Saturday, December 5, 2015

अली अज़गर के नये प्ले दिल तो बच्चा है जी का पहला शो ६ दिसंबर को बांद्रा के माणिक सभागृह में होगा


 अली अज़गर ने सीरियल  समय निकालकर अपना पहला प्ले दिल तो बच्चा है जी लेकर आ रहे हैं जो कॉमेडी प्ले है। इस प्ले को अली अज़गर  और राजू लोढिया मिलकर निर्माण कर रहे हैं अपने बैनर बी पॉज़िटिव एंटरटेनमेंट के तहत। धीरज पालशेतकर प्ले को निर्देशित कर रहे हैं। इस प्ले को लिखा है इम्तियाज़ पटेल ने। इस प्ले में कलाकार हैं -अली अज़गर, राजू लोढिया, मोनाज़ मेवावाला, प्रसाद बर्वे, संजय भाटिया, आर्या रावल बर्भाया। 

ये शो ६ दिसंबर को माणिक सभागृह हॉल ,लीलावती हॉस्पिटल के पास ,बांद्रा में होगा रात ७.४५ को। टिकट के लिए आप संपर्क करें -9930681474 . 

इस प्ले की कहानी है- ये कहानी है एक जयकिशन जेटली की जो अपनी पत्नी से प्यार नहीं करता है। उसका असिस्टेंट बोलता है  जयकिशन को की आप किसी और लेडी से प्यार करें ताकि आपको अपनी पत्नी के प्रति प्यार जागेगा। ऐसा करने से उसकी गर्लफ्रेंड उसको बोलती है आप अपनी पत्नी को छोड़ दो और मुझसे शादी करलो। जयकिशन किस तरह अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड को मिलता है और सिचुएशन संभालता है ये देखने आपको प्ले देखने आना होगा दिल तो बच्चा है जी। 

Friday, December 4, 2015

रणवीर शोरे,परीक्षित साहनी, मोंटी शर्मा,यथार्थ रतनम, सिमरन शर्मा, निर्माता राजेश जैन और निर्देशक सुमन गांगुली हिंदी फिल्म ब्लू माउंटेन्स के प्रेस वार्ता में


निर्माता राजेश जैन और सरजू कुमार आचार्य ने अपनी पहली हिंदी फिल्म ब्लू माउंटेन्स का प्रेस मीट अँधेरी के सिनेपोलिश सिनेमा में रखा जहाँ मीडिया को फिल्म के बारे में बताया गया। फिल्म का निर्माण कृष मूवीज और जीवनधारा प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में रणवीर शोरे, ग्रेसी सिंह, राजपाल यादव, सारेगामा लिटल चैंपियन रनर अप यथार्थ रत्नम, सिमरन शर्मा, महेश ठाकुर और ऋषभ शर्मा काम कर रहे हैं। इस फिल्म को हाल ही में हुए १९वे चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन एलीफैंट अवार्ड मिला है।

 
इस इवेंट में परीक्षित साहनी भी आये और इन्होने फिल्म के सभी कलाकारों और निर्माता - निर्देशक को ढेर सारी बधाई दी। मोंटी शर्मा ने संगीत के बारे में मीडिया को बताया। फिल्म के निर्देशक सुमन गांगुली ने आये सभी मेहमानो, मीडिया और निर्माता का  शुक्रिय अदा किया। फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी। 

Monday, November 30, 2015

अब गीतों में भी मिल्खा सिंह

कल मैने शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म #दिलवाले का एक गीत सुना जिसमें गायक गा रहा था "तेरा जलवा देखा तो दिल हुआ मिल्खा, बड़ी तेज भागे रे, मन मा इमोशन जागे रे " क्या बात है गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य की जिन्होंने ऐसा गीत लिखा।  यही नही इस गीत में आगे गायक गा रहा है "टुकड़ो में निकला रे दिल का छिलका , तूने फेंका खा के रे ". 

इस गीत में जहाँ एक बार दिल को मिल्खा कहा गया है वही बेचारे दिल का छिलका भी उतार दिया।  गाड़ियों के शौक़ीन निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस पेपी डांस नंबर को खूबसूरत बड़ी - बड़ी गाड़ियों के बीच ही फिल्माया है।  इस गीत पर वरुण धवन और कीर्ति को आप थिरकते हुए देख सकते हैं. 








सोनल चौहान ,मधुरिमा तुली ,सोनाली राऊत ,आर जे मलिश्का और रेनी ध्यानी ने रैंप पे वाक किया एक्सेस लाइफ एन जी ओ के लिए सोफिटेल होटल में


रैफेल डिजाईन इंटरनेशनल मार्केटिंग टीम ने अपलाउज़ फॉर अ कॉज़ फैशन शो प्लान किया जिसके माध्यम से वो कुछ फण्ड जमा कर सके एक्सेस लाइफ एन जी ओ के लिए, जो कि बच्चों के कैंसर ट्रीटमेंट के लिए मदद प्रदान करती है। इवेंट सोफिटेल होटल में हुआ जहाँ सागरिका छेत्री ने एंकरिंग की। केन फर्न्स स्टाइलिस्ट ने शो शुरू किया जिसकी शो स्टॉपर मधुरिमा तुली थीं। बाद में रेने ध्यानी ने वाक किया स्टाइलिस्ट च्लोए के लिए। सोनाली राउत ने वाक किया देव सूद के लिए। आर जे मलिश्का और सोनल चौहान ने अंतिम में वाक किया सुजाता संजय के लिए। पूरा हॉल मेहमानो से भरा था। सभी कलाकारों ने इस इवेंट में आकर सोशल कॉज़ का सपोर्ट किया।

Sunday, November 29, 2015

एक्ट्रेस सेजल मंडाविया एच पी सी एल के वार्षिक इवेंट में आयीं


साउथ एक्ट्रेस सेजल मंडाविया मुंबई के चेम्बूर इलाके में एच पी सी एल के सालाना पार्टी में आयीं जहाँ लोगों से मिलीं और  पार्टी मनाई  अपने परिवार वालों के साथ। 

एक्ट्रेस एकता जैन और सिंगर संचिति सकट रति अग्निहोत्री से बांद्रा में मिले और उनसे बातचीत की


मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...