Friday, February 12, 2016
Wednesday, February 10, 2016
प्रिंयका चोपड़ा मेरी फेवरेट है --- रूही सिंह
जयपुर की रूही सिंह सन २०१४ में फेमिना मिस इंडिया बनी और इसके बाद तुरंत ही उनकी झोली में निर्देशक मधुर भण्डारकर फिल्म "कॅलण्डर गर्ल'आ गिरी हालांकि यह फिल्म सफल नही हुई लेकिन रूही सिंह के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया। एक बार फिर रूही की चर्चा हो रही है क्योंकि १९फरवरी को उनकी दूसरी फिल्म "इश्क़ फॉरएवर " रिलीज़ हो रही है इस फिल्म में रूही बिंदास और बोल्ड लड़की का किरदार अभिनीत कर रही हैं। जबरूही से मिलने और बातचीत करने के लिये हम गये तो पहली ही नज़र में वो बहुत एटीट्यूड वाली नखरीली सी लड़की लगी। सीधे जिम से वो मीडियासे मिलने आयी और वो भी देर से, तो लगा कि अभी तो रूही की शुरुआत है इतना एटीट्यूड , लेकिन जब उनसे बातचीत शुरू हुई तो बहुत ही प्यारी सीलड़की लगी जिसके सपने हैं जिंदगी में और वो उन्हें पूरा करना चाहती हैं।
रूही हिंदी फिल्म ही नही कर रही बल्कि वो तमिल फिल्म "बोंगु " भी कर रही हैं इस फिल्म में रूही एक्शन कर रही हैं. जिंदगी के अपने इस पड़ाव सेबेहद खुश रूही की यह फिल्म "इश्क़ फॉरएवर" रोमांस, मधुर गीत - संगीत ,कॉमेडी और खूबसूरत लोकेशन से भरपूर है जबकि रूही अपनी रियललाइफ में बिलकुल भी रोमांटिक नही है वो कभी भी ऐसी कल्पना नही करती की कभी कोई प्रिंस चार्मिंग बस उनके लिये ही आयेगा। इस बारें में वोकहती है "मैं ऐसे सपने देखती ही नही की मेरे सपनों का राजकुमार आयेगा जैसा कि कहा जाता है कि लड़कियाँ हमेशा ऐसा ही सोचती हैं। मुझे घूमनाबहुत पसंद है, मुझे एडवेंचर स्पोर्ट्स अच्छा लगता है। "
रूही की इस फिल्म में उनके साथ एक नया अभिनेता कृष्णा चतुर्वेदी है. उसके बारें में उनका कहना है, "बहुत ही अच्छा दोस्त बन गया है कृष्णा इसफिल्म के बाद, उसकी यह पहली और मेरी दूसरी फिल्म है। बहुत ही सीदा सादा सा है कृष्णा , मेहनत बहुत की है उसने भी। " जावेद जाफरी और लिज़ारे भी "इश्क़ फॉरएवर " में काम कर रहे हैं। जावेद के बारें में रूही कहती हैं ,"मेरे ज्यादा सीन नही हैं उनके साथ, लेकिन अच्छा रहा उनके साथ , क्योंकिहम तो बचपन से उनकी आवाज़ "तकेशी कैसल" जैसे कार्यक्रमों में सुनते आये हैं। "
अभी तो रूही फिल्मों में अभिनय कर रही हैं लेकिन ऐसा बिलकुल भी नही है कि वो बचपन से हीरोइन बनना चाहती थी हाँ उन्हें इतना जरूर पता था कीमनोरंजन के क्षेत्र में कुछ न कुछ करेंगी, क्योंकि हमेशा से ही उन्हें स्टेज पर काम करना पसंद था। मिस इंडिया कैसे बनी पूछने पर वो बताती हैं ? सन२०१२ में भी मैंने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था और टॉप १० में वो चुनी गयी इसके बाद मियामी में हुए मिस यूनाइटेड नेशन्स में भारत कीप्रतिनिधि बनी और फिर २०१४ में फेमिना मिस इंडिया चुनी गयी। इस तरह से जो सपना उन्होंने २०१२ में देखा था २०१४ में पूरा हुआ।
