Tuesday, January 8, 2019

किताब नो बॉल 2 करोड़ का पोस्टर लॉन्च


करीब 20/22 साल तक फ़िल्म पीआर में परचम लहरा कर लेखक बने हरीश शर्मा की दूसरी किताब "नो बॉल 2 करोड़" के पोस्टर का विमोचन इंदिरागांधी नेशनल सेंटर फॉर दी आर्ट्स में चले तीन दिवसीय डीएवी यूनाइटेड समारोह में विभिन्न प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा किया गया । 

जिनमें गायक मलकीत सिंह,क्रिकेटर चेतन शर्मा,खेल टीवी पत्रकार विक्रांत गुप्ता, दबंग फ़िल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप, अभिनेत्री मीता वशिष्ठ और गायक डीजे सुमित शामिल थे।

किताब का पोस्टर देखते ही भरतीय टीम के प्रसिद्ध गेंदबाज रहे चेतन शर्मा ने पूछा यह किताब तो लगता है पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर है ? जवाब में लेखक हरीश शर्मा ने बताया "नो बॉल 2 करोड़" मो. आमिर पर तो नही है लेकिन कहानी उसी की याद दिलायेगी।

पिछले 20 सालों से गायक मलकीत सिंह की तमाम संगीत एलबम के प्रचारक रहे हरीश शर्मा के लिये उन्होंने कहा हरीश शर्मा शानदार पीआर रहे है वैसे ही शानदार राइटर भी बनेंगे ऐसी मेरी शुभकामनाएं है।

हरीश शर्मा के मुताबिक हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाली इस किताब का हिन्दी संस्करण 6 जनवरी को लखनऊ में स्पोर्ट्स कालेज के पूर्व छात्र समारोह में एवं अंग्रेजी भाषा में 26 जनवरी को दिल्ली में एक भव्य समारोह में किया जायेगा।

किताब की कहानी के विषय में हरीश शर्मा ने बताया कि  सिद्धार्थ हुसैन नामक एक 18 वर्षीय होनहार गेंदबाज की कहानी है जिसे अपने दूसरे टेस्ट मैच में ही दो नो बॉल फेंकने के लिये मजबूर किया जाता है। दो नो बॉल के लिये उसे 2 करोड़ रुपये मिलते है। लेकिन स्पॉट फिक्सिंग में शामिल टीम के कप्तान और दोनों तेज गेंदबाज पकड़े जाते है।

सिद्ध को सजा के तौर पर 12 महीने समुद्र किनारे एक ऐसे टापू पर काटने है जहाँ वो सिर्फ अकेला है । 12 महीने बाद क्या वो मुल्क की टीम में खेल पाता है ? टापू पर 12 महीने वो कैसे काटता है ? 

किताब में पैसा प्यार सैक्स रोमांच और खेल के इर्द गिर्द कहानी बुनी गई है। उम्मीद है पाठकों को किताब पसंद आयेगी पिछले साल हरीश शर्मा की पहली किताब "मुझे अफसोस नही" - "कसाब" प्रकाशित हुई थी जिसे पाठकों ने बहुत पसंद किया था.

Friday, January 4, 2019

परफेक्ट मिस २०१८ का आयोजन




गुरु भाई ,डॉक्टर ख़ुशी गुरुभाई और डॉक्टर गीत ठक्कर ने परफेक्ट मिस २०१८ का आयोजन किया जिसमें पूरे इंडिया से १४ गर्ल्स ने रैंप पर  क्राउन जीतने के लिए वॉक  किया। प्रीतिका राव जो परफेक्ट मिस २०१८ की ब्रांड एम्बेसडर हैं , इन्होने इवेंट में आकर विनर को क्राउन पहनाया। यह  ऐसा पहला पेजेंट में जहाँ हर शेप ,साइज़ और हाइट की लड़कियों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका दिया गया। चंडीगढ़ की मिस गुलिया ने परफेक्ट मिस का ख़िताब जीता।मुंबई की दिव्या दिचोलकर फर्स्ट रनर अप रही और उड़न की श्वेता पाटिल और मेघालय की रोमा छेत्री सेकंड रनर अप रही।परफेक्ट मिस और मिस्टर टीन की ब्रैंड एम्बेसडर रौशनी वालिया ने भी इवेंट में शिरकत की। जसलीन मथारू ,कामिनी खन्ना , रेखा ख़ान,चैतन्य पादुकोण ,अमित त्यागी ,आर जे दिव्या सोलगामा और रंगीली रूचि ,सतीश सोनी ,दिनेश सोई ,तेजश्वनी कोल्हापुरे ,प्रिया बनर्जी ,रोहित पुरोहित ,शीना बजाज ,शेफाली ज़रीवाला और कई लोगों को तीसरे परफेक्ट अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्वीटी वालिया ,आरती नागपाल और विधायक भारती लवेकर इवेंट में ख़ास मेहमान थे। 



