Friday, April 4, 2014

अली अब्बास के पहले एलबम इश्क़ कमाल को संगीत जगत के लोगों ने टाइम्स म्यूजिक के स्टूडियो में किया


पाकिस्तान के गायक अली अब्बास ने अपना पहला एल्बम इश्क़ कमाल टाइम्स म्यूजिक के साथ हिंदुस्तान में रिलीज़ किया जिसे लांच करने संगीत जगत के जानेमाने लोग आये। सलीम मर्चेंट, इला अरुण, कविता सेठ, तलत अज़ीज़ और हर्षदीप कौर इस इवेंट के लिए टाइम्स टावर आये जहाँ अली अब्बास ने कई गाने को गाकर एलबम  को रिलीज़ किया। लावन्या ने शो में एंकरिंग की।  
अली अब्बास जिनकी गाने की रूचि बचपन से ही थी। इस एलबम में कुल १० गाने हैं जो प्यार की परिभाषा बताते हैं। 
अली अब्बास २००८ में भारत के एक शो जूनून कुछ कर दिखाने का में विनर रह चुके हैं और उन्हें उस वक्त ग़ुलाम अली साब और अमिताभ बच्चन ने बेस्ट सिंगर के ट्राफी से नवाज़ा था। चैताली और तनुज श्रीवास्तव ( प्लग प्ले इवेंट्स फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ) अली अब्बास का काम हिंदुस्तान में देख रहे हैं। 



इंडिया के सारे गे वोटिंग करेंगे -- नकाश अज़ीज़



आजकल सारे भारत में चुनावी माहौल है सभी दल के नेता अपनी - अपनी पार्टियों के प्रचार - प्रसार में व्यस्त हैं तो ऐसे में फ़िल्मी अभिनेता --अभिनेत्री और गायक - गायिका भी कैसे पीछे रहते, वो भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए यानि चुनाव में वोट करने के लिए। 

तो ऐसे में साड़ी के फॉल सा फेम गायक नकाश अज़ीज़ भी कैसे पीछे रहते उन्होंने भी "गे" लोगों के लिए एक गाना गा दिया कि "इंडिया के सारे गे वोटिंग करेंगे इंडिया के सारे गे पार्लियामेंट जायेंगे".  अरे ऐसा कुछ नही है कि वो कोई मोर्चा निकाल रहे हैं बल्कि यह गाना तो उन्होंने एक फ़िल्म के लिए गाया है जिसका नाम है "दिल माँगे कुछ और" .

पिछले दिनों नकाश दिल्ली गये थे जहाँ उन्होंने बताया कि,मेरी मम्मी मुझे पायलट बनाना चाहती थी जबकि मेरी  पढ़ने में कोई दिलचस्पी नही थी. मेरे घर में शुरू से ही संगीत का माहौल था शायद इसी वजह से आज इसी क्षेत्र में हूँ."

अपने प्रिय संगीतकारों  ए आर रहमान और प्रीतम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "दोनों ही मुझे बहुत पसंद हैं. दोनों के साथ ही काम करना मुझे अच्छा लगता है इन दोनों की  वजह से मैं आज यहाँ हूँ।  ए आर रहमान को लाइव सुनना ऐसा लगता है जैसे कि मैं किसी दरगाह पर बैठा हुआ हूँ।  प्रीतम दा से मैंने सीखा कि सफलता मिलने पर भी कैसे खुद पर काबू पाया जा सकता है."

