कन्नड़ फिल्म के निर्माता निर्देशक सुधीर अत्तावर ने अपने दोस्तों-विद्याधर शेट्टी, रामकुमार कोरी और दिपक के साथ मिलकर मुंबई में पोस्ट प्रोडक्शन का स्टूडियो शुरू किया है जिसका नाम रखा है सक्सेस फिल्म्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड। इस स्टूडियो की ओपनिंग की जानेमाने निर्देशक एम एस सथ्यू ने। इस उद्घाटन समारोह पे कई लोग आये जैसे सुहा गजेन, नीलिमा अज़ीम, ईशान खट्टर, एकता जैन, संचिति सकट, शमा ज़ैदी, जॉन। इस स्टूडियो में शूटिंग के बाद के सभी काम हो सकते हैं। Tuesday, January 12, 2016
एम एस सथ्यू ने सक्सेस फिल्म्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो का उद्घाटन अँधेरी में किया
कन्नड़ फिल्म के निर्माता निर्देशक सुधीर अत्तावर ने अपने दोस्तों-विद्याधर शेट्टी, रामकुमार कोरी और दिपक के साथ मिलकर मुंबई में पोस्ट प्रोडक्शन का स्टूडियो शुरू किया है जिसका नाम रखा है सक्सेस फिल्म्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड। इस स्टूडियो की ओपनिंग की जानेमाने निर्देशक एम एस सथ्यू ने। इस उद्घाटन समारोह पे कई लोग आये जैसे सुहा गजेन, नीलिमा अज़ीम, ईशान खट्टर, एकता जैन, संचिति सकट, शमा ज़ैदी, जॉन। इस स्टूडियो में शूटिंग के बाद के सभी काम हो सकते हैं। Monday, January 11, 2016
Sunday, January 10, 2016
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैन आचार्य रत्नसुंदरजी महाराज की ३०० वी क़िताब मेरा भारत महान भारत वीडियो लिंक से रिलीज़ किया
आचार्य रत्नसुंदरजी महाराज द्वारा लिखी ३०० वी क़िताब मेरा भारत महान भारत चार भाषा में है -हिंदी, इंग्लिश, मराठी और गुजरती। इस किताब को रिलीज़ किया गया सायन के सोमैया ग्राउंड पे जहाँ ३०,००० से ज़्यादा लोग आये थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस किताब को वीडियो लिंक से किया। उन्होंने कहा ३०० किताब लिखना कोई आसान काम नहीं है। मैं भले ही दूर हूँ पर मैं आपके साथ हूँ। मोदी जी ने इस किताब के बारे में कई बार ट्वीट भी किया है। दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक नया बजरंगी
पिछले साल फ़िल्म बजरंगी भाईजान आयी थी जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इस साल भी इसी नाम से मिलती जुलती फिल्म "राजू बजरंगी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिये आ रही है.एक बच्चे और हनुमान जी के बीच की बहुत ही भावुक करने वाली कहानी है इस फिल्म की। श्री सिद्धबली प्रोडक्शन के बैनर में निर्मित यह फिल्म हिंदी और तमिल भाषा में है. पिछले दिनों कोट द्वार के श्री सिद्धबली बाबा मंदिर और इसके आस पास के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग हुई। मुख्य किरदारों में हैं खुद निर्माता और अभिनेता शिव नारायण सिंह रावत ( हनुमान ) हेमंत पाण्डेय ( महेश - शंकर ) दीप बोकरिया ( राजू ).

Saturday, January 9, 2016
आचार्य रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज सुरीजी का आर्शीवाद लेने के लिए दिवाकर रावते,अजय चौधरी,गीता जैन और हर्षवर्धन पाटील साहित्य सत्कार समारोह,यात्रा ३०० सायन स्थित सोमैया ग्राऊन्ड पर आए.
आचार्य रत्नसुंदरसूरीश्वरजी
रिश्तों की अदालत के कार्यक्रम में निर्णायक स्थान पर विराजमान जैनाचार्य परमपूज्य रत्नसुंदरसूरीश्वरजी ने परिवारव्यवस्था की नीवं को सृदृढ़ बनाने के सटीक उपाय बताते हुए कहा कि तीन चीजों को संभालकर संपत्ति के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए – १. शारीरिक स्वस्थता २. मन की प्रसन्नता ३. परिवार का प्रेम। आचार्यश्री ने बताया कि बेटे को इतना लायक मत बनाइए कि वह आपको नालायक समझने लगे।
दोपहर में ‘फाइव स्टार ऑफ वूमन हार्ट’ विषय पर 6०,००० से अधिक महिलाओं के महासागर को संबोधित करते हुए कहा कि स्त्री को डब्ल्यू से वॉटर (water) जैसा समर्पणभाव आत्मसात करने चाहिए। ओ से आइन्टमेन्ट (Ointment) जैसा अर्थात दिल की घावों पर मलहम लगाने का काम करना चाहिए। एम से मीरर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। ए से अलार्रम (Alarm) कोई परिवारजन गलत मार्ग पर जाए तो रोकना चाहिए और एन से निडल (Niddle) सबको जोड़ने का काम करना चाहिए तभी आपका स्त्रीत्व सफल होगा।
परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने कहा कि आचार्य जी के दर्शन से मन प्रसन्न हुआ है। आज महिला दिवस पर इतनी भारी मात्रा में महिलाओं का आचार्य जी के दर्शन के लिए आने से मुंबईवासियों का उत्साह नजर आता है। रिश्ते कैसे होने चाहिए? इस बारे में आचार्य जी ने बहुत ही सरल शब्दों में बताया है। भारत देश साधु-संतों और महात्माओं का देश है।
