Friday, July 15, 2016

2017 में दिवाली पर रिलीज होगी गोलमाल 4


बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी की जोड़ी वाली फिल्म ‘गोलमाल’ को रिलीज हुए  दस साल पूरे हो गए. यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी. बहुत जल्द रोहित और अजय फिल्म का चौथा सीक्वल लाने वाले हैं.सूत्रों की मानें तो यह फिल्म 2017 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. 

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गोलमाल’ सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में अजय के साथ अरशदवारसी, शरमन जोशी और तुषार कपूर लीड रोल में थे. अभी तक इस फिल्म के तीन सीक्वल रिलीज हो चुके हैं जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. अभी ‘गोलमाल 4’ की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है. इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी.

Thursday, July 14, 2016

"लव के फंडे "से बॉलीवुड में शुरुआत कर रहे हैं हर्षवर्धन जोशी

हर्षवर्धन जोशी गांधी नगर गुजरात के रहने वाले हैं जो गीतकार से निर्माता बने फैज़  अनवर की फ़िल्म "लव के फंडे"से बॉलीवुड मे अपनी इनिंग की शुरुआत कर रहे हैं। एल एल बी करने के बाद वह मुम्बई आकर थियेटर करने लगे। स्कूल  के वक्त से नाटक कर रहे हर्षवर्धन जोशी के पिता एडवोकेट हैं इसलिए उन्हें भी वकालत की शिक्षा दी गई मगर उन्हें तो अभिनय करना था। २०१२ मे मुम्बई अाये और थियेटर करते रहे इसी दौरान उनकी मुलाकात फिल्म लव के फंडे के डायरेक्टर इंदरवेश योगी से हुई। उन्हें फिल्म का एक किरदार निखिल हर्षवर्धन में मिल् गया। चूँकि वह एक ट्यूब चैनल "देसी बाम्बू "के लिए भी एक्टिंग करते थे इसलिए  निर्देशक को लगा कि उनके पास कैमरा फेस करने का अनुभव भी है। 

फ़िल्म मे उनके किरदार का नाम निखिल है जो रिया के साथ लिव इन रिलेशनशिप मे रहता है। रिया की भूमिका सूफी गुलाटी निभा रही है। निखिल रिया के साथ रहता है मगर शादी नही करना चाहता। रिया उससे शादी करने के लिए कहती है लेकिन वह टालता रहता है इस बात को लेकर दोनो मे नोक झोंक भी होती है। "फ़िल्म मे सूफी गुलाटी के साथ काम करने के अनुभव के बारें में वो  बताते है "सूफी एक बेहतरीन अदाकारा है उनके साथ हमने तीन महीने तक वर्कशॉप किया।"

कई शॉर्ट फिल्मो मे काम कर चुके हर्षवर्धन थियेटर को ही अपना गुरु मानते है। संजीव कुमार को अपना अादर्श मानने वाले हर्षवर्धन रनबीर कपूर के बड़े प्रशंसक  है इसके बाद निर्माता फैज़  अनवर की नेक्स्ट मूवी "इश्क दा खूंटा"में भी वह काम कर रहे हैं .फ़िल्म के निर्देशक शिवम है। उसमे वह पति का रोल निभा रहे हैं। यह एक ऐसे पति पत्नी की कहानी है जो एक छोटे से कमरे मे रहते है इस छोटे से जॉइंट घर मे कैसे कॉमेडी क्रिएट होती है यही है "इश्क दा खूंटा".  

Wednesday, July 13, 2016

मैं मस्ती का ज्यादा बड़ा फैन हूँ बजाय ग्रेट ग्रैंड मस्ती के -- विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय अभी चर्चित हैं क्योंकि उनकी "मस्ती" सीरीज़ की तीसरी फिल्म "ग्रेट ग्रैंड मस्ती " रिलीज़ हो रही है।  हालांकि यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं लेकिन फिर भी विवेक बहुत उत्साहित हैं अपनी इस फिल्म को लेकर।  उनका कहना इस फिल्म के प्रोमो भी दर्शकों ने खूब पसंद किये हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म के लगभग हर गीत को दर्शकों ने यू ट्यूब पर खूब देखा हैं. ९ मिलियन हिट्स मिले हैं "रेशम का रुमाल  वाले गाने को।" 

