Friday, March 9, 2018

‘भसूदी’ में हिना खान के साथ काम करके सोनू ठुकराल रोमांचित



सुरीली आवाज और बेहतरीन व्यक्तित्व के दम पर लाखों का दिल जीत चुके पॉप गायक और परफाॅर्मर सोनू ठाकुरल बहुत जल्द अपने नवीनतम म्यूजिकल वर्जन भसूदी’ के साथ लोगों के बीच आने के लिए तैयार हैं। खास बात यह कि सोनू के इस नए संगीत वीडियो के लिए केक पर चेरीसमान टेलीविजन स्टार हिना खान होंगी। सोनू खुद हिना की प्रशंसक हैं। अपने हिट पंजाबी और हरियाणवी गीत-संगीत के लिए पहचाने जाने वाले सोनू ने बताया कि वे टेलीविजन उद्योग में हिना के बेहतरीन काम के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। 
रियलिटी शो खतरों की खिलाड़ी’ के बाद हाल ही में संपन्न दूसरे हिट रियलिटी शो बिग बॉस’ में हिना का प्रदर्शन देखने के बाद सोनू ने खुद ही उनके साथ काम करने का फैसला किया और अपने आगामी एलबम भसूदी’ में काम करने का प्रस्ताव दिया। बता दें कि हाल ही में पंजाब में पटियाला में इस एलबम का वीडियो शूट किया गया था।
अपने नए म्यूजिक एलबम के बारे में सोनू ने बताया कि यह एक मनोरंजक गीत हैजो हिना खान के करियर का पहला संगीत एलबम साबित होने जा रहा है। यह गीत इसी महीने में जारी होगा। अपने इस एलबम और हिना खान के साथ अपने काम को लेकर सोनू पूरी तरह से आश्वस्त और सकारात्मक हैं।
उल्लेखनीय है कि इस म्यूजिक एलबम के अलावा सोनू के पंजाबी सिंगल क्या बात है’ भी इस साल रिलीज होगीजिसे दीप झांदू ने लिखा है। इस गाने में दीप ने ही रैप भी दिया है। और जल्द ही सोनू और टीम अपने पहले बॉलीवुड हिंदी गाने की शुरुआत कर रहे हैं जिसमें खिलाड़ी अक्षय कुमार की भूमिका है।

Thursday, March 8, 2018

टीवी ,फिल्म जगत और समाज सेविकाओं ने महिला दिवस के अवसर पर ठोस क़दम उठाया हक़ चाहिए एंथम गीत रिलीज़ करके


 नीला सोंस जो एक समाज सेविका हैं मीरा भायंदर से और जाग्रुत महिला चैरिटेबल ट्रस्ट की फाउंडर हैं ,इन्होने महिलाओं के लिए एंथम गीत हक़ चाहिए जुहू के मिलेनियम क्लब में लांच किया। जहाँ इन्होने टीवी फ़िल्म और समाज से जुड़े अलग -हिलाओं को आमंत्रित किया। इनका नारा है - हक़ चाहिए - ना सौगात , ना ख़ैरात ,बराबरी का अधिकार चाहिए।नीला सोंस ने २०१० में पास हुए वीमेन रिजर्वेशन बिल के बारे में बात की और विभिन्न क्षेत्र से जुडी महिलाओं को अवार्ड देकर उनका सम्मान किया। गायिका शिबानी कश्यप ,एक्टर दीपशिखा नागपाल ,सुशील जांगीरा , शिवानी सैनी ,संगीतकार-एस्ट्रोलॉजर कामिनी खन्ना ,रानी द्विवेदी (बी जे पी  वाईस प्रेसिडेंट मुंबई ),श्वेता शालिनी (बी जे पी स्पोक पर्सन महाराष्ट्र ),डॉक्टर भारती लवेकर ,एडवोकेट आभा सिंह ,एडवोकेट निर्मला सामंत प्रभावलकर (एक्स मेयर मुंबई ),नीरू शर्मा इ २४ न्यूज़ चैनल ,डॉक्टर स्नेहा पाणेकर ,वत्सला शुक्ला ,राम जाजोदिया ,कमल पोद्दार और कई लोगों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। इंडियन आइडल फाइनलिस्ट नेहा ठाकुर ने कमाल की परफॉरमेंस दी



