Tuesday, March 31, 2015

किआरा आडवाणी ने इटालियन ब्रांड बेलाफ़ोंट मुंबई लॉन्च किया।



इटली की बेलाफ़ोंट कंपनी हाई क्वालिटी सॉक्स, टाइटस, लेग्गिंग बनाती है १९६९ से, और अब वो इंडिया में पहली बार लांच हुई। इंडियन कंपनी अिेटस एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड ने इस कंपनी का फ्रैंचाइज़ी लिया है इंडिया।  कंपनी के मालिक अक्षय और अश्विनी माशेलकर ने मुंबई के लीला होटल में ब्रांड का लांच रखा जिसके लिए किआरा आडवाणी ने मॉडल्स साथ रैंप पर वॉक  किया। किआरा ने सभी के साथ मिलकर बड़ा केक भी काटा। इटली से अल्बेर्तो वीन्सेन्ज़ी इवान बेरतासी आये थे। एक्ट्रेस कियारा अडवाणी की स्टाइलिंग ईशा अमीन  थी। प्रोडक्ट १२ अप्रैल से मार्केट में ऑनलाइन मिलने लगेगा। 

आपणों राजस्थान के अंतिम दिन ३० मार्च को अवार्ड दिया जायेगा विष्णु पार्क, बांगुर नगर ,गोरेगाँव वेस्ट में


विजय कुमार जैन, ऐडवोकेट बी एल शर्मा और राजेंद्र दधीच ने मिलकर आपणों राजस्थान इवेंट २८ से ३० मार्च तक प्लान किया हैं जिसमे २०० से ज़्यादा राजस्थानी संस्थाओं ने हिस्सा लिया है। इवेंट में लोक संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक भाषा, राजस्थानी खान पान का इंतज़ाम किया है। ये इवेंट गोरेगाँव के विष्णु पार्क बांगुर नगर में होगा। इवेंट सुबह ११  रात १० बजे तक चलेगा। इवेंट की ओपनिंग राज के पुरोहित, विजय कुमार जैन ने की। महोत्सव में पहले दिन गोपाल शेट्टी, अशोक बैरवा, राजा हसन और अरविन्द वाघेला आये। दूसरे दिन राजस्थान गौरव पुरस्कार दिया जायेगा। श्री उद्धव ठाकरे अंतिम दिन राजस्थानी कलाकारों को अवार्ड देंगे। अन्य मेहमान जो इस इवेंट में आएंगे वो हैं -विधायक नसीम खान, आशीष शेलार, विदया ठाकुर, विनोद तावड़े (एजुकेशन मिनिस्टर ) गुलाबचंद कटारिया (होम मिनिस्टर)  और कई जाने माने लोग भी आयेगें। 

Sunday, March 29, 2015

आशा भोसले ने पदमा वाडकर का पहला एलबम 'मोरे पिया' रिलीज़ किया


पिछले दिनों गायिका पदमा वाडकर  पहला एलबम  'मोरे पिया' रिलीज़ हुआ।  इस अवसर पर  आशा भोसले और ज़ाकिर हुसैन भी आये । इस एलबम  में पदमा वाडकर के  साथ सुरेश वाडकर और सोनू निगम ने भी गीतों को गाया है। पदमा वाडकर ने मीडिया को बताया कि वो श्रेयस पुराणिक के गीतों को कई सालों रिकॉर्ड कर रही थी। सीधे सादे बोल और संगीत के साथ गीत रिकॉर्ड होते चले गए और सभी के कहने पर मैंने अपना पहला एलबम  'मोरे पिया' रिकॉर्ड किया जिसे टाइम्स म्यूजिक ने  रिलीज़ किया है। मुझे बेहद ख़ुशी है की लोगों को मेरा एलबम पसंद आ रहा है। 

Friday, March 27, 2015

हिंदी फिल्म गुरुदक्षिणा का संगीत और फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ।


