Monday, June 11, 2018

इन्क्रेडिबल्स 2 पूरे परिवार के साथ देखी जाने वाली फिल्म है - काजोल




जब ये इन्क्रेडिबल्स 2 की डबिंग का ऑफर आया तो आपने क्यों 'हाँकहा ?
मैं सुपर पावर्स की बहुत बड़ी फैन हूँजब इसका ऑफर आया की मुझे एक सुपर पावर से लैश महिला के लिए डब करना है तो मैंने 'हाँकह दिया
कितनी डिफरेंट है आपकी इन्क्रेडिबल्स 2 फॅमिली ?
मेरी फॅमिली इन्क्रेडिबल्स 2 हैइस परिवार के सभी मेंबर्स के पास एक एक सुपर पावर है , और असल जिंदगी में भी हम सबके पास एक एक जरूर सुपर पावर हैजो हरेक इंसान कीखूबी होती है

फिल्म के बारे में बताएं ?
यह एक अलग तरह की फिल्म हैजैसा की डिज्नी की फिल्में होती हैंइस फिल्म को आप अपने परिवार के   हरेक सदस्य के साथ देख सकते हैंमजेदार होने के साथ साथ एक्शन से भरपूर भी हैइसमें अलग तरह के किरदार हैं और उनके रिश्तों को दिखाया गया है

कैसी है ये हेलेन , जिसकी डबिंग आपने की है ?
वो काफी अलग महिला हैऔर टिपिकल माँ जैसे होती हैंवो भी बात बात पर घर में क्या हो रहा है , इसका पता लगाने की कोशिश करती रहती हैउसे फ़िक्र रहती है की उसका बच्चाखाना खाया है की नहींकाफी मजेदार होने के साथ साथ मैसेज भी हैहेलेन बात बहुत करती हैभागते दौड़ते हुए भी वो बातचीत करती ही रहती है,उसके तीन बच्चे हैं जो पूरे टाइमउसको व्यस्त रखते हैं

इनक्रेडिबल शब्द आते ही कौन याद आता है ?
मुझे लगता है इनक्रेडिबल 'महिलाएंहोती हैंपूरे विश्व में हरेक महिला इन्क्रेडिबल हैसब सुपर वीमेन हैं

क्या ये फिल्में बच्चों के लिए ही होती हैं ?
नहीं नहींजितनी भी एनिमेटेड फिल्में होती हैं वो हरेक उम्र के लोगों के लिए बनायी जाती हैमैं भी देख  सकती हूँ और मेरा बेटा युग भी ऐसी फिल्मों को एन्जॉय कर सकता हैसबको बाँध के रखती है

क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म ?
बच्चों के हॉलिडे चल रहे हैंमेरे भी बच्चों की छुट्टियां हैंपूरे परिवार के साथ ऐसे समय में यह फिल्म  देखी जा सकती है

ऐसी और भी फिल्मों में डबिंग करेंगी ?
हाँक्यों नहींअगर ऐसा कुछ आता है तो जरूर करना चाहूंगी

आपके परिवार का क्या रिस्पॉन्स रहा ?
दोनों बच्चे काफी उत्साहित हैंउन्होंने इसका पहला हिस्सा देखा हैतो उन्हें  अब इन्क्रेडिबल्स 2 के रीलिज  होने का इन्तजार है


Sunday, June 10, 2018

आपसे प्यार हो गया म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हुई संपन्न