अजय चौधरी ने बताया कि आचार्य जी का आर्शीवाद पाकर जीवन धन्य हो गया है। इस साहित्य सत्कार समारोह में युवा और महिला वर्ग को खास करके मार्गदर्शन किया गया है। यही सबसे बड़ा समाजसेवा है।
गीता जैन (मेयर, मीरा-भाईंदर) ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा आयोजन किया है, जिससे सही अर्थों में समाज की सेवा हुई है। समाज के लिए यह अच्छा कार्य हुआ है। आचार्य जी के वाणी का लाभ सबको मिला है। उनका आर्शीवाद और ज्ञान हमेशा मिलता रहेगा, उनके पास ज्ञान का अनमोल भंडार है। जिससे हर किसीका जीवन जरुर बदलेगा, क्योंकि उनकी वाणी में वह मिठास है।
हर्षवर्धन पाटील (सायन्स एंड हेल्थ मंत्री) ने बताया कि यह अदभूत साहित्य सत्कार समारोह है, जिसमें सात्विक और सकारात्मक उर्जा मिलती है। महिला दिन मनाया गया है और इस त्यौहार में भारी तादाद महिलाओं का प्रतिसाद देखने को मिला है। आज के आधुनिक जीवन में आचार्य जी की वाणी का जरुर समाज पर सकारात्मक असर होगा। मुंबई की धरती पर इस तरह के धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन होने की वजह से इसका फायदा निश्चित रुप से मुंबईवासियों को होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।
आचार्य रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज सुरीजी का आर्शीवाद लेने के लिए मुरारी बापू, अभिनेता रजनिश दुग्गल, गायिका स्वाती शर्मा, निर्देशक राजीव रुईया और प्रदिप शर्मा साहित्य सत्कार समारोह, यात्रा ३०० सायन स्थित सोमैया ग्राऊन्ड पर आये
महाराज साहेब ने बताया कि हम व्यसनमुक्त, पापमुक्त एवं प्रसादयुक्त बने। पाप दो प्रकार के हैं – कई पाप ऐसे हैं, जिनके पीछे हम पड़े हैं जैसे – हॉटल जाना, क्लब जाना वगैरह और कई पाप ऐसे है जो हमारे पीछे पड़े है – जैसे नारी को रसोईघर में कई पाप मजबूरन करने पड़ते है।
महाराज साहेब को एक पोस्ट कार्ड लिखना भी मुश्किल था उन्होंने ३००-३०० पुस्तकों पर अनेक विषयों पर विवेचन किया। गुरु के प्रति समर्पण भाव का यह जीता-जागता उदाहरण है।
पूज्यश्री ने बताया कि काटा, घाव और छोटी-सी चिंगारी को कभी छोटा मत समझना क्योंकि वह भयंकर स्वरुप हो सकती है इसी प्रकार किसी भी पाप को छोटा मत समझना।
शुद्धि और मुक्ति दिलाए वह ज्ञान है। चट्टान से पत्थर निकले वह product value (cost), पत्थर से प्रतिमा बने वह market value (price) है, लेकिन प्रतिमा से से शुभ भाव की उत्पति होना value है।
महाराज साहेब ने बताया कि मैं तो केवल कुरियर हूं। भगवान के वचनों की डिलीवरी करता हूं। जो सत्कार्य करता है उनकी अनुमोदना न करे तो भी सम्ययदर्शन को क्षति पहुंचती है।
आज प्रवचनसभा में मुरारीजी बापू आए थे। उन्होंने भी अपनी सरल शैली में श्रुत को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि महाराजसाहेब मैं भी आपकी सारी पुस्तकें पढ़ता हूं और जो मेरे दिल को बातें छु जाती है वह मेरी कथा में जनता को बताता हूं।
मुरारी बापू ने रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज साहेब के साथ बांद्रायणी का नाता जोडते हुए कहा कि इन दस दिनों में धर्म का महान कार्य हुआ है। मुझे बड़ी खुशी हुई है। प्रेम व भाव था इसलिए मैंने आज मौन व्रत तोड़ दिया है। ३०० वें पुस्तक के लिए मैं मेरी प्रसन्नता व्यक्त करता हूं। मुंबई नगरी में लोग इतने व्यस्त होने के बावजूद भारी मात्रा लोगों ने इसका लाभ उठाया है। मैं भी गृहस्थ जीवन जी रहा हूं, इसलिए मैं अपने आपको छोटा साधू मानता हूं। किसी भी वेष में अथवा भाषा में दर्शन करने और धर्मलाभ के लिए आया हूं। सम्यक विचारों में जीना चाहिए। साधू को शाल की जगह मशाल भेट देनी चाहिए, क्योंकि उस मशाल की ज्वलंत ज्योति से समाज को जगाने का महान धर्म का कार्य संपन्न हो सकता है। भरोसा ही भजन है, ऐसा मेरा व्यक्तिगत मानना है। विवेक में जीना चाहिए और समाज में विवेक जागरूक करना चाहिए। विचारों में जीए और विश्वास में जीए। रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज साहेब ने ३०० पुस्तके लिखने का बड़ा ही अच्छा कार्य किया है।
अभिनेता रजनिश दुग्गल ने बताया कि साहित्य सत्कार समारोह में युवा पिढी के लिए ऊर्जा प्रदान करने का कार्य सपंन्न हुआ है और इस समारोह में आकर बहुत ही अच्छा लगा है।
गायिका स्वाती शर्मा ने कहा कि मैं अपने आपको बहुत भाग्यशाली समझती हूं कि इस तरह के धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य में मुझे आने का अवसर मिला है। मुझे बहुत ही खुशी हुई है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...





