Tuesday, March 11, 2014

कश्मीरी साज़ की एक शाम


 पिछले दिनों लोकप्रिय कश्मीरी वादक पदम श्री भजन सोपोरी और उनके सुपुत्र अभय सोपोरी ने  रंगशारदा ऑडिटोरियम, बांद्रा, मुम्बई में करीब १००० कश्मीरियों के समक्ष परफॉर्म किया। 

 इस संगीत समारोह में कई हस्तियों ने हिस्सा लिया जिनमें भजन सम्राट अनूप जलोटा , निर्देशक सुधीर मिश्रा , महादेव फेम मोहित रैना , अशोक पंडित, अभिनेता राहुल भट्ट  और मेयर सुनील प्रभु मुख्य हैं। 








सुनील प्रभु महापौर मुम्बई हुनर की खोज के फिनाले में आये


हारुन खान जो शिव सेना अम्बोली के शाखा प्रमुख हैं, इन्होने हुनर की खोज कार्यक्रम का प्लान बनाया जिसमे ४५० से ज़यादा लोगों ने फॉर्म भरे। इस कार्यक्रम के ज़रिये ५ विभाग में लोगों को काम दिलाएंगे हारुन खान। ये विभाग हैं - हास्य ,एक्टिंग, एंकरिंग, गायकी ,संगीत और डांसिंग। हर विभाग में ५ लोगों का ऑडिशन लिया गया। बाद में फाइनल्स हुआ जहाँ धीरज कुमार, अमरीश,सुनील पॉल, अहसान कुरैशी, पल्लवी जोशी, धर्मेश डांस मास्टर और संगीतकार निखिल आये। इस इवेंट के ब्रांड एम्बेसडर महापौर सुनील प्रभु ने सभी विजेता को एक ट्राफी और सर्टिफिकेट दिया। 





Monday, March 10, 2014

जैजी बी ने अपने गीत सिंघनदियाँ गड्डियां में एक सच्चे सिख को दिखाया


क्राउनप्रिंस भांगड़ा के नाम से पहचाने जाने वाले  जैजी बी हमेशा ही अपने  प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय रहते हैं  कभी अपनी  गायकी की  वजह से,  कभी अपने हेयर स्टाइल  और कभी अलग तरह से शूटकिये गये म्यूजिकविडियो की वजह से। इस बार जैजीबी चर्चा में हैं अपने नए गीत  'सिंघनदियाँ गड्डियांको लेकर।

 इस गीत के विडियो में दिखाया है  कि ," एक सच्चा सिख का जीवन साहस और सच्चाइयों  से भरा हुआ होता है."

 अपने इस विडियो के बारें में जैजीबी कहते हैं ," मेरा यह गीत सिखों को श्रद्धांजली देता है और विडियो भी इसी तरह का बनाया है जिसमें एक ओर तो महिलायेंगिद्दा कर रही है वहीं दूसरी ओर  पुराने समय में कोयले से चलने वाली रेल गाडी है जिसके  इंजन के आगे खड़े होकर मैं  गा रहा  हूँ ।" 

इस अदभुतविडियो को निर्देशित किया है पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक रिम्पी और प्रिंस ने।  इस गीत की लोकप्रियता इस बात से ही पता चल जाती है कि जिस दिन से  इसे यूटयूब पर अपलोड किया गया तब से अब तक १० लाख दर्शक इसे देख चुके हैं। 

बॉलीवुड की फिल्मों में संगीत देने वाले न्यूजीलैंड के माइकी मैक्लेरी


न्यूजीलैंड के रहने वाले माइकी  मैक्लेरी बॉलीवुड की फिल्मों में ख़ासा लोकप्रिय नाम है. माइकी  लंबे अरसे से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं. चेन्नई में जन्मे माइकी  गीतकार, संगीतकार, अभिनेता और निर्माता भी हैं। मूल रूप से न्यूजीलैंड के माइकी ने हाल ही में रिलीज फ़िल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स'  में एक गाना "आहिस्ता आहिस्ता" भी संगीत बद्ध किया है जिसे फरहान अख्तर ने  गाया है.

इससे पहले भी माइकी ने सन २०१२ में आयी दिबाकर बनर्जी की राजनीतिक थ्रिलर फ़िल्म 'शंघाई' में बैक ग्राउंड संगीत दिया था।  इसके आलावा उन्होंने शैतान,  कहानी,  एल एस डी, नौटंकी साला और बिजॉय नांबियार की डेविड आदि में भी बैक ग्राउंड संगीत दिया और समीक्षकों की वाह वाही हासिल की। फ़िल्म 'डेविड' में माइकी ने ४ गीतों में संगीत भी दिया था। इस समय वो कई फिल्मों का संगीत तैयार कर रहे हैं जिनमें मार्गरीटा विध ए स्ट्रॉ,   पिज्जा, फट्टाक,  कुकू माथुर की झंड हो गयी,  सोनाली केबिल मुख्य हैं। 

माइकी ने संगीत और आर्केस्ट्रा की पढ़ाई वेलिंगटन की  कन्ज़र्वेटोरियम और विक्टोरिया विश्वविद्यालय में की। इसके बाद उन्होंने ट्राइडेंट स्टूडियो लंदन में एक संगीत निर्माता के रूप में काम किया.