दिल्ली आने पर नकाश बहुत ही खुश थे  दिल्ली में वो कई जगहों पर घूमने गए जिनमें इंडिया गेट और अक्षर धाम मंदिर प्रमुख हैं.  धीरे धीरे नकाश की लोकप्रियता बढ़ रही है श्रोताओं के बीच।  अपनी इस सफलता से खुश नकाश का पूरी दुनिया घूमना चाहते है और यह भी चाहते 
हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आर्टिस्टों के साथ संगीत पर काम करें।" 

उनसे पूछने पर कि पिछला साल तो उनके लिए बहुत अच्छा गया उनके साड़ी के फॉल,  गन्दी बात और धतिंग नाच जैसे गाने श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हुए अब नया क्या है उन्होंने बताया, जल्दी ही आपको मेरे कुछ गीत सुनने को मिलगें।



Tuesday, April 1, 2014

श्री के शंकर नारायाणन और शबाना आज़मी यू एंड आई टुगेदर वी कैन कॉन्सर्ट में आये


महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री के शंकर नारायणन एंड बॉलीवुड से शबाना आज़मी ख़ास  मेहमान थे यू एंड आई कॉन्सर्ट में, जिसमे पहली बार पुरुष और महिला शास्त्रीय संगीत में जुगलबंदी पेश किया। कार्यक्रम वर्ली के नेहरू सेण्टर में हुआ जहाँ इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया गया। 
कार्यक्रम में १५०० से ज्यादा लोग आये जिसमे जाने माने लोग थे - तलत अज़ीज़, पंडित जसराज, पंकज उदास और डॉली ठाकुर। कार्यक्रम में सबसे बड़ी परफॉरमेंस जसराज जुगलबंदी जिसे पंडित संजीव अभ्यंकर और डॉक्टर अश्विनी भिड़े देशपांडे ने परफॉर्म किया। 
शबाना आज़मी ने कहा की मेरे परिवार ने मुझे अपने भाई के समान ही काम करने की आज़ादी दी। मैं इस इवेंट में आकर बहुत आनंदित महसूस कर रही  हूँ। 


मुख्य अतिथि श्री के शंकर नारायणन ने कहा की हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।पंडित जसराज ने कहा की आज मैं अपनी पुत्री दुर्गा जसराज के इस कार्यक्रम में आकर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। 

हॉलीवुड एक्टर जॉन डेलॉन्ग राजीव रुइआ की हिंदी फ़िल्म फ्लेम्स में दिखेंगे


आजकल हॉलीवुड एक्टर्स को बॉलीवुड फ़िल्म में काम करने में कोई तकलीफ़ नहीं है इसलिए वो यहाँ हिंदी फिल्मों में काम करने आ रहे हैं।  राजीव रुइआ जिन्होंने माय फ्रेंड गणेशा बनाई, इन्होने हॉलीवुड के जाने माने कलाकार जॉन डेलॉन्ग ( एक्सपेंडेबल्स, फोनेक्स राइज़र्स ) को अपनी फ़िल्म फ्लेम्स के लिए साईन किया। इस फ़िल्म को बना रहे हैं वरुण सिंह अपने हार्ट कोर पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले। 
जॉन एक इंटरनेशनल स्टूडेंट का रोल करेंगे जो भारत आता है ट्राइबल विलेज यानी आदिवासी गाव। राजीव ने कहा की रोल  के लिए एक अँगरेज़ चाहिए था और स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद जॉन ने तुरंत काम करने के लिए हाँ कर दिया। 
फ़िल्म में जॉन के अलावा हृषिता भट्ट,
हेमंत पांडे और कई लोग दिखेंगे। फ़िल्म में संगीत दिया है विवेक कार का। 

राष्ट्रपति प्रनब मुख़र्जी ने जावेद अख्तर का लिखा और राजू सिंह का संगीत दिया सी आर पी एफ एंथम लांच किया


संगीतकार राजू सिंह ने सी आर पी एफ के ७५ वे साल पूरा करने पर उनके लिए सी आर पी एफ  एंथम का संगीत दिया जिसे जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है। इस एंथम   राष्ट्रपति प्रनब  मुखेर्जी ने दिल्ली में लांच किया। राष्ट्रपति ने जावेद अख्तर और राजू सिंह को इस गीत को बनाने के लिए बधाई दी।
एंथम के दो वर्शन हैं - एक जिसमे गाना है और दूसरा मार्चिंग ट्यून है जिसे जावेद अली ने गाया है। ये तीसरा मौका है जहाँ जावेद अख्तर और राजू सिंह एंथम बनाने के लिए साथ में काम किया है। 
 एंथम के संगीत को साधारण रखा है जिससे आसानी से सभी को समझ आये। ये एंथम हमारे सैनिकों को प्रोत्साहन भी देगा। जो हमारे देश के लिए सेवा कर रहे हैं। 

