Monday, August 22, 2016

अनूप जलोटा ,पंकज उधास और तलत अज़ीज़ ने एक साथ ग़ज़लें गायीं

३ दिग्गज कलाकार अनूप जलोटा, पंकज उधास एवं तलत अजीज जिनकी दोस्ती अपने आप में एक मीसाल है कयोंकि एक ही क्षेत्र में काम कर रहे उन तीनों की ३७ साल पुरानी दोस्ती आज तक कायम है । इन तीनों को तथास्तु क्रियेशन्स फ्रेंडशिप डे पर एक साथ मंच पर ले आए और तीनों ने भी अपनी दोस्ती निभाते हुए अपनी कला की प्रस्तुतीकरण का उदाहरण पूरा करते हुए एक से एक ग़ज़ल सुनाकर लोगों को सराबोर कर दिया । ​​​​​​तीनों कलाकारों ने क़रीब ४५ मिनट की प्रस्तुती प्रस्तुत की और अंत में क़रीब ३० मिनट एक साथ गाते हुए लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।


बाबुल सुप्रियो के शादी में ब्राईट के योगेश लखानी


ब्राईट आउटडोर के मालिक योगेश लखानी दिल्ली में गायक नेता बाबुल सुप्रियो के शादी में गए जहाँ वो संगीत से जुड़े सभी लोगों से मिलें।



Saturday, August 20, 2016

पूजा चोपड़ा ,ब्रूना अब्दुल्लाह और अनवर खान अपनी फिल्म ये तो टू मच हो गया प्रमोट करने ज़ी इ टी सी के कोमल नाहटा के शो में


मिस इंडिया पूजा चोपड़ा जिन्हें हम कमांडो फिल्म में देख चुके हैं और इंटरनेशनल मॉडल ब्रूना अब्दुल्लाह आनेवाली हिंदी फिल्म ये तो टू मच हो गया में अरबाज़ खान और जिमी शेरगिल के साथ नज़र आएँगी। ये अपनी ये तो टू मच हो गया प्रमोट करने ज़ी इ टी सी के कोमल नाहटा के शो पे अपने निर्देशक अनवर खान के साथ आये। फिल्म का निर्माण किया है अली और मुदार उनवाला ने अपने बैनर एम ऐ एंटरटेनमेंट ने और रिलीज़ कर रहे हैं इ ४ यू इंटरप्राइजेज के अयूब खान। फिल्म २ सितम्बर को रिलीज़ होगी। 

'आंखें 2' का प्रोमो रिलीज


'आंखें 2' की  स्टार  कास्ट आखिरकार सामने  ही गईप्रोड्यूसर गौरांग दोषी और डायरेक्टर अनीस बजमी मुंबई के एक इवेंट में 'आंखें 2' का प्रोमो रिलीज किया. 'आंखेंकी तरह इसमें भी अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं.

तीन नेत्रहीनों के किरदार में अनिल कपूरअर्जुन रामपाल और अरशद वारसी नजर आएंगेसुष्मिता की जगह इस बार इलियाना डिक्रूज ने ले ली है. 2002 के इस सीक्वल में एक और केरेक्टर है जिसकी पहचान अभी नहीं बताई गई है.
फिल्म के साथ साउथ की एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैंमीत ब्रदर्स ने गानों को कंपोज़ किया है.
इस इवेंट में अमिताभअरशद और रेजिना ने परफॉर्म कियाअर्जुन रामपाल ने वीडियो मैसेज भेजकर कहा कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ने के मिनट के अंदर ही फिल्म के लिए हां कह दी थीबता दें कि इस बार भी कहानी रॉबरी के ईर्द-गिर्द ही घूमेगी लेकिन लूट बैंक में ना होकर कसिनो में होगी.
अमिताभ बच्चनअक्षय कुमारअर्जुन रामपाल की फिल्म आंखें-2 अगले साल यानी 2017 की दिवाली पर रिलीज़ होगी.

Friday, August 19, 2016

एन जी ओ के बच्चियों से राखी बंधवाई दिल साला सनकी फिल्म के हीरो योगेश कुमार ने


योगेश कुमार वैसे तो एक डॉक्टर हैं और ब्लैक बेल्ट कराटे चैंपियन हैं और अब वो एक्टर भी हैं। वो ९ सितम्बर को रिलीज़ होनेवाली हिंदी फिल्म दिल साला सनकी हीरो के रूप में नज़र आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में जिमी शेरगिल ,मदालसा शर्मा ,हृषिता भट्ट ,शक्ति कपूर हैं। योगेश कुमार मुम्बई में सुशीकैलाश एन जी ओ के बच्चियों के साथ खूब धमाल किया। राखी बंधवाई ,डांस किया खूब मिठाई खाई और सभी को गिफ्ट दिया। 


Thursday, August 18, 2016

लिबास के रियाज़ और रेशमा गांगजी ने आँखें २ फिल्म के महूरत के लिए अमिताभ बच्चन ,अरशद वारसी और मीत ब्रदर्स के स्पेशल टक्सिडो बनाये


जाने माने ब्रैंड लिबास के रियाज़ और रेशमा गांगजी ने अनीस बज़्मी की फिल्म आँखे २ के महूरत पर विंटर कलेक्शन लांच किया अपनी मॉडल्स के साथ। ये महूरत गोरेगांव के फिल्मसिटी में हुआ था। इस महूरत के लिए रियाज़ और रेशमा ने  अमिताभ बच्चन ,अरशद वारसी और मीत ब्रदर्स के स्पेशल टक्सिडो बनाये।विंटर कलेक्शन
शो को कोरियोग्राफ किया था राहुल देव शेट्टी ने
। 

Tuesday, August 16, 2016

दिल साला सनकी फिल्म के नायक योगेश कुमार टी वार्ड मुम्बई के डांस कम्पटीशन में बने जज


योगेश कुमार जो पेशे से एक डॉक्टर हैं ,ब्लैक बेल्ट कराटे विजेता हैं ,अब वो हिंदी फिल्म दिल साला सनकी में नज़र आएंगे। इस फिल्म का प्रचार करने वो सभी कॉलेज और स्कूल में जज बन कर जा रहे हैं। फिल्म ९ सितम्बर को रिलीज़ होगी पूरे  विश्व में। 

फिल्म में योगेश के अलावा जिमी शेरगिल, मदालसा शर्मा ,शक्ति कपूर और हृषिता भट्ट हैं। इंडिपेंडेंस डे के दिन योगेश टी वार्ड के बच्चों के डांस कम्पटीशन लिए जज बने , जहाँ योगेश ने विजेताओं को ट्रॉफी दी। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...