Tuesday, September 26, 2023

निफ्टेम में पोषण और अंतरराष्ट्रीय 'श्रीअन्न' सम्मेलन हुआ संपन्न

सोनीपत के कुंडली स्थित (निफ्टम) राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रो.अजय कुमार सूद, प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर, भारत सरकार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
भारत समेत 12 विभिन्न देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिष्ठित संस्थानों के कुलपति, वैज्ञानिक, और प्रमुख शामिल हुए.
निफ्टम के निदेशक डॉक्टर हरिंदर सिंह ओबराय ने इस अवसर पर कहा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मोटे अनाज को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय को दोगुना करने व सफल उद्यमी के तौर पर आगे बढ़ने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। यह उन्हीं की कोशिश है जो मिल्लेट यानि मोटे अनाज को देश विदेश में इतना बढ़ावा मिला है
प्रो अजय कुमार सूद ने बताया हाल में ही जी 20 सम्मेलन में भी 220 से ज्यादा मीटिंग हुई थी और सभी मीटिंग में श्रीअन्न का भोजन मेहमानों को परोसा गया, जिसकी खूब सराहना हुई । उन्होंने कहा है कि इससे किसान से लेकर उद्यमियों  को अंतराष्ट्रीय बाजार मिल रहा है । 
डॉक्टर त्रिलोचन महापात्रा चेयरमैन पीपीवीएफआरए ने कहा कि देश में मोटे अनाज के प्रयोग से कुपोषण से बचा जा सकता है क्योंकि इसकी न्यूट्रीशन वैल्यू बहुत अधिक होती है।
उन्होंने कहा है जलवायु परिवर्तन के चलते आम फसलों के लिए जितना पानी चाहिए उतना पानी उपलब्ध नहीं हो पाता जबकि मोटे अनाज को पैदा करने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है।
निफ्टम में आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से ट्रेनिंग दी जा रही है। यहां से प्रशिक्षित उद्यमी अपने प्रोडक्ट तैयार करके बाजार में बेच रहे हैं। उन्हें ब्रांड प्रमोशन से लेकर बेचने तक निफ्टम मदद करता है।
कार्यक्रम के समापन समारोह में
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि 3 से 5 नवम्बर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रगति मैदान में मोटे अनाज को लेकर विशाल उत्सव मनाया जाएगा जिसमें  प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जाएगा। 
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए .. विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

Sunday, August 27, 2023

नेहा भसीन का कुट कुट बाजरा हिट हुआ



जग घुम्या, लौंग गवाचा, काला डोरिया जैसे सुपर हिट गानों की गायिका नेहा भसीन एक बार पुनः चर्चा में है अपने नए पंजाबी लोक गीत  कुट कुट बाजरा से।

100 से अधिक बेहतरीन फिल्मों के गाने गा चुकी नेहा भसीन दिल्ली से है। नेहा भसीन ने हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगू और पंजाबी में भी गाने गाए हैं। 

नेहा ने मेरे ब्रदर की दुल्हन, नीरजा, गुंडे, सुल्तान, टाइगर जिन्दा है, फैशन जैसी फ़िल्मों के लिये गीत गाए हैं। 

सुल्तान के गीत जग घूमेया और पानी रावी दा के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्म फेयर अवार्ड प्राप्त हुआ था। वैसे उनकी 7 फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामंकन हुआ है।

थोड़ा पीछे जाएं तो उन्हे 9 वर्ष की उम्र में मरीहा कैरी के गाने हीरो को गाकर अवार्ड जीता था। श्यामक डावर एकादमी से नृत्य की शिक्षा प्राप्त नेहा ने गाने की प्रारम्भिक शिक्षा उस्ताद गुलाम मुस्तफ़ा से ली थी। 