एंथम के बोल इस प्रकार है -
देश के हम हैं रक्षक, जान भी दे दे बेशक़ 
देश की रक्षा में, वीर जियाले हम हैं
शस्त्र सम्भाले हम हैं, देश की रक्षा में 
देश का कण कण ये जाने,
द्रोही भी दुश्मन भी माने  

Tuesday, March 25, 2014

फेम शाहिद का नया गाना

  
नहीं -- नहीं, शाहिद कपूर की बात नही कर रहे, यहाँ हम बात कर रहे  हैं गायक शाहिद माल्या की जिनका नया गाना 'इसकी उसकी'  ( फ़िल्म - २ स्टेट्स) श्रोताओ में ख़ासा लोकप्रिय हो रहा है यू ट्यूब में भी इस गीत को करीब ६८ हज़ार व्यू मिल चुके हैं.

अपने इस गीत की लोकप्रियता से बेहद खुश  हैं शाहिद.  उनका यह गाना पंजाबी स्टाइल का गीत है यह गीत उनके पिछले हिट गीत "रब्बा मैं तो मर गया" से बिलकुल ही अल है. यह   पंजाबी हिंदी मिक्स क्लब  गीत "इसकी उसकी"  श्रोताओ को पसंद  रहा है वैसे उन्होंनेइससे पहले कुक्कड़ कमाल दा ( स्टूडेंट ऑफ़  ईयर ) भी गाया था वो भी इसी तरह का पंजाबी गीत था और काफी लोकप्रिय भी हुआ था.


गंगा नगर राजस्थान के रहने वाले शाहिद ने सबसे पहले फ़िल्म मौसम में गीत गाया था 
'रब्बा मैं मर गया'.  इस गीत को श्रोताओं ने खूब पसं किया और वो रातों रात श्रोताओं की पहली पसंद बन गये इसी फ़िल्म का दूसरागीत एक तू ही (मौसम ) भी उन्होंने गाया   इसके अलावा उन्होंने मेरे ब्रदर की दुल्हन ( दो धारीतलवार ) स्टूडेंट ऑफ़  ईयर ( कुक्कड़ कमाल दा ) दिल तैनू प्यार करदा ( क्यों गयी , सोना साहिबा )बिट्टू बॉस ( मन जागे सारी  रात)   लव शव ते चिकन खुराना ( लव शव  चिकन खुराना ) इनकार(खामोशिया )  राजधानी एक्सप्रेस (कोई उम्मीद ) और गुंडे ( साईयां ) आदि फिल्मों में गीतों को गाया है

फ़िल्म  स्टेट्स के अलावा  शाहि सैफ अली और कैटरीना की फ़िल्म फैंटम में भी गीतों को गा रहे ैं

Monday, March 24, 2014

बी एम डब्लू की नई मॉडल ग्रान टुरिस्मो रियाज़ और रेशमा गांगजी के फैशन शो के साथ लांच किया गया


बी एम डब्लू ने अपने वरली के इन्फिनिटी स्टोर में अपनी नई कार ग्रान टुरिस्मो लांच की जहाँ जाने माने रियाज़ और रेश्मा गंगजी ने फैशन शो किया। कबीर बेदी शो स्टॉपर थे। पूजा और ललित चौधरी सभी मेहमानो का पूरा ख्याल रख रहे थे। गायक रूप कुमार राठोड, मिस श्रीलंका चाँदी पेरेरा, साउथ की तनीषा सिंह, इमाम सिद्दीक़ी और लीना मोगरे शो देखने आये।  सभी ने शो और कार की खूब 


 तारीफ़ की। रियाज़ ने शो में नए कलेक्शन को लांच किया जिसका नाम समर सिडक्सन रखा है। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...