Tuesday, February 9, 2016

रजनीश दुग्गल ने बिक्की शुक्ला का किरदार किया है डायरेक्ट इश्क़ फिल्म में जो १९ फरवरी को रिलीज़ होगी


रजनीश दुग्गल ने आनेवाली फिल्म डायरेक्ट इश्क में बिक्की शुक्ला का किरदार किया है। यह  किरदार बनारस का युथ लीडर है। यह  किरदार ऐंग्री यंग मैन  का है जो सब के लिए कुछ करता रहता है। बिक्की शुक्ला  को डॉली पाण्डे से प्यार हो जाता है। इन दोनों के बीच नागिन सीरियल का एक्टर अर्जुन बिजलानी आ जाता है। यह  फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो १९ फरवरी को रिलीज़ होगी। निर्माता प्रदीप शर्मा ने अपने बाबा मोशन पिक्चर्स  प्राइवेट लिमिटेड के बैनर में इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म का निर्देशन किया है राजीव रुईया ने। स्वाति शर्मा ने फिल्म में छ गीत गाये हैं। 

Monday, February 8, 2016

संगीतकार शिव-हरि ,गीतकार योगेश गौर और गायक सुरेश वाडकर को पहला रविन्द्र जैन एकाडेमी अवार्ड २८ फरवरी

यद्यपि दादा श्री रवीन्द्र जैन जी की छाया, प्रेरणा, शिक्षा उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है तथापि शारीरिक रूप से उनका हमारे बीच न होना एक असहनीय दुःख है। दादा की कला, दादा का गीत संगीत, दादा के उस अलमस्त फ़कीरा वाले  स्वभाव आदि को जीवंत और तरोताज़ा बनाये रखने के लिए पहले की ही तरह अब भी हर साल 28 फ़रवरी को एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमे "रवीन्द्र जैन अकादमी अवार्ड" एक गीतकार एक संगीतकार और एक गायक को दिया जायेगा।
दादा की जन्मतिथि 28 फ़रवरी को पहले की ही तरह आगे भी हर साल उसी हर्षोल्लास और भव्यता के साथ एक महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा. चूँकि रवीन्द्र जैन जी गीतकार संगीतकार और गायक तीनों थे इसलिए उनके नाम का अवार्ड भी इन तीनों विधाओं के पारंगत और नामचीन कलाकारों को दिया जा रहा है।
अवार्ड चयन समिति और फ़िल्म जगत के कुछ गणमान्य लोगों के परामर्श और सहमति से इस साल ये तीनों अवार्ड क्रमशः--विख्यात गीतकार श्री योगेश गौर जी ,वरिष्ठ संगीतकार जोड़ी शिवहरि ( श्री शिव कुमार शर्मा- श्री हरि प्रसाद चौरसिया जी),प्रसिद्ध पार्श्वगायक श्री सुरेश वाडकर जी  को देने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम स्थल -हरे रामा  कृष्ण ऑडिटोरियम ,इस्कॉन मंदिर जुहू , मुम्बई .

Friday, February 5, 2016

फिल्म डायरेक्ट इश्क़ में मेरा पहला सीन बाइक पर है - निधि सुब्बैयह

निधि सुब्बैयह जिन्हे बाइक चलाना बहुत पसंद है वो आने वाली फिल्म डायरेक्ट इश्क में बाइक चलाते हुए दिखेंगी। निधि ने बताया की मैंने कॉलेज में अपने दोस्त की पलसर बाइक चलाना सीखा। जब मुझे पता चला की डायरेक्ट इश्क में मेरी एंट्री बाइक पर  होगी तो मुझे बहुत ख़ुशी हुई और मैंने बड़ी आसानी से वो सीन कर लिया। फिल्म को बनाया है प्रदीप शर्मा ने बाबा मोशन पिक्चर्स बैनर तले  और निर्देशित किया है राजीव रुईया ने। फिल्म की ज़्यादा शूटिंग बनारस में हुई है। फिल्म में रजनीश दुग्गल, अर्जुन बिजलानी और राजेश श्रृंगारपुरे भी हैं। फिल्म १९ फ़रवरी को समस्त भारत में रिलीज़ होगी। 

