Monday, November 11, 2019
Friday, November 8, 2019
पुनीत इस्सर के मेगा प्ले 'महाभारत' का शो अब ठाणे में जय हिन्द अभियान द्वारा किया जायेगा

मशहूर टीवी धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर द्वारा लिखित और निर्देशित प्ले 'महाभारत' का अब मुंबई से सटे ठाणे में जय हिन्द अभियान द्वारा 23 नवम्बर को मंचन किया जायेगा। इस सिलसिले में मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जहां खुद पुनीत इस्सर, गूफी पेंटल, जय हिन्द अभियान के संचालक श्री गोपाल सिंह, दीपक कुमार त्रिपाठी, करण शर्मा, दानिश अख्तर मौजूद थे। श्री गोपाल सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि जय हिन्द अभियान देश के क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा दिलवाने का प्रयास कर रहा है। जय हिन्द अभियान द्वारा ठाणे में पहली बार इस मेगा नाटक का मंचन होने जा रहा है। 23 नवम्बर को शाम 7 बजे डॉक्टर काशीनाथ घाणेकर नाट्य गृह हीरानंदानी मीडोज ठाणे वेस्ट में इसका शो होने जा रहा है। फेलिसिटी थियेटर द्वारा प्रोड्युस इस नाटक के रायटर डायरेक्टर पुनीत इस्सर हैं।
पुनीत इस्सर ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक महाभारत में दुर्योधन और कर्ण के दृष्टि कोण से कहानी कही गई है। वहीं 31 वर्ष पूर्व बी आर चोपडा द्वारा प्रदर्शित टीवी सीरियल महाभारत में श्रीकृष्ण और भीष्म पितामह को केन्द्र में रखकर महाभारत पेश किया गया था।
उन्होंने कहा कि महाभारत के कलाकारों द्वारा तीन घंटे का लाइव परर्फोमेंस ठाणे के डॉक्टर काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह
में 23 नवम्बर को किया जायेगा। उन्हों ने कहा कि महाभारत प्ले में हर किरदार को जस्टिफाई किया गया है।
इस नाटक का महत्वपूर्ण किरदार दुर्योधन खुद पुनीत इस्सर प्ले करते हैं, जबकि बी आर चोपड़ा की महाभारत में शकुनि के किरदार में नज़र आए गूफी पेंटल भी अपने किरदार को फिर से जिएंगे. करण शर्मा, दानिश अख्तर भी
अहम भूमिकाएं करते हैं। पुनीत इस्सर के पुत्र सिद्धांत इस्सर भी इस नाटक में एक इंपॉर्टेंट पार्ट प्ले करते हैं जो जल्द ही बॉलीवुड में भी अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं।
इन दिनों बॉलीवुड में भी स्टार्स के जरिए महाभारत पर बेस्ड फिल्मों की चर्चा है इस पर पुनीत कहते हैं "बेशक शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार को महाभारत पर बेस्ड फिल्मे करनी चाहिए। मैंने सुना है कि दीपिका पादुकोण भी द्रोपदी के दृष्टिकोण से एक फिल्म बना रही हैं और ऐसी फिल्मे बननी चाहिए।"
Thursday, November 7, 2019
Friday, October 25, 2019
कहानी - हिंदी फिल्म --सांड की आँख
रिलीज -- २५ अक्टूबर
बैनर --रिलायंस एंटरटेनमेन्ट , चॉक एंड चीज़ फिल्म्स
निर्माता -- अनुराग कश्यप ,रिलायंस एंटरटेनमेन्ट ,निधि परमार
निर्देशक -- तुषार हीरानंदानी
संवाद -- जगदीप सिद्धू
पटकथा --बलविंदर सिंह जंजुआ
कलाकार -- भूमि पेडनेकर , तापसी पन्नू , प्रकाश झा , विनीत कुमार सिंह
संगीत -- विशाल मिश्रा
बैक ग्रॉउंड संगीत --अद्वैत नेमलकर
गीत -- राज शेखर
आवाज़ -- सुनिधि चौहान , ज्योति नूरा , विशाल मिश्रा , विशाल डडलानी