आयुष और ईशान फडनिस की  पहली हिंदी फिल्म #एक अद्धभुत दक्षिणा - गुरुदक्षिणा का संगीत और फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ। इस फिल्म को मूनवाकर प्रोडक्शन ने बनाया है जिसे किरण फडनिस ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के कलाकार राजीव पिल्लै, सुलगना पाणिग्रही और राजेश श्रृंगारपुरे भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। फिल्म के संगीतकार इस्माइल दरबार और सोम ने मिलकर फिल्म का संगीत रिलीज़ किया। फिल्म में शान, सुखविंदर सिंह, सोभा मुदगल और राजीव ने गाने गाये है। फिल्म की शूटिंग वेस्ट बंगाल,
उड़ीसा और सिक्किम में हुई है। फिल्म १७ अप्रैल रिलीज़ होगी जिसे ए वन सिने क्रिएशन रिलीज़ कर रही है। 

Thursday, March 26, 2015

हॉलीवुड की #लूसी पिंडर #हिंदी फिल्म #वारियर सावित्री के फर्स्ट लुक लॉंच में आयी



परम गिल अपनी हिंदी फिल्म "वारियर सावित्री" में कई हॉलीवुड एक्टर को लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड एक्ट्रेस मॉडल लूसी पिंडर काम कर रही हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक अँधेरी के #हार्ड रॉक कैफ़े में लांच हुआ जहाँ फिल्म के कलाकार निहारिका रायजादा, रजत बरमेचा, शीतल खाण्डल आये। फिल्म के निर्माता बॉबी कांडा और उपेन्द्र महेश्वरी हैं और कैमरामैन हैं कबीर लाल। ब्राईट के योगेश लखानी फिल्म के आउटडोर पार्टनर हैं। लूसी पिंडर ने मीडिया को बताया मैं इंडिया पहली बार आयी  हूँ। मैं सनी लीओन की तरह पोर्न स्टार नहीं हूँ।  

सोफ़िया हयात ने अपना पहला गाना मैं लड़की हूँ लाइव परफॉर्म करके फैशन क्लब लांच किया।


हॉलीवुड एक्टर,सिंगर और मॉडल #सोफिया हयात  ने अपने ख़ास दोस्तों को अपने पहले एलबम  'मैं लड़की हूँ' के लिए परेल के फैशन क्लब में आमंत्रित किया। सोफ़िया ने इवेंट में परफॉर्म भी किया था। गौहर खान, अश्मित पटेल, एकता जैन, ब्राईट के योगेश लखानी, मरिसा वर्मा, गॉडफादर फिल्म के संदीप शुक्ला, संतोष राज, रवि और अमित भी आये । सोफ़िया ने अपना एल्बम प्रधान मंत्री के #बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को समर्पित किया है। 

लूसी पिंडर हॉलीवुड की जानी - मानी मॉडल एक्ट्रेस हिंदी फिल्म वॉरियर सावित्री में

आजकल हॉलीवुड कलाकारों को हिंदी फिल्मो में काम करना बहु पसंद आ रहा है जिसे देखो हिंदी फिल्मों का दीवाना हो रहा है ऐसी ही एक नयी हॉलीवुड मॉडल और स्टार हैं लूसी पिंडर, जो की हॉलीवुड की जानी - मानी मॉडल व  एक्ट्रेस हैं. निर्देशक परम गिल की हिंदी फिल्म 'वॉरियर सावित्री' में नज़र आएँगी। 

लूसी ने मीडिया को बताया की मुझे हिंदी फिल्म बहुत अच्छी लगती हैं  और मैंने जब स्क्रिप्ट सुनी जो  मुझे बहुत ही पसंद आयी  और मैंने फिल्म के  लिए हाँ कर
दी। फिल्म डॉक्टर बॉब प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है जिसे बॉबी कांडा और उपेन्द्र महेश्वरी बना रहे हैं। वॉरियर सावित्री एक्शन फिल्म है। फिल्म के कैमरामैन कबीर लाल हैं।

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...