ईस्ट के पेनिनसुला ग्रैंड होटल में मनाया जहाँ उसने अपने परिवार और फ़िल्मी दोस्तों को आमंत्रित किया। पार्टी ९ बजे शुरू होकर देर रात तक चली। टीना घई और अनूप जलोटा पार्टी में सबसे पहले आये थे। बाद में डॉली बिंद्रा, ब्राईट के योगेश लखानी, सतीश शेट्टी, लक्ष्मी त्रिपाठी, नवीन प्रभाकर, रेहमान खान, राजीव ठाकुर, डॉक्टर वचन शेट्टी और कई लोग आये। तनीषा ने पर्पल रंग की गाउन पहनी थी। सभी ने केक काटने के बाद डांस किया।
Tuesday, June 17, 2014
क्यों देखे साजिद खान की फिल्म 'हमशक्ल'
साजिद खान की इस हास्य फिल्म “हमशक्ल” से पहले भी दो फ़िल्में इसी नाम की आ चुकी हैं एक १९७४ में जिसमें राजेश खन्ना नायक और तनुजा थे और दूसरी फिल्म हमशक्ल १९९२ में आयी थी जिसमें विनोद खन्ना और मीनाक्षी शेषाद्री थे. यानि कि साज़िद खान की 'हमशक्ल' तीसरी फिल्म है.
क्यों देखे यह फिल्म --- अगर आप साज़िद खान के प्रशंसक हैं उनकी फ़िल्में देखना पसंद करते हैं हालांकि उनकी पिछली फिल्म " हिम्मतवाला" ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नही माँगा लेकिन उससे पहले आयी "हाउसफुल" सीरीज़ की दोनों फिल्मे सफल रही थी.
इस फिल्म में ३ नायक हैं जो की तीन - तीन चरित्र अभिनीत कर रहे हैं। तीन नायिकाएं भी हैं फिल्म में। तो फिल्म देखने में थोड़ा कन्फ्यूज़न तो होगा ही शायद दर्शको को हंसाने में भी साज़िद को कामयाबी मिले।
सैफ अली, रितेश देशमुख और राम कपूर लड़कियों के गेटअप में भी आपको दिखाई देंगे।
'हिम्मतवाला' बनाते समय शायद वो ओवर कॉन्फिडेंस के शिकार हो गए थे. यह उन्होंने खुद माना है तो हो सकता है यह फिल्म उन्होंने अच्छी ही बनाई हो।
संगीत भी ठीक ठाक है।
Monday, June 16, 2014
क्या लोकप्रिय गीत कॉलर ट्यून का संगीत नक़ल है ?
संगीत की नक़ल वैसे तों कोई भी नयी बात नही है. काफी पहले से
यह हमारी हिंदी फिल्मों में होता आया है लेकिन अगर आप किसी का संगीत अपनी फिल्म
में लेते हैं तों कम से कम उसका आभार तो प्रकट कर सकते हैं. लेकिन क्यों लोग दूसरे
किसी के मेहनत से तैयार किये गए संगीत को अपना नाम देते हैं और फिर हिचकते हैं
उसका आभार देने में भी
जल्दी ही रिलीज़ होने
वाली फिल्म है निर्देशक साजिद खान की “हमशक्ल”. इस फिल्म का एक गाना ‘कॉलर ट्यून’ श्रोताओ में ख़ासा लोकप्रिय हो रहा है. इस
फिल्म में संगीत दिया है हिमेश रेशमिया ने, जबकि इसी गीत की मिलती जुलती धुन का
गीत” सोनिये तू” है. जनवरी २०१२ में रिलीज़ हुई बंगाली फिल्म “खोकाबाबू” के इस गीत में
संगीत दिया है संगीतकार ऋषि चंदा का.
हू ब हू संगीत है ‘सोनिये तू’ गीत का यह दावा है संगीतकार
ऋषि चंदा का
दोंनो गीतों के लिंक्स आपके सामने आप सुनिए और बताइए की
क्या सच में ऐसा है .
क्या लोकप्रिय गीत कॉलर ट्यून का संगीत नकल है ?
Thursday, June 12, 2014
दिल बेक़सूर है नकाश अज़ीज़ का
“साड़ी के फाल सा” फेम गायक नकाश अज़ीज़ का नया
गाना “दिल बेकसूर है” श्रोताओ के सामने है. फिल्म “लेकर हम दीवाना
दिल” के इस गीत में संगीत है नकाश के आदर्श संगीतकार ए आर रहमान
का. निर्देशक आरिफ अली की फिल्म का यह रोमांटिक सॉफ्ट गीत है और नकाश की पिछली
गायकी से बिलकुल ही अलग है यह .
अभी तक नकाश ने चाहे वो हिंदी फिल्मों के
गीत हो या बंगाली फिल्मों के सभी में धतिंग नाच और गन्दी बात जैसे मस्ती और छेडछाड
से भरपूर गीतों को गाया है जबकि यह गीत “दिल है बेक़सूर” उन्होंने बिलकुल
ही नये अंदाज़ में गाया है. संगीतकार ए आर रहमान ने नकाश की काबिलियत को पहचान कर
उनसे यह सॉफ्ट नम्बर गवाया है. जिस खूबसूरती से नकाश ने उन मस्ती भरे गीतों को
गाया था उसी ख़ूबसूरती के साथ उन्होंने इस रोमांटिक गीत को गाया है.
अपने इस गीत से खुद नकाश भी बेहद खुश हैं
वो कहते हैं,’रहमान सर मेरे आदर्श हैं उनके साथ काम करना हमेशा मेरी पहली पसन्द
रहा है उनके निर्देशन में इस गीत को गाकर मैं कह सकता हूँ कि मेरा एक सपना पूरा हो
गया.’
इससे पहले नकाश ने आर राजकुमार, फटा
पोस्टर निकला हीरो, कॉकटेल, दिल्ली ६, एजेंट विनोद, रॉक स्टार, जब तक हैं जां, रांझना, ये जवानी है दीवानी और बर्फी आदि फिल्मों के साथ - साथ बंगाली फिल्मों
में गीतों को गाया है और मराठी फिल्मों में संगीत भी दिया है.
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)