फिल्म "सांड की आँख " निर्देशक तुषार हीरानंदानी की पहली निर्देशित फिल्म है। तुषार ने अनेकों सफल फिल्मों को लिखा है उनकी मुख्य फ़िल्में हैं ---मस्ती सीरीज़ की सभी फ़िल्में , धमाल सीरीज़ की सभी फ़िल्में , हॉउस फुल -२ और ४ , ए बी सी डी और ए बी सी डी - २ " क्यों हो गया न , प्यारे मोहन ,एक विलेन , ढीशुम , फ्लाइंग जट्ट आदि। २०१३ में फिल्म 'चश्मेंबद्दूर" से हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली तापसी पन्नू ने बेबी , पिंक , जुड़वाँ - २, नाम शबाना, मुल्क , मनमर्ज़ियाँ और बदला आदि फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की पहली फिल्म थी "दम लगा के हईशा" , इसके बाद दूसरी फिल्म थी "टॉयलेट - एक प्रेम कथा " फिर आयी "शुभ मंगल सावधान " और लस्ट स्टोरीज नाम की एक वेब सीरीज़ भी आयी थी और फिर आयी "सोन चिरैय्या "। अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने अनेकों फिल्मों में अभिनय किया है। विनीत की मुख्य फ़िल्में हैं -- मुक्काबाज़ ,गोल्ड , दास देव ,अग्ली , बॉम्बे टॉकीज़ ,गोरी तेरे प्यार में , इस्सक , पिता आदि। लोकप्रिय फिल्म निर्माता - निर्देशक प्रकाश झा भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं इस फिल्म से पहले प्रकाश झा ने २०१६ आयी फिल्म "जय गंगाजल " में अभिनय किया था।
इस फिल्म की कहानी शूटर दादी के नाम से लोकप्रिय चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की असली जिंदगी पर आधारित है। ६० वर्षीय चंद्रो तोमर ( भूमि पेडनेकर ) और प्रकाशी तोमर ( तापसी पन्नू ) ने ६० वर्ष की आयु में राइफल शूटिंग शुरू की । हुआ यूं कि उनकी पोती ने जोहरी राइफल क्लब में शूटिंग सीखना शुरू किया था चूँकि क्लब लड़कों का था और इनकी पोती अकेले जाने से घबराती थी। चंद्रो अपनी पोती के साथ क्लब जाती थी वहीं पर उन्होंने अपनी पोती की मदद करने के लिए लक्ष्य पर निशाना साधा। चंद्रो के निशाने को देखकर कोच डॉ यशपाल ( विनीत कुमार सिंह ) ने उन्हें शूटिंग की ट्रेनिंग लेने की सलाह दी। बस क्या था देखते - देखते गृहिणी प्रकाशी और चंद्रो शूटिंग में प्रशिक्षित हो गयी। प्रकाशी ने सन २००० में वेटरन कैटेगिरी में उत्तर प्रदेश राज्य का स्वर्ण पदक भी जीता।
शूटिंग की ट्रेनिंग लेते समय चंद्रो और प्रकाशी को किन किन दिक्क्तों का सामना करना पड़ा ? यही इस फिल्म में दिखाया गया है
Friday, October 18, 2019
कहानी -- हिंदी फिल्म -- लाल कप्तान
कहानी -- हिंदी फिल्म -- लाल कप्तान
रिलीज़ -- १८ अक्टूबर
बैनर -- इरोज़ इंटरनेशनल , कलर येलो प्रोडक्शंस
निर्माता -- सुनील लुल्ला , आनंद एल राय
निर्देशक -- नवदीप सिंह
लेखक -- नवदीप सिंह , दीपक वेंकेटेश
संवाद -- सुदीप शर्मा
कलाकार -- सैफ अली खान , मानव विज, ज़ोया हुसैन ,दीपक डोबरियाल , सिमोन सिंह सोनाक्षी सिन्हा ( अतिथि भूमिका )
संगीत -- समीरा कोप्पिकर
गीत -- सौरभ जैन, पुनीत शर्मा और साहिब
लेखक और निर्देशक नवदीप सिंह ने २००७ में मनोरम सिक्स फीट अंडर , २०१५ में एन एच १० आदि दो लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन किया है। अभिनेता सैफ अली खान की पिछली फिल्म आयी थी "बाजार " कुछ ख़ास सफलता हासिल नहीं की इस फिल्म ने। लेकिन नेटफिलिक्स प्रसारित शो "सेक्रेड गेम्स " को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। इस शो के दो सीजन आ चुके हैं। अभिनेता मानव विज़ ने हिंदी , पंजाबी फिल्मों के साथ - साथ टी वी धारावाहिकों में भी अभिनय किया है। मानव ने शहीद ए आज़म , फिल्लौरी , नाम शबाना , उड़ता पंजाब , रंगून , इंदु सरकार अंधाधुन ,लखनऊ सेंट्रल , रेस - ३ आदि फिल्मों में अभिनय किया है। थियेटर और फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता दीपक डोबरियाल ने मकबूल , ओमकारा ,१९७१ , दिल्ली - ६ ,गुलाल , तनु वेड्स मनु सीरीज़ की दोनों फ़िल्में, दबंग - २ , प्रेम रतन धन पायो , हिंदी मीडियम , लखनऊ सेंट्रल , कालाकाण्डी और बागी - २ आदि फिल्मों में अभिनय किया है।
