Sunday, September 6, 2015

बॉलीवुड हस्तियों ने शुरू की कादर खान को पद्मश्री दिलाने की मुहिम


जाने-माने अभिनेता कादर खान को आज तक पद्मश्री सम्मान भी नहीं मिला है, जबकि इन्होंने बॉलीवुड में अभिनय से लेकर लेखन तक में बड़ा योगदान दिया है। ये हकीकत है कि जिसने 100 से ज्यादा फिल्मों की कहानी और संवाद लिखे और जिसने करीब 400 फिल्मों में सशक्त भूमिकाएं निभाईं, उसे आज तक पद्मश्री अवॉर्ड भी नहीं मिला।
कादर खान के साथ हुई इस नाइंसाफी के खिलाफ अब बॉलीवुड में आवाजें उठने लगी हैं। फिल्मकार #फौजिया अर्शी और #ओमपुरी ने मिलकर सरकार को चिट्ठी लिखी है और अनुरोध किया है कि कादर खान को #पद्मश्री से सम्मानित किया जाए।फौजिया ने कहा, "हमने #प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। हम बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों से इस पर हस्ताक्षर करवाएंगे और सरकार के पास भेजेंगे। हमने उनके साथ काम कर चुके गोविंदा, अमिताभ बच्चन, सलमान ख़ान, अनिल कपूर और डेविड धवन जैसी हस्तियों से संपर्क किया है।"

वहीं ओम पुरी ने कहा, "कादर खान के योगदान के लिए उन्हें बहुत पहले ही सम्मान मिलना चाहिए था। पर अब भी देर नहीं हुई है और उन्हें जल्द पद्मश्री मिलना चाहिए।"
अन्य सितारे भी आये आगे-
बॉलीवुड के अन्य सितारे भी कादर खान को पद्मश्री दिए जाने के पक्ष में हैं और वे इस मुहिम से जुड़ रहे हैं। शक्ति कपूर के मुताबिक, "कादर खान का बॉलीवुड में योगदान ऐसा है, जैसे मां ने अपने बच्चे को दूध पिलाया हो।" ऋषि कपूर ने भी कहा कि कादर खान को पद्मश्री मिलना चाहिए।
'कादर को 10 साल पहले मिलना चाहिए था पद्मश्री'
अक्सर ऐसे सम्मान पर उंगलियां और विवाद भी उठते हैं। कई बार पक्षपात का आरोप भी लगता है और यही आरोप लगाया है लेखक और निर्देशक रूमी जाफ़री ने। रूमी ने कहा, 'ज़्यादातर ये सम्मान उन्हें ही मिलता है, जिनकी पहचान मिनिस्ट्री में होती है। जो मिनिस्ट्री में लॉबिंग करवाते हैं, उन्हें इस तरह के सम्मान जल्दी मिल जाते हैं। कादर खान ने ऐसा कुछ नहीं किया, इसीलिए उन्हें अब तक पद्मश्री भी नहीं मिला, जबकि वो इससे ज्यादा के हकदार हैं। उन्हें 10 साल पहले पद्मश्री और अब तक पद्मभूषण मिलना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है और करीब 150 फिल्मों की कहानी लिखी है।"

हिंदी फिल्म लाखों हैं यहाँ दिलवाले को किस्मत फिल्म के निर्माता का नोटिस


Displaying munnawar.jpgDisplaying krutika gaekwad & vije bhatia.jpgमुन्नवर भगत की हिंदी फिल्म लाखों हैं यहाँ दिलवाले जिसमे एक नहीं बल्कि ग्यारह पुराने सदाबहार गीत हैं ,वो मुश्किल में आ गए हैं। #पुरानी #फिल्म #किस्मत के निर्माता ने उन्हें नोटिस भेज दिया है गाने के एन  ओ सी के लिए। #मुन्नवर भगत ने सारेगामा से सारे गाने का लिखित एन  ओ सी लिया है पर #किस्मत का निर्माता उनसे पैसे मांग रहा है। ऐसे में मुन्नवर को परेशानी हो रही है। 

फिल्म में वीजे भाटिया, कृतिका गायकवाड़, #आदित्य पंचोली ने काम किया है । फिल्म ४ सितम्बर को रिलीज़ हो चुकी है पर किस्मत का निर्माता मुन्नवर से गाने को इस्तेमाल करने  १० लाख रूपये मांग रहा है। लाख रूपये मांग रहा है।

Displaying krutika & vije .jpg

सूफी गायिका समरजीत रंधावा ने अपनी एलबम रूह दी फ़क़ीरी का वीडियो शूट किया

Displaying samarjeet 1.jpg
Displaying madhuri pandey,sannju sharma & samarjeet randhawa1.jpgकानपूर की रहनेवाली समरजीत रंधावा सूफी, कव्वाली और भजन गाती हैं। इन्होने भारत में अनेकों स्टेज शो किये हैं। समरजीत अपनी एलबम  रूह दी फ़क़ीरी लेकर आ रही है जिसे ज़ी म्यूजिक रिलीज़ करेगा। वीडियो की शूटिंग मुंबई में हुई जिसे संजू शर्मा ने निर्देशित किया। समरजीत ने २००३ में संगीत विशारद अखिल भारतीय गन्धर्व महाविद्यालय किया है । संगीत सीखा है उस्ताद अफज़ल हुसैन खान निज़ामी, रामपुर सहसवान घराना वाले से। समरजीत ने बताया कि , "इस गीत का संगीत दिया है जतिंदर जीतू ने और गीत खुद उन्होंने ही लिखे हैं। उन्हें उम्मीद है कि  उनकी यह नई एलबम सभी को बहुत पसंद आयेगी। 

