Thursday, July 10, 2014

तू ही तू है हर जगह आजकल क्यों हैं – मोहम्मद इरफ़ान


तू ही तू जगह आजकल क्यों हैं यह गाना  गायक मोहम्मद इरफ़ान पर बिलकुल ही फिट बैठता है क्योंकि आज कल जहाँ भी सुनो उनके ही गाने सुनाई देते हैं. उनका बंजारा गीत  फ़िल्म ‘एक विलेन’ का लोकप्रियता के चार्ट में टॉप गीतों मे शामिल है और अभी ही  रिलीज़ हुआ उनका नया गाना तू ही तू हर जगह आजकल क्यों हैं फ़िल्म किक का   श्रोताओं के बीच छाया हुआ है. सलमान खान के ऊपर फिल्माये गए इस गीत को यू ट्यूब पर दो दिन में ही ५० हजार के करीब दर्शक देख चुके हैं.
संगीतकार हिमेश रेशमिया के संगीत निर्देशन में गाया यह गीत रोमांटिक है. अपने इस गीत से इरफ़ान बेहद खुश हैं क्योंकि उनका गाया यह गीत सलमान खान पर फिल्माया गया है.   

इससे पहले इरफ़ान ने बंजारा (एक विलेन ) मुस्कुराने की वजह तुम हो (सिटी लाइट्स)  बहने दे (रावण ) सलाम जिंदगी और रहमत ज़रा (लम्हा ) फिर मोहब्बत (मर्डर -२ )   बारिश (यारियाँ ) दर्द दिलों के ( एक्सपोज़ ) आदि गीतों को भी गाया है.

Tuesday, July 8, 2014

गायक नकाश अज़ीज़ का सपना पूरा हुआ


यूं तो गायक नकाश अज़ीज़ ने कई गीत गाये हैं लेकिन उनका सबसे बड़ा गीत हिट हुआ साड़ी के फाल सा फ़िल्म आर राजकुमार का. ऐसा ही हिट गीत दिल बेक़सूर है गाया है उन्होंने फ़िल्म लेकर हम दीवाना दिल में. जल्दी ही रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म में संगीत दिया है नकाश के आदर्श संगीतकार ए आर रहमान ने. दिल बेक़सूर है गीत को नकाश ने बिलकुल ही अलग अंदाज़ में गाया है. यह रोमांटिक गीत उनके पिछले गीतों से बिलकुल ही अलग है लेकिन बहुत ही खूबसूरत अंदाज़ में गाया है नकाश ने इसे. पिछले दिनों नकाश से मुलाकात हुई, पेश हैं कुछ मुख्य अंश ---

·         दिल बेक़सूर है के बारे में बताइए ?  
रोमांटिक गीत है, मैंने और श्वेता पंडित ने गाया है. अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और रहमान सर का संगीत है. निर्देशक आरिफ अली की फिल्म के इस गीत को श्रोता पसंद कर रहे हैं.

·         यह गीत आपके पिछले गीतों से काफी अलग है. क्या कोई खास वजह ?
वजह यही कि मैं सभी तरह के गीत गाना चाहता हूँ.

·         कैसा रहा रहमान के साथ काम करने का अनुभव ? 
उनके साथ काम करना हमेशा ही अच्छा रहता है. वैसे तो मैंने पहले भी उनके साथ काम किया है लेकिन पहली बार मैंने उनके साथ रोमांटिक गीत गाया है. उनके साथ काम करके मेरा सपना पूरा हो रहा है. 

·         कैसा रिस्पोंस मिल रहा है आपके श्रोताओं का इस गीत को लेकर ?
पसंद कर रहे हैं श्रोता, अच्छा लग रहा है मुझे भी. क्योंकि पहले मैंने धतिंग नाच, गन्दी बात जैसे मस्ती और छेडछाड से भरपूर गीतों को गाया था. 
     
·         कैसा लगता है आज जब आप इतने लोकप्रिय हो रहे हैं सुनने वालों के बीच ?
बहुत मेहनत लगी है यहाँ तक पंहुचने में और इस सबके पीछे मेरी माँ और पापा का बहुत बड़ा हाथ है उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया. मेरे हर कदम पर वो मेरे साथ रहे. बचपन में हर प्रतियोगिता में मेरी मम्मी मेरे साथ जाती थी चाहे कितनी भी दूर जाना हो. मेरी पिताजी बैंक में है उन्होंने भी मुझे वो सब उपलब्ध कराया जो मुझे चाहिए था.