उस्ताद जी से शिक्षा के कारण ही कुट कुट बाजरा जैसा लोक गीत नेहा ने बहुत सरलता से गा लिया । लेकिन जिनको नही पता उनकी जानकारी के लिए नेहा चैनल वी की प्रतियोगिता कोक वी पॉपस्टार में चयनित होने के बाद एकाएक सुर्खियों में आ गई थी और पांच लड़कियों के पॉप वीवा की सदस्या थी। ये 2002 की बात है उसी दौरान वो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ रही थी। एल एस आर में पढ़ने का मतलब ही है कि वो पढ़ाकू रही होंगी।

बाद में वो एकल गायिका बन गई और उनको फिल्म फैशन में कुछ खास है पहली बार गाने का मौका मिला। अपनी पहली गायकी के लिए फिल्म फेयर में उनका नाम दर्ज हुआ इससे ये तो निश्चित हो गया एक बेहतरीन गायिका का आगाज हो चुका है। 

उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा ।एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी गायकी का लोहा मनवाया।अभी तक 100 से अधिक फ़िल्मों में गाने गा चुकी नेहा के जितने फिल्मी गाने हिट है उतने ही उनके एकल गाने बेहद चर्चित है उनका एकल गाना जूती भी सुपर हिट है।

अब कुट कुट बाजरा हाल ही में आया है और यूटयूब पर 10 लाख, इंस्टाग्राम पर करीब चार लाख लोग देख चुके है। किसी गायक के लिए गर्व की बात होती है आज कि उनके एकल गाने को कितने दर्शक मिले डिजिटल पर और उसमे नेहा एक बार फिर पास हो गई है, वो भी लोकगीत को हिट करा के। उम्मीद है 15/20 दिन में कुट कुट बाजरा को पचास लाख देख चुके होंगे। तब सफ़लता के जश्न को जोर शोर से मनाया जायेगा।


Tuesday, August 1, 2023

Gadar2 देखिए बड़े परदे पर 11 अगस्त को

एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है! 🤩
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिए तारा सिंह की कहानी सहपरिवार। 💥
अभी बुक कीजिये अपने टिकिट्स। 🎟️ 

#Gadar2 आ रही है बड़े पर्दे पर 🔥 लगाने इस स्वतंत्रता दिवस! 🇮🇳
सिनेमा घरों में 11 अगस्त से।

@zeestudiosofficial @gadarmovie_official @iamsunnydeol @ameeshapatel9 @iutkarsharma @anilsharma_dir @anilsharmaprod @mithoon11 @shabinakhanofficial @quadri.sayeed @simratkaur_16 @manishwadhwa.in @mrgravitas @zeemusiccompany @zee5 @zeecinema @zee5global 

@ZeeStudios @GadarMovieOfficial @sunnydeol #AmeeshaPatel @iutkarsharma #AnilSharma @Anil-Sharma-Productions-LLP @Mithoon11 @ShabinaKhanOfficial @quadrisayeed @ActressSimratKaur @manishwadhwa @mrgravitas @ZeeMusicCompany @zee5 @ZeeCinemaChannel @ZEE5Global

*Twitter*

@ZeeStudios_ @Gadar_Official @iamsunnydeol @ameesha_patel @iutkarsharma @Anilsharma_dir @anilsharmaprod @Mithoon11 @shabinaakhan @SayeedQuadri2 @simratkaur_16 @manishwadhwa @gauravchopraa @ZeeMusicCompany @ZEE5India @zeecinema @ZEE5Global

Friday, November 4, 2022

शाहरुख़-करन की ‘कभी अलविदा…’ की इंटर्न लुपिता न्योंगो-ओ हॉलिवुड मूवी ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' की हीरोइन*


हॉलिवुड की आगामी फिल्म ‘ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर’ आजकल सुर्खियों में है। यह फिल्म हिट ‘ब्लैक पैंथर’ की सिक्वल है। इस फिल्म में लुपिता न्योंगो-ओ बतौर हीरोइन दिखाई देगी, जोकि 2006 में रिलीज़ हुई ‘कभी अलविदा ना कहना’ में इंटर्न थीं। केन्यन-मेक्सिकन मूल की इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने ‘12 इयर्स ए स्लेव’ फिल्म के लिए ऑस्कर अवोर्ड भी जीता है।
 
‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' एक अमरिकन सुपरहीरो फिल्म है। फिल्म मार्वेल कॉमिक्स के किरदार ब्लैक पैंथर पर आधारित है। इसका निर्माण मार्वेल स्टुडियोज़ ने किया है। कहानी में वकांडा के लीडर्स को अपने राजा टी’चल्ला यानी ब्लैक पैंथर की मौत पश्चात देश को तालोकन के दुश्मनों से बचाने का संघर्ष करता दिखाया गया है।
 
फिल्म की अभिनेत्री लुपिता न्योंगो-ओ का बॉलिवुड और सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ गहरा कनेक्शन है। करन जौहर निर्देर्शित ‘कभी अलविदा ना कहना’ फिल्म न्यू यॉर्क में शूट हो रही थी। तब लुपिता ने इसमें इंटर्नशिप की थीं। वो न सिर्फ भारतीय फिल्मों से परिचित हैं, लेकिन उसे के साथ काम करने का अनुभव भी हैं।
 
ओरिजिनल मूवी में टी’चल्ला का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता चैडविक बोसमैन का 2020 में कैंसर से निधन हुआ था। उनके बिना सिक्वल बनाने को लेकर फिल्म के लेखक जो रॉबर्ट कोल और रायन कूगलर के सामने बड़ी चुनौती थी। आखिरकार उन्होंने ऐसी कहानी लिखी जिसमें दिखाया जाता है कि वकांडा किस तरह टी’चल्ला को खोने के बाद अपना वजुद बनाए रखने की लड़ाई लड़ता है। इससे पहले की ब्लैक पैंथर फिल्मों में एक इंसान की शक्तियां दूसरे इंसान को मिलने की परंपरा रही है। उससे बिल्कुल अलग तरीके से इस फिल्म में कहानी आगे बढ़ती है। इस ट्विस्ट से फिल्म बेदह रोचक बनी है। इसमें ज़मीन पर, पानी के नीचे और आकाश में हो रहे रोमांचक एडवेंचर की भरमार है।
‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' 11 नवम्बर को प्रदर्शित होने वाली है। शाहरुख जैसे सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी ऑस्कर विजेता लुपिता को मार्वेल की इस फिल्म में देखने लोगों में बेशक बहुत इंतज़ारी रहने वाली है। वॉल्ट डिजनी स्टुडियोजड वितरीत इस फिल्म का निर्देशन रायन कूगलर ने किया है।

Sunday, July 31, 2022

उभरती गायिका रीया भट्टाचार्य ने गाया मराठी फिल्म में पहला गाना

नाम पढ़कर लगेगा गायिका बंगाल की है पहला गाना जिसकी इस समय खूब चर्चा है। महेश मांजरेकर निर्देशित मराठी फिल्म दे धक्का 2 में रीया ने अपना पहला फिल्मी गाना गाया है यूट्यूब पर पोस्ट करते ही 3 दिन में ही सवालाख दर्शक गाने को देख चुके है । इस सुरीले गाने के वीडियो को अगले 15 दिन एक मिलियन दर्शक मिलने की उम्मीद है ।


दे धक्का 2 की सफलता के विषय में रीया ने बताया मैं अपने को खुशनसीब समझती हूं मुझे यह गाना गाने का मौका मिला। धन्यवाद देना चाहती हूं निर्देशक महेश मांजरेकर और संगीतकार हितेश मोदक को जिन्होंने इतना महत्वपूर्ण गाना मुझे दिया।