रूही को कंगना और प्रिंयका दोनों का है फैशन सेंस अच्छा लगता है लेकिन उनकी फेवरेट हीरोइन हैं प्रियंका चोपड़ा। प्रिंयका के बारें में रूही कहती है,"वो जिस कॉन्फिडेंस से बात करती हैं मज़ा ही आ जाता है उन्हें सुनकर। जिस कमरे में वो आती हैं पूरा का पूरा कमरा बस उनके सम्मोहन में बंधजाता है ,क्या गज़ब का औरा है उनका। हैट्स ऑफ टू प्रियंका।
Tuesday, February 9, 2016
रजनीश दुग्गल ने बिक्की शुक्ला का किरदार किया है डायरेक्ट इश्क़ फिल्म में जो १९ फरवरी को रिलीज़ होगी

रजनीश दुग्गल ने आनेवाली फिल्म डायरेक्ट इश्क में बिक्की शुक्ला का किरदार किया है। यह किरदार बनारस का युथ लीडर है। यह किरदार ऐंग्री यंग मैन का है जो सब के लिए कुछ करता रहता है। बिक्की शुक्ला को डॉली पाण्डे से प्यार हो जाता है। इन दोनों के बीच नागिन सीरियल का एक्टर अर्जुन बिजलानी आ जाता है। यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो १९ फरवरी को रिलीज़ होगी। निर्माता प्रदीप शर्मा ने अपने बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर में इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म का निर्देशन किया है राजीव रुईया ने। स्वाति शर्मा ने फिल्म में छ गीत गाये हैं। Monday, February 8, 2016
संगीतकार शिव-हरि ,गीतकार योगेश गौर और गायक सुरेश वाडकर को पहला रविन्द्र जैन एकाडेमी अवार्ड २८ फरवरी
यद्यपि दादा श्री रवीन्द्र जैन जी की छाया, प्रेरणा, शिक्षा उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है तथापि शारीरिक रूप से उनका हमारे बीच न होना एक असहनीय दुःख है। दादा की कला, दादा का गीत संगीत, दादा के उस अलमस्त फ़कीरा वाले स्वभाव आदि को जीवंत और तरोताज़ा बनाये रखने के लिए पहले की ही तरह अब भी हर साल 28 फ़रवरी को एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमे "रवीन्द्र जैन अकादमी अवार्ड" एक गीतकार एक संगीतकार और एक गायक को दिया जायेगा।
दादा की जन्मतिथि 28 फ़रवरी को पहले की ही तरह आगे भी हर साल उसी हर्षोल्लास और भव्यता के साथ एक महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा. चूँकि रवीन्द्र जैन जी गीतकार संगीतकार और गायक तीनों थे इसलिए उनके नाम का अवार्ड भी इन तीनों विधाओं के पारंगत और नामचीन कलाकारों को दिया जा रहा है।
अवार्ड चयन समिति और फ़िल्म जगत के कुछ गणमान्य लोगों के परामर्श और सहमति से इस साल ये तीनों अवार्ड क्रमशः--विख्यात गीतकार श्री योगेश गौर जी ,वरिष्ठ संगीतकार जोड़ी शिवहरि ( श्री शिव कुमार शर्मा- श्री हरि प्रसाद चौरसिया जी),प्रसिद्ध पार्श्वगायक श्री सुरेश वाडकर जी को देने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम स्थल -हरे रामा कृष्ण ऑडिटोरियम ,इस्कॉन मंदिर जुहू , मुम्बई .