"ग्रैंड मस्ती " ने १०० करोड़ से ज्यादा कमाई की थी अब विवेक उम्मीद करते हैं कि उनकी इस फिल्म को करीब २०० करोड़ तो कमाने ही चाहिये।  पिछली फिल्म की सफलता के बारें में बात करते हुए वो कहते हैं हालाँकि पिछली फिल्म ने बहुत सफलता हासिल की थी। लेकिन मैं  मस्ती का ज्यादा बड़ा फैन हूँ बजाय ग्रेट ग्रैंड मस्ती के। क्योंकि उस फिल्म की बात ही कुछ और है।  जबकि मैं  उस फिल्म को करते समय बहुत कम्फ़र्टेबल नहीं था।  मेरी पहली हास्य फिल्म थी "मस्ती" . "मस्ती "फिल्म से पहले मैंने गंभीर अभिनय ही ज्यादा किया था। मेरे लिए पहली मस्ती बहुत मुश्किल थी।  कोई अच्छा पंच होता था तो मैं इंदु जी कहता था यह मुझ  पर वेस्ट मत करो।  मुझे झिझक होती थी अजीब - अजीब मुंह बनाने में। लेकिन अब मेरे साथ ऐसा नहीं है।   

मुझे कॉमेडी बहुत मुश्किल लगती है अगर मुझे बोला जाये कि  "मस्ती"  टीम से अलग दूसरी टीम के साथ कॉमेडी करनी है  तो मेरे बस की नहीं है  और इस सबका सारा श्रेय इंदु जी को ही जाता है. सारे के सारे सीन चाहे लड़की हो या लड़के के सबके सब पहले इंदु जी करके दिखाते हैं हम उसे ही कॉपी करने की कोशिश करते हैं।"

फिल्म की कहानी के बारें में विवेक बताते हैं ," फिल्म में तीन मुस्टंडे हैं अपनी बीवियों को छोड़ कर चले हैं मस्ती करने लड़की की तलाश में। मिलती भी है उन्हें खूबसूरत लड़की लेकिन वो भूत निकलती हैं फिर मज़ेदार घटनायें शुरू होती हैं। जब पता चलता है लड़की भूत है जो भी भूत के साथ जायेगा वो ऊपर जायेगा ऐसे में तीनों दोस्त अपनी जान बचाने के लिये एक दूसरे की बलि चढ़ाने के लिये भी तैयार हो जाते हैं।"

एक तरफ "ग्रैंड मस्ती" की सफलता और दूसरी ओर "कृष" की सफलता आप किसे बड़ा समझते हैं  ? "मेरे लिए दोनों ही फिल्मों की सफलता एक समान है बस सीरियस परफॉर्मेंस में सम्मान ज्यादा  मिलता है। " 

सुना आपका बेटा बहुत ही सेंसेटिव है जानवरों को लेकर ? "जी हाँ उसे यह सब उसके दादा जी ही  सिखा रहे हैं।  गऊ माता को रोटी खिलाना हो, कौए को रोटी खिलाना हो , मंदिर जाना हो सब पापा सिखाते हैं उसे." 

आप जहां एक ओर मस्ती जैसी फ़िल्में कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आप गाँव गोद लेकर समाज सेवा भी कर रहे हैं ? अभिनय मैं परदे पर करता हूँ ,

समाज के लिए  मैं जो कुछ भी करता हूँ अपने मन के लिये।"
 

यह मुझे पसंद नहीं है -- ऊर्वशी रौतेला

ऊर्वशी रौतेला जब छोटी थी तब उन्होंने अपने परिवार के साथ "मस्ती" सीरिज ( २००४ ) की पहली फिल्म देखी थी और अब वो खुद सन २०१६ में रिलीज़ हो रही इसी सीरीज़ की तीसरी फिल्म "ग्रेट ग्रैंड मस्ती " में अभिनय कर रही हैं। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी के साथ अकेली हीरोइन हैं। मॉडल  से अभिनेत्री बनी ऊर्वशी ने अपने अभिनय की शुरुआत की अनिल शर्मा की फिल्म " सिंह साहेब द ग्रेट" से की. इसके बाद उन्होंने हनी सिंह के  म्यूजिक वीडियो "लवडोज़ " किया फिर एक कन्नड़ फिल्म में काम किया ।  फिल्म  "भाग जॉनी" में  एक गाना किया। सन २०१६ यानि इसी साल में उनकी दो फ़िल्में रिलीज़ हुई "सनम रे "और दूसरी है  "ग्रेट ग्रैंड मस्ती " जिसे इसी सप्ताह दर्शक देख सकेगें।