 

Thursday, December 20, 2018

कहानी -- हिंदी फिल्म -- ज़ीरो

कहानी -- हिंदी फिल्म -- ज़ीरो 
रिलीज़ -- २१ दिसंबर 
बैनर -- रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रॉडक्शन्स 
निर्माता -- गौरी खान 
निर्देशक -- आनंद एल राय 
लेखक -- हिमांशु शर्मा 
कलाकार -- शाहरुख़ खान,अनुष्का शर्मा,कैटरीना कैफ़,तिग्मांशु धूलिया, अभय देओल    
संगीत -- अजय - अतुल 
गीत -- इरशाद क़ामिल, मयूर पुरी और वायु 
आवाज़ -- सुखविंदर सिंह, श्रेया घोषाल,दिव्या कुमार   नेहा भसीन, अभय जोधपुरकर   

 कम्प्यूटर में इंजीनियरनिंग करने के बाद निर्माता - निर्देशक आनंद एल राय ने अपने भाई रवि राय के साथ टी वी धारावाहिकों में बतौर सहायक काम किया। इसके बाद कुछ शो आनंद ने स्वतंत्र रूप से भी बनाये।  आनंद ने अपने कदम बड़े परदे की ओर बढ़ाये  २०११ में अपनी पहली फिल्म "तनु वेड्स मनु " के साथ .  इसके बाद २०१३ में रांझणा २०१५ में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स आदि फ़िल्में निर्देशित की और एक निर्माता  के रूप में इन्होने निल बटे सन्नाटा,हैप्पी भाग जायेगी , शुभ मंगल सावधान,मुक्काबाज , हैप्पी फिर भाग जायेगी, मनमर्ज़ियाँ तुम्बाद आदि फ़िल्में निर्मित की।  अनुष्का शर्मा ने अनेकों फिल्मों में अभिनय किया है जिनमें रब ने बना दी जोड़ी ,बैंड बाजा बारात , लेडीज वर्सेज रिकी बहल ,पटियाला हॉउस, जब तक हैं जान , जब हैरी मेट सेज़ल , पी के , ऐ दिल है मुश्किल, दिल धड़कने दो, सुई धागा आदि  मुख्य हैं। अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान ने अब तक ३  फिल्मों में साथ काम किया है.अनुष्का ने फिल्मों में अपनी शुरुआत ही किंग खान के साथ फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी " से की।  इसी तरह कैटरीना कैफ़ की भी शाहरुख खान की साथ "जीरो " दूसरी फिल्म है।  इससे पहले इन दोनों ने "जब तक है जान " में साथ में काम किया था।  अनुष्का और कैटरीना दोनों की भी यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म "जब तक है जान " में एक साथ दिखाई दी थी। कैटरीना की पिछली फिल्म थी "ठग्स ऑफ़ हिन्दुस्तान" ।  शाहरुख़ खान की पिछली  फिल्म "जब हैरी मेट सेज़ल " थी । जो कि बुरी तरह असफल हुई थी तो उन्हें इंतज़ार है एक सफल फिल्म का। फिल्म में जो अभिनेता - अभिनेत्री अतिथि कलाकार के रूप में  दिखाई देंगे उनमें श्रीदेवी, सलमान खान , रानी मुखर्जी,काजोल , करिश्मा कपूर,जूही चावला, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट,गणेश आचार्य और रेमो डिसूज़ा आदि प्रमुख हैं।   

रोमांस और ड्रामे से भरपूर इस फिल्म की कहानी है मेरठ के रहने वाले बऊआ सिंह ( शाहरुख़ खान ) की। बऊआ सिंह जो कि शारीरिक रूप से तो बौना है लेकिन उसके सपने बहुत बड़े हैं. बऊआ सिंह शादी करना चाहता है लेकिन उसके बौनेपन को देखते हुए उसकी शादी के रास्ते में रुकवटें आ रही हैं। बहुत परेशान होने के बाद एक मैट्रीमॉनियल एजेंसी के माध्यम से उसकी मुलाकात नासा की एक वैज्ञानिक आफ़िया भिंडर से होती है जिसे सिरिब्रल पेल्सी नामक बीमारी है।  हालाँकि बऊआ सिंह  के रिश्ते सुपर स्टार बबिता कुमारी (कैटरीना खान ) से भी रह चुके हैं। 