Friday, February 5, 2016
फिल्म डायरेक्ट इश्क़ में मेरा पहला सीन बाइक पर है - निधि सुब्बैयह
निधि सुब्बैयह जिन्हे बाइक चलाना बहुत पसंद है वो आने वाली फिल्म डायरेक्ट इश्क में बाइक चलाते हुए दिखेंगी। निधि ने बताया की मैंने कॉलेज में अपने दोस्त की पलसर बाइक चलाना सीखा। जब मुझे पता चला की डायरेक्ट इश्क में मेरी एंट्री बाइक पर होगी तो मुझे बहुत ख़ुशी हुई और मैंने बड़ी आसानी से वो सीन कर लिया। फिल्म को बनाया है प्रदीप शर्मा ने बाबा मोशन पिक्चर्स बैनर तले और निर्देशित किया है राजीव रुईया ने। फिल्म की ज़्यादा शूटिंग बनारस में हुई है। फिल्म में रजनीश दुग्गल, अर्जुन बिजलानी और राजेश श्रृंगारपुरे भी हैं। फिल्म १९ फ़रवरी को समस्त भारत में रिलीज़ होगी। Thursday, February 4, 2016
रजनीश दुग्गल,निधि सुबईया और अर्जुन बिजलानी की फिल्म "डायरेक्ट इश्क"की कहानी "रांझणा"से मिलती जुलती है
रजनीश दुग्गल बनारस में निधि सुबईया नामक लड़की से मिलता है। वह उससे प्यार करने लगता है। लड़की उसे अच्छा दोस्त मानती हैं। वह एक और लड़के अर्जुन बिजलानी के करीब आती है जो एक बड़े शहर का लड़का है। यह लड़का भी निधि से मोहब्बत करने लगता है। अब लड़की कन्फियूज़्ड हो जाती है। यह कहानी आप को कुछ कुछ सुनी सुनी प्रतीत होती है?जी हाँ यह कहानी है धनुष,सोनम कपूर और अभय देओल स्टारर फिल्म "रांझणा"की जिसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट की थी। अब कुछ इसी प्रकार की कहानी नज़र आएगी फिल्म "डायरेक्ट इश्क " में।
राजीव एस रुइया के निर्देशन में आ रही फिल्म "डायरेक्ट इश्क"भी बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रजनीश दुग्गल एक लोकल रॉक स्टार निधि के प्यार में पड़ जाता है जबकि वह उसे एक दोस्त समझती है। तब फिल्म में एक और लड़के अर्जुन बिजलानी की एंट्री होती है जो इस फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके बाद एक प्रेम त्रिकोण कथा का आरम्भ होता है। और क्या ये सब "रांझणा"से मिलता जुलता नहीं है? इस प्रश्न के उत्तर में फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बहुत कुछ समानता नज़र आ रही है मगर सिर्फ बनारस की कहानी और दो हीरो एक हीरोइन की स्टोरी होने से "डायरेक्ट इश्क "को आप "रांझणा"की लाइन पर बनी फिल्म नहीं कह सकते। "रांझणा"से "डायरेक्ट इश्क "का बुनियादी प्लाट एकदम अलग है। दोनों फिल्मो की कथावस्तु भिन्न है। "डायरेक्ट इश्क "में निधि ने एक टॉमबॉय लड़की का रोल किया है जो बतौर सिंगर अपनी ही दुनिया में बहुत खुश है। जबकि रजनीश ने स्टूडेंट लीडर का किरदार निभाया है और अर्जुन इवेंट मैनेजमेंट बैकग्राउंड से है। कैसे निधि के लिए दो लड़के साथ आते हैं यही इसका प्लाट है।
"रांझणा"में धनुष ने एक बदमाश और अभय ने एक अनाड़ी किस्म के लड़के का रोल प्ले किया था और बनारस की कथा थी इसलिए लोग समझेंगे कि इस फिल्म में भी रजनीश और अर्जुन के किरदार कुछ उसी प्रकार के होंगे।
रजनीश कहते हैं "अरे नहीं ऐसा कुछ नहीं है। मैंने इसमें एक ऐसे बनारसी लौंडे का रोल प्ले किया है जो मारता पहले है और बात बाद में करता है। मेरा मकसद निधि की मदद करना होता है क्योंकि मैं एक लीडर हूँ जो सबकी समस्या को हल करना चाहता है। दूसरी तरफ अर्जुन निधि को रॉक स्टार बनने में मदद करता है।
रजनीश के अनुसार "डायरेक्ट इश्क"एक लव स्टोरी है। जब बिक्की शुक्ला डौली पाण्डेय को देखता है तो बड़ा बदलाव आता है। यह एक बिलकुल अलग किस्म की प्रेम कहानी है। बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी "डायरेक्ट इश्क"के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं जबकि इस फिल्म में स्वाति शर्मा ने छः गीत गाए हैं। फिल्म १९ फ़रवरी को रिलीज़ होगी। राजेश श्रृंगारपुरे और हेमंत पाण्डेय ने भी इसमें अहम भूमिकाए निभाई हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...







