अमिताभ बच्चन ने हरिवंश राय फाउंडेशन और ऊर्जा फाउंडेशन के साथ भारत के करीब ३००० घरों में सोलर पैनल के ज़रिये बिजली पहुँचाने का वादा किया अपने जन्मदिन पर। इसी सिलसिले में जुहू के नोवोटेल होटल में एक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी भी इवेंट में आये। एल आई सी के नीरज अगरवाल ,यु एन से किरन मेहरा और ऊर्जा फाउंडेशन के पराग शुक्ल ने भारत में बिजली कि तकलीफ के बारे में बताया। अमिताभ बच्चन ने अपने विचार रखते हुए ३ कहानी भी सुनाई। उन्होंने ये भी बताया कि वो हिंदुस्तान के ३००० घरों में बिजली फ़रवरी तक पहुंचनी की कोशिश करेंगे। पहले चरण में पालघर में १०० घरों में सोलर पैनल लगाये गए। Friday, November 22, 2013
अमिताभ बच्चन ने ऊर्जा फाउंडेशन के साथ मिलकर गरीब लोगों के घरों में बिजली पहुँचाने के लिए मीट किया
अमिताभ बच्चन ने हरिवंश राय फाउंडेशन और ऊर्जा फाउंडेशन के साथ भारत के करीब ३००० घरों में सोलर पैनल के ज़रिये बिजली पहुँचाने का वादा किया अपने जन्मदिन पर। इसी सिलसिले में जुहू के नोवोटेल होटल में एक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी भी इवेंट में आये। एल आई सी के नीरज अगरवाल ,यु एन से किरन मेहरा और ऊर्जा फाउंडेशन के पराग शुक्ल ने भारत में बिजली कि तकलीफ के बारे में बताया। अमिताभ बच्चन ने अपने विचार रखते हुए ३ कहानी भी सुनाई। उन्होंने ये भी बताया कि वो हिंदुस्तान के ३००० घरों में बिजली फ़रवरी तक पहुंचनी की कोशिश करेंगे। पहले चरण में पालघर में १०० घरों में सोलर पैनल लगाये गए। Thursday, November 21, 2013
Wednesday, November 20, 2013
चरिश्मा स्पा के दूसरे ब्रांच के लॉन्च पर फ़िल्म और टीवी जगत के कई लोग आये
मानिक सोनी जो चरिश्मा स्पा के मालिक हैं हमेशा कुछ नया और अलग करते हैं। मानिक ने अपना नया ब्रांच अँधेरी में खोला जहाँ इन्होने फ़िल्म और टीवी जगत के कई लोगों को आमंत्रित किया। अभिनेता नंदीश संधु जो ब्रांड एम्बेसडर हैं मानिक के साथ सभी मेहमानो का स्वागत किया। इमाम सिद्दीकी और श्रीलंका की चांदी पेरेरा सबसे पहले आये थे। तनीषा सिंह,मधुश्री ,योगेश लखानी ,मंजुनाथ ,आमिर अली ,संजीदा ,शमा सिकंदर ,पूजा मिश्रा ,तनुश्री दत्ता ,हृषिता भट्ट ,अदील ,राजीव खंडेलवाल और कई लोग आये। सोहेल खान और वत्सल सेठ सबसे अंत में आये और मानिक को बधाई देकर तुरंत चले गए। बाद में एक बड़ी पार्टी भी राखी मानिक ने जहाँ डी जे शेजवूड ने सभी मेहमानो को अपने संगीत से सुबह तक झुमाया।Monday, November 18, 2013
फ़िल्म "राम लीला" में धनकौर यानि सुप्रिया को देखकर दर्शक सहम जायेगें
अभिनेत्री दीना पाठक की छोटी बेटी सुप्रिया पाठक ने १९८१ में 'कलयुग' फ़िल्म से अपना फ़िल्मी कैरियर शुरू किया और पहली ही फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का अवार्ड मिला। इसके बाद १९८२ में आयी फ़िल्म 'बाज़ार' , इस फ़िल्म में भी फ़िल्म फेयर का उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का अवार्ड मिला। सुप्रिया ने जब भी किसी फ़िल्म या धारावाहिक में अभिनय किया है हमेशा ही दर्शकों ने उसे सराहा है. हास्य धारावाहिक 'खिचड़ी' की बेवकूफ सी दिखने वाली हंसा यानि सुप्रिया इन दिनों पुन: चर्चा में हैं क्योंकि हाल ही में रिलीज़ संजय लीला भंसाली की चर्चित फ़िल्म "राम लीला" में उन्होंने बहुत ही शानदार अभिनय किया है.
एक लेडी डॉन का किरदार सुप्रिया ने बहुत ही शान्ति से निभाया है किसी भी दृश्य में वो चीखी या चिल्लायी नही है चाहे वो खुद के बेटे के शव से दुश्मनो की गोली निकालने का आदेश वाला दृश्य हो या अपनी बेटी की ऊँगली को सरोते से काटने का दृश्य हो, जबकि इन दोनों ही दृश्यों को देख कर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गये हो। एक तरफ लेडी डॉन का चरित्र तो उन्होंने बहुत ही शानदार अभिनीत किया ही है दूसरी तरफ बेटी की शादी के लिए चाव से गहने देखती हुई माँ के भाव भी उन्होंने बखूबी दिखाये हैं.
धनकौर बा जैसा चरित्र बहुत ही कम लिखे जाते हैं हमारी हिंदी फिल्मों में. इस शानदार चरित्र को जिया भी बहुत भी शानदार तरीके से सुप्रिया ने.
फिल्मों से पहले थियेटर में अभिनय करने वाली सुप्रिया ने यूं तो कलयुग , बाज़ार , विजेता ,शहंशाह, मिर्च मसाला, गांधी मासूम ,आवाज़, अर्जुन, सरकार, सरकार राज़, दिल्ली - ६ , वेकअप सिद और खिचड़ी जैसी अनेकों फिल्मों में अभिनय किया है.
वैसे सुप्रिया ने अपने अभिनय से दर्शकों को हसाया तो बहुत है लेकिन डराया नही है लेकिन फ़िल्म "राम लीला" में धनकौर यानि सुप्रिया को देखकर दर्शक सहम जरुर जायेगें।
वाह धनकौर बा
Saturday, November 16, 2013
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...



.gif)

.gif)
.gif)
.gif)