माइकी ने भारतीय संगीत में अपने कैरियर कि शुरुआत गायक लकी अली के साथ की। वो   लकी की एलबम सुनो के अलावा उसके बाद आने वाली लकी अली की सभी एलबमों से जुड़े रहें। इसके अलावा माइकी ने ए.आर. रहमान के साथ भी काम किया है.

 यही नही माइकी ने वोडाफोन, कोका कोला, लेवी, कैनन, सोनी, टाइटन, गार्नियर, लक्मे, रिलायंस, पॉन्ड्स और भी प्रोडक्ट के लिए जिंगल्स बनाये हैं।

सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के सम्मान में पिछले वर्ष माइकी ने अपने बैंड 'द बारटेंडर -  क्लासिक बॉलीवुड के तहत 'सेवेंटी बी' नाम का एलबम लांच लिया। माइकी ने पुराने गीतों को पाश्चत्य संगीत में ढाल कर उन्हें जिस नए अंदाज़ में पेश किया है वो आज के युवा वर्ग को बेहर पसंद आता है यही वजह है कि खोया खोया चाँद, धक धक करने लगा और हवा हवाई गीत गीत फिर से श्रोता सुनने लगे हैं.


भिवंडी महोत्सव में मराठी और हिंदी फ़िल्म जगत से लोग आये


कपिल पाटिल जो एन सी पी लीडर हैं, इन्होने  अपना जन्मदिन भिवंडी महोत्सव में मनाया जहाँ हिंदी और मराठी फ़िल्म जगत से कई लोग आये।  इवेंट का उद्घाटन गणेश नाईक  ने किया। इस महोत्सव में हर क्षेत्र से लोग आये। इवेंट में सबसे पहले आदर्श शिंदे ने मराठी गाने से समाँ बांध दिया। बाद में माही, हृषिता भट्ट, शबाब साबरी, वैशाली सामंत, मानसी नाईक, सोनाली कुलकर्णी, श्रुति मराठे, संचिति सकत और सलोनी ने खूब जमकर परफॉर्म किया। 






एन सी पी  लीडर आर आर पाटिल भी इस महोत्सव में आये। सभी मेहमानो ने कपिल पाटिल को बधाई भी दी। साउथ की एक्ट्रेस तनीषा सिंह को इस इवेंट में सम्मानित भी किया गया।  

अनूप जलोटा ने देवयानी मजुमदार का श्याम पिया लांच किया


देवयानी मजुमदार एक डॉक्टर हैं और एक गायिका , इन्होने अपना पहला एलबम  भगवान के ऊपर बनाया है।  एलबम  का नाम श्याम पिया है जिसमे अनूप जलोटा ने साथ  गाना भी गाया है। इस एलबम  का संगीत सुमीत टप्पू ने दिया है।  इस एलबम  को अनूप जलोटा ने लांच किया अँधेरी में। पियूष पवार ने एल्बम के लिए कम्पोजीशन किया है।  
इस एलबम को मार्किट में सारेगामा लेकर आये हैं।  देवयानी हर  तरह का गाना चाहती हैं। 


Tuesday, March 4, 2014

शिबानी कश्यप का पहला पंजाबी गाना 'सोणेया'



सजना आ भी जा और ज़िंदा हूँ जैसे लोकप्रिय गीतों को गाने वाली  शिबानी कश्यप पुन: इन दिनों चर्चित हैं क्योंकि अभी हाल ही में उन्होंने पंजाबी गीत "सोणेया " को रिकॉर्ड किया है लोकप्रिय पंजाबी पॉप गायक मिका के साथ।  टाइम्स म्यूजिक द्वारा रिलीज़  होने वाले इस पंजाबी गीत को गाकर शिबानी बहुत ही खुश हैं क्योंकि अपने गायकी कैरियर में उन्होंने बहुत सारे गीत गाये हैं लेकिन पंजाबी भाषा में पहली ही बार गाया है। 

अपने इस गीत के बारे में उनका कहना है ,"एक तो पंजाबी गीत और उस पर मिका का साथऐसा लग रहा है जैसे सोने पे सुहागा। मिका को मैं बहुत पहले से जानती हूँ लेकिन अब जाकर मौका मिला है उनके साथ गाने का। सोणेया एक पंजाबी गीत है जिसका संगीत मैंने ही दिया है.  यह ऐसा  पंजाबी गीत है जिसका   संगीत पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है। "

"सोणेया" गीत सुनने में जितना अच्छा है देखने में यानि विडियो भी इसका धांसू बना है.


मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...