बचपन से ही गायिका बनने की चाहत रखने वाली रीया 2017 की चर्चित संगीत प्रतियोगिता ओम शांति ओम में द्वितीय रनर्सअप रही थी। तब से ही वो अपनी गायिकी की छाप छोड़ रही है। विदित हो कि ओम शांति ओम में बाबा रामदेव, गायक संगीतकार शेखर, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और गायिका कनिका कपूर जज की भूमिका में थे, शो को होस्ट करते थे अपारशक्ति खुराना, स्टार भारत के उस मंच पर अपनी उपस्थिति सिर्फ दर्ज कराना ही विशेष उपलब्धि थी लेकिन रीया ने विजेता का खिताब भी जीता चाहे दूसरे नंबर पर ही सही, वो उपलब्धि भी कमतर नहीं थी।

उस रियल्टी शो के बाद रीया देश विदेश में अपने स्टेज शो में रम गई, फिल्मों में गाने का संघर्ष जारी रहा बल्कि यू कहे जारी है। फिल्म धक्का दे के गाने की सफलता ने निश्चित ही उन्हे चर्चा में ला दिया है और उनके पास फिल्मी गानों के प्रस्ताव आने लगे है। 

थोड़ा पीछे जाए तो रीया मूलता पली बढ़ी पढ़ी और जन्मी है स्टील सिटी बोकारो में है। ओम शांति ओम की सफलता ने रिया को चास बोकारो की बेटी का तमंगा दे दिया है। डीपीएस बोकारो से 12वीं की परीक्षा पास कर 2014 में वो आगे की पढ़ाई करने दिल्ली चली गई थी जहां मिरंडा हाउस दिल्ली यूनिवर्सिटी में संगीत की शिक्षा ली, साथ ही संगीत प्रतियोगिताओं में भागीदारी की तैयारी भी करने लगी थी तभी 2017 में उनकी प्रतिभा को ओम शांति ओम के जजों ने पहचाना और उन्हे एक बेहतरीन गायिका की पहचान दिलवाई।

रीया का कहना है परिवार में वैसे कोई गायक नही है लेकिन मेरी मम्मी को संगीत से बहुत लगाव है और उन्होंने हमेशा मेरी गायकी को बढ़ावा दिया उन्हे मेरी प्रतिभा पर पूरा विश्वास है। वो हमेशा मुझे प्रोत्साहित करती है बेहतर गायिकी के लिए।

रीया की दिली इच्छा है कि वो अभिनेत्री आलिया भट्ट को गानों में अपनी आवाज़ दे और मराठी में अमृता खानविल्कर के लिए।

रीया सुरीली आवाज़ के साथ ही बहुत खूबसूरत है यदि उनको फिल्मों और वेब सीरिज में अभिनय का प्रस्ताव मिले तो क्या वो स्वीकार करेंगी ? के जवाब में रीया कहती है मुझे पता नही मैं अभिनय कर पाऊंगी या नही लेकिन यदि कोई प्रस्ताव आता है तो कोशिश करने में कोई हर्ज नहीं है। हालांकि मैं स्वभाव से संकोची हूं कितनी सफल होऊंगी समय बतायेगा। 

रीया अब फिलहाल किसी अन्य रियल्टी शो में भागेदारी नही करना चाहती बल्कि अपनी संगीत यात्रा पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। 







Thursday, August 5, 2021

१५ अगस्त और देशभक्ति की फ़िल्में

 

जैसा कि आप सभी को पता है कि देशभक्ति की भावना दिखाने का टाइम यानि १५ अगस्त आने वाला है तो फ़िल्में भी उसी हिसाब से रिलीज होंगी। देशभक्ति से भरपूर पहली फिल्म "भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया " ११ अगस्त को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर  रिलीज़ होगी जबकि दूसरी फिल्म "शेरशाह " १२ अगस्त को  प्राइम विडियो पर रिलीज़ होगी। इसी के साथ तीसरी फिल्म "बेल बॉटम " जी हाँ आपने सही समझा "बेल बॉटम" लेकिन यह फिल्म किसी ख़ास कपडे पर नहीं बल्कि देश भक्ति की फिल्म है जो कि १९ अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी। अभी तक तो यही कहा है फिल्म निर्माताओं ने। देखते हैं १९ अगस्त तक क्या स्थिति होती है देश की। 