क्या बऊआ आफ़िया से शादी किसी ख़ास मकसद से करता है ?  बऊआ की शादी का बबिता कुमारी पर क्या प्रभाव होता है ? बबिता, बऊआ और आफ़िया के प्रेम त्रिकोण का क्या अंजाम होता है ? यही सब फिल्म में दिखाया गया है  

Tuesday, December 18, 2018

कानपुर वाले खुरानाज़ में नहीं है कुछ भी नया

कॉमेडियन कपिल शर्मा से झगड़े के बाद अलग हुए सुनील ग्रोवर का नया कॉमेडी शो १६ दिसम्बर को शुरू हुआ।  हर सप्ताह शनिवार और शुक्रवार को प्रसारित होने वाले शो के निर्माता भी सुनील ग्रोवर ही हैं।  प्रमोद गुप्ता यानि जीजाजी  का किरदार अभिनीत कर रहे हैं इस शो में सुनील। दर्शकों को काफी उम्मीदें थी लेकिन "कानपुर वाले खुरानाज़" में ऐसा कुछ भी नहीं है इस शो में जो दर्शकों ने कॉमेडी नाइट्स विध कपिल शर्मा में न देखा हो. सुनील ग्रोवर के शो में सुनील ऐसे जीजा बने हैं जिनकी ६ सालियाँ और १ साला है। उनकी युवा बीवी अदा खान है जबकि , उपासना सिंह , अली असगर ,सुगंधा मिश्रा आदि सभी सालियाँ बनी हैं।  इस शो में भी कुछ मर्द, महिला बने हैं , वैसा ही  घर का सेट , सिद्दू की जगह कोरियोग्राफर और निर्देशिका फरहा खान बैठी हैं और बात - बात पर हंसती हैं। सुनील ग्रोवर के कपड़े पहनने के तरीका , बोलने का तरीका पहले भी , वही अभिनय सब कुछ पुराना जैसा है।  


इस शो को देखकर ऐसा लगा जैसे हम कॉमेडी नाइट्स विध कपिल देख रहे हों।  सुनील ग्रोवर अच्छे अभिनेता हैं लेकिन अपने अभिनय की सारे पत्ते वो कॉमेडी नाइट्स दिखा चुके हैं अब नया क्या दिखाइयेगें इसका इंतज़ार है। दर्शकों को हँसाने के लिए सुनील को कुछ नया लाना ही होगा।  नहीं तो उनके प्रशंसक उनसे दूर भी हो सकते हैं। 

Monday, December 17, 2018

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा और रौशन मिश्रा ने ब्रांडस्डैडी ऑटो फायर बॉल लॉन्च किया

ब्रांडस्डैडी के फाउंडर रौशन मिश्रा ने मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा के साथ मिलकर आग बुझाने के लिए ऑटो फायर बॉल जुहू के जे डब्लू मेरिएट में लॉन्च किया ।इस बॉल की खासियत ये है की अगर कहीं आग लग जाये तो इस बॉल को आग में फेक दीजिये , बॉल में मौजूद केमिकल से चंद सेकंड में ही आग बुझ जायेगी। 
 
मशहूर कोरिओग्राफर रेमो डिसूज़ा  ने ब्रांडस्डैडी के साथ मिलकर पुरे इंडिया को फायर प्रूफ बनाने का जिम्मा लिया है। रेमो ने मीडिया को बताया की मेरी फिल्म ऐ बी सी डी की शूटिंग पे आग लग गई थी ,पूरा सेट जल गया था ,फायर ब्रिगेड आने तक अगर ये ऑटो फायर बॉल होता तो मैं आग पर थोड़ा काबू पा सकता था। मैंने खुद इस बॉल के साथ डेमो शूट किया है । इस बॉल में कुछ ऐसी गैसें होती हैं जो आग को ठंडा कर देती हैं। जैसे ही आग में इस बॉल को फेंका जाता है वैसे ही यह बॉल फट जाती है। इसे घर, कार, बाइक या और किसी चीज में लगी आग पर आसानी से काबू पाया जा सकता है।लॉन्च किये गए फायर बॉल का वजन एक किलो ३०० ग्राम के करीब है। इसके लिए किसी विशेष ट्रेनिंग की जरुरत नहीं। पांच साल के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस्तेमाल कर सकते हैं। रेमो ने इस बॉल के लिए कहा की एनी बॉडी कैन डोज़ फायर। 

 हाल के दिनों में देखें तो मुंबई में आग लगने की हजारों घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में आम मुंबईकरों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड के कई जवानों कोअपनी जान गवानी पड़ी है। ज्यादातर मामलों में लोगों में आग पर काबू पाने की जानकारी न होने और मुंबई के भयानक ट्रैफिक के चलते फायर ब्रिगेड का न पहुंच पाना है। ऐसे में यह फायर बॉल आग पर काबू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। 

