Monday, April 7, 2014

चांदी पेरेरा और राहुल भट्ट मुमताज़ खान के लिए ब्लेंडर्स प्राइड फैशन वीक में वॉक किया




ग्रांड मस्ती फ़िल्म के काम करने के बाद चांदी पेरेरा को कई शोज और एड फ़िल्म मिल रहे हैं। श्रीलंका की चांदी पेरेरा ने हाल ही में राहुल भट्ट के साथ ब्लेंडर्स प्राइड फैशन वीक में शिरकत की। दोनों ने डिज़ाईनर मुमताज़ ख़ान के लिए वाक किया। चांदी ने हाल ही में अजय देवगन के साथ एक विज्ञापन भी किया था।

Friday, April 4, 2014

टी वी जगत के कलाकार माणिक सोनी के चरिश्मा स्पा में आये


माणिक सोनी जो चरिश्मा स्पा का मालिक है और जो बॉक्स क्रिकेट का स्पोंसर भी है, इन्होने टी वी जगत का कई कलाकारों को अपने स्पा में आमंत्रित किया जहाँ सभी ने मालिश कराया और शूटिंग और खेल से समय निकला अपने शरीर के लिए। प्रत्युषा बैनर्जी, काम्या पंजाबी, एकता जैन, तनीषा सिंह, शबाब साबरी, राजीव ठाकुर, सुहाना सिन्हा,अजय चौधरी आये थे। तनीषा और शबाब साबरी ने एक  गाना भी गाया।



अली अब्बास के पहले एलबम इश्क़ कमाल को संगीत जगत के लोगों ने टाइम्स म्यूजिक के स्टूडियो में किया


पाकिस्तान के गायक अली अब्बास ने अपना पहला एल्बम इश्क़ कमाल टाइम्स म्यूजिक के साथ हिंदुस्तान में रिलीज़ किया जिसे लांच करने संगीत जगत के जानेमाने लोग आये। सलीम मर्चेंट, इला अरुण, कविता सेठ, तलत अज़ीज़ और हर्षदीप कौर इस इवेंट के लिए टाइम्स टावर आये जहाँ अली अब्बास ने कई गाने को गाकर एलबम  को रिलीज़ किया। लावन्या ने शो में एंकरिंग की।  
अली अब्बास जिनकी गाने की रूचि बचपन से ही थी। इस एलबम में कुल १० गाने हैं जो प्यार की परिभाषा बताते हैं। 
अली अब्बास २००८ में भारत के एक शो जूनून कुछ कर दिखाने का में विनर रह चुके हैं और उन्हें उस वक्त ग़ुलाम अली साब और अमिताभ बच्चन ने बेस्ट सिंगर के ट्राफी से नवाज़ा था। चैताली और तनुज श्रीवास्तव ( प्लग प्ले इवेंट्स फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ) अली अब्बास का काम हिंदुस्तान में देख रहे हैं। 



इंडिया के सारे गे वोटिंग करेंगे -- नकाश अज़ीज़



आजकल सारे भारत में चुनावी माहौल है सभी दल के नेता अपनी - अपनी पार्टियों के प्रचार - प्रसार में व्यस्त हैं तो ऐसे में फ़िल्मी अभिनेता --अभिनेत्री और गायक - गायिका भी कैसे पीछे रहते, वो भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए यानि चुनाव में वोट करने के लिए। 

तो ऐसे में साड़ी के फॉल सा फेम गायक नकाश अज़ीज़ भी कैसे पीछे रहते उन्होंने भी "गे" लोगों के लिए एक गाना गा दिया कि "इंडिया के सारे गे वोटिंग करेंगे इंडिया के सारे गे पार्लियामेंट जायेंगे".  अरे ऐसा कुछ नही है कि वो कोई मोर्चा निकाल रहे हैं बल्कि यह गाना तो उन्होंने एक फ़िल्म के लिए गाया है जिसका नाम है "दिल माँगे कुछ और" .

पिछले दिनों नकाश दिल्ली गये थे जहाँ उन्होंने बताया कि,मेरी मम्मी मुझे पायलट बनाना चाहती थी जबकि मेरी  पढ़ने में कोई दिलचस्पी नही थी. मेरे घर में शुरू से ही संगीत का माहौल था शायद इसी वजह से आज इसी क्षेत्र में हूँ."

अपने प्रिय संगीतकारों  ए आर रहमान और प्रीतम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "दोनों ही मुझे बहुत पसंद हैं. दोनों के साथ ही काम करना मुझे अच्छा लगता है इन दोनों की  वजह से मैं आज यहाँ हूँ।  ए आर रहमान को लाइव सुनना ऐसा लगता है जैसे कि मैं किसी दरगाह पर बैठा हुआ हूँ।  प्रीतम दा से मैंने सीखा कि सफलता मिलने पर भी कैसे खुद पर काबू पाया जा सकता है."