कहानी -- हिंदी फिल्म -- हेट स्टोरी ४

हिंदी फिल्म -- हेट स्टोरी ४ कहानी 

रिलीज़ -- ९ मार्च 

निर्देशक -- विशाल पंडया 

निर्माता -- टी सीरीज और विवेक भटनागर 
संवाद --- मिलाप ज़वेरी 
कहानी -- समीर अरोरा 
स्क्रीनप्ले --  समीर अरोरा और विशाल पंडया 
कलाकार -- उर्वशी रौतेला, करन वाही, विवान भटेना,इहाना ढिल्लों और गुलशन ग्रोवर 
संगीत -- तनिष्क बागची, अर्को, परवो मुखर्जी, मिथुन, टोनी कक्कड़,बमन।   
गीतकार -- मनोज मुंतशिर,कुमार, रश्मि विराग,शब्बीर अहमद। 
गायक - गायिका --- हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़,जुबिन नौटियाल, नीति मोहन,अमृता सिंह,टोनी कक्कड़,अरमान मलिक,सुकीर्ति कक्कड़।               

सबसे पहले सन २०१२  में बनी पहली फिल्म "हेट स्टोरी " , इस फिल्म की सफलता के बाद आयी फिल्म "हेट स्टोरी - २  फिर "हेट स्टोरी - ३ और अब आ रही है हेट स्टोरी - ४।  २०१२ की फिल्म "हेट स्टोरी " के निर्माता थे विक्रम भट्ट और निर्देशक थे विवेक अग्निहोत्री जबकि इसके बाद आयी तीनों फिल्मों के निर्देशक हैं विशाल पंडया।  विशाल ने पहली फिल्म "थ्री :लव, लाइज, बिट्रेयल " के नाम से २००९ में बनाई। इस फिल्म के ५ साल बाद २०१४ में उन्हें मौका मिला इरॉटिक फिल्म "हेट स्टोरी - २ "  बनाने का।  इस फिल्म के बाद विशाल ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।  २०१५ में विशाल ने  "हेट स्टोरी - ३ "  और  २०१६ में  फिल्म "वजह तुम हो " बनाई लेकिन इस फिल्म को सफलता हासिल नहीं हुई। 

" हेट स्टोरी" सीरीज़ की तीन फिल्मों के निर्देशक तो विशाल पंडया हैं लेकिन फिल्म के कलाकार हर बार नये ही दिखाई दिये। इस फिल्म में अभिनेत्री व मॉडल उर्वशी रौतेला हैं. जो की २०१५ में मिस यूनिवर्स बनी। उर्वशी ने २०१३ में  सनी देओल के साथ फिल्म "साहेब साब द ग्रेट " की। हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो "लव डोज़ " में काम कर चुकी उर्वशी ने कन्नड़ और बंगाली फिल्मों के साथ - साथ भाग जॉनी , सनम रे , ग्रेट ग्रैंड मस्ती , काबिल आदि हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। अनेकों टी वी शो होस्ट कर चुके अभिनेता और मॉडल करन वाही  भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। करन ने रीमिक्स , दिल मिल गये , मेरे घर आयी एक नन्ही परी ,कुछ तो लोग कहेगें आदि अनेकों धारावाहिकों के साथ कॉमेडी शो -- कॉमेडी नाईट बचाओ, एंटरटेनमेंट की रात आदि में भी काम किया है।  टी वी अभिनेता विवान भटेना ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहना है कुछ मुझको, कुमकुम,छूना है आसमान ,चाँद के पार चलो आदि धारावाहिकों में काम किया  , साथ ही उन्होंने चक दे इंडिया, रब बे बना दे जोड़ी, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, तलाश, कट्टी बट्टी , हीरो,जुड़वाँ -२ आदि फिल्मों में भी काम किया है।       

अभी तक जितनी भी "हेट स्टोरी " सीरीज़ की फ़िल्में बनी हैं किसी की भी कहानी एक दूसरे से जुड़ी हुई नहीं है बस चारों फिल्मों में एक समानता यही है कि सभी फ़िल्में  बोल्ड द्रश्यों से भरपूर हैं। फिल्म "हेट स्टोरी - ४ " की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित नहीं बल्कि बदले की कहानी पर आधारित है । सच्ची घटना पर आधारित फिल्म की कहानी घूमती है एक उभरती हुई मॉडल ताशा ( उर्वशी रौतेला ) के चारों ओर। ताशा एक उभरती हुई मॉडल है और मॉडलिंग की दुनियाँ के आकाश में छा जाना चाहती है।  राजवीर खुराना ( करन वाही ) पेशे से फ़ोटोग्राफ़र है वो ताशा की बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें खींचता है और चाहता है कि ताशा अपने सपने को पूरा करें। राजवीर और ताशा दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।  लेकिन वहीं दूसरी ओर है आर्यन खुराना (विवान भटेना ) जो कि राजवीर का ही भाई है लेकिन वो राजवीर से बिल्कुल अलग , बिगड़ा हुआ, अय्याश किस्म का है उसका काम है बस खूबसूरत लड़कियों को  किसी न किसी तरह अपने बिस्तर पर लाने का , ऐसा ही कुछ आर्यन ताशा के साथ भी करता है. माया (इहाना ढिल्लों ) जो कि एक बिजनिस वुमन है आर्यन से प्यार करती है और आर्यन भी उसे प्यार के झूठे सपने दिखा रहा है. 