·         आपको सबसे इंजॉय कहाँ करते हैं रिकॉर्डिंग में या स्टेज पर ? 

दोंनो ही जगह अपना अलग मज़ा है लेकिन सबसे अच्छा लगता है अपने चाहने वालों के सामने. उनके सामने परफोर्म करने में एक नशा सा आ जाता है. आपकी गायकी कैसी है स्टेज पर आपको तुरंत रिज़ल्ट मिल जाता है. 
         
·         पिछला साल तो आपका बहुत अच्छा गया आपका साड़ी के फॉल,  गन्दी बात और धतिंग नाच जैसे गाने लोकप्रिय हुए अब नया क्या है 
हाँ अच्छा रहा पिछला साल, मैंने ३ हिट गीत दिये और अपने प्रिय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन के लिए भी सचिन एंथम भी गाया. अभी तो ‘दिल बेक़सूर है’ इसके अलावा कई गीत हैं जैसे - जैसे रिलीज़ होंगे मैं बताऊंगा.

·         आपने प्रीतम के साथ जो भी गीत गाये हैं लगभग सभी शरारत वाले हैं जबकि रहमान के साथ जो गाये हैं वो सादगी वाले कैसे ?
हाँ क्योंकि जब मैं प्रीतम दा के साथ होता हूँ तो हम सभी बहुत शैतानी करते हैं इसलिए उनके साथ मुझे गीत भी वैसे ही मिलते हैं और रहमान सर बहुत ही शांत स्वभाव के हैं तो मुझे भी वैसा ही रहना पड़ता है. तो गाने भी वैसे ही मिलते हैं गाने के लिए. यानि स्वभाव के हिसाब से ही मुझे गाने मिले गाने के लिए.     

·         आपके लिए शाहिद कपूर और शाहिद के लिए आप लकी रहे हैं . क्या कोई और गाना गाया आपने उनके लिए ?
हाँ ऐसा कह सकते हैं क्योंकि शाहिद के लिए मैंने आर राजकुमार और फटा पोस्टर निकला हीरो के लिए गीत गाये जो कि सुपर हिट रहे. अभी तो नही गाया मैंने उनके लिए कोई गीत लेकिन गाना चाहता हूँ.  



माइकी मैक्लरी ने बनाया जिंगल्स को सोंग

 



जिंगल्स और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में माइकी मैक्लरी अब नया नाम नहीं है. उन्हें अब हर कोई पहचानता है. माइकी के बारटेंडर सीरीज के सभी एलबम तो पहले ही श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं अब एक नया एलबम आने को है टीवी डायनार्स के नाम से. इसमें माइकी ने अपने बनाये हुए जिंगल्स को १० गीतों  के रूप में पेश किया है. इनमें से ६ गीतों को माइकी ने अपनी आवाज़ में गाया है. इस एलबम के पहले विडियो चेज़ एवरी ड्रीम में माइकी के साथ विभिन्न क्षेत्र के लोकप्रिय चेहरे हैं जिनमें अभिनेता रनवीर सिंह, कल्कि कोचलिन, श्रद्धा कपूर, हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी आदि मुख्य हैं. एक गाने में अलग -अलग चेहरों को दिखाने के बारे में माइकी बताते हैं कि, अलग - अलग लोगों को दिखाने की वजह भी यही है कि सभी के सपने अलग होते हैं    इस तरह जिंगल्स को गीत के रूप में पेश करने का तरीका बिलकुल भी नया है कैसे उन्हें इसका आईडिया आया ? इस बारे में माइकी कहते हैं, हाँ यह बिलकुल ही नया स्टाइल है लेकिन इसका आईडिया मुझे मेरे प्रशंसकों ने दिया. जो अक्सर मुझे मेरे बनाए हुए जिंगल्स के बारे में पूछते थे और कहते थे इन सभी जिंगल्स को एक पूरे गीत के रूप में बनाऊं.
    
