Wednesday, March 31, 2021
सनी देओल के दूसरे बेटे राजवीर भी फिल्मों में
Tuesday, March 30, 2021
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत बहु-प्रतीक्षित मिस्ट्री-थ्रिलर ‘चेहरे’ कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच टली*
Friday, March 26, 2021
हिंदी फिल्म -- सायना
Wednesday, March 24, 2021
कॉमेडी सुपर स्टार लक्ष्मीकांत बेर्डे
८० - ९० के दशक में जब अच्छे अभिनेताओं का मराठी सिनेमा में एक अभाव सा था। उस समय लक्ष्मीकांत ने जैसे मराठी सिनेमा को नया जीवन दिया। उन्होंने अभिनेता अशोक सराफ के साथ मिलकर करीब १५ सालों तक मराठी सिनेमा में राज किया। उन्होंने १९८५ में "लेक चालली सासरला " नाम की मराठी फिल्म से अपनी शुरुआत की। १९८४ में ही उन्होंने और महेश कोठारे ने एक साथ फिल्म "धूम धड़ाका " में काम किया। इसके बाद १९८७ में दे दनादन " में दोनों ने साथ काम किया और इन दोनों ही फिल्मों में लक्ष्मीकांत ने अपने हास्य अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद आयी १९८८ में एक फिल्म "अशी ही बनवा बनवी " जो कि निर्देशक हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘बीवी और मकान’ की रीमेक फिल्म थी। सचिन पिलगांवकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लक्ष्मीकांत ने एक युवती की भूमिका अभिनीत की। कहते हैं कि वैसे तो फ़िल्मी पर्दे पर बहुत से अभिनेताओं ने महिला की भूमिका अभिनीत की है लेकिन जिस ख़ूबसूरती से , जिस गरिमा से उन्होंने महिला के किरदार को अभिनीत किया वैसा शायद ही किसी ने अभिनीत किया हो। इस फिल्म में उनके साथ फिल्म में कई बड़े कलाकार थे जिनमें खुद सचिन पिलगांवकर , अशोक सराफ , सुप्रिया पिलगांवकर, अश्विनी भावे , सिद्धार्थ रे आदि। इस फिल्म से अशोक सराफ और लक्ष्मीकांत बेर्डे की जो दोस्ती शुरू हुई वो कभी ख़त्म नहीं हुई बल्कि लक्ष्मीकांत ही अशोक सराफ और अपने सभी चाहने वालों को अपनी किडनी की बिमारी की वजह से १६ दिसंबर २००४ को हमेशा के लिए अकेला छोड़ कर चले गये।
हिंदी फिल्मों में लक्ष्मीकांत की शुरुआत हुई १९८९ में सूरज बड़जात्या की फिल्म "मैंने प्यार किया " से। सूरज बड़जात्या की ही दूसरी फिल्म "हम आपके हैं कौन " में उनका बहुत ही अच्छा काम था। १९९४ में आयी इस फिल्म में उनके किरदार का नाम लल्लू प्रसाद था। घर के एक मुख्य सदस्य की भूमिका थी उनकी। दर्शकों में खासा लोकप्रिय हो गए थे लक्ष्मी इस फिल्म से। उन्होने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ मुख्य फ़िल्में इस प्रकार हैं --- साजन , अनाड़ी , क्रिमिनल , १०० डेज , बेटा ,दिल का क्या कसूर, दीदार , आरजू ,अनाम , गीत ,आदमी खिलौना है , सैनिक , संतान , द जेंटलमैन ,हथकड़ी, मासूम ,हमेशा , ज़ोर , दिल क्या करे , आग ही आग ,जानम समझा करो , राजा जी , प्यार दीवाना होता है , हम तुम्हारे हैं सनम , इंसान और मेरी बीवी का जवाब नहीं।
लक्ष्मीकांत ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी रूही बेर्डे थी। १९९५ में दोनों का तलाक हो गया। बाद में उन्होंने अपनी सह-कलाकार प्रिया अरुण से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं।
Tuesday, February 23, 2021
आज भी भारती को थियेटर करना बहुत पसंद है
अभिनेत्री भारती आचरेकर के अभिनय ने हम सभी को बहुत प्रभावित किया है चाहे वो लोकप्रिय धारावाहिक "सोन परी" की स्ट्रिक्ट स्कूल प्रिंसिपल की भूमिका हो या "वागले की दुनिया" की राधिका वागले की भूमिका हो या धारावाहिक "सुमित संभाल लेगा " की मॉडर्न सास डॉली की भूमिका हो या हास्य धारावाहिक "चिड़िया घर " में बुआ का किरदार हो। वैसे तो सभी किरदारों में उन्होंने हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है लेकिन दर्शक विशेष रूप से उनके हास्य अभिनय को बहुत पसंद करते हैं।
पूजा इंटरटेनमेंट ने अपने मैग्नम ओपस ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ के मनमोहक टाइटल लोगो का अनावरण किया!
‘महाभारत’ एक ऐसी महाकाव्यात्मक महागाथा है, जिसने पूरे विश्व में फिल्म बनाने वालों को प्रेरित किया है। हालांकि, सेल्युलाइड पर ऐसी स्क्रिप्ट बहुत कम उतारी गई हैं, जिनमें सूर्यपुत्र महावीर कर्ण के दृष्टिकोण से इस महाकाव्य की कथा कही गई हो। इस दृष्टिकोण से महाभारत-कथा को सबसे पहली बार फिल्म निर्माता वासु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी बड़े परदे पर साकार करने जा रहे हैं।
तमाम बारीकियों पर अभूतपूर्व ध्यान देने के साथ-साथ नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले विजुअल इफेक्ट्स के दम पर इस फिल्म की परिकल्पना अद्वितीय पैमाने पर की गई है। यह भारतीय सिनेमा में बड़े परदे पर उतारी गई किसी भी अन्य फिल्म से अलग एक कौतुक भरी चमत्कारी फिल्म होगी। इस मल्टीलिंगुअल प्रोजेक्ट का लेखन और निर्देशन आर एस विमल के द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म पूजा इंटरटेनमेंट का अब तक का सबसे विशिष्ट और विशाल प्रोडक्शन होगी।
फिल्म महाभारत की घटनाओं को सूर्यपुत्र महावीर कर्ण के दृष्टिकोण से हाईलाइट करेगी तथा यह 21वीं सदी के सबसे प्रतीक्षित बॉक्स-ऑफिस संग्रामों में से एक साबित होगी।
निर्माताओं ने भारत के प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास को फिल्म के संवाद, लिरिक्स तथा अतिरिक्त स्क्रीनप्ले लिखने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह डॉ. विश्वास द्वारा भारत की किसी भी फिल्म के साथ की गई प्रथम सहभागिता होगी। डॉ. विश्वास आम तौर पर अपने पर्फॉर्मेंस के दौरान अपनी कविताएं पढ़ते हैं और हिंदी, उर्दू तथा संस्कृत के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित करते हैं।
‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में बनाया जाएगा। यह फिल्म भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के भव्य पीरियड ड्रामा वाले जॉनर की नई परिभाषा गढ़ने जा रही है। यह इस दशक की सबसे ज्यादा उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा की जाने वाली ब्लॉकबस्टर होने का वचन देती है।
Thursday, February 4, 2021
1962: द वॉर इन द हिल्स में माही गिल सशक्त भूमिका निभा रही हैं
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...
