Monday, January 5, 2015

जुबीन नौटियाल ,रितु पाठक और शबाब साबरी ने हिंदी फिल्म गंदी बात के महूरत पे गाने रिकॉर्ड किये



साजन अग्रवाल जो एक जाने माने गीतकार और लेखक हैं, इन्होने फिल्म 'गन्दी बात' का  निर्देशन करने का सोचा और अतुल पटेल के साथ फिल्म का महूरत किया जहाँ गायक जुबिन नौटियाल, रितु पाठक और शबाब साबरी ने गाने रिकॉर्ड किये। फिल्म मॉडर्न मूवीज के बैनर तले बनेगी जिसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होगी। परीक्षित साहनी, मरिसा वर्मा, बदरुल इस्लाम और ज़ाकिर हुसैन बधाई देने आये।  

कलाकारों ने नये साल के दिन परफॉर्म किया जुहू के सी साइड होटल ग्राउंड पर

प्रशांत धमणकर, ब्राईट के योगेश लखानी और हाईटेक इवेंट्स के जिग्नेश भुटा ने नए साल के स्वागत के लिए जुहू में इवेंट रखा जहाँ एक नहीं बल्कि ग्यारह कलाकारों ने परफॉर्म किया। सिंगर एक्ट्रेस टीना घई, साउथ की मरिसा वर्मा, सेजल मंडाविया, संचिति सकट, स्वरुप भालवंकर, ईशा अरोरा, माही शर्मा, डी जे क्रेज़ी कैट, डी जे मीत, डी जे जज़्लीन, डी जे निपुन  ने परफॉर्म करके इवेंट में चार चाँद लगा दिए। इवेंट देर रात तक चला जहाँ २००० से ज़्यादा लोग पार्टी करने आये। सभी ने आये लोगों को हैप्पी न्यू ईयर विश किया। 

Friday, January 2, 2015

तेवर

फिल्म 'तेवर' सन २००३ में रिलीज़ हुई और सुपर हिट हुई तेलुगु फिल्म " ओक्कडु " की रीमेक फिल्म है।  यह फिल्म इतनी सफल हुई कि फिर यह तमिल भाषा में बनी 'घिल्ली ' के नाम से बनी .  तमिल दर्शकों ने भी इसे पसंद किया।  तेलुगु और तमिल में तो इस फिल्म को निर्देशित किया था निर्देशक गुणशेखर ने। हिंदी में 'तेवर' नाम से बनी इस फिल्म को निर्देशित किया है अमित रविन्द्रनाथ शर्मा  ने. यह फिल्म कन्नड़ में 'अजय' नाम से और बंगाली में "जोर " शीर्षक से भी बन चुकी है। 

हिंदी फिल्म - टेक इज़ इजी

हिंदी फिल्म - टेक इज़ इजी 
रिलीज़ --- २ जनवरी २०१५ 
बैनर --- फ़िल्मी बॉक्स मूवीज और प्रिंस प्रोडक्शन 
निर्माता -- नरेन्द्र सिंह और धर्मेश पंडित 
निर्देशक और लेखक  -- सुनील प्रेम व्यास 
कलाकार --- विक्रम गोखले , दीपानिता शर्मा ,राज जुत्शी , अनंग देसाई , जॉय सेनगुप्ता , सुलभा आर्या,विजय कश्यप , सुप्रिया कार्णिक  और ज्योति गाबा ।  

निर्देशक सुनील प्रेम व्यास ने ही दर्पण थियेटर और सिने आर्ट्स को स्थापित किया  है। इन्होने इप्टा , संगीत कला केंद्र और भूमिका जैसी थियेटर कंपनियों के साथ भी काम किया है।  नाट्य शाला और नाट्य भूमि जैसी उर्दू अकेडमी से भी जुड़े रहे। रोशन तनेजा से डिप्लोमा से ट्रेनिंग भी ली. लेखक और निर्देशक सुनील ने कई नाटकों में भी अभिनय किया। कई टी वी धारावाहिकों और फिल्मों को भी निर्देशित किया। 
अभिनेता विक्रम गोखले ,राज जुत्शी , अनंग देसाई , जॉय सेनगुप्ता , सुलभा आर्या,विजय कश्यप , सुप्रिया कार्णिक  और ज्योति गाबा आदि सभी कलाकार बहुत ही बेहतरीन हैं।  अधिकतर सभी कलाकारों ने बड़े परदे के साथ छोटे परदे पर अपने सशक्त अभिनय छाप छोड़ी है 