लाफिंग कलर्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले ‘आपसे प्यार हो गया’ नाम के गाने पर म्यूजिक वीडियो की शूटिंग संपन्न हुई, मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल एवं ग़ज़ल गायक जसवंत सिंह की आवाज़ में स्वरबद्ध एक रोमांटिक गाने पर इस म्यूजिक वीडिओ का फिल्मांकन किया गया| अनुराधा पौडवाल और जसवंत सिंह ने भी इस म्यूजिक वीडिओ में अभिनय किया है|  इसके अलावा इसमें अभिनेता गौतम सूरी, अभिनेत्री उर्वशी परदेशी और दिवाकर ध्यानी ने भी काम किया है|
जसवंत सिंह के संगीत निर्देशन में तैयार इस गाने को राजकुमार ‘अंजुम’ ने लिखा है| और इसकी ख़ास बात ये है की, इसमें पहली बार ग़ज़ल के साथ रैप म्यूजिक को भी रखा है, जो अपने आप में संगीत के क्षेत्र में एक नया प्रयोग है| गायक और संगीतकार शांतनु गुप्ता ने इस म्यूजिक वीडिओ में ना सिर्फ रैप गया है, बल्कि साथ ही खुद उन्होंने इस पर अभिनय भी किया है|
ग़ज़ल गायकी में अनुराधा पौडवाल और जसवंत सिंह दस साल बाद इस गाने के ज़रिये फिर से एक साथ आये हैं|
इस रोमांटिक म्यूजिक वीडिओ का निर्देशन जाने माने निर्देशक प्रभाकर शुक्ला ने किया है, प्रभाकर शुक्ला चार सौ से ज्यादा विज्ञापन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, इसके अलावा उन्होंने फीचर फिल्म और शोर्ट फिल्मों का निर्देशन भी किया है|
‘आप से प्यार हो गया’ नाम के इस गाने पर सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है, ये अपने तरह का एक ख़ास गाना है, जिसमे मेलोडी के साथ साथ आज के युवाओं की पसंद का भी खयाल रखा गया है|
लाफिंग कलर्स इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ये म्यूजिक वीडिओ बहुत जल्द रिलीज़ होगा|

Thursday, June 7, 2018

कहानी -- फिल्म -- काला

कहानी -- फिल्म -- काला 
रिलीज़ -- ७ जून 
बैनर -- वन्डरबार  फिल्म्स, लयका प्रोडक्शंस 
निर्माता -- धनुष 
लेखक - निर्देशक -- पा रंजीत 
भाषा --- हिंदी, तमिल, तेलुगु , मलयालम। 
कलाकार -- रजनीकांत, नाना पाटेकर, हुमा कुरैशी,ईश्वरी राव,अंजलि पाटिल , सयाजी शिंदे , रवि काले, पंकज त्रिपाठी। 
संगीत -- संतोष नारायानन     
गीतकार -- कुमार, वरुण ग्रोवर,राजेश कुमार त्रिपाठी ,रोशन जमरॉक, डोपीदेलिकज़ 
आवाज़ -- शंकर महादेवन, रोहित फर्नाडीज़,  डोपीदेलिकज़, श्वेता मोहन, विजय प्रकाश,अनंतु , संतोष नारायानन,अरुणराजा  कामराज,विजय नारायण,प्रदीप कुमार 
          
  तमिल निर्देशक पा रंजीत ने २०१२ में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म "अट्टाकथि" बनायी।  इसके बाद २०१४ में राजनीतिक ड्रामा "मद्रास " और २०१६ में "कबाली" निर्देशित की। इन तीनों ही फिल्मों को लिखा भी था निर्देशक पा रंजीत ने।  फिल्म "कबाली " में भी अभिनेता रजनीकांत थे और इस फिल्म "काला " में भी रजनीकांत ही मुख्य भूमिका में हैं।
 पदम विभूषण और पदम भूषण अवार्ड से सम्मानित अभिनेता रजनीकांत की जब भी कोई फिल्म आती है उनके प्रशंसक उसे हाथों हाथ लेते हैं।  "काला" फिल्म का भी दर्शक इंतज़ार कर रहे हैं। हिंदी,तमिल, तेलुगु और मलयालम एक साथ कई भाषाओं में  रिलीज़ हो रही फिल्म "काला " में हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले "कबाली"  में  रजनीकांत के साथ राधिका आप्टे , लिंगा में सोनाक्षी सिन्हा और रोबोट में ऐश्वर्या रॉय ने काम किया है।  

अनेकों मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता नाना पाटेकर भी फिल्म "काला "में मुख्य भूमिका अभिनीत कर रहे हैं।  नाना पाटेकर और रजनीकांत पहली ही बार किसी फिल्म में एक साथ अभिनय कर रहे हैं।
  अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपना फ़िल्मी सफर शुरू किया २०१२ में अनुराग कश्यप की फिल्म "गैंग्स ऑफ़ वासेपुर " से. इस फिल्म के बाद उनकी अनेकों फ़िल्में आयी जिनमें लव शव ते चिकन खुराना,एक थी डायन , डी डे,डेढ़  इश्क़िया,जॉली एल एल बी - २ , दोबारा सी योर इविल और वायसरॉय हॉउस मुख्य थी.
 तमिल , तेलुगु , कन्नड़ और अनेकों मलयालम फिल्मों में  अभिनय कर चुकी अभिनेत्री ईश्वरी राव १९९० में फिल्मों  में काम करना शुरू किया। ईश्वरी राव की मुख्य फ़िल्में हैं  इंतिंता दीपावली, कविथै पादुम अलैगल,ऊटी पट्टनम आदि .