Thursday, September 3, 2015

लाखों हैं यहाँ दिलवाले के प्रीमियर पर फिल्म जगत से कई लोग अँधेरी के फन रिपब्लिक सिनेमा आये


Displaying krutika gaekwad,munnawar shamim bhagat & vije bhatia.jpg
Displaying tinaa ghai & misti mookherjee.jpgDisplaying arun bakshi & anju mahendru.jpgDisplaying gurmeet chaudhry & debolina.jpgDisplaying deepak balraj,vije bhatia & kishori shahne.jpgमुन्नवर भगत जो हिंदी फिल्म लाखों हैं यहाँ दिलवाले के निर्माता, निर्देशक और लेखक हैं, इन्होने अपनी पहली फिल्म "लाखों हैं यहाँ दिलवाले" का प्रीमियर अँधेरी के फन रिपब्लिक में रखा जहाँ फिल्म के कलाकार और मेहमानो को आमंत्रित किया। वीजे भाटिया और कृतिका गायकवाड़  मुख्य कलाकार हैं सबसे पहले आये और आकर मेहमानो का स्वागत किया। अरुण बक्शी, किशोरी सहाने, अंजू महेंद्रू भी शो  में आये। मेहमानो में दिपक बलराज विज, गुरमीत चौधरी, देबिना बैनर्जी, मिस्टी मुखर्जी  और टीना घई फिल्म देखने आये। बाद में मुन्नवर भगत ने अपना जन्मदिन मनाया। फिल्म में १९६० दसक के एक नहीं बल्कि ग्यारह सदाबहार गीत हैं

Wednesday, September 2, 2015

टीना घई को नागपुर में फूल और दो अवार्ड से नवाज़ा गया

Displaying tinaa ghai 2.jpg

Displaying tinaa ghai1.jpg
एक्ट्रेस टीना घई को हाल ही में बेस्ट बॉलीवुड सोशल एक्टिविस्ट और मानव अधिकार रत्न पुरस्कार से नागपुर में नवाज़ा गया। अवार्ड देने के पहले उन्हें ६० किलो का गुलाबों का हार भी पहनाया गया। अवार्ड दिया मिलिंद दहीवाले और शरत बागड़ी ने। इवेंट में टीना ने दो गीत भी गाये और सभी का शुक्रिया अदा किया अवार्ड के लिए।   
Displaying tinaa ghai .jpg

मुकुल देव अपनी फिल्म ऑपरेशन ग्रीन हंट के ऑडियो रिलीज़ पर दिल्ली आये


Displaying rahul shah,rajendra prasad,balasubramanyam kamarsu,jesudasu seelam,rohan shah,mukul dev,chalapalle narsimha reddy .jpg
Displaying rahul shah & mukul dev.jpg
Displaying n a rrahman khan.jpgऑपरेशन ग्रीन हंट के निर्माता ने अपने फिल्म का संगीत दिल्ली में मंत्री और बिजनेसमैन मेहमानो के साथ रिलीज़ किया। नूरअब्दुल रहमान खान ने मीडिया को बताया की दिल्ली में बी जे पी के कई नेता इवेंट में आये इसलिए यहाँ ऑडियो रिलीज़ किया। राहुल शाह और रमेश शाह टाइम ग्रुप से आये। ये फिल्म साउथ एक्ट्रेस #आरती अग्रवाल की आखिरी फिल्म है जो १६ अक्टूबर को रिलीज़ होगी। मुकुल देव मुंबई से ख़ास इस इवेंट में आये। ये फिल्म चार भाषा में रिलीज़ होगी #हिंदी #तेलगु #तमिल  #मलयालम। 

कैलेंडर गर्ल्स और मार्टीनी क्वीन्स की पार्टी


कल मुंबई में हुए एक समारोह में फिल्म  निर्माता - निर्देशक मधुर भण्डारकर और उनकी कैलेंडर गर्ल्स ने जानी - मानी पेंटर अंजना कुठिआला की पेंटिंग का अनावरण किया। अंजना ने अपनी यह पेंटिग मधुर की आने वाली फिल्म  "कैलेंडर गर्ल्स " के लिए ही विशेष रूप से बनाई है। 

"मार्टीनी क्वीन्स" के लांच पर तरुण सरदा भी शामिल हुऐ। उन्होंने कहा, "हम इसी तरह

से आगे भी फिल्मों से जुड़ते रहेगें।"  निर्देशक मधुर भण्डारकर  फिल्म निर्मात्री संगीता अहिर  अंजना कुठिआला और कैलेंडर गर्ल्स यानि अवनि मोदी रूही सिंह  आकांशा पुरी , कयरा दत्त और सतरूपा पयनी के अलावा अन्य कई फ़िल्मी हस्तियां जैसे किरण कुमार  इन्द्रनील सेनगुप्ता  सुचित्रा पिल्लै  नासिर अब्दुल्लाह मीता वशिष्ठ शिबानी कश्यप गायक स्वरूप खान और अशोक पंडित  भी शामिल हुए        




मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...