Thursday, April 30, 2015

सोफ़िया हयात दुबई में इवेंट के बाद डॉलफिंस के साथ स्विमिंग करने गयीं



हॉलीवुड सिंगर एक्ट्रेस सोफ़िया हयात आजकल इंडिया में हैं और अपने पहले हिंदी गीत लड़की हूँ के प्रचार में काफी व्यस्त भी हैं। सोफ़िया ने हाल ही में दुबई में एक इवेंट में परफॉर्म किया और बाद में वक़्त निकालकर डॉलफिंस के साथ स्विमिंग करने गयीं। सोफ़िया ने बताया की उसका सपना था डॉलफिंस के साथ स्विम करने का और वो वो यहाँ दुबई में पूरा हुआ। मैं बहुत खुश हूँ। सोफ़िया की एल्बम को ज़ी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज़ किया है। 

Wednesday, April 29, 2015

मुकेश खन्ना उर्फ़ शक्तिमान चिल्ड्रन फिल्म सोसाइटी ,इंडिया के नए चेयरमैन बने

#शक्तिमान #मुकेश खन्ना को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है #चिल्ड्रन फिल्म सोसाइटी इंडिया का -ये ख़बर श्रवण कुमार ने कन्फर्म की। श्रवण जी ने मुकेश खन्ना को बधाई भी दी। चेयरमैन की खबर सुनते ही लोगों के ढेर सारे पत्र, ईमेल और एस एम एस आने लगे। लोगों ने कहा की शक्तिमान मुकेश खन्ना सही उम्मीदवार थे इस पद के लिए क्यूंकि वो बच्चों  प्यार करते हैं और उनके भविष्य के बारे में काफी चिंता करते हैं। ऐसा लगता है की मुकेश खन्ना के आने से बच्चों की फिल्मों के लिये नया रास्ता खुलेगा। 

Monday, April 27, 2015

हॉलीवुड एक्ट्रेस सिंगर सोफ़िया हयात ने एक करोड़ का ड्रेस पहनकर फोटोशूट कराया।


सोफ़िया हयात ने एक करोड़ का एक ड्रेस पहनकर लंदन में फोटो शूट कराया। इस ड्रेस में हीरे जड़े हैं और वो भी हाथों से जड़ा गया है। इस ड्रेस को इटालियन डिज़ाइनर अटेलिएर इटालिया ने खास इसे फोटोशूट के लिए डिज़ाइन किया है। सोफ़िया ने जो सर पर  ताज पहना है उसे लुइस मारिएटे ने डिज़ाइन किया है जिसमे बेशक़ीमती हीरे जड़े थे। इस फोटोशूट के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स भी तैनात किये गए थे और शूट के बाद इन्हे डिज़ाइनर को वापस भेज दिया गया। सोफ़िया हयात को फोटोज बहुत पसंद आये क्यूंकि ये शूट ब्राइडल वियर के लिए था और सोफ़िया को सफ़ेद रंग बहुत पसंद है। 

Sunday, April 26, 2015

स्वाति शर्मा का गाया तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का गाना बन्नो कुछ ही दिन में सुपरहिट


मुजफ्फरपुर की रहने वाली सिंगर स्वाति शर्मा बहुत खुश हैं क्यूंकि उनका गाया पहला गाना #बन्नो कुछ ही दिन में सुपरहिट  हो गया है। स्वाति ने ये गीत @कंगना रणावत के लिए गाया है और वो भी #हरयाणवी भाषा में हिंदी फिल्म @तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए। स्वाति फिल्म के निर्देशक आनंद राय का शुक्रिया अदा करना चाहती हैं जिन्होंने नयी सिंगर को अपने गाने के लिए चांस दिया।स्वाति ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से संगीत विशारद किया है और रोज़ कई घंटे रियाज़ भी करतीं हैं। स्वाति ने मराठी फिल्म #युद्ध के लिए भी गाना गाया है और हिंदी फिल्म डायरेक्ट इश्क़, फ्लेम और एक तेरा साथ के लिए जो इस फिल्म के बाद रिलीज़ होगी। 

Saturday, April 25, 2015

निर्माता- फाइनैंसर सी जी पटेल ने अपना जन्मदिन मनाया

 जाने - माने फिल्म निर्माता  और  फाइनैंसर सी जी पटेल ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों साथ अँधेरी के ग्रैंड इम्पीरियल हॉल में मनाया। इसी दिन गायिका मधुश्री की  भी शादी की साल गिरह थी। राजकुमार संतोषी, राजपाल यादव, अनूप जलोटा, ब्राईट योगेश लखानी, तनीषा सिंह, शबाब साबरी, चंद्रकांत सिंह, सावन कुमार टाक, फ़िरोज़ नाडियाडवाला, श्रीलंका से चाँदी, मनीषा केलकर और कई जाने- माने लोग इवेंट में आये। सारे सिंगर्स ने एक - एक गाना भी गाया।सी जी पटेल ने  बड़ा सा केक काटा। 





एकांश भारद्धाज और लीना कपूर ने अपनी फिल्म मदमस्त बरखा का संगीत लांच किया


टीवी न्यूज़ रिपोर्टर @एकांश भारद्धाज अब अपनी पहली फिल्म #मदमस्त बरखा में  नज़र आएंगे और वो भी @लीना कपूर साथ जिसका पाकिस्तानी @अंपायर रउफ के साथ नाम जुड़ा था।फिल्म के निर्माता निर्देशक जसपाल सिंह हैं। एकांश और लीना ने लेवो लाउंज में फिल्म के गीत पर
परफॉर्म भी किया। फिल्म १५ मई को रिलीज़ होगी जिसका संगीत राज वर्मा ने दिया है। फिल्म को सिंह मल्टीमीडिया क्रिएशन के बैनर तले बनाया गया है। 

Friday, April 24, 2015

संचिति सकट, भूमि त्रिवेदी, शाहिद माल्या, टीना घई, नविन प्रभाकर, शबाब साबरी "जज़्बात" एलबम के लांच में


गीतकार और ऑडियो करी के मालिक पंछी जालोनवी और संचिति सकट के पिता राजू सकट ने मेहमानो का स्वागत किया #जज़्बात एलबम लांच के लिए अँधेरी के प्रताप वाइल्ड डाइनिंग में । सभी सिंगर्स ने गाकर संचिति को बधाई दी। नविन प्रभाकर ने जोक्स सुनकर बधाई दी। एकता जैन, राजू सकट, स्वाति सकट  और रोहन सकट  ने आशीर्वाद दिया। टीना घई और शबाब ने दो गाने गाये। भूमि और वैशाली माड़े ने संचिति की तारीफ की और एलबम के लिए मुबारकबाद दी । संचिति सकट ने मेहमानो और मीडिया के साथ केक काटा।  


 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...