 फ़िल्म की कहानी है एक लड़के करिकालन की । जो बचपन में अपने गाँव तिरुनेलवेली से मुंबई भाग जाता है। मुंबई में धारावी की झोपड़ियों में रहता हुआ बड़ा होकर जुर्म की दुनिया का बेताज़ बादशाह बन जाता है । करिकालन( रजनीकांत) जिसे प्यार से लोग काला कहते हैं , मुम्बई में धारावी में अपनी पत्नी सेल्वी ( ईश्वरी राव ) और बच्चों के साथ रहता है और यहीं से ही  अपने सभी जुर्मों को अंजाम देता है । वहीं दूसरी ओर है एक राजनीतिज्ञ हरीनाथ देसाई ( नाना पाटेकर ) जो जी जान से काला और उसके लोगों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिये पीछे पड़ा है । बस्ती वाले काला की पूजा करते हैं.  उसके लिए अपनी जान भी देने के लिये तैयार हैं और काला भी अपनी बस्ती के लोगों के लिये लड़ने - मरने के लिये हर वक्त तैयार रहता है। काला के पीछे नेता हरिनाथ क्यों लगा हुआ है ? इस सबका क्या अंजाम होगा ?  
  
क्या राजनीतिज्ञ हरिनाथ देसाई काला को जड़ से उखाड़ फेंकने में कामयाब होगा ? क्या काला हरिनाथ को पलट वार देने में सफल होगा ? यही इस फिल्म में दिखाया है। 

मराठी फ़िल्म सोहळा के पोस्टर और ट्रेलर लांच

के सी बोकाडिया और सुरेश गुंडेचा और निर्देशक गजेंद्र अहिरे ने मराठी फिल्म सोहळा के पोस्टर और ट्रेलर लांच के लिए फ़िल्म के कलाकार ,क्रू और मेहमानों को जुहू के सी प्रिंसेस होटल में आमंत्रित किया। इवेंट में सचिन  पिळगांवकर ,विक्रम गोखले ,शिल्पा तुलस्कर आये और कोमल नाहटा के साथ पोस्टर और ट्रेलर लांच किया। इस फ़िल्म का निर्माण अरिहंत फ़िल्म प्रोडक्शंस बैनर कर रही है जिसके निर्माता हैं सुरेश गुण्डेचा और सोहन बोकाडिया। इस फ़िल्म के निर्देशक हैं गजेंद्र अहिरे , संगीतकार हैं नरेंद्र भिड़े और कोरियोग्राफर हैं फुलवा खामकर। के सी बोकाडिया पहली बार मराठी फ़िल्म बना रहे हैं। 


Monday, June 4, 2018

काला की उलटी गिनती शुरू हो गयी


अभिनेता रजनीकांत की फिल्म "काला " ७ जून को रिलीज़ हो रही है तो काला की  उलटी गिनती शुरू हो गयी!7 जून को रिलीज होने वाली फिल्म काला बॉक्स ऑफिस पर ब्लैक गुरुवार को मनाने को तैयार है। अभिनेता धनुष  द्वारा निर्मित और पी रंजीत द्वारा निर्देशित काला, रजनीकांत, नाना पाटेकर और हुमा कुरेशी अभिनीत फिल्म काला के साथ आप भी तैयार हो जाइये काला - काला करने के लिए, क्योंकि काला रंग होता है मेहनत और पसीने का। 