Friday, December 14, 2018

फ़िल्म भागते रहो का प्रीमियर




साक्षी क्रिएशन्स के सुनील तिवारी और श्रुति एंटरटेनमेंट के सूरज बेहेरा और सह निर्माता रिखब जैन और करण चौहान ने फ़िल्म के कलाकार, मीडिया और मेहमान को अपनी कॉमेडी हिंदी फ़िल्म भागते रहो के प्रीमियर पर अँधेरी के सिनेपोलिस सिनेमा में आमंत्रित किया। मुकेश खन्ना ,जानेमाने एस्ट्रोलॉजर पंडित पवन कौशिक , एकता जैन ,सारू मैनी ,डी जे शेज़वुड ,स्वेता खंडूरी , मनीष चिरावाला प्रीमियर के लिए आये। कास्ट में सुनील पाल ,गोपी भल्ला ,रिया दीपसी और अभय रायचंद आये जिन्होंने मीडिया और मेहमान के साथ फ़िल्म देखी।  फ़िल्म के अन्य कलाकार हैं राजपाल यादव , दिनेश हिंगू ,शेखर शुक्ला ,नितीश चौबे ,संजीव सोनी ,अली ,सनी ,आदेश ,बद्रीश छाबड़ा ,भूपेंद्र और अन्य। फ़िल्म के राइटर डायरेक्टर प्रफुल तिवारी हैं जो एक जानेमाने टीवी के डायरेक्टर हैं। इस फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं शांति भूषण और बिज़नेस हेड हैं राकेश सबरवाल। इस फ़िल्म को प्रेजेंट किया है ला रेवेसे ने। 

Wednesday, December 12, 2018

मुबु टीवी ने चार महीने पूरे किये

मुबु टीवी एक नया हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल शुरू हो गया है जिसमें हर तरह के सीरियल दिखाये जायेंगे । इस चैनल के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर मनीष श्रीवास्तव और नरशी वसानी ने पहले चार महीने पुरे होने  और तीन नए सीरियल के पहले एपिसोड के प्रीव्यू के लिए अँधेरी के द क्लब में एक शानदार पार्टी रखी जहाँ सीरियल के कलाकार और मीडिया के लोगों को आमंत्रित किया गया। हर भारतीय का सपना ये मुबु टीवी की टैग लाइन है।  मुबु टीवी कुछ चुनिंदा शो लेकर आ रहा है। रिटर्न ऑफ़ स्कूल डेज़ - इस सीरियल की कहानी ऐसे स्टूडेंट्स की है जो अपनी दोस्ती के लिए अपना वचन निभाने के लिए अपना अच्छा ख़ासा करियर छोड़ स्कूल वापस आते हैं। कोमल कुंदर ,अमित दास ,अपेक्षा देशमुख ,विषमिता डिसूज़ा ,मंजरी मिश्रा ,आयशा यादव ,रमेश ,मयंक शेखर सीरियल के कलाकार हैं। .इस शो के लेखक निर्देशक मनीष श्रीवास्तव हैं। 

मुबु टीवी का एक और चटपटा ,हल्का फुल्का ,कॉमेडी है अजब सास की गजब बहु। पंजाबी सास और साउथ इंडियन बहु की नोक झोंक इस शो में देखने को मिलेगी।  सीरियल के कलाकार हैं - हिमानी शिवपुरी ,विशाल नायक ,किशोरी अंबिया ,आर के दत्ता ,अंकिता खरे । इस सीरियल के निर्देशक हैं विदयुत शाह। 
तीसरा सीरियल है  गुजरात भवन जिसके निर्देशक हैं धर्मेश मेहता। इस सीरियल के कलाकार हैं राजेंद्र गुप्ता , शीला शर्मा ,धर्मेश व्यास ,सोनिया शाह, रूचि त्रिपाठी ,प्रिंस।    


इस टीवी चैनल के इवेंट में फ़िल्म टीवी प्रोडूसर ,डायरेक्टर ,फ़िल्मी हस्तियाँ ,सारे क्षेत्र की बड़ी हस्तियां में शामिल होने आये जिनमे से कुछ थे -नावेद जाफ़री ,आरती नागपाल , निकिता और आस्था रावल , राजेश पूरी , केबल इंडस्ट्री के राजू सिंघानिया ,ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी। एक्ट्रेस मॉडल एकता जैन ने इस इवेंट में एंकरिंग की।  

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...