Thursday, February 4, 2016

रजनीश दुग्गल,निधि सुबईया और अर्जुन बिजलानी की फिल्म "डायरेक्ट इश्क"की कहानी "रांझणा"से मिलती जुलती है



रजनीश दुग्गल बनारस में निधि सुबईया नामक लड़की से मिलता है। वह उससे प्यार करने लगता है। लड़की उसे अच्छा दोस्त मानती हैं। वह एक और लड़के अर्जुन बिजलानी के करीब आती है जो एक बड़े शहर का लड़का है। यह लड़का भी निधि से मोहब्बत करने लगता है। अब लड़की कन्फियूज़्ड हो जाती है। यह कहानी आप को कुछ कुछ सुनी सुनी प्रतीत होती है?जी हाँ यह कहानी है धनुष,सोनम कपूर और अभय देओल स्टारर फिल्म "रांझणा"की जिसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट की थी। अब कुछ इसी प्रकार की कहानी नज़र आएगी फिल्म "डायरेक्ट इश्क " में। 
राजीव एस रुइया के निर्देशन में आ रही फिल्म "डायरेक्ट इश्क"भी बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रजनीश दुग्गल एक लोकल रॉक स्टार निधि के प्यार में पड़ जाता है जबकि वह उसे एक दोस्त समझती है। तब फिल्म में एक और लड़के अर्जुन बिजलानी की एंट्री होती है जो इस फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके बाद एक प्रेम त्रिकोण कथा का आरम्भ होता है। और क्या ये सब "रांझणा"से मिलता जुलता नहीं है? इस प्रश्न के उत्तर में फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बहुत कुछ समानता नज़र आ रही है मगर सिर्फ बनारस की कहानी और दो हीरो एक हीरोइन की स्टोरी होने से "डायरेक्ट इश्क "को आप "रांझणा"की लाइन पर बनी फिल्म नहीं कह सकते। "रांझणा"से "डायरेक्ट इश्क "का बुनियादी प्लाट एकदम अलग है। दोनों फिल्मो की कथावस्तु भिन्न है। "डायरेक्ट इश्क "में निधि ने एक टॉमबॉय लड़की का रोल किया है जो बतौर सिंगर अपनी ही दुनिया में बहुत खुश है। जबकि रजनीश ने स्टूडेंट लीडर का किरदार निभाया है और अर्जुन इवेंट मैनेजमेंट बैकग्राउंड से है। कैसे निधि के लिए दो लड़के साथ आते हैं यही इसका प्लाट है। 
"रांझणा"में धनुष ने एक बदमाश  और अभय ने एक अनाड़ी किस्म के लड़के का रोल प्ले किया था और बनारस की कथा थी इसलिए लोग समझेंगे कि इस फिल्म में भी रजनीश और अर्जुन के किरदार कुछ उसी प्रकार के होंगे। 
रजनीश कहते हैं "अरे नहीं ऐसा कुछ नहीं है। मैंने इसमें एक ऐसे बनारसी लौंडे का रोल प्ले किया है जो मारता पहले है और बात बाद में करता है। मेरा मकसद निधि की मदद करना होता है क्योंकि मैं एक लीडर हूँ जो सबकी समस्या को हल करना चाहता है। दूसरी तरफ अर्जुन निधि को रॉक स्टार बनने में मदद करता है। 
रजनीश के अनुसार "डायरेक्ट इश्क"एक लव स्टोरी है। जब बिक्की शुक्ला डौली पाण्डेय को देखता है तो बड़ा बदलाव आता है। यह एक बिलकुल अलग किस्म की प्रेम कहानी है। बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी "डायरेक्ट इश्क"के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं जबकि इस फिल्म में स्वाति शर्मा ने छः गीत गाए हैं। फिल्म १९ फ़रवरी को रिलीज़ होगी। राजेश श्रृंगारपुरे और हेमंत पाण्डेय ने भी इसमें अहम भूमिकाए निभाई हैं। 