2e3880e1-a67f-4429-890e-d5ddda16f865.mp4

Sunday, June 3, 2018

पूनम कौर ने फिल्म ‘3 देव’ से बॉलीवुड में पर्दापण किया

साउथ की स्टार पूनम कौर ने अपनी पहली फिल्म ‘3 देव’ से बॉलीवुड में टेलीविजन का सुपरहिट स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ शुरुआत की है। निर्देशक अकुंश भट्ट की कॉमेडी फिल्म ‘3 देव’ रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
पूनम ने साउथ में २० से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है, जैसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में। पूनम अब साउथ में नामचीन अभिनेत्री बन गई है। इतना ही नहीं तो पूनम का फेसबुक फॉलोअर्स ५ मिलियन पहुंच गया है, इसलिए वह बहुत ही लोकप्रिय हो गई है। फिलहाल वह तेलुगू ऐतिहासिक टीवी सीरिज ‘स्वर्ण खडगम’ में मुख्य भूमिका निभा रही है, जो बाहुबली के मेकर्स बना रहे है।
पूनम की सुंदरता और चमकदार मुस्कुराहट की तुलना अक्सर अभिनेत्री मधुबाला और दिव्या भारती से की जाती है। दिल्ली से फैशन टेक्नोलोजी में पढ़ाई की है, वह ग्लैमर की दुनिया के लिए नौसिखिया नहीं है। फिल्मों में प्रवेश करने से पहले पूनम को मिस आंध्र का ताज पहनाया गया क्योंकि उन्होंने लक्स मिस आंध्र ब्यूटी पेजेंट जीता था।
उसके बाद, वह फेमिना मिस इंडिया साउथ में मिस टेलेन्टेड खिताब जीतने के लिए आगे बढ़ीं और उन्हें दक्षिण में फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टींग एक्ट्रैस के लिए कई बार नामांकित किया गया।उसके बाद, वह फेमिना मिस इंडिया साउथ में मिस टेलेन्टेड खिताब जीतने के लिए आगे बढ़ीं और उन्हें दक्षिण में फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टींग एक्ट्रैस के लिए कई बार नामांकित किया गया।
3 देव’ में, पूनम ने राधा का रोल निभाया है, जबकि करण सिंह ग्रोवर के साथ उनका गीत निकम्मा यूट्यूब पर बहुत लोकप्रियता हो रहा है।


फिल्म के निर्देशक अंकुश भट्ट कहते हैं, "जब हमने भूमिका के लिए कास्टिंग शुरू किया, तो मेरे कास्टिंग डायरेक्टर ने पूनम के नाम का सुझाव दिया था। हमें चुलबुली, स्विट और बबली राधा चाहिए थी, जो बहुत भावुक भी हो और राधा के रोल में वह एकदम से फिट बैठ गई। दक्षिण का उसका अनुभव काफी मदद किया। उसे रोल के बारे में ज्यादा बताने की जरुरत नहीं पड़ी और बहुत तरह से कैरेक्टर में घूलमिल गई।"

पूनम ने बॉलीवुड़ में पदार्पण करने के लिए काफी मेहनत की है। उसके कैरेक्टर में काफी दिलचस्प और रोचक है, जो निभाना इतना आसान नहीं था, लेकिन एक चुनौती भी थी। इसके अलावा फिल्म की पूरी टीम ने बहुत ही मदद की है। अब फिल्म रिलीज के लिए तैयार है और देव-देवता जरुर कुछ जादू दिखाएगा, इसका इंतजार कर रही है। वह जोश से कहती है।

Friday, June 1, 2018

कहानी - हिंदी फिल्म --- वीरे दी वैडिंग

हिंदी फिल्म --- वीरे दी वैडिंग 
रिलीज़ --- १ जून 
बैनर -- बालाजी मोशन पिक्चर्स, अनिल कपूर फिल्म्स एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क, सैफरन ब्रॉडकॉस्ट & मीडिया लि मि 
निर्माता -- रिया कपूर, निखिल द्विवेदी, एकता कपूर, शोभा कपूर  
निर्देशक --- शशांक घोष 
लेखक --- निधि मेहरा और मेहुल सूरी     
कलाकार -- करीना कपूर खान, सोनम के आहूजा, स्वरा भास्कर, सुमित व्यास, शिखा तलसानियाँ 
संगीत --   शाश्वत सचदेव, विशाल मिश्रा, व्हाइट नॉइज़, करन 
बैक ग्राउण्ड स्कोर --अरिजीत दत्ता   
गीत --  शैली, अवनिता दत्त गुप्तन, गौरव सोलंकी,  व्हाइट नॉइज़, करन, बादशाह, रूपिन पाहवा, राज शेखर,  शाश्वत सचदेव।
गायक - गायिका --- अरिजीत सिंह,  शाश्वत सचदेव, नेहा कक्कड़, सुनिधि चौहान,रोमी , दिव्या कुमार , जसलीन रॉयल , विशाल मिश्रा, बादशाह,पायल देव , अदिति सिंह शर्मा,धवनि भानुशाली ,लूलिया  वंतूर, शारवि  यादव।           

