अभिनेता मनोज पाहवा ने यूँ तो सभी प्रकार की भूमिकायें अभिनीत की हैं लेकिन दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा हास्य भूमिकाओं में पसंद करते हैं। आज भी दर्शक लोकप्रिय हास्य धारावाहिक "ऑफिस ऑफिस " के भाटिया जी के नाम से उन्हें पहचानते हैं। थियेटर , टी वी और फिल्मों में सभी जगह काम कर चुके मनोज का जन्म ८ दिसंबर १९६३ को दिल्ली में हुआ। पंजाबी परिवार में जन्में मनोज की पढ़ाई नेशनल पब्लिक स्कूल ,दरयागंज दिल्ली में हुई। इनके पिता पाकिस्तान से थे जबकि इनकी माताजी का सम्बन्ध उत्तर प्रदेश से था । जहाँ मनोज को कॉलेज के समय से ही अभिनय की ओर रुझान था वहीं इनके पिता को उनका अभिनय करना बिलकुल भी पसंद नहीं था। जब एक बार मनोज ने उनसे अभिनय को अपना पेशा का बनाने की बात की तो उन्होंने मनोज से कहा कि ,"क्या घर का धंधा छोड़कर भांड गिरी करोगे । "
Thursday, April 8, 2021
"ऑफिस ऑफिस " के भाटिया जी यानि मनोज पाहवा
लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो "लुट गये "
इन दिनों अभिनेता इमरान हाशमी का एक म्यूजिक वीडियो " लुट गये " काफी लोकप्रिय हो रहा है। टी सीरीज द्वारा रिलीज़ किये गये इस वीडियो को निर्देशित किया है फिल्म निर्देशिका राधिका राव ने । जिन्होंने अनेकों लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो को निर्देशित किये हैं। किन्ना सोना ,गुड़ नाल इश्क़ मिठा , याद पिया की आने लगी ,जानम समझा करो ,मैंने पायल है झंकाई ,डूबा डूबा , मेरी चुनर उड़ उड़ जाये ,वो चली वो चली , चाँदी जैसा रंग है तेरा जैसे अनेकों हिट वीडियो उन्होंने बनायें हैं। "लुट गये " गीत को लिखा है मनोज मुन्तशिर ने और गीत को अपनी आवाज़ दी है लोकप्रिय गायक जुबीन नौटियाल ने। इमरान हाशमी के साथ इसमें काम किया है युक्ति थरेजा ने, जिन्होंने २०१९ में एम टी वी सुपर मॉडल ऑफ़ द ईयर में हिस्सा लिया और लोकप्रिय हुई। इस वीडियो में इमरान हाशमी एक पुलिस वाले बने हैं जो गुंडों से बचते बचाते होटल के ऐसे कमरे में जा पंहुचते हैं जिसमें एक लड़की दुल्हन के कपड़ों में है। दर्शकों को बेहद आ रहा है यह म्यूजिक वीडियो और इमरान हाशमी। इससे पहले भी २०१५ में टी सीरीज ने एक म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किया था अरमान मलिक का "मैं रहूँ या न रहूँ " इसमें भी इमरान ने काम किया था।
Monday, April 5, 2021
खूबसूरत खलनायिका शशिकला
Wednesday, March 31, 2021
सनी देओल के दूसरे बेटे राजवीर भी फिल्मों में
Tuesday, March 30, 2021
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत बहु-प्रतीक्षित मिस्ट्री-थ्रिलर ‘चेहरे’ कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच टली*
Friday, March 26, 2021
हिंदी फिल्म -- सायना
Wednesday, March 24, 2021
कॉमेडी सुपर स्टार लक्ष्मीकांत बेर्डे
८० - ९० के दशक में जब अच्छे अभिनेताओं का मराठी सिनेमा में एक अभाव सा था। उस समय लक्ष्मीकांत ने जैसे मराठी सिनेमा को नया जीवन दिया। उन्होंने अभिनेता अशोक सराफ के साथ मिलकर करीब १५ सालों तक मराठी सिनेमा में राज किया। उन्होंने १९८५ में "लेक चालली सासरला " नाम की मराठी फिल्म से अपनी शुरुआत की। १९८४ में ही उन्होंने और महेश कोठारे ने एक साथ फिल्म "धूम धड़ाका " में काम किया। इसके बाद १९८७ में दे दनादन " में दोनों ने साथ काम किया और इन दोनों ही फिल्मों में लक्ष्मीकांत ने अपने हास्य अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद आयी १९८८ में एक फिल्म "अशी ही बनवा बनवी " जो कि निर्देशक हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘बीवी और मकान’ की रीमेक फिल्म थी। सचिन पिलगांवकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लक्ष्मीकांत ने एक युवती की भूमिका अभिनीत की। कहते हैं कि वैसे तो फ़िल्मी पर्दे पर बहुत से अभिनेताओं ने महिला की भूमिका अभिनीत की है लेकिन जिस ख़ूबसूरती से , जिस गरिमा से उन्होंने महिला के किरदार को अभिनीत किया वैसा शायद ही किसी ने अभिनीत किया हो। इस फिल्म में उनके साथ फिल्म में कई बड़े कलाकार थे जिनमें खुद सचिन पिलगांवकर , अशोक सराफ , सुप्रिया पिलगांवकर, अश्विनी भावे , सिद्धार्थ रे आदि। इस फिल्म से अशोक सराफ और लक्ष्मीकांत बेर्डे की जो दोस्ती शुरू हुई वो कभी ख़त्म नहीं हुई बल्कि लक्ष्मीकांत ही अशोक सराफ और अपने सभी चाहने वालों को अपनी किडनी की बिमारी की वजह से १६ दिसंबर २००४ को हमेशा के लिए अकेला छोड़ कर चले गये।
हिंदी फिल्मों में लक्ष्मीकांत की शुरुआत हुई १९८९ में सूरज बड़जात्या की फिल्म "मैंने प्यार किया " से। सूरज बड़जात्या की ही दूसरी फिल्म "हम आपके हैं कौन " में उनका बहुत ही अच्छा काम था। १९९४ में आयी इस फिल्म में उनके किरदार का नाम लल्लू प्रसाद था। घर के एक मुख्य सदस्य की भूमिका थी उनकी। दर्शकों में खासा लोकप्रिय हो गए थे लक्ष्मी इस फिल्म से। उन्होने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ मुख्य फ़िल्में इस प्रकार हैं --- साजन , अनाड़ी , क्रिमिनल , १०० डेज , बेटा ,दिल का क्या कसूर, दीदार , आरजू ,अनाम , गीत ,आदमी खिलौना है , सैनिक , संतान , द जेंटलमैन ,हथकड़ी, मासूम ,हमेशा , ज़ोर , दिल क्या करे , आग ही आग ,जानम समझा करो , राजा जी , प्यार दीवाना होता है , हम तुम्हारे हैं सनम , इंसान और मेरी बीवी का जवाब नहीं।
लक्ष्मीकांत ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी रूही बेर्डे थी। १९९५ में दोनों का तलाक हो गया। बाद में उन्होंने अपनी सह-कलाकार प्रिया अरुण से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं।
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...