  क्या होता है राजवीर और आर्यन के बीच  ? क्या ताशा अपने सपने को पूरा कर पाती है ?  आर्यन के बारें में जानकर माया क्या करती है ?


Monday, March 5, 2018

अशनूर कौर अब अनुराग कश्यप की हिंदी फिल्म मनमर्ज़ियाँ में अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू के साथ



अशनूर कौर जिन्हे हम ये रिश्ता क्या कहलाता है ,पृथ्वी वल्लभ ,महादेव ,झाँसी की रानी और कई जानेमाने सीरियल में देख चुके हैं अब वो  अनुराग कश्यप की हिंदी फिल्म मनमर्ज़ियाँ में अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू के साथ नज़र आयेंगीं।  इस फिल्म में अशनूर तापसी पन्नू की छोटी बहन का किरदार कर रही हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग पंजाब के अमृतसर में चल रही है।

Saturday, March 3, 2018

कप ऑफ़ लाइट्स सीजन २ क्रिकेट का ग्रैंड फिनाले


ओरिएण्टा सिने एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के परम लखानी ने कप ऑफ़ लाइट्स क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सीजन का आयोजन जुहू के ग्राउंड में किया जिसमे ८ कॉर्पोरेट टीम ने हिस्सा लिया। ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी ने इस टूर्नामनेट में इनका साथ दिया। इस ग्रैंड फिनाले में संगीत जोड़ी सलीम सुलेमान मर्चेंट , कॉमेडियन सुनील पाल ,मॉडल एक्ट्रेस सुशील जांगीरा ,आरती नागपाल और एकता जैन आये जिन्होंने सभी खिलाडियों को बधाई दी l जहाँ सलीम मर्चेंट ने राष्ट्रीय गीत और अपने पसंद के गीत गाकर सबको आल द बेस्ट किया वही
सुनील पाल ने कमाल के चुटकुले सुनाये। आल मॉन्स्टर्स और एन बी एस फ्रेंड्स के बीच खेले गए फाइनल मैच को जीता आल मॉन्स्टर्स ने। हसनैन जिसने इस टूर्नामेंट में १५ विकेट लिए उन्हें बेस्ट बॉलर ऑफ़ टूर्नामेंट मिला साथ में एक टीवी और ट्रॉफी मिला ,वहीँ इमरान जिसने इस टूर्नामेंट में १०३ रन बनाये उसे बेस्ट बैट्समैन का ट्रॉफी जीता। संदीप को
मैन ऑफ़ थे सीरीज़ मिला साथ में बजाज डिस्कवर बाइक भी मिली। इस टूर्नामेंट की शुरुआत की ओरिएण्टा सिने एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड ने और साथ दिया ब्राईट आउटडोर मीडिया ने और ऑक्टागोन मीडिया नेटवर्क्स ने। प्लैटिनम कॉर्प अपर जुहू टाइटल स्पांसर थे ,पावर्ड बाई विन्टेजिनो और बॉम्बे कॉफ़ी हाउस। मिताशी ,अल समित इंटरनेशनल ,राजेश डिजिटल ,बी कंधारी ,निटोन वाल्वस और सेवन स्टार डिजिटल एसोसिएट स्पांसर थे। बॉल पार्क एंटरटेनमेंट के अकबर खान ने इस टूर्नामेंट का एक्सेक्यूशन किया। 