Saturday, January 30, 2016

मसालेदार मिश्रण है इश्क़ का फिल्म डायरेक्टर इश्क़ में --- रजनीश दुग्गल

मॉडल से अभिनेता बने रजनीश दुग्गल ने अपना फ़िल्मी सफर शुरू किया विक्रम भट्ट की फिल्म "१९२०" से।  इस फिल्म के बाद उनकी जितनी भी फ़िल्में आयी  लगभग एक जैसी ही थीं।  लेकिन अब एक नयी फिल्म  उनकी जल्दी ही रिलीज़ होने वाली है 'डायरेक्टर इश्क़ "नाम की , अपनी इस फिल्म के बारें में खुद रजनीश कहते हैं मेरी यह फिल्म उनकी पिछली सभी फिल्मों से जुदा है क्योंकि इस फिल्म में  वो एक ठेठ बनारसी लड़के की भूमिका में है यह लड़का जो कि  बी एच यू का  लीडर है, दबंग है, किसी की भी नही सुनता है लेकिन जो कोई भी इसके पास आता है यह उसकी मदद  करता है. 
कभी "डेंजरस इश्क़" कभी "डायरेक्टर इश्क़" कुछ समझ नही बताइये कुछ इस बारें में ? 
"डेंजरस इश्क़"  एक थ्री  डी फिल्म थी जिसमें चार जन्मों की कहानी थी जबकि 'डायरेक्टर इश्क़" में देसी लव स्टोरी है, एक फैमिली मनोरंजन है इस फिल्म में , बनारस शहर की इस प्रेम कहानी में बहुत ही सीधी सादी सी है। 
"डायरेक्टर इश्क़" का क्या मतलब है ?  
फिल्म में सबका अलग - अलग डायरेक्टर इश्क़ है फिल्म में , जैसे कि  मेरे जैसे  दबंग लड़के को जब किसी लड़की से पहली नज़र में प्यार हो जाता है तो वो है मेरा  'डायरेक्टर इश्क़। इसी तरह फिल्म का दूसरा  नायक अर्जुन जब नायिका से मिलता है और उसे उससे प्यार  हो जाता है तो वो हुआ उसका डायरेक्टर इश्क़।  
हीरोइन का डायरेक्टर इश्क़ किससे होता है ? 
यह जानने के लिये फिल्म के रिलीज़ का इंतज़ार करना पड़ेगा। 
क्या वजह रही कि आपकी शुरूआती फ़िल्में एक सी ही थी ? 
यही कि  विक्रम भट्ट के साथ मेरा तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट हुआ था।  सबसे पहली आयी १९२०,  फिर आयी डेंजरस इश्क़। ये दोनों ही हॉरर या पिछले जन्म की फ़िल्में थी।  "लीला" फिल्म भी इसी तरह की फिल्म थी।  लेकिन वो फिल्म इस कॉन्ट्रेक्ट का हिस्सा नही थी बस इत्तेफ़ाक़ से मिली मुझे यह फिल्म। 
हमारी फिल्मों में सबकी इमेज बन जाती है कहीं ऐसा न हो आपकी भी इमेज ऐसी फिल्मों की बन जाये ?
देखिये वही इमेज बदलने के लिये मैंने यह फिल्म की है।  इसके बाद आयेगी "बेईमान लव " फिर आयेगी उड़न छू , फिर ये लाल रंग तो इस साल में मेरी अलग - अलग जोनऱ की फ़िल्में आयेंगी। 
आप मिस्टर इंडिया भी रहे हैं तो आपको लगता नही कि जिस तरह का आपका प्रोफाइल है आपको उस ग्रेड  की फ़िल्में मिली ?
मेरे हिसाब से ग्रेड तय होता है कि आपने कितनी सफलता हासिल की , कई लोग तो ऐसे हैं इंडस्ट्री में जो कि बिना सफलता के भी ए ग्रेड बने हुए हैं। तो धीरे - धीरे मैं सीख रहा हूँ बिना फ़िल्मी बैक ग्राउंड के मेरे यहाँ तक पंहुचा हूँ तो मेरे लिये यह बहुत बड़ी बात है। 