३०- ४० सेकेण्ड के यह जिंगल्स माइकी ने वोडाफोन, लेविस और टाइटन जैसी लोकप्रिय ब्रांड के लिए बनाये थे. लेकिन अब इनको गीतों का रूप देने के लिए माइकी ने इन्हें फिर से लिखा व जिंगल्स के  संगीत को ही आगे बढ़ाया है               चेन्नई में जन्मे माइकी गीतकार, संगीतकार, अभिनेता और निर्माता भी हैं। मूल रूप से न्यूजीलैंड के माइकी ने शादी के साइड इफेक्ट्स,  कुकू माथुर की झंड हो गयी, शंघाई, शैतानकहानीएल एस डी, नौटंकी साला, डेविड, आदि अनेकों फिल्मों में बैक ग्राउंड संगीत और गीतों में संगीत दिया है. इन फिल्मों के अलावा अभी माइकी की कई फ़िल्में आ रही हैं  जिनमें मार्गरीटा विध ए स्ट्रॉ,   पिज्जा, फट्टाक,    सोनाली केबिल मुख्य हैं। 
 

हार्ड कौर के फीफा गीत का विडियो लॉन्च

हार्ड कौर का फीफा गीत गोल मार गोल मार पहले ही फुटबॉल प्रेमियों में लोकप्रिय हो चुका है अब उसका विडियो भी लॉन्च हो गया है. हार्ड कौर तो खुश हैं ही इसके लॉन्च से, इसके साथ - साथ  फुटबॉल के प्रशंसक भी खुश हैं. क्योंकि यह विडियो बहुत ही मजेदार है इसे सुनकर जितना मज़ा उन्हें आता था अब विडियो देख कर भी आ रहा है. कई अलग - अलग भाषा में गाये इस गीत को लिखा और संगीतबद्ध भी हार्ड कौर ने ही किया है साथ में विडियो में भी हार्ड कौर ही दिखाई दे रही हैं.

हार्ड कौर से पूछने पर कि अब जबकि फीफा के सेमी फायनल मैच होने वाले हैं तो इस गीत के विडियो को इतनी देर से लॉन्च करने की कोई खास वजह ? वजह यही कि अब जबकि सेमी फायनल और फायनल मैच होने वाले हैं तो ऐसे में दर्शकों में रोमांच के साथ साथ टेंशन भी है तो इसे देख कर और सुनकर उन्हें काफी अच्छा लगेगा. फायनल में विश्व की सबसे सर्वश्रेष्ठ टीम ही पंहुचती तो मुझे तो लगा की यह सबसे अच्छा समय है विडियो लॉन्च करने का.

गोल मार गोल मार वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें गीत के हरेक बोल के मुताबिक ही विजुवल लिए गए हैं. हिप हाप स्टाइल में गाये इस गीत को देख और सुनते हुए अपनी - अपनी पसंद की टीमों के लिए चीयर करें और लुत्फ उठाये फीफा का.

Saturday, July 5, 2014

हिंदी फिल्म -- बॉबी जासूस

हिंदी फिल्म -- बॉबी जासूस 
रिलीज़ -- ४ जुलाई 
निर्माता -- दिया मिर्ज़ा ,  साहिल संघ और रिलायंस एंटरटेनमेंट 
निर्देशक -- समर शेख 
लेखक -- संयुक्ता चावला 
कलाकार -- विद्या बालन , अली फैज़ल , अर्जन बाजवा, अनुप्रिया , सुप्रिया पाठक ,तन्वी आजमी , आकाश दहिया , राजेंद्र गुप्ता, किरण कुमार , बेनाफ दादाचंदजी  और जरीना वहाब।   
संगीत -- शान्तनु मोइत्रा 

निर्देशक समर शेख की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है जबकि इससे पहले वो स्टोरी बोर्ड आर्टिस्ट थे धूम , बंटी और बबली , फ़ना, धूम - २ , चक दे इंडिया , टशन , रोड साइड रोमियो और धूम - ३ आदि फिल्मों में और उन्होंने सहायक निर्देशक के तौर पर धूम ,रोड साइड रोमियो और बदमाश कंपनी फ़िल्में भी की। 