पहले हम बात करेगें फिल्म शेरशाह के ट्रेलर की --

लगता है सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्मों में सफल बना कर ही माँनेगे करन जौहर हालाँकि सिद्धार्थ की पिछली कई फ़िल्में तो बुरी तरह से प्लॉप हुई थी लेकिन लगता है देशभक्ति की इसं फिल्म में दर्शक उन्हें पसंद कर लें।  कई तमिल और तेलुगु फ़िल्में बना चुके विष्णु वर्धन की पहली हिंदी फिल्म है "शेरशाह ".  यह फिल्म 1999 में करगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है।   सिद्धार्थ फिल्म में विक्रम बत्रा का रोल कर रहे हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं।

 ट्रेलर में कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी और उनकी बहादुरी के बारे में दिखाया गया है। साथ ही कैसे शहीद विक्रम बत्रा ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई  थी। यह सब दिखाया गया है। विक्रम बत्रा बने सिद्धार्थ मल्होत्रा के डायलॉग 'या तो तिरंगा लहरा के आऊंगा, या तिरंगे में लिपट कर आऊंगा' और 'दिल मांगे मोर' दर्शकों के दिलों को छू जायेगें । अच्छा ट्रेलर है।

अब  हम बात करेगें फिल्म बेल बॉटम के ट्रेलर की  

अक्षय कुमार की फिल्म "बेल बॉटम " की भी बहुत चर्चा है क्योंकि इस फिल्म में अक्षय फिर से अपने पुराने अवतार में हैं यानि पूरे जोश में हैं और देशभक्त बने हुए हैं । उनकी यह फिल्म भी उनकी पिछली फ़िल्में  स्पेशल २६ और बेबी का मिश्रण लग रही है।  फिल्म के करीब साढ़े तीन मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि भारत का एक प्लेन हाईजैक हो जाता है और इसके बाद बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने की प्लानिंग होती है। ये तय किया जाता है कि बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने कौन जायेगा तब अक्षय कुमार की एंट्री होती है ।

फिल्म की कहानी 80 के दशक की है। तो इसमें स्व इंदिरा गाँधी का किरदार भी है। लारा दत्ता ने इंदिरा गांधी बनने की पूरी कोशिश की है लेकिन वो कहीं से इंदिरा गांधी नहीं लग रही हालांकि बालों को कुछ सफेद कलर करके , मेकअप करके पूरी कोशिश की गयी है उन्हें इंदिरा गांधी का लुक देने की ।  फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी भी हैं।  अक्षय पूरे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त ऐक्शन सीन और  बेहतरीन डायलॉग हैं जो कि सभी को पसंद आयेगें। पूजा एंटरटेनमेंट की इस फिल्म  को निर्देशित किया है रंजीत तिवारी ने

 

Monday, July 19, 2021

निर्देशक राजामौलि ने बॉलीवुड डेब्यूटेंट बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास की बहु-प्रतीक्षित एक्शन इंटरटेनर का मुहूर्तम् क्लैप दिया

*ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डाइरेक्टर राजामौलि ने बॉलीवुड डेब्यूटेंट बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास की बहु-प्रतीक्षित एक्शन इंटरटेनर का मुहूर्तम् क्लैप दिया।

*फिल्म का निर्देशन वीवी विनायक करेंगे और इसका निर्माण पेन स्टूडियोज फिल्म के द्वारा किया जा रहा है*


एक्टर बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास, जाने-माने डाइरेक्टर वीवी विनायक तथा बॉलीवुड के कामयाब प्रोडक्शन हाउस पेन स्टूडियोज ने एक ऐसे बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए आपस में हाथ मिलाया है, जो भारत के अग्रणी डाइरेक्टर एसएस राजामौलि की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छत्रपति' का ऑफीशियल रीमेक है।