 लेखक और निर्देशक शशांक घोष ने फिल्म 'वैसा भी होता है " ( २००३ ) को लिखा भी और इसे निर्देशित भी किया। इसके बाद २००९ में क्विक गन मुरुगन, २०१० में मुंबई कटिंग २०१४ में खूबसूरत आदि फिल्मों का निर्देशन किया। करीना कपूर ने सन २००० में फिल्म "रिफ्यूजी " से अपना अभिनय सफर शुरू किया।  करीना की मुख्य फ़िल्में हैं --  मुझे कुछ कहना है , यादें , अजनबी , अशोका ,कभी ख़ुशी कभी ग़म , चमेली, देव, फ़िदा,मैं प्रेम की दिवानी हूँ ,युवा , ऐतराज़ ,ओमकारा ,जब वी मेट ,गोलमाल रिटर्न्स ,वी आर फैमिली , थ्री इडियट्स ,बॉडीगॉर्ड, बजरंगी भाईजान ,सिंघम रिटर्न्स , की एंड का आदि।  माँ बनने के बाद करीना कपूर की "वीरे दी वैडिंग" पहली फिल्म है.

२००७ में सोनम कपूर ने फिल्म "साँवरिया " से अपना अभिनय सफर शुरू किया।  इसके बाद सोनम ने दिल्ली -६ , आई हेट लव स्टोरी , आयशा ,मौसम , प्लेयर्स ,रांझणा , भाग मिल्खा भाग ,बेवकूफियाँ, खूबसूरत, डॉली की डोली,प्रेम रतन धन पायो , नीरजा आदि फिल्मों में अभिनय किया। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने २००९ में माधोलाल कीप वॉकिंग , २०११ तनु वेड्स मनु ,चिल्लर पार्टी , २०१३ में राँझणा , औरंगज़ेब ,२०१४ में मछली जल की रानी है, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स , २०१५ में प्रेम रतन धन पायो २०१६ में निल बटे सन्नाटा २०१७ में अनारकली ऑफ़ आरह आदि फिल्मों में काम किया है। 
लोकप्रिय अभिनेता टिक्कू तलसानियाँ की बेटी शिखा तलसानियाँ ने फ्लोर प्रोडयूसर ,लाइन प्रोडयूसर के साथ - साथ कई टी वी शो के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी किया है । इसके अलावा शिखा ने २००९ में  "वेक अप सिद" २०११ में दिल तो बच्चा है जी , प्रोजेक्ट ११, इफ ओनली  और मिडनाइट्स चिल्ड्रन आदि फिल्मों में अभिनय किया है।  

जोधपुर , राजस्थान के सुमीत व्यास ने अनेकों टी वी धारावाहिकों, फिल्मों और वेब सीरीज़ में अभिनय किया है साथ ही सुमीत एक लेखक भी हैं। सुमीत ने २००९ में वो हुए न हमारे, रहना है तेरे पलकों की छाँव में , चन्द्रगुप्त मौर्य, स्टोरी बाय रविंद्रनाथ टैगोर आदि टी वी धारावाहिकों के साथ - साथ आरक्षण, इंग्लिश विंग्लिश, औरंगजेब ,पार्च्ड ,बैंग बाजा बारात आदि अनेकों फिल्मों और परमानेंट रूम मेट्स,बोर्न फ्री आदि वेब सीरीज़ में भी अभिनय किया है।      


फिल्म की कहानी दिल्ली के चार बचपन के दोस्तों कालिंदी पुरी ( करीना कपूर खान ) अवनि शर्मा ( सोनम कपूर ) मीरा ( शिखा तलसानियाँ ) और साक्षी ( स्वरा भास्कर ) के जीवन के चारों ओर घूमती है।  दस साल बाद जब ये चारों दोस्त एक साथ फिर मिलती  हैं तब उन्हें पता ही नहीं चलता कि अपेक्षा से कितनी अलग उन चारों की जिंदगी बदल गई है. सभी दोस्तों के जीवन में अपनी - अपनी समस्याएँ हैं। किसी ने घर से भाग कर शादी कर ली,  कोई शादी ही नहीं करना चाहती  ,कोई प्यार की तलाश में हैं , तो किसी का तलाक़ हो चुका है। 

 क्या वीरे की वैडिंग हो पाती है ? क्या चारों दोस्तों की दोस्ती पहले की तरह बरक़रार रहती है ? क्या उनकी दोस्ती में दरार आ जाती है ?
 यही फिल्म में दिखाया गया है। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...