बदले और धोखे की कहानी है फिल्म "लाल कप्तान " की। गोसाईं ( सैफ अली खान ) एक ऐसा नागा साधु है जो कॉन्ट्रैक्ट किलर का काम करता है। एक दिन उसे रहमत खान ( मानव विज ) की हत्या करने का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है। यह वही रहमत खान है जिसकी गोसाईं पिछले २० सालों से खोज कर रहा है क्योंकि उसे रहमत खान से बदला लेना है।
गोसाईं क्यों रहमत खान को पिछले २० सालों से ढूँढ रहा है ? क्या गोसाईं रहमत से अपना बदला ले पाता है ?
यही इस फिल्म में दिखाया गया है।
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' में दिखेगी।
पिछले वर्ष सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो बिग बॉस की सबसे चर्चित और विवादित जोड़ी थी अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की। उस समय इन दोनों के रिलेशनशिप में होने की बातें सामने आई थीं, लेकिन शो के बाहर आते ही दोनों ने अपने रिश्ते को टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता बता दिया था। हालांकि लोगों को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई थी। ऐसे में दोनों सितारों के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
अब जसलीन और अनूप जलोटा की जोड़ी एक बार फिर साथ में नजर आएगी और इस बार इनकी जोड़ी टीवी पर नहीं बल्कि सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। दोनों फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' में नजर आएंगे। फिल्म के लेखक और डायरेक्टर जसलीन के पिता केसर मथारू हैं। फिल्म का मुहूर्त शॉट मुंबई में शूट किया गया जहां अनूप और जसलीन समेत मीडिया भी मौजूद थी।
फिल्म के मुहूर्त शॉट से अनूप जलोटा और जसलीन की कई सारी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें जसलीन एक स्कूल स्टूडेंट के रूप में अपने हॉट अंदाज में नजर आ रही है। जसलीन सफेद शर्ट और लाल स्कर्ट में कहर ढा रही थीं जबकि अनूप जलोटा भी यहां काफी अलग लुक में नजर आए। बेहद रंगीली टी-शर्ट, हाथ में बंदूक और गले में AJ की लॉकेट, कई चैन, सर पे कैप पहने अनूप एक रैपर के रंग में नजर आए।
इस कॉमेडी फिल्म में अनुप जलोटा सिंगर रैपर बनेंगे और जसलीन उनकी शिष्या. मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में फिल्म के मुहूर्त के समय अनूप जलोटा ने कहा कि पिछले साल, दिवाली के पहले बिग बॉस में जाकर एक धमाका किया था और अब ये फिल्म इस दिवाली से पहले का बड़ा धमाका है. जसलीन के साथ मेरे रिश्ते को लेकर लोगों के मन में बहुत सारी गलत धारणाएं हैं इस फिल्म से सब क्लियर हो जाएगा. अनूप जलोटा ने कहा कि मूवी में वो मेरे पास म्यूजिक सीखने आती हैं।ये दिवाली टर्मिनेटर वाली! जो चीजें आप टर्मिनेटर उर्फ अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के बारे में नहीं जानते थे!