फिलहाल इस फिल्म का कोई नाम नहीं रखा गया है, लेकिन इस विराट एक्शन इंटरटेनर का शुभारंभ हैदराबाद में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान किया गया। इस अवसर पर फिल्म की मुख्य टीम के सदस्य बेल्लमकोंडा श्रीनिवास, वीवी विनायक तथा डॉ. जयंतीलाल गडा के अलावा राजामौलि और सुकुमार जैसे चंद खास मेहमान उपस्थित थे। एसएस राजामौलि ने मुहूर्तम् शॉट के लिए क्लैप बोर्ड बजाया, स्टार रामा राजामौलि ने कैमरे का बटन दबाया तथा प्रोड्यूसर एएम रत्नम ने मुहूर्तम् शॉट का मानद निर्देशन किया। इस अवसर पर विजयेंद्र प्रसाद द्वारा फिल्म की स्क्रिप्ट फिल्म निर्माताओं को सौंपी गई। रंगस्थलम विलेज के सेट की पहले वाली लोकेशन पर ही एक विशाल व भव्य सेट खड़ा किया गया है, जहां पर आज से ही इस फिल्म का नियमित और लंबा शिड्यूल प्रारंभ होने जा रहा है।

मुहूर्तम् के शुभ अवसर पर उपस्थित पेन स्टूडियोज के डाइरेक्टर धवल जयंतीलाल गाडा ने बताया, “हम बेहद उत्साहित और रोमांचित हैं, क्योंकि टैलेंटेड एक्टर बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास और मशहूर डाइरेक्टर वीवी विनायक के साथ यह हमारा एक ग्रैंड प्रोजेक्ट है। हमें पूरा भरोसा है कि इस सहभागिता को ऑडियंस अपना भरपूर प्यार देगी तथा यह फिल्म इंडियन सिनेमा में इतिहास रचेगी।”

टॉलीवुड के सबसे चहेते व जबर्दस्त स्टार के रूप में खुद को साबित कर चुके बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास इस मेगा-बजट फिल्म के जरिए बॉलीवुड में इंट्री करने के लिए कमर कस चुके हैं। बता दें कि उत्तर भारत के दर्शक उनसे भलीभांति परिचित हैं। बेल्लमकोंडा श्रीनिवास 'बाहुबली' फेम प्रभास की जगह लेंगे। तेलुगु में अनगिनत ब्लॉकबस्टर फिल्में निर्देशित कर चुके टॉलीवुड के जनप्रिय डाइरेक्टर वीवी विनायक भी इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

मूल फिल्म की कहानी लिखने वाले राजामौलि के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ही रीमेक वाले संस्करण के भी लेखक हैं। बजरंगी भाईजान और मणिकर्णिका जैसी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्मों के लेखक के रूप में प्रसिद्ध प्रसाद ने हिंदीभाषी दर्शकों की रुचियों एवं संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए हैं।


समीक्षकों द्वारा प्रशंसित एवं व्यावसायिक रूप से सफल फिल्में बनाने के लिए मशहूर डॉ. जयंतीलाल गाडा (पेन स्टूडियोज) इस फिल्म को प्रस्तुत करने जा रहे हैं, जिसके प्रोड्यूसर धवल गाडा और अक्षय गाडा होंगे। पेन मरुधर सिने इंटरटेनमेंट द्वारा इस फिल्म का विश्व स्तर पर वितरण किया जाएगा। पेन स्टूडियोज बजट के साथ कोई समझौता किए बिना फिल्म को विशाल और भव्य पैमाने पर बनाएगा।

इस प्रोजेक्ट को मैग्नम ओपस बनाने के लिए ये चार शक्तियां एकजुट हो रही हैं।

स्टारकास्ट: बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास, साहिल वैद, अमित नायर, राजेंद्र गुप्ता, शिवम पाटील, स्वप्निल, आशीष सिंह, मोहम्मद मोनाजिर, औरोशिका डे, वेदिका, जेसन तथा अन्य कलाकार।

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...