Thursday, August 10, 2017

योगेश लखानी ने भारत और विदेशों में विभिन्न पुरस्कारों और इवेंट्स पर सभी सेलिब्रिटी से मुलाकात की



ब्राइट आउटडोर के योगेश लाखानी, जो पूरे विश्व में सभी प्रमुख पुरस्कारों और इवेंट्स के आउटडोर पार्टनर होते हैं। हाल ही में वह आईआईएफए पुरस्कार समारोह के लिए न्यूयॉर्क गए, जहां वे वरुण धवन, कैटरीना कैफ, शहीद कपूर, नीतू चंद्र, मिका, कैलाश खेर और अन्य बॉलीवुड सेलेब्रेटी से मिले। वह भोजपुरी पुरस्कारों के लिए लंदन गए, जहां उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा, रवि किशन, मनोज तिवारी और गोविंदा से मुलाकात की। उन्हें स्टोर लॉन्च में भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विजय दर्डा से भी दो अलग-अलग कार्यक्रमों से मुलाकात की।

Tuesday, August 8, 2017

रागिनी खन्ना ने अपनी फिल्म गुडगाँव अपने परिवार और दोस्तों के साथ देखी


टी वी की जानी - मानी अभिनेत्री रागिनी खन्ना को अपने फिल्म गुडगाँव में एक्टिंग के लिए बहुत अच्छे समीक्षा मिल रही हैं. रागिनी खन्ना ने अपने परिवार और दोस्तों को फिल्म देखने के लिए अँधेरी के सिनेपोलिस सिनेमा में आमंत्रित किया। रागिनी खन्ना की माँ कामिनी खन्ना अपने भाई कीर्ति कुमार और उनके परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंची। कृष्णा अभिषेक ,कश्मीरा शाह ,गोविंदा के बच्चे यश आहूजा और टीना आहूजा खास फिल्म देखने आये। सभी ने रागिनी को दमदार अभिनय के लिए ढेर सारी बधाई दी।

Monday, August 7, 2017

अपनी फिल्म और गीत का प्रचार करने के लिए एक्ट्रेस एकता जैन ,श्री राजपूत ,सुमति सोलंकी ,करेंन राजपूत और सिंगर रिमेश राजा नवभारत और नवराष्ट्र अख़बार के ऑफिस पहुंचे


एक्ट्रेस एकता जैन ,श्री राजपूत ,सुमति सोलंकी ,करेंन राजपूत अपनी हिंदी कॉमेडी फिल्म #शादीविथजुगाड़ का प्रमोशन करने और सिंगर रिमेश राजा जो हिमेश रेशमिया के जैसे दिखते हैं- अपनी एलबम  #धोका का प्रचार करने #नवभारत और #नवराष्ट्र अख़बार के दफ़्तर पहुंचे। रिमेश ने अपनी एलबम का गीत धोका गाया और बाद में हिमेश के कई गीत गाये वहीँ एक्टर्स ने अपनी कॉमेडी फिल्म में अपने रोल के बारे में बताया और गुजरात में शूटिंग के बारे में बताया।

Saturday, August 5, 2017

गुजराती पेपर सन्देश को मुंबई में चौथे साल में प्रवेश करने के लिए फ़िल्मी सितारों ने शुभकामनायें दी

 आयुष्मान खुराना ,कीर्ति सनोन ,राजकुमार राव , रागिनी खन्ना ,शादी विथ जुगाड़ फिल्म के कलाकार -एकता जैन ,श्री राजपूत ,हर्षवर्धन जोषी ,करेंन राजपूत ,सिंगर संचिति सकट , टीवी स्टार अपरा मेहता, टॉयलेट एक प्रेमकथा के संगीतकार विक्की प्रसाद ,मनोज जोषी , सिंगर रिमेश राजा ,ब्राइट के योगेश लखानी और सुनील पाल गुजराती पेपर सन्देश को मुंबई  में चौथे साल में प्रवेश करने के लिए शुभकामनायें देने ऑफिस आये। रागिनी खन्ना ने अपनी फिल्म गुडगाँव के बारे में बताया वहीँ आयुष्मान खुराना ,कीर्ति और राजकुमार ने बरेली की बर्फी के बारे में बात की। सभी मेहमानों  ने सन्देश के एडिटर सतीश सोनी को ढेर सारी शुभकामनायें दी।


Friday, August 4, 2017

मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने फिल्म "राजू बजरंगी " का पोस्टर और ट्रेलर लॉंच किया

अपने पिता को जीवित करने की प्रार्थना को लेकर छोटे बच्चे राजू और बजरंगी यानि हनुमान जी के बीच होने वाली तनातनी को लेकर बनाई गयी भावुक फिल्म "राजू बजरंगी " का  पोस्टर और ट्रेलर को पिछले दिनों उत्तराखंड के मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने लॉंच किया और माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की सिफारिश भी की ।  सिद्धबली प्रोडक्शन के बैनर में निर्मित फिल्म "राजू बजरंगी " के निर्माता हैं  शिवनारायण सिंह रावत, इन्होने अपनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका भी अभिनीत की है। "राजू बजरंगी " की शूटिंग उत्तराखंड के कोटद्वार, दुग्गडा , नैनीताल, लेंसडाउन आदि अनेकों जगहों पर हुई है।  फिल्म सितम्बर महीने में रिलीज़ होने वाली है.   