फिल्म की कहानी इस प्रकार है ----- पुराने हैदराबाद की रहने वाली बिल्क़िस अहमद या बॉबी (विद्या बालन ) अपनी तीन बहनों  में सबसे बड़ी है जिसकी शादी की उम्र भी  बीत रही है लेकिन उसका सपना है सबसे बड़ी जासूस बनने का।  उसकी दूसरे नंबर की बहन नूर ( बेनाफ दादाचंदजी  ) हमेशा पढाई में ही लगी रहती है जबकि सबसे छोटी बहन ज़ीनत बस ११ साल की है। बिल्क़िस के पिता हारुन अहमद (राजेन्द्र गुप्ता ) जो की रेलवे में रिपेयर मैन हैं और उन पर घर की पांच महिलाओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. उनकी पत्नी ज़ेबोनिसा (सुप्रिया पाठक ) जो की बॉबी को बचाती रहती हैं  और घर में सुख शांति रहे इसके लिए हर संभव कोशिश करती रहती हैं.   
अम्मी यानि ज़ेबोनिसा की विधवा बहन कौसर ( तन्वी आज़मी ) भी इन  सबके साथ ही रहती हैं और वो क्वारें लड़के - लड़कियों के रिश्ते करवाने का काम भी करती हैं. बॉबी पहली बार अपनी खाला के लिए ही जासूसी का काम करती है और लड़के वालों की सारी  सच्चाई सबके सामने लाती है , जिससे बॉबी की हिम्मत और बढ़ती है कि वो एक दिन बहुत बड़ी जासूस   बन ही जायेगी।
ऐसे समाज में जहाँ औरतें बुर्के में ही अपनी तमाम जिंदगी बिता देती हैं और  निकाह कर घर बसाना ही उनकी जिम्मेदारी है ऐसे में बॉबी सारे नियम तोड़ देती है और ३० साल की उम्र में सपना देखने की हिम्मत करती है  प्राइवेट जासूस बनने का।  बॉबी को शादी से सख्त नफरत है।  
पिस्ता हाउस से लेकर उर्दू गली तक , मेहँदी गली से होटल नाज़ और चार मीनार तक बॉबी को हर कोई जानता है बॉबी में गज़ब का साहस है उसमें कुछ कर गुज़रने की महत्वकांक्षा है बस उसे एक बड़े ब्रेक का इंतज़ार है।  तभी उसे ऐसा अवसर मिल जाता है जिससे वो अपनी प्रतिभा को सिद्ध कर सकती है। अनीज़ खान ( किरण कुमार ) बॉबी के पास आता है अपनी समस्या लेकर और बॉबी शुरू हो जाती अपनी जासूसी दिमाग के साथ उसकी गुत्थी की सुलझाने के लिए। 
क्या बॉबी अनीज़ खान का केस सुलझा पाती है? क्या उसका बॉबी प्राइवेट जासूसी का बिजनिस चल निकलता है ? यह जानने के लिए तो आपको इंतज़ार करना होगा फिल्म बॉबी जासूस का।  

Friday, July 4, 2014

आदित्य ठाकरे और मधुर भंडारकर शिवा हेयर सलून का उद्घाटन करने डोंबिवली आये


शिवराम भंडारी ने अपने आठवे सलून के उद्घाटन के लिए युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे और फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर,ठाणे के महापौर हरिश्चंद्र श्रीपत पाटिल,विधायक एकनाथ शिंदे ,डॉक्टर श्रीकांत शिंदे, साउथ की तनीषा सिंह, एकता जैन, राजू सकट, सतीश शेट्टी और कई लोग को आमंत्रित किया। ये शिवा का आठवा सलून है मुंबई में। शिवा ने आदित्य ठाकरे और मधुर भंडारकर के बाल भी काटे नए सलून में। सभी ने शिवा और उनकी माता गुलाबी, पत्नी अनुश्री को ढेर बधाइयाँ दीं। 

फिल्म अभिनेत्री मनीषा केलकर पहली बार मराठी रियलिटी शो झुंज मराठमोळी में दिखेंगी



हिंदी और मराठी फिल्म में काम करने के बाद मनीषा केलकर अब मराठी रियलिटी शो झुंज मराठमोळी में दिखेंगी। ये शो इ टीवी पर आता है।  इस शो में १४ कंटेस्टेंट भाग ले रहे हैं और शो के एंकर श्रेयस तलपडे हैं। एक्शन जानने की वजह से मनीषा शो में काफी आगे तक जा सकतीं हैं। मनीषा जानेमाने फिल्म लेखक राम केलकर की बेटी हैं।

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...