Friday, January 22, 2016

Ghayal Once Again New Promo

जब एक करप्ट आदमी मरता है तो उसकी सत्ता खतम  होती है और जब  सच्चा आदमी मरता है तो उसकी सत्ता शुरू होती है 


Thursday, January 21, 2016

अभिनेता सनी देओल ने अपनी फिल्म घायल वन्स अगेन का ट्रेलर लांच किया

अभिनेता सनी देओल ने अपनी फिल्म घायल वन्स अगेन का ट्रेलर लांच किया।  इस अवसर पर इस फिल्म के दो कलाकार रिषभ अरोरा और शिवम पाटिल भी थे।  




रजनीश दुग्गल, अर्जुन बिजलानी, स्वाति शर्मा,निर्देशक राजीव रुइया,निर्माता प्रदीप शर्मा,संगीतकार विवेक कर फिल्म डायरेक्ट इश्क के लिए मीडिया से मिले

निर्माता प्रदीप शर्मा ने अपनी पहली हिंदी डायरेक्ट इश्क अपने बैनर बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड तले बनाई है। इस फिल्म के प्रचार के लिए मीडिया से मिलने के लिए फिल्म के कलाकार अर्जुन बिजलानी, रजनीश दुग्गल, सिंगर स्वाति शर्मा, संगीतकार विवेक कर, गीतकार ए एम तुराज़ और निर्देशक राजीव रुइया आये। फिल्म १९ फरवरी को रिलीज़ होगी। 

अम्यरा दस्तूर हिंदी फिल्म टिकट टू बॉलीवुड की शूटिंग के लिये लंदन गयी

अम्यरा दस्तूर हिंदी फिल्म टिकट टू  बॉलीवुड की शूटिंग के लिये लंदन गयी। "टिकट टू बॉलीवुड इरोज़ इंटरनेशनल की फिल्म है  


Wednesday, January 20, 2016

सिया के राम के रावण का संवाद बोलने का तरीका दक्षिण भाषाई

इन दिनों स्टार प्लस पर हर रात ८ बजे "सिया के राम" नाम के धारावाहिक का प्रसारण हो रहा है।  यह धारावाहिक  दर्शकों को खासा पसंद भी  आ रहा है क्योंकि यह धारावाहिक "सिया के राम" को सीता के दृष्टिकोण से दिखाया जा रहा है।  साथ ही इस धारावाहिक में भरपूर एनिमेशन का प्रयोग भी किया गया है।  अभी तक सभी कलाकारों का चयन भी निर्माता निर्देशकों ने अच्छे से किया है चाहे वो सीता (मदिराक्षी मुण्डले ) हो या राम (आशिष शर्मा ) हो या अन्य कलाकार।  यह सप्ताह यानि १८ जनवरी से २३ जनवरी तक  इस धारावाहिक में स्वयंवर सप्ताह के रूप में दिखाया जा है। सुनने में यह भी आया है कि सीता के  स्वयंवर की बहुत ही  भव्य शूटिंग हैदराबाद के प्रसिद्ध रामोजी राव स्टूडियो में हो रही है.

 बाकी सब अच्छा ही किया "सिया के राम"  के निर्माता - निर्देशक ने,  लेकिन  वो रावण के चयन में भूल कर बैठे  क्योंकि रावण जैसे महत्वपूर्ण  किरदार के लिए उन्होंने एक ऐसे कलाकार का चयन किया जिसके संवाद बोलते ही दर्शकों को समझ आ जाता है कि यह कलाकार दक्षिण का रहने वाला है ऐसा नही है कि रावण बने कार्तिक जयराम अच्छा अभिनय नही कर रहे लेकिन उनके संवाद बोलते ही दक्षिण भाषा का लहजा सुनाई देता है। हमने आज तक किसी भी रामायण में रावण को ऐसे बोलते नही सुना।
 कार्तिक जयराम कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता हैं। कातिक के चयन के बाद निर्देशक ने उन्हें हिंदी में संवाद  अभ्यास क्यों नही कराया ? 

म्यूजिकल फिल्म रिदम् का दूसरा पोस्टर रिलीज़

    
विकी फिल्म्स प्रा लि प्रोडक्शंस और आर एन कुमार द्वारा प्रस्तुत,  निर्देशक विवेक कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म " रिदम्" जिसमें मुख्य भूमिका  में हैं अदील चौधरी और रिनिल रौथ।  इनके अलावा जूनून बैंड के सलमान अहमद भी विशेष भूमिका में हैं।  १९ फरवरी २०१६ को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में संगीत भी सलमान अहमद का है। 

Tuesday, January 19, 2016

जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम का एक नया पोस्टर

इस पोस्टर से पहले भी जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम का पोस्टर रिलीज़ हुआ था।  फिल्म के पहले पोस्टर  में जॉन अकेले ही थे जबकि इस दूसरे नए पोस्टर उनके साथ एक बाल अभिनेत्री दिया भी दिखाई दे रही हैं। 
जा एंटरटेनमेंट और अज़ूर एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत जॉन अब्राहम और सुनिर खेत्रपाल की इस फिल्म 'रॉकी हैंडसम " के निर्देशक है निशिकांत कामत। यह फिल्म  २५ मार्च २०१६ को रिलीज़ होगी। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...