Sunday, January 29, 2017

क़ाबिल और रईस

 इन दोनों ही फिल्मों को रिलीज़ हुए आज ५ दिन हो चुके हैं लेकिन फिर भी दोनों फिल्मों को लेकर बहस छिड़ी हुई है कि किसी फिल्म को थियेटर कम मिले किसी को ज्यादा मिल गये किसी ने अपनी फ़िल्म की रिलीज़ की तारीख़ का वादा करके भी निभाया नही। किसी ने अपने सीनियर की इज्जत नही की और भी न जाने क्या क्या ? 

जब भी दो बड़ी फ़िल्में एक साथ रिलीज़ होती हैं इस तरह का विवाद होता ही है।  सब निर्माता निर्देशक जैसी तैसी फ़िल्में बना कर अपना सेफ गेम खेलना चाहते हैं यानि कुछ भी कूड़ा कचरा बना दो बस एक ही फिल्म रिलीज़ करों जिससे दर्शकों को अवसर न मिले अपनी पसन्द की फिल्म देखने का और वो न चाहते हुए कचरा देखने को मजबूर हो जाये।  
Image result for raeesअभिनेताओं ने दिवाली , ईद , क्रिसमस आदि त्यौहारों को अपनी फिल्म की रिलीज़ के लिए बुक कर रखा है आख़िर क्यों ? ऐसा नही होना चाहिए। इन दोनों फिल्मों से पहले जब यश चोपड़ा की फिल्म जब तक हैं जाँ और अजय देवगन की सन ऑफ़ सरदार एक साथ रिलीज़ हुई थी तब भी बहुत विवाद हुआ था। अभी फिर करन जौहर और अजय देवगन के बीच हंगामा हुआ और अब क़ाबिल और रईस के बीच जबरदस्त तकरार। 

अगर हमेशा ऐसी दो बड़ी फ़िल्में एक साथ रिलीज़ हो तो दर्शको के लिए बहुत अच्छा होगा उन्हें बेहतर फिल्में देखने का अवसर मिलेगा और निर्माता निर्देशक भी अच्छी फ़िल्में बनाने की कोशिश करेगें कुछ भी बक़वास बना कर १०० करोड़ की श्रेणी में नही पंहुचेंगे। और वैसे भी सबको पता है जो अच्छा होता है वही बिकता है चाहे कितने भी हथकंडे अपनाले पी आर और मार्केटिंग टीम.

कितना अच्छा हो बिना किसी तक़रार के , एक दूसरे पर आरोप लगाने के अच्छी फ़िल्में बनायें और स्वस्थ प्रतियोगिता अपनायें निर्माता निर्देशक और कलाकार. सबको पता है बहुत मेहनत और रूपये से फ़िल्में बनती हैं कितने लोगों के भविष्य जुड़े होते हैं एक फिल्म से।  लेकिन दर्शकों के रुपयों की कीमत भी समझना जरुरी है।  

Friday, January 27, 2017

क्या सलमान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं बाहुबली के निर्देशक



बाहुबली के निर्देशक राजामौली दक्षिण की  फिल्मों के तो सुपर निर्देशक हैं ही लेकिन अब वो हिंदी फिल्मों के भी सुपर निर्देशक बनना चाहते हैं।  पहली फिल्म बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये थे और इस फिल्म की सीक्वेल का भी पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है।  हालाँकि राजामौली रणबीर कपूर के अभिनय के प्रशंसक हैं लेकिन जहाँ तक एक कमर्शियल सफल फिल्म की बात करें तो उन्हें लगता है कि इसमें सलमान खान ही उनकी मदद कर सकते हैं। तो देखते हैं सलमान खान और राजामौली की यह जोड़ी कब दर्शकों को सुपर डुपर हिट फिल्म देती है। 

इम्तियाज अली की लव इन टोकियो



१९६६ में आयी थी फिल्म लव इन टोकियो , आशा पारेख और जॉय मुखर्जी की यह फिल्म काफी हिट थी. इस फिल्म के सायोनारा और मुझे तुम मिल गये हमदम आज भी लोकप्रिय हैं।  अब इसी नाम से एक फिल्म बना रहे हैं इम्तियाज़ अली ,जापान और भारत के सहयोग से बनने वाली इस फिल्म की सारी शूटिंग जापान में ही  होगी लेकिन यह नयी फिल्म लव इन टोकियो पुरानी फिल्म का रिमेक नही होगी। इम्तियाज़ अली की फिल्म तमाशा के कुछ सीन भी जापान में शूट हुए थे तभी उन्हें जापान इतना अच्छा लगा कि उस देश की राजधानी के नाम से अब पूरी फिल्म बना रहे हैं। 

कवयित्री कमला दास की बॉयोपिक फिल्म आमी में विद्या नही


बॉयोपिक फिल्मों  में  काम करने की दिवानी विद्या बालन अब विवादित मलयाली लेखिका और कवयित्री कमला दास की बॉयोपिक फिल्म आमी में काम नही कर रही क्योंकि फिल्म के निर्देशक और उनके बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद थे।  जबकि विद्या अपनी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साही थी लेकिन जब निर्देशक के साथ टयूनिंग ही नही हुई तो क्या करे बेचारी विद्या।

लभ जांजुआ का आख़िरी गाना रनिंग शादी डॉट कॉम में



लभ जांजुआ को कौन नही जानता उनके गाये सभी गीत श्रोताओं की जुबान पर चढ़े हुए हैं सोनी दे नख़रे  जी करदा लन्दन ठुमक दा जैसे अनेकों गीत उन्होंने गाये अब उनकी आवाज़ श्रोता सुन सकेगें तापसी पन्नू और अमित साद की फिल्म रनिंग शादी डॉट कॉम में।  अभिषेक और अक्षय नही नही फिल्म स्टार नही बल्कि संगीतकार के संगीत में डिम्पी नाल भागे बँटी पंजाबी म्यूजिक का यह गाना लभ जांजुआ के पिछले गीतों की तरह ही जुबान पर चढ़ेगा ऐसा कहना है निर्देशक अमित रॉय का। 

क्या एक साथ हैं रनवीर सिंह और मनीष शर्मा

रनवीर सिंह की पहली फिल्म बैंड बाजा बारात निर्देशित की थी मनीश शर्मा ने , जो की बहुत हिट रही थी दूसरी फिल्म रनवीर की थी लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल यह भी मनीष की ही फिल्म थी। सुनने में आ रहा है कि अब ये दोनों  फिर से एक साथ  काम कर रहे हैं तो क्या ये जोड़ी अपनी हैट ट्रिक बनायेगी ? पिछली दोनों फिल्मों में रनवीर की नायिका थी अनुष्का शर्मा तो क्या उनकी हैट ट्रिक में अनुष्का भी उनके साथ होंगी ?

सारा अली खान करण जौहर की फिल्म में


सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा भी फिल्मों में अपना सफर शुरू कर रही हैं। लेकिन सैफ नही चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में काम करे इसके लिए उन्होंने उसे फिल्मों से दूर भी रखा लेकिन क्या कर सकते हैं क्योंकि अभिनय तो खून में है।  दादी शर्मीला टैगोर  माँ अमृता सिंह पापा सैफ बुआ सोहा अली सब फिल्मों में ही हैं।  सारा के बाद उनके भाई इब्राहिम भी फिल्मों में ही अपना कैरियर बनायेगें यह कहना है पापा सैफ का। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...