Thursday, August 3, 2017

हिंदी फिल्म --- जब हैरी मेट सेजल

Image result for jab harry met sejalहिंदी फिल्म --- जब हैरी मेट सेजल 
रिलीज़ --- ४ अगस्त 
बैनर ----  रेड चिलीज़ एंटरटेनमेन्ट 
निर्माता --- गौरी ख़ान 
निर्देशक,लेख़क, स्क्रीन प्ले,कहानी ---  इम्तियाज़ अली
कलाकार -- शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा,सयानी गुप्ता, इवलिन शर्मा, चंदन रॉय सान्याल,      
बैक ग्रॉउंड म्यूजिक -  हितेश सोनिक 
संगीतकार --- प्रीतम 
गायक - गायिका -- सुनिधि चौहान, शाहिद माल्या, अरिजीत सिंह, शाल्मली खोलगडे, देव नेगी,नूरां सिस्टर, अमन त्रिखा और शेफ़ाली अल्वारेस।      

Image result for jab harry met sejalरोमांटिक - कॉमेडी फिल्म "जब हैरी मेट सेजल"  के निर्देशक हैं इम्तियाज़ अली। इन्होने २००७ में भी शाहिद कपूर और करीना कपूर को लेकर कुछ इसी नाम से मिलती हुई फिल्म "जब वी मेट" बनाई थी. इम्तियाज़ अली की सभी फ़िल्में सफर ( यात्रा ) पर ही आधारित होती हैं उनकी इस फिल्म की कहानी भी यूरोप की यात्रा पर आधारित है. शाहरुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी वाली यह तीसरी फिल्म है।  अनुष्का ने अपना फ़िल्मी कॅरियर शाहरुख़ खान के साथ  फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी" ( २००८ ) से ही किया था. इसके बाद २०१२ में यश चोपड़ा की आख़िरी फिल्म "जब तक हैं जान " में दोनों ने साथ में काम किया था। 

फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" की कहानी है सेजल जवेरी ( अनुष्का शर्मा ) की. गुजरात की रहने वाली सेजल की सगाई हो चुकी है लेकिन शादी से पहले वो यूरोप घूमना चाहती है और जब वो यूरोप घूमने जाती है तब उसकी मुलाक़ात हैरी यानि हरिंदर सिंह नेहरा (शाहरुख़ खान ) से होती है जो कि अनुष्का का टूर गाइड है। सेजल और हैरी सारा यूरोप साथ में घूमते हैं लेकिन जब सेजल टूर से भारत वापस आने वाली होती है तब उसे पता चलता है कि उसकी सगाई की अँगूठी कहीं खो गयी है ,जब सेजल भारत में अपने मंगेतर को फोन करके अँगूठी के बारें बताती है तब उसका मंगेतर सेजल से कहता है कि किसी भी कीमत पर अँगूठी को ढूंढ कर लेकर आये। अब सेजल और हैरी  खोई हुई अँगूठी को ढूँढने की कोशिश करते हैं क्योंकि अँगूठी के बिना सेजल भारत वापस नहीं जाना चाहती चाहे उसकी फ्लाइट ही छूट जाये। 

क्या सेजल को अपनी खोई अँगूठी वापस मिल पाती है ? अँगूठी को ढूँढ़ने में सेजल और हैरी के साथ क्या - क्या घटनायें होती हैं  ? 
यही दिखाया है फिल्म "जब हैरी मेट सेजल " में। 

Wednesday, August 2, 2017

हसीना पारकर फिर आगे बढ़ी... सितम्बर में होगी रिलीज

चर्चा है कि श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना पारकरफिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने वाली थीलेकिन अब फिल्म अगस्त में रिलीज नहीं होगी। अब यह सितम्बर में फिल्म देखने को मिलेगी।  
निर्माता नाहिद खान और निर्देशक अपूर्व लखिया का मानना है कि अगस्त में काफी फिल्में रिलीज हो रही हैं। 18 अगस्त को ही 'बरेली की बर्फीऔर 'पार्टिशन 1947' आ रही है। कोई मतलब नहीं बनता कि फिल्मों की भीड़ के बीच हम अपनी फिल्म रिलीज करें। 

   11 अगस्त को अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेमकथाऔर अगस्त को आई शाहरुख की 'जब हैरी मेट सेजलआ रही है और जिस तरह की फिल्म लेकर अक्षय कुमार आ रहे हैंकोई मतलब नहीं बनता कि हम उसी वक्त अपनी फिल्म लेकर आयें । फिलहाल फाइनल रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है लेकिन फिल्म पूरी तैयारी में है।   

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...