Thursday, January 28, 2016

सरोज खान और टीना घई ने अँधेरी में दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन का मेडिकल सेंटर का उद्घाटन किया। एक्ट्रेस-सिंगर टीना घई जो दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की सेक्रेटरी हैं,इन्होने डांस मास्टर सरोज खान को दादा साहेब फाल्के मेडिकल सेंटर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। ऐसा पहली बार कोई फाउंडेशन की तरफ से अच्छा काम हो रहा है जहाँ सभी अस्सोसिएशंस के वर्कर और कलाकार अपना इलाज करा पाएंगे। सरोज खान ने टीना घई और अशफ़ाक़ खोपेकर का धन्यवाद किया बुलाने के लिए और अपने आँखों का जांच भी करवाया। इस मेडिकल सेंटर में आँखों की जांच ,इ सी जी ,जनरल चेक अप ,डाईबेटिस का जांच सिर्फ १०० रूपए में होगा और वो भी पुरे परिवार का। कई दवायें मुफ़्त में भी दी जाएँगी। अशफ़ाक़ खोपेकर ,अमित मेहरा ,आफरीन खोपेकर ,टीना घई ने सभी मेहमानो का स्वागत किया। २५० लोगों ने एक ही दिन में अपनी जांच कराई। चंद्रशेखर पुसलकर जो दादा साहेब फाल्के के नाती हैं ,अपने विचारों को बताते रोने लगे क्यूंकि ऐसा पहली बार हो रहा है। उनके नाना अपने वर्कर के सेहत और खाने पिने का पूरा ख्याल रखते थे।




एक्ट्रेस-सिंगर टीना घई जो दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की सेक्रेटरी हैं, इन्होने डांस मास्टर सरोज खान को दादा साहेब फाल्के मेडिकल सेंटर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। ऐसा पहली बार कोई फाउंडेशन की तरफ से अच्छा काम हो रहा है जहाँ सभी अस्सोसिएशंस के वर्कर और कलाकार अपना इलाज करा पाएंगे। सरोज खान ने टीना घई और अशफ़ाक़ खोपेकर का धन्यवाद किया बुलाने के लिए और अपने आँखों का जांच भी करवाया। इस मेडिकल सेंटर में आँखों की जांच, इ सी जी, जनरल चेक अप, डाईबेटिज  का जांच सिर्फ १०० रूपए में होगा और वो भी पुरे परिवार का। कई दवायें मुफ़्त में भी दी जाएँगी। अशफ़ाक़ खोपेकर, अमित  मेहरा, आफरीन खोपेकर, टीना घई ने सभी मेहमानो का स्वागत किया। २५० लोगों ने एक ही दिन में अपनी जांच कराई। चंद्रशेखर पुसलकर जो दादा साहेब फाल्के के नाती हैं, अपने विचारों को बताते रोने लगे क्यूंकि ऐसा पहली  बार हो रहा है। उनके नाना अपने वर्कर के सेहत और खाने पीने का पूरा ख्याल रखते थे। 

टीना घई , अभय भार्गव , अली -गनी ने गणतंत्र दिवस अँधेरी में मनाया

टीना घई, संगीतकार अली -गनी, एक्टर अभय भार्गव, अबीर मुख़र्जी, मोहम्मद अब्दुल रहमान गणतंत्र दिवस मनाने अँधेरी आये। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...