Friday, December 13, 2013

संगीतकार कैलाश खेर और रेखा का देसी अंदाज़



लोकप्रिय गायक कैलाश खेर ने अपना एक अलग ही मुकाम बनाया है संगीत जगत में. अब वही कैलाश खेर अपने बैंड कैलासा – जिसमें कैलाश खेर और नरेश और परेश कामत शामिल हैं, के अंतर्गत पहली बार पूरी फिल्म ‘देसी कट्टे में संगीत दे रहे हैं. अपनी इस फिल्म को लेकर कैलाश बहुत ही उत्साहित है और उनका यह उत्साह गीतों की रिकॉर्डिंग के समय भी देखने को मिलता है. कैलाश खेर इस फिल्म में एक आयटम नंबर में  भी संगीत दे रहे हैं और उनके संगीत निर्देशन में इस गीत को गाया है आज की आयटम नंबर क्वीन गायिका रेखा भारद्वाज ने.
फिल्म देसी कट्टे के गीत पटने वाली हूँ में श्रोताओं को रेखा की आवाज़ का नशीला अंदाज़ और कैलाश खेर का ठेठ देसी अंदाज़ सुनने की मिलेगा. जिसके लिए ये दोनों ही जाने जाते हैं. पटने वाली हूँ गीत की रिकॉर्डिंग के समय कैलाश खेर ने बताया कि, हालांकि रेखा के साथ यह मेरा पहला गीत है जिसका मैं संगीत निर्देशन कर रहा हूँ लेकिन मैं बार - बार उनके साथ काम करना चाहूँगा. वो कितनी उम्दा गायिका हैं हम सभी जानते हैं. मेरे इस गीत को भी उन्होंने बहुत ही तीखे तरीके से गाया है.
रेखा भारद्वाज ने बताया- हालांकि मैंने कैलाश खेर को बहुत सुना है लेकिन आज मैंने उनका नया अंदाज़ देखा मुझे बहुत ही मजा आया उनकी टीम के साथ काम करके. भविष्य में भी मुझे मौका मिलेगा तो मैं उनके साथ काम करना चाहूंगी.
रेखा द्वारा गाये इस तीखे आयटम नंबर को लिखा है खुद कैलाश खेर ने. अब देखना यह है कि रेखा और कैलाश खेर के इस तीखे चटपटे आयटम नंबर पर कौन से तीखी मिर्ची फिल्म में नज़र आती है.

Thursday, December 12, 2013

हिंदी फ़िल्म आइडेंटिटी कार्ड की कास्ट डिबेट के लिए जुहू के मीठीबाई कॉलेज में आये

राहत काज़मी और ज़ेबा साजिद ने अपनी फ़िल्म आइडेंटिटी कार्ड की कास्ट को मीठीबाई कॉलेज के डिबेट के आमंत्रित किया। फ़िल्म में फुरकान मर्चेंट पहली बार काम कर रहे हैं।  फ़िल्म की  पूरी शूटिंग कश्मीर में हुई है। डिबेट के लिए ४० कॉलेज ने भाग लिया था। सौरभ शुक्ला, विपिन शर्मा, मानिनी डे, प्रशांत कुमार डिबेट के लिए आये थे। 



Tuesday, December 10, 2013

Rahul Gandhi forms his own AAP


हिंदी फ़िल्म आइडेंटिटी कार्ड की पूरी शूटिंग कश्मीर में हो गयी

राहत काज़मी जिन्होंने कई फ़िल्म बनायीं है इस बार कुछ अलग फ़िल्म लेकर आ रहे हैं। फ़िल्म का नाम है "आइडेंटिटी कार्ड" जिसे शूट किया है कश्मीर में। फ़िल्म की कहानी वहाँ के लोगों के जुडी है। फ़िल्म में नया चेहरा फुरकान मर्चेंट लांच किया जा रहा है। फ़िल्म के अन्य कलाकार हैं टिया बाजपाई, सौरभ शुक्ला, बृजेन्द्र काला, मानिनी डे, रघुवीर यादव हैं। फ़िल्म में टिया एक टीवी रिपोर्टर का किरदार निभा रही है। फ़िल्म २०१४ में रिलीज़ होगी। फ़िल्म को बनाया है आर के ऍफ़ और ऐ ऍम पी कम्बाइंस के बैनर के तले। फुरकान अपनी पहली फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।




Monday, December 9, 2013

नर्मदा अहूजा और योगेश लखानी रिंकू दुदानी के जन्मदिन पर पहुंचे

रिंकू दुदानी ने अपने जन्मदिन पर अपने ख़ास दोस्तों को आमंत्रित किया था।  ब्राइट के योगेश लखानी , गोविंदा की पुत्री नर्मदा अहूजा,शिशुपाल सिंह और शालिका शर्मा रिंकू को बधाई देने आये थे। पार्टी बांद्रा में एक होटल में राखी गयी थी। नर्मदा और रिंकू ने पार्टी में खूब डांस भी किया। 

फ़िल्म और टीवी जगत के कलाकार धीरज कुमार के भतीजे इन्दर कोचर की शादी में आये


धीरज कुमार जो एक एक जानेमाने एक्टर , निर्माता और निर्देशक हैं ,इन्होने अपने भतीजे इन्दर कोचर कि शादी में अपने भाई देवेन्द्र दास कोचर और उनकी पत्नी कमल कोचर के साथ मिलकर मेहमानो का स्वागत किया। धीरज कुमार ने फ़िल्म और टीवी जगत से लोगों को भी बुलाया। शबाब साबरी,तनीषा सिंह  और मधुश्री जिन्होंने हाल ही में धीरजा कुमार के सीरियल में मेहमान बनकर शूट किया था वो तीनो बधाई देने आये थे। खलनायक रणजीत और पूनम ढिल्लों भी आये। जयश्री सोनी और अंकिता टीवी से आये थे।  इन्दर कोचर कि शादी पवित्रा से हुई है जो एक हेलीकाप्टर पाइलट है।  



Tuesday, December 3, 2013

गन्दी बात बनी अच्छी बात



इन दिनों फ़िल्म आर राजकुमार का गाना "गन्दी बात" काफी लोकप्रिय हो रहा है निर्देशक प्रभुदेवा की  इस फ़िल्म में वैसे तो इस गीत को गाया है मिका सिंह और कल्पना पटवारी ने , लेकिन फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए इस गीत को गाया है नकाश अज़ीज़ और ऋतू पाठक ने नकाश का गाया इसी फ़िल्म का दूसरा गीत "साड़ी के फॉल सा " भी श्रोताओं में खासा लोकप्रिय हो रहा है.   
 
नकाश का गीत गन्दी बात ऐसा लगता है उनके लिए अच्छी बात साबित हो रहा है तभी तो इसके बाद उन्हें अनेकों ऑफर मिल रहे हैं फिल्मों में गाने के इस फ़िल्म से पहले भी नकाश ने शाहिद कपूर के लिए फ़िल्म "फटा पोस्टर निकला हीरो" में 'धतिंग नाच'  गाया था और यह गीत भी काफी लोकप्रिय हुआ था. कहीं शाहिद और नकाश एक दूसरे के लिए लकी तो नहीं

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...