टर्मिनेटर: डार्क फेट ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून को मूल फ्रैंचाइज़ी सितारों लिंडा हैमिल्टन और अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के साथ 28 साल में पहली बार एक रोमांचक नई एक्शन-एडवेंचर में जोड़ती है – जो वहाँ से शुरू होती है, जहाँ टर्मिनेटर 2: जजमेंट डे ने छोड़ा था। टर्मिनेटर: डार्क फैट टिम मिलर (डेडपूल) द्वारा निर्देशित है। टर्मिनेटर डार्क फेट भारत में 1 नवंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम इन छह भाषाओं में रिलीज होगी!
अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने टर्मिनेटर को अविस्मरणीय बना दिया और इसने उन्हें मेगास्टार बना दिया। अब इस प्रतिष्ठित कैरेक्टर के रूप में "वह वापस आ गए हैं" - जजमेंट डे से इस त्योहारी सीजन में रिलीज होने वाली टर्मिनेटर डार्क फेट तक। लेकिन इससे पहले कि आप किंवदंती को अपने एक्सप्लोसिव बेस्ट में वापस देखें, यहां अर्नोल्ड के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य हैं, जिस पर हम शर्त लगाते हैं कि आप नहीं जानते होंगे!
➢ अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर एक नौजवान के रूप में वर्क आउट के लिए इतने उतारू रहते थे कि वे सप्ताहांत में बंद स्थानीय जिम में घुस गए थे।
➢ अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के फिल्मों के प्रति प्रेम ने अमेरिका के प्रति उनके जुनून को बढ़ा दिया और इसलिए उन्होंने प्रतिस्पर्धी बॉडीबिल्डिंग को एक एवेन्यू के रूप में देखा जिसके माध्यम से उन्हें वहाँ जाना था। उन्होंने 20 वर्ष की आयु में मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीता और सात बार मिस्टर ओलंपिया प्रतियोगिता जीती।
➢ अर्नाल्ड श्वार्ज़नेगर 30 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म में आने से पहले ही एक खुद से बने मिलेनियर थे। उन्होंने अपने शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में निवेश करने के लिए स्कूल में जो कुछ सीखा, उसका इस्तेमाल रियल एस्टेट में और जिम के उपकरण और व्यायाम की खुराक की मार्केटिंग के लिए किया।
➢ 'टर्मिनेटर' की तैयारी में, उन्होंने एक महीने के लिए हर दिन बंदूकों के साथ काम किया, हथियारों की स्ट्रिपिंग का अभ्यास किया और जब तक गति स्वचालित नहीं थी, तब तक आंखों पर पट्टी बांधकर अभ्यास किया। उन्होंने शूटिंग रेंज में घंटों हथियारों के साथ अभ्यास किया, रिलोड या कॉकिंग करते समय बिना देखे।
➢ अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर 369 ऑन-स्क्रीन हत्याओं के साथ अब तक के सबसे घातक फिल्म अभिनेता हैं।
➢ 1975 के मिस्टर ओलंपिया प्रतियोगिता के बाद, श्वार्ज़नेगर ने प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। 1980 में, कॉनन के लिए अपनी भूमिका के लिए प्रशिक्षण के बाद वह अच्छी स्थिति में थे, जब उन्होंने घोषणा की, कि वह एक आखिरी बार भाग लेना चाहते हैं। श्वार्ज़नेगर ने केवल सात सप्ताह की तैयारी के साथ इवेंट को जीत लिया।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...