अपनी भूमिका बारें में बात करते हुए उन्होंने कहा ,"  हालाँकि मैं अभी नई ही हूँ फिल्मों में ,फिर भी मुझे वो भूमिका मिली इस फिल्म में जो कि किसी भी नई लड़की को नहीं मिलती।  यह मेरे लिए बहुत ही ख़ुशी की बात है। मैं भूत बनी हूँ फिल्म में. मुझे बहुत मज़ा आया फिल्म में।  रितेश , विवेक और आफताब सभी मुझसे बहुत सीनियर हैं लेकिन ऐसा कभी लगा नहीं सेट पर सभी ने बहुत मदद की मेरी। " 

ऊर्वशी अभी तो अपनी इस फिल्म से बेहद खुश हैं जबकि पहले तो वो इस फिल्म को करना ही नहीं चाहती थी क्यों ? इसका जवाब उर्वशी ने दिया ,"क्योंकि अभी तो मैंने शुरुआत की है अभिनय की और मैं एडल्ट कॉमेडी नहीं करना चाहती थी फिर तुषार हीरानंदानी जिन्होंने इस फिल्म की कहानी लिखी है और रमेश तौरानी, डेविड धवन और निर्देशक इंद्र जी के समझाने पर मैंने इस फिल्म अभिनय किया। आज मैं बहुत खुश हूँ और उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूँ जिनकी वजह से मै  फिल्म का हिस्सा हूँ."


 पहली हास्य फिल्म है आपकी कैसा रहा काम करना ? "बहुत ही अच्छा , हम सभी जानते हैं कि रुलाना बहुत ही आसान है जबकि हँसाना बहुत ही मुश्किल, फिर भी आज तक लोग कॉमेडी को गम्भीरता से नहीं लेते।  आज भी जब अवार्ड की बारी आती है तो किसी भी हास्य फिल्म के लिए किसी भी कलाकार को बेस्ट एक्टर का अवार्ड नहीं मिलता।  उसे बेस्ट कॉमिक अवार्ड जरुर मिल जाता है बेस्ट एक्टर का अवार्ड हमेशा रोमांटिक और ड्रामा फिल्म के लिए दिया जाता है।  यह मुझे पसंद नहीं है ।"

आम तौर पर हास्य फिल्म में हीरोइन के लिये कुछ करने के लिये ख़ास नहीं होता आपके लिये क्या कुछ है इस फिल्म में ? उन्होंने बताया ," एक हीरोइन के नजरिये से देखें तो मुझे वो भूमिका मिली है जो कि फिल्म के केंद्र में हैं। तो यह बहुत ही अच्छी बात है मेरे लिये।"




Tuesday, July 12, 2016

दीेपशिखा,आकृति नागपाल ,सोनाली जोशी,निर्माता-निर्देशक अली मोहम्मद ओस्मान और अयूब खान मर्डर माधुरी फिल्म के ट्रेलर लांच में शामिल हुए

दीेपशिखा,आकृति नागपाल ,सोनाली जोशी,निर्माता-निर्देशक अली मोहम्मद ओस्मान और अयूब खान मर्डर माधुरी फिल्म के ट्रेलर लांच में शामिल हुए। फिल्म २९ जुलाई को रिलीज़ होगी जो इ ४ यू इंटरप्राइजेज कर रहा है।  

Monday, July 11, 2016

हिंदी फिल्म बॉलीवुड डायरीज के रिलीज़ के बाद और रमज़ान पूरा करके एक्टर सलीम दीवान छुट्टी मनाने दुबई गए



हर्षवर्धन जोशी, ऋतिका गुलाटी,सूफी गुलाटी,योगेश कुमार और डी जे अख़्तर ईद के इवेंट पर वाटर किंगडम आये

 
हर्षवर्धन जोशी ,ऋतिका गुलाटी ,सूफी गुलाटी अपनी पहली हिंदी फिल्म लव के फंडे प्रमोट करने और योगेश कुमार एवं सुशिकैलाश अपनी  फिल्म दिल साला सनकी प्रमोट करने ईद के मौके पर वाटर किंगडम आये जहाँ सभी कलाकारों ने खूब डांस किया। बबद में डी जे अख्तर ने ढेर सारे गाने बजाये। हर्षवर्धन जोशी ,ऋतिका गुलाटी ,सूफी गुलाटी ने अपनी फिल्म के सीडी बांटे। लव के फंडे २२ जुलाई को रिलीज़ होगी वहीँ दिल साला सनकी ५ अगस्त को रिलीज़ होगी। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...