Tuesday, January 19, 2016

जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम का एक नया पोस्टर

इस पोस्टर से पहले भी जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम का पोस्टर रिलीज़ हुआ था।  फिल्म के पहले पोस्टर  में जॉन अकेले ही थे जबकि इस दूसरे नए पोस्टर उनके साथ एक बाल अभिनेत्री दिया भी दिखाई दे रही हैं। 
जा एंटरटेनमेंट और अज़ूर एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत जॉन अब्राहम और सुनिर खेत्रपाल की इस फिल्म 'रॉकी हैंडसम " के निर्देशक है निशिकांत कामत। यह फिल्म  २५ मार्च २०१६ को रिलीज़ होगी। 

Monday, January 18, 2016

भूषण कुमार और मिलन लुथरिया की फिल्म "बादशाहो " में अंकित तिवारी का गाना

भूषण कुमार और मिलन लुथरिया की फिल्म "बादशाहो " में अंकित तिवारी का गाना होगा इस गीत की रिकॉर्डिंग अभी पिछले ही दिनों हुई है इस  गीत को  लिखा है फिल्म "एक विलेन" फेम गीतकार मनोज मुंतशिर ने। 

Sunday, January 17, 2016

मैं लव मेकिंग सीन करना पसंद नहीं करता हूँ -- जावेद जाफरी

अभिनेता जावेद जाफरी ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत सन १९८५ में आयी फिल्म "मेरी जंग " से की थी। निर्देशक सुभाष घई की इस फिल्म में जावेद ने एक खलनायक की भूमिका अभिनीत की थी हालांकि इस फिल्म में अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि , अमरीश पुरी जैसे बड़े सितारे थे लेकिन फिर भी दर्शकों ने उनके काम को बहुत पसंद किया था।  इस फिल्म में जावेद ने बहुत ही उम्दा नृत्य भी किया।  हालांकि जावेद ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में हास्य अभिनय ही किया है लेकिन उनकी जल्दी ही एक फिल्म रिलीज़ होने वाली है  'इश्क़ फॉरएवर' . इस फिल्म में उन्होंने  रॉ एजेंट की भूमिका अभिनीत की है। फ्राइडे सिने एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रेजेंट इस फिल्म के निर्माता हैं अजय शाहहिमांशु गाँधी और शबीर बॉक्सवाला और निर्देशक हैं समीर सिप्पी लीसा रेरूही सिंह और जावेद जाफरी जैसे सितारों के साथ एक नया अभिनेता कृष्णा चतुर्वेदी भी इस फिल्म में है.
अनेकों फिल्मों और टी वी शो में काम कर चुके जावेद अपनी इस फिल्म के बारें में बताते हैं ," दक्षिण अफ्रीका की खूबसूरत लोकेशन तो हैं ही इस फिल्म में साथ में फिल्म की कहानी भी अच्छी है। मेरा किरदार भी कुछ जरा हट कर है अच्छा गंभीर किरदार है क्योंकि रॉ एजेंट हूँ  जो कि प्राइम मिनिस्टर की बेटी को प्रोटक्ट करता है । मुझे कुछ अलग लगी थी यह  भूमिका,  इसलिए मैंने यह फिल्म की । " शुरूआती फिल्मों से लेकर अभी तक क्या कुछ बदला है फिल्मों में ? पूछने पर जावेद बताते हैं ," बहुत कुछ बदल गया , सबसे पहले तो तकनीक बदल गयी है , गीत - संगीत बदल गया है, कपड़े बहुत छोटे हो गये हैं , फ़िल्में आम जिंदगी से बहुत प्रभावित होती हैं , जैसे - जैसे जिंदगी जीने के तरीके बदल रहे हैं वैसे ही फ़िल्में भी बदल रही हैं . " इस फिल्म में नये कलाकार भी हैं तो कैसा रहा उनके साथ , क्या एटीट्यूड रहा उनका आपके साथ ? अच्छा था , मेहनती हैं रूही और कृष्णा दोनों ही.  मेरे ज्यादा सीन इनके साथ नही हैं फिल्म में ,लिज़ा के साथ ही मेरे ज्यादा सीन हैं। उसके साथ काम करने में मुझे बहुत मज़ा आया. उसने जिस तरह का समय गुज़ारा और अपनी बिमारी से उबर कर आयी। अब काम भी कर रही है और अपनी निजी जिंदगी में भी खुश है यह सब देख कर अच्छा लगा."
आप एक अच्छे डांसर भी है जैसे की आजकल डांस पर कई फ़िल्में बन रही हैं आपने नही सोचा कभी डांस पर फिल्म बनाने के बारें में ? ' सोचा था , काम भी शुरू किया था , श्रृंगार फिल्म के साथ पोस्टर भी बना लिया था। सन १९९१ में "डांस मास्टर " नाम से फिल्म एनाउंस की थी जिसके २ गाने भी रिकॉर्ड किये थे, लेकिन कुछ फाइनेंशनल समस्यायें आ गयी और बस कुछ सपने पूरे नही हुए। बिलकुल ऐसी ही फिल्म थी जैसी की फिल्म "ए बी सी डी " थी. " क्या अब कोई ऐसी बनाना चाहेगें ? नही अब डांस पर फिल्म नहीं बना रहा , हर चीज का एक वक्त होता है।  अब दूसरे तरह की फ़िल्में बना रहा हूँ। एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हिंदी फिल्म बना रहा हूँ इस फिल्म में सरिता चौधरी हैं,चन्दन रॉय सान्याल, विजय राज , मैं , आदिल हुसैन और तर्निष्ठा चटर्जी है। एनकाउंटर कॉप पर आधारित है यह फिल्म।  इस फिल्म से पहले मैंने दो डॉक्यूमेंट्री फ़िल्में बनायी थी "इंशाअल्लाह फुटबॉल" और "इंशाअल्लाह कश्मीर " जिन्हें राष्ट्रीय अवार्ड मिले थे."