दिल्ली आने पर नकाश बहुत ही खुश थे  दिल्ली में वो कई जगहों पर घूमने गए जिनमें इंडिया गेट और अक्षर धाम मंदिर प्रमुख हैं.  धीरे धीरे नकाश की लोकप्रियता बढ़ रही है श्रोताओं के बीच।  अपनी इस सफलता से खुश नकाश का पूरी दुनिया घूमना चाहते है और यह भी चाहते 
हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आर्टिस्टों के साथ संगीत पर काम करें।" 

उनसे पूछने पर कि पिछला साल तो उनके लिए बहुत अच्छा गया उनके साड़ी के फॉल,  गन्दी बात और धतिंग नाच जैसे गाने श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हुए अब नया क्या है उन्होंने बताया, जल्दी ही आपको मेरे कुछ गीत सुनने को मिलगें।



Tuesday, April 1, 2014

श्री के शंकर नारायाणन और शबाना आज़मी यू एंड आई टुगेदर वी कैन कॉन्सर्ट में आये


महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री के शंकर नारायणन एंड बॉलीवुड से शबाना आज़मी ख़ास  मेहमान थे यू एंड आई कॉन्सर्ट में, जिसमे पहली बार पुरुष और महिला शास्त्रीय संगीत में जुगलबंदी पेश किया। कार्यक्रम वर्ली के नेहरू सेण्टर में हुआ जहाँ इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया गया। 
कार्यक्रम में १५०० से ज्यादा लोग आये जिसमे जाने माने लोग थे - तलत अज़ीज़, पंडित जसराज, पंकज उदास और डॉली ठाकुर। कार्यक्रम में सबसे बड़ी परफॉरमेंस जसराज जुगलबंदी जिसे पंडित संजीव अभ्यंकर और डॉक्टर अश्विनी भिड़े देशपांडे ने परफॉर्म किया। 
शबाना आज़मी ने कहा की मेरे परिवार ने मुझे अपने भाई के समान ही काम करने की आज़ादी दी। मैं इस इवेंट में आकर बहुत आनंदित महसूस कर रही  हूँ। 


मुख्य अतिथि श्री के शंकर नारायणन ने कहा की हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।पंडित जसराज ने कहा की आज मैं अपनी पुत्री दुर्गा जसराज के इस कार्यक्रम में आकर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। 

हॉलीवुड एक्टर जॉन डेलॉन्ग राजीव रुइआ की हिंदी फ़िल्म फ्लेम्स में दिखेंगे


आजकल हॉलीवुड एक्टर्स को बॉलीवुड फ़िल्म में काम करने में कोई तकलीफ़ नहीं है इसलिए वो यहाँ हिंदी फिल्मों में काम करने आ रहे हैं।  राजीव रुइआ जिन्होंने माय फ्रेंड गणेशा बनाई, इन्होने हॉलीवुड के जाने माने कलाकार जॉन डेलॉन्ग ( एक्सपेंडेबल्स, फोनेक्स राइज़र्स ) को अपनी फ़िल्म फ्लेम्स के लिए साईन किया। इस फ़िल्म को बना रहे हैं वरुण सिंह अपने हार्ट कोर पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले। 
जॉन एक इंटरनेशनल स्टूडेंट का रोल करेंगे जो भारत आता है ट्राइबल विलेज यानी आदिवासी गाव। राजीव ने कहा की रोल  के लिए एक अँगरेज़ चाहिए था और स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद जॉन ने तुरंत काम करने के लिए हाँ कर दिया। 
फ़िल्म में जॉन के अलावा हृषिता भट्ट,
हेमंत पांडे और कई लोग दिखेंगे। फ़िल्म में संगीत दिया है विवेक कार का। 

राष्ट्रपति प्रनब मुख़र्जी ने जावेद अख्तर का लिखा और राजू सिंह का संगीत दिया सी आर पी एफ एंथम लांच किया


संगीतकार राजू सिंह ने सी आर पी एफ के ७५ वे साल पूरा करने पर उनके लिए सी आर पी एफ  एंथम का संगीत दिया जिसे जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है। इस एंथम   राष्ट्रपति प्रनब  मुखेर्जी ने दिल्ली में लांच किया। राष्ट्रपति ने जावेद अख्तर और राजू सिंह को इस गीत को बनाने के लिए बधाई दी।
एंथम के दो वर्शन हैं - एक जिसमे गाना है और दूसरा मार्चिंग ट्यून है जिसे जावेद अली ने गाया है। ये तीसरा मौका है जहाँ जावेद अख्तर और राजू सिंह एंथम बनाने के लिए साथ में काम किया है। 
 एंथम के संगीत को साधारण रखा है जिससे आसानी से सभी को समझ आये। ये एंथम हमारे सैनिकों को प्रोत्साहन भी देगा। जो हमारे देश के लिए सेवा कर रहे हैं। 

एंथम के बोल इस प्रकार है -
देश के हम हैं रक्षक, जान भी दे दे बेशक़ 
देश की रक्षा में, वीर जियाले हम हैं
शस्त्र सम्भाले हम हैं, देश की रक्षा में 
देश का कण कण ये जाने,
द्रोही भी दुश्मन भी माने  

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...