Thursday, March 1, 2018

कहानी - हिंदी फिल्म -- परी -- नॉट ए फेयरीटेल

हिंदी फिल्म -- परी -- नॉट ए फेयरीटेल 
रिलीज़ --- २ मार्च 
बैनर --  क्लीन स्लेट फिल्म्स, क्रीयाज  एंटरटेनमेन्ट , कयता प्रोडक्शन
निर्माता -- अनुष्का शर्मा, कर्नेश शर्मा, प्रेमा अरोरा, अर्जुन एन कपूर    
निर्देशक -- प्रोसित रॉय
कहानी --  प्रोसित रॉय और अभिषेक बनर्जी      
संवाद -- अवनिता दत्ता            
कलाकार ---अनुष्का शर्मा, परमब्रत चटर्जी,रजत कपूर, रिताभरी चक्रवर्ती।                                                                       
संगीत -- अनुपम रॉय।                                                     
  बैक ग्राउंड संगीत -- केतन सोढा
फ़िल्म "परी" अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म है । इससे पहले उनके प्रोडक्शन में एन एच १० (ऑनर किलिंग ) और फिल्लौरी (अंधविश्वास) पर   आधारित थी, उनकी यह तीसरी फिल्म भी सुपर नैचुरल फिल्म है।  इस फिल्म में भी अनुष्का भूत के किरदार में नज़र आयेगीं, इससे पहले फिल्म "फिल्लौरी" में भी वो भूत बनी थी। अपनी होम प्रोडक्शन की तीनों ही फिल्मों की निर्मात्री  और अभिनेत्री हैं अनुष्का शर्मा।  शादी के बाद अनुष्का की यह पहली फिल्म है। इससे पहले आयी अनुष्का की फिल्म "जब हैरी मेट सेजल " को दर्शकों ने नकार दिया था। 
स्वतंत्र निर्देशक के रूप में निर्देशक प्रोसित रॉय की यह पहली फीचर फिल्म है।  विशाल भारद्वाज,आशुतोष गोवारिकर , राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ  काम कर चुके प्रोसित ने एक शार्ट फिल्म "ब्लडी मुशतैक " ( २०१५ ) भी बनाई है । बंगाली टी वी और फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता परमब्रत ने अनेकों बंगाली फिल्मों में अभिनय किया है लेकिन दर्शकों के बीच उनकी पहचान बनी २०१२ में आयी फिल्म "कहानी " से. 
कहानी है बेसहारा महिला रुख़्साना ( अनुष्का शर्मा ) की। रुख़्साना बहुत तकलीफ में है क्योंकि वो खुद को एक ऐसे व्यक्ति से बचा और छिपा रही है जो उस पर दिन रात अत्याचार कर रहा है. रुखसाना अनाथ है कोई उसकी देखभाल करने वाला नहीं है। ऐसे में उसे एक अच्छा इंसान ( परमब्रत चर्टजी )  मिलता है जो उसे अपने घर ले जाता है और  उसकी देखभाल करता है। रुख़्साना भी उसके घर में खुद को सुरक्षित महसूस करती है।  लेकिन एक पुजारी उस अच्छे इंसान को मिलता है और कहता है कि यह लड़की आपके घर में रहने लायक नहीं है क्योंकि उससे आपको बहुत खतरा है. खतरे के बारें में जानकार परमब्रत क्या रुख़्साना को अपने घर से निकाल देता है  ?
 क्या होता है रुख़्साना का ? क्या वह वापस उसी उसी नरक में चली जाती है  ? कौन है जो उसकी मदद करता है ? जानने के लिए देखिये फिल्म "परी -- नॉट ए फेयरी टेल। "

Monday, February 26, 2018

निर्माता प्रदीप शर्मा की पहली भोजपुरी फ़िल्म डमरू आई एम डी बी पर पिछले पांच हफ़्तों से टॉप पर




निर्माता प्रदीप शर्मा की पहली भोजपुरी फ़िल्म

डमरू आई एम डी बी पर पिछले पांच हफ़्तों 
से टॉप पर है। भोजपुरी फिल्म डमरू एक 
भक्त और भगवान शिव पे विश्वास की कहानी 
है। ये किरदार कियाहै भोजपुरी के जानेमाने
 एक्टर खेसारी लाल यादव ने। इस भक्त की 
भक्ति  देखकर ख़ुद भगवान शिव को धरती 
पर आना पड़ता है। बाबा मोशन पिक्चर्स के 
बैनर तले इस फ़िल्म का निर्माण किया 
है प्रदीप शर्मा ने। इस फिल्म का संगीत ,
कहानी और निर्देशन किया है  जाने-माने 
निर्देशक रजनीश मिश्रा ने। खेसारी लाल यादव 
हीरो हैं ,पंजाब की रहने वाली याशिका कपूर 
हीरोइन हैं। निर्माता प्रदीप 
शर्मा ने इस फिल्म के पहले दो हिंदी फ़िल्म भी बनाई थी -डायरेक्ट इश्क और एक तेरा साथ। 
अभी इस भोजपुरी फ़िल्म के अलावा एक मराठी फ़िल्म भी बना रहे हैं जिसका नाम है माझा 
बाइकोचा प्रियकर। ये भोजपुरी फ़िल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है। ये फिल्म आई एम डी बी 
पर पिछले पांच हफ़्तों से टॉप पर है और हिंदी फ़िल्म बाग़ी २ ,हेट स्टोरी ४ और हिचकी को 
पीछे छोड़ दिया है। डमरू ५ अप्रैल को पुरे भारत में एक साथ रिलीज़ होगी जिसकी 
शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मुंबई में हुई है। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...