 आज कल हमारे बहुत सारे कलाकार हॉलीवुड की फ़िल्में कर रहे हैं आप करना चाहेगें ? हाँ जरूर , इरफ़ान ने  सभी के लिये वहां के दरवाजे खोल दिये हैं। "  अगर आपको वहां अवसर मिले तो किस तरह की भूमिका करना चाहेगें ? सभी तरह की भूमिका करना चाहूँगा बस मैं लव मेकिंग सीन करना पसंद नहीं करता हूँ।  ऐसे कोई सीन नही करूँगा चाहे मुझे फिल्म ही छोड़नी पड़ जाये। "
आपके परिवार में कोई और फिल्मों में आ रहा है ?"मेरा बेटा मीज़ान अमेरिका में फिल्म मेकिंग पढ़ रहा है देखते हैं क्या बनता है आगे चलकर अभी वक्त है उसमें।"


Saturday, January 16, 2016

निर्माता -निर्देशक मुन्नवर भगत को ७.५ करोड़ चूना लगाया टैक्स कंसलटेंट ने मीरा रोड की प्रॉपर्टी पर


 हमें ये समाचार मिला है की मुन्नवर भगत जिन्होंने "लाखों हैं यहाँ दिलवाले" फिल्म बनाई है, उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उनका एक सुपरमार्केट है मीरा रोड में जो बंद पड़ा है। उसे खरीदने के लिए  नवल लूणाकरण चांडक और उसके कुछ लोग आये. इन्होने इनके प्रॉपर्टी के नकली कागज़ बनाकर एक नहीं बल्कि दो बैंक सिटी को ऑपरेटिव बैंक, परेल ब्रांच ४.५ करोड़ और कुर्ला नागरिक बैंक ३ करोड़ क़र्ज़ ले लिया। हमें तो ऐसा लगता है की बैंक के लोग भी इसमें मिले हुए हैं क्योंकि बिना  पेपर चेक करके कोई बड़ी रकम कैसे दे सकता है। फिलहाल मास्टर माइंड को कुर्ला के वी  बी पुलिस स्टेशन ने पकड़ लिया है। हम तो बस इतना चाहते हैं कि  कानून से ये शातिर दिमाग वाले लोग छूट न पाये क्योंकि  आम जनता का पैसा गया है। 

निधि सुब्बैया ने अर्जुन बिजलानी को डायरेक्ट इश्क़ के सीन में एक ज़ोरददर थप्पड़ मारा

टी वी धारावाहिकों में काम करने वाले अभिनेता अर्जुन बिजलानी को उनकी पहली  फिल्म           "डायरेक्ट इश्क़ " में शूटिंग के दौरान एक ज़ोरदार थप्पड़ अपने को एक्टर निधि सुब्बैया से खाना पड़ा। हुआ यूँ की बनारस में शूटिंग चल रही थी और निधि को सीन में एक थप्पड़ मारना था अर्जुन को पर वो सीन में इतना घुस गयीं थी की उन्होंने अर्जुन को असली ज़ोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया और शूटिंग सभी लोग सकते में आ गए। अर्जुन इस बात से इतने घबरा गए की उन्होंने सीन रीशूट करने से मना कर दिया। निर्देशक राजीव रुइया को थप्पड़ की आवाज़ पर अर्जुन का अलग  शॉट लगाना पड़ा। इस फिल्म के निर्माता हैं प्रदीप शर्मा और फिDisplaying nidhi subaiah & arjun bijlani1.jpgल्म १९ फरवरी को रिलीज़ होगी। 

Displaying nidhi subaiah & arjun bijlani1.jpg

Friday, January 15, 2016

रजनीश दुग्गल ,अर्जुन बिजलानी ,गायिका स्वाति शर्मा और निर्देशक राजीव रुइया बच्चों के साथ पतंग उड़ाने आये

रजनीश दुग्गल, अर्जुन बिजलानी, गायिका स्वाति शर्मा और निर्देशक राजीव रुइया बच्चों के साथ पतंग उड़ाने आये  हिंदी फिल्म डायरेक्ट इश्क़ प्रमोट की जो १९ फरवरी को रिलीज़ होगी। ५,००० से ज़्यादा बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर बहुत मज़ा आया - रजनीश ने बताया। स्वाति ने निम्बू सा इश्क़ गीत भी गाया। 

रॉकी हैंडसम में जॉन का First Look Out

रॉकी हैंडसम में जॉन का First Look Out रीविल हो गया है।जॉन की जबरदस्त एक्शन से भरपूर इस फिल्म का पहला लुक खुद जॉन ने सोशल साइट पर डाला।निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म में जॉन बंदूक ताने नजर आ रहे हैं। जॉन ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपना पहला लुक जारी कर तस्वीर पर शीर्षक लिखा, आपके लिए फिल्म रॉकी हैंडसम का पहला लुक।फिल्म धूम के अभिनेता जॉन इस तस्वीर में काले रंग के परिधान में बंदूक ताने नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने मार्शल आर्ट के प्रकार ऐकिदो, हैपकिदो और क्रेव मागा के लिए कठिन प्रशिक्षण लिया है। फिल्म कथित तौर पर 2010 की कोरियाई फिल्म द मैन फ्रॉम नोवेयर का एक रूपांतरण है।
फिल्म रॉकी हैंडसम में श्रुति हासन और नतालिया कौर भी हैं। इस फिल्म में जॉन और कामत 2011 की फिल्म फोर्स के बाद साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 25 मार्च, 2016 को प्रदर्शित होगी।जॉन फिलहाल सह-कलाकार सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म फोर्स 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...