"टेक इज़ इजी " की कहानी जुड़ी है हर परिवार से , हरेक पिता - पुत्र से और लगभग आज के हर बच्चे और उसके माता - पिता से। भोले भाले बच्चों के सपनों और माता पिता के सपनों से जुड़ी कहानी है। 


१० और १२ साल के अजय और रघु दो दोेस्तों का  भावनात्मक सफर है इस फिल्म में , कैसे उनके बीच की दोस्ती होती है और फिर यही दोस्ती जलन और  बाद में एक दूसरे से जीतने की होड़ में तब्दील हो जाती है।  कैसे उनके बीच जो दोस्ती का प्यारा सा रिश्ता होता है जिंदगी में आगे बढ़ने ,प्रतियोगिता जीतने , अव्वल आने की चाह में पीछे छूट जाता है। इन दो दोस्तों के माध्यम से निर्देशक ने पूरे  समाज, माता पिता और शैक्षिक संरचना को एक सन्देश देने की कोशिश की है।  


क्योंकि जिस  तरह आज के दौर में ८ और ९ कक्षा के विद्यार्थी आत्म हत्या जैसा कदम उठा रहे हैं वो सही नही हैं।  आज बच्चों के ऊपर माता पिता और समाज का बहुत ही दवाब है कि  उन्हें कुछ भी करके ९० % से ज्यादा नंबर लाने हैं परीक्षा में। 
फिल्म में निर्देशक ने यह भी संदेश दिया है कि कैसे हम आज बच्चों को एक  अच्छा डॉक्टर और इंजीनियर बनने से पहले एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दे सकते हैं।  

सोनी पल के सीरियल सिंघासन बत्तीसी ने १०० एपिसोड पूरे किये


धीरज कुमार के  सीरियल सिंघासन बत्तीसी ने सोनी पल चैनल पर १०० एपिसोड पर किये  और इस मौके पर एक बड़ा केक काटा गया। सीरियल सोनी पल चैनल का नंबर वन शो है। सीरियल में इफेक्ट्स, भव्य सेट्स हैं। नए साल में बेताल किरदार भी आनेवाला है सीरियल में। सभी ने केक काटते वक़्त बहुत मस्ती और धमाल किया सेट पर. 

ब्राईट के योगेश लखानी शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मातोश्री पे मिले


शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ब्राईट के योगेश लखानी को बांद्रा के मातोश्री में उनसे मुलाकात की। उद्धव ठाकरे  ६ जनवरी से १२ जनवरी तक जहांगीर आर्ट गैलरी पर पेंटिंग का प्रदर्शन करेंगे और पेंटिंग के बिक्री से महाराष्ट्र के किसानो की मदद करेंगे।योगेश लखानी इस  प्रदर्शनी में उद्धव ठाकरे का साथ देंगे होर्डिंग लगाकर।  

उतरन सीरियल के मृणाल जैन ने डी जे शेज़वुड के साथ पहला म्यूजिक वीडियो किया

डी जे शेज़वुड ने अपने नए एलबम  मिस्टर डी जे और मिस छोरी की शूटिंग के लिए उतरन के मृणाल जैन और साउथ की हर्षदा पाटिल को अनुबंधित किया। इस वीडियो के लिए डी जे शेज़वुड और तरन्नुम मलिक ने आवाज़ दी हैं और इसका निर्देशन किया है दिनेश तिवारी ने।


नमन शास्त्री ने गाने में रैप किया है जिसे फ्रांसिस ने लिखा है।एलबम जनवरी में रिलीज़ होगा। मृणाल ने  बताया की गाना  अच्छा लगा इसलिए मैंने शूटिंग की हाँ की।   

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...