Friday, October 25, 2013

हार्ड कौर कैलाश खेर के साथ


अपनी रैप गायकी के लिए मशहूर हार्ड कौर इन दिनों पुन : चर्चित हैं क्योंकि इस बार वो अपने मित्र जाने - माने गायक और संगीतकार कैलाश खेर के संगीत निर्देशन में गीत गा रही है निर्देशक आनंद कुमार की फिल्म 'देसी कट्टे' में कैलाश खेर का संगीत है  इस फिल्म  के एक गीत में   हार्डकौर  लोकप्रिय गायिका रेखा भारद्वाज के साथ रैप गायेगी 

इससे पहले भी हार्ड कौर ने अनेकों फिल्मों में गीतों को गाया है जिनमें जॉनी गद्दार, किस्मत कनेक्शन, अगली और पगली, सिंह इज़  किंग, बचना हसीनो, अजब प्रेम की गज़ब कहानी, फ़ालतू आदि अनेको फिल्मों में गीतों को गाया है 

तमन्ना भाटिया "जोह रिवाज़ " की ब्रांड अम्बेसेडर बनी


हिम्मतवाला फेम तमन्ना "जोह रिवाज़ " की ब्रांड अम्बेसेडर बनी। पिछले दिनों उन्होंने इसके लिए शूटिंग भी की. उन्होंने कहा कि ,"जोह रिवाज़" से जुड़ना बहुत ही गर्व की बात है। मैं बहुत ही खुश हूँ इसके साथ काम करके।" जोह रिवाज के विनोद कोठारी ने कहा कि, "अपने ब्रांड के लिए हमें कोई ऐसा चेहरा चाहिए था जो दर्शकों में लोकप्रिय हो इसलिए हमने तमन्ना को चुना।"



पहला इंडियन म्यूजिक मराठी अवार्ड का प्रेस मीट अँधेरी में हुआ



 आई एम ऐ और जीसीम्स ने पहला इंडियन म्यूजिक मराठी अवार्ड स्टार प्रवाह के साथ करने के लिए अँधेरी के केव्स बैंक्वेट में प्रेस मीट रखा।  इवेंट में पंडित जसराज,मधुरा जसराज ,दुर्गा जसराज ,कार्तिक निशानदार ,अर्जुन बरन सिंह ,वैशाली सामंत ,मनीषा केलकर, अनुषा दांडेकर, मंजरी फड़निस,सिद्धार्थ चांदेकर और सुनील बर्वे आये। ये मराठी का पहला म्यूजिक अवार्ड है जो अलग - अलग म्यूजिक से जुड़े लोगों को दिया जायेगा। इवेंट २६ अक्टूबर को रविन्द्र नाट्य मंदिर में होगा। इवेंट में मनीषा केलकर,मंजरी फड़निस और अनुषा दांडेकर परफॉर्म करनेवाले हैं।

Wednesday, October 23, 2013

विनोद खन्ना का भांजा अखिल कपूर भी फिल्मों मे


विनोद खन्ना के भांजे अखिल कपूर अपनी पहली फिल्म 'देसी कट्टे' करने जा रहे हैं जहाँ उनका किरदार पाली नाम का है और जय भानुशाली का किरदार ज्ञानी नाम का है। फिल्म को बना रहे हैं आनंद कुमार जो फिल्म के निर्माता भी हैं और निर्देशक भी। फिल्म की कहानी आर्यन सक्सेना ने लिखी है। फिल्म के अन्य कलाकार हैं सुनील शेट्टी,साशा आगा खान ,ट़िया बाजपाई ,मुरली शर्मा हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के मढ़ आइलैंड पर चल रही है। सुनील शेट्टी रायफल शूटिंग कोच का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग सही से हो इसके लिए पृथीपाल सिंह बेदी को खास दिल्ली से बुलाया गया है जो एक कोच हैं। फिल्म में संगीत दे रहे हैं गायक कैलाश खेर। 

सूफी गायिका कविता सेठ ने श्रोताओं को झुमाया


पिछले दिनों वर्ली के नेहरू सेंटर में एक संगीत संध्या  काआयोजन हुआ खुदा से खुदा तक,जिसमें सूफी गायिका कविता सेठने परफॉर्म किया.  कविता सेठ ने इक तारा इक तारा ( वेकपसिड), तुम्हीहो बंधु (कॉकटेल) मोरा पिया
( राजनीति )आदि  गीतों को गाकर श्रोताओ को झूमने पर मजबूर किया।
इस संगीत संध्या का सभी ने जी भर कर लुत्फ़ उठायाकविता ने अपने प्रशंसकों की फरमाइश पर फ़िल्मी गीतों के साथ - साथकई अन्य गीतों को भी गाया और समाँ को और भी रंगीन बना दिया।

कविता सेठ को उनकी गायकी के लिये अनेकों अवार्ड भी मिल चुके हैं

Tuesday, October 22, 2013

बॉलीवुड में एक और नवाब अलिसा खान


बॉलीवुड में पहले सिर्फ एक नवाब थे सैफ अली खान पर, पर अब एक नवाब खानदान  से बॉलीवुड में आ गयी हैं और उसका नाम अलिसा खान है। ये गाज़ियाबाद के रहने वाली हैं और पहली फिल्म 'माय हसबैंड वाइफ' में आ चुकी हैं। ये मोहम्मद नवाब गाज़िया उददीन खान से हैं जिनके नाम से गाज़ियाबाद नाम पड़ा। अलिसा १२ से ज़्यादा बड़े पंजाबी म्यूजिक विडियो कर चुकी है। मिका, बाली सागु और कई लोगों के साथ विडियो किया है। 

अलिसा ने केवल १२ साल में ही विडियो में काम शुरू कर दिया था। अभी अलिसा ने विक्रम भट्ट की नयी फिल्म आईना  साइन की है जिसमे वो इमरान हाश्मी के साथ काम करेंगी।  अलिसा ने बताया की फिल्म में दो बड़े बड़े किसिंग सीन है। 

 अलिसा जल्द ही २० साल की होनेवाली हैं। इस पर अलिसा कहतीं हैं मैं  खूबसूरत हूँ तो अपना शरीर क्यूँ नहीं दिखा सकती। मैं नवाब की बेटी हूँ  तो नवाब के तरह ही काम करुँगी और नवाब के तरह ही आराम      करुँगी। 


हॉलीवुड की फिल्म एस्केप प्लान देखने बॉलीवुड सितारे अँधेरी के सिनेमेक्स आये



पी वी आर पिक्चर्स और ब्राईट के योगेश लखानी ने अपने दोस्तों और फ़िल्मी कलाकारों को हॉलीवुड फिल्म एस्केप प्लान देखने के आमंत्रित किया। टीवी और फिल्म से जुड़े लोग समय पर अँधेरी स्थित सिनेमेक्स सिनेमा पहुंचे। गिरीश वानखड़े और योगेश लखानी ने मेहमानों का स्वागत किया। विन्दु दारा सिंह अपनी पत्नी डीना के साथ आये वहीं शिबानी कश्यप राजीव के साथ,राजेश खट्टर वंदना सजनानी के साथ, मधुश्री रोबी बदल के साथ आयीं।  बाकि मेहमानों में नेहा कक्कड़, मौली दवे ,करन  वीर ,साउथ की तनिषा सिंह ,जीतू वर्मा ,एकता जैन ,दीपक तिजोरी ,अरुण त्यागी ,मिस इंडिया जोया अफरोज और कई लोग आये। सभी को फिल्म बहुत पसंद आयी। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...