Saturday, March 14, 2015

हिंदी फिल्म --- एन एच १०

हिंदी फिल्म --- एन एच १० 
रिलीज़ --- १३ मार्च 
निर्माता --- अनुराग कश्यप , विक्रमादित्य मोटवाने , अनुष्का शर्मा , विकास बहल , सुनील  लुल्ला , कृशिका लुल्ला। 
निर्देशक -- नवदीप सिंह 
कलाकार -- अनुष्का शर्मा , नील भूपालम , दर्शन कुमार और दीप्ति नवल, 
संगीतकार --- अनिर्बान चक्रवर्ती , संजीव दर्शन ,आयुष श्रेष्ठ ,सवेरा मेहता, समीरा कोप्पिकर। 
गीतकार --- कुमार , बान चक्रबोर्ती , अभिरुचि चाँद , नीरज राजावत ,मनोज तपडिया और वरुण ग्रोवर।  
गायक ---मोहित चौहान , अरिजीत सिंह ,नीति मोहन , कनिका कपूर ,  सवेरा मेहता, समीरा कोप्पिकर, शिल्पा राव ,नयनतारा भटकल , दीपांशु पंडित ,रशेल वर्गीस 

निर्देशक नवदीप सिंह ने यूं तो अनेकों लोकप्रिय विज्ञापन फिल्मों का निर्माण  किया है. नवदीप  ने २००७ में फिल्म "मनोरमा सिक्स अंडर फ़ीट " बनाई थी और अब २०१५ में उनकी यह फिल्म आ रही है  "एन एच १० ". यह फिल्म व्यस्कों केलिए ही है क्योंकि इस फिल्म में बहुत हिंसा है। नवदीप की यह फिल्म उनकी पहली फिल्म से बिल्कुल ही अलग है। 


अनुष्का शर्मा इस फिल्म में अभिनय तो कर ही रही हैं साथ ही वो इस फिल्म की सह निर्माता भी हैं। अभिनेता नील भूपालम् भी दर्शकों में लोकप्रिय हो रहे हैं।  नील ने फिल्म" शैतान" के साथ - साथकई फिल्मों में अभिनय किया है इसके ही साथ उन्होंने अनिल कपूर की लोकप्रिय टी वी सीरीज़ "२४ " में भी काम किया है।   अभिनेता दर्शन कुमार को दर्शक फिल्म "मेरी कॉम " में प्रियंका चोपड़ा के अच्छे पति के रूप में जानते हैं।  लेकिन इस फिल्म में दर्शक उन्हें अलग ही अंदाज़ में देखेगें। 

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म "एन एच १० " की कहानी है मीरा ( अनुष्का शर्मा ) और अर्जुन ( नील भूपालम् ) की. जो कि व्यवसायी हैं और गुड़गांव में रहते हैं। एक देर रात में मीरा किसी पार्टी से अकेले घर वापस आ रही होती है तब कुछ लोग उस पर हमला कर देते हैं.  किसी तरह वो उन लोगों से खुद को बचा कर भाग निकलती है हालांकि उसे कुछ चोटें भी लगती हैं।  अर्जुन मीरा  के साथ हुए इस हादसे लिये खुद को जिम्मेदार मानता है और मीरा को खुश करने लिये एक छुट्टी की योजना बनाता है। मीरा और अर्जुन दोनों एक रोड ट्रिप पर निकल हैं। हाइवे पर खाना खाने के लिये जब वो दोनों एक ढाबे पर रुकते हैं तो वो देखते हैं कि कुछ लफंगे एक लड़की को उठा कर ले जाने की तैयारी  में हैं , यह देखकर मीरा और अर्जुन उस लड़की को बचाने की कोशिश करते हैं।  बस क्या होता है उनका सामना सतबीर ( दर्शन कुमार ) और उसके गुंडों के साथ होता है. इसके साथ ही इन दोनों के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है .  

क्या - क्या होता है मीरा और अर्जुन  के साथ इस रोड ट्रिप में ? यही है फिल्म " एन एच १०" की कहानी।  

Friday, March 13, 2015

निर्देशक साकेत बहल की पहली पंजाबी फिल्म व्हाट द जट तेरह मार्च को रिलीज़ होगी

निर्देशक साकेत बहल की वैसे तो 'व्हाट द जट' पहली पंजाबी फिल्म है , पर वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से कई सालों से जुड़े हैं। इन्होने 'धूप' फिल्म का निर्माण किया था जिसमे अश्विनी चौधरी को ब्रेक दिया था। बाद में अनुराग कश्यप को टीवी शो 'लास्ट ट्रैन टू महाकाली' में निर्देशक के रूप में ब्रेक दिया था। साकेत यशराज के शो 'पाउडर' में भी पार्टनर थे। साकेत ने आदित्य चोपडा, श्रीराम राघवन, अनुराग कश्यप और शिवम नायर के साथ काम किया है। 

 साकेत का कहना है की मुझे पंजाबी कहानी बहुत अच्छी लगी और निर्माता ने मुझे निर्देशन करने को कहा और मैंने हाँ कर दिया। फिल्म में हरीश वर्मा, बिनु ढिल्लों, बी एन शर्मा, ईशा रेकी काम कर हैं. फिल्म तेरह मार्च को रिलीज़ हो रही है.


क्रिकेट खिलाडी #श्रीसंत ने गाना #रैप किया

यूं तो क्रिकेट खिलाडी #श्रीसंत का नाम हमेशा ही किसी न किसी विवाद से जुड़ा रहा है.  लेकिन इस बार उनका नाम फ़िल्मी गीत - संगीत की वजह से चर्चा में है। अपनी इस नयी फिल्म #वो कौन थी  के लिए अपने जीजा @मधु बालाकृष्णा के साथ गीत को #रैप किया।  इस फिल्म में श्रीसंत  गुज़राती लड़के की भूमिका अभिनीत कर रहे हैं। अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।  फिल्म  हैं @आदित्य अतुल और निर्माता हैं @नरेश पटेल। 



Tuesday, March 10, 2015

डेंटल वाकोथोन के लिए कलाकार अँधेरी के कंट्री क्लब आये।

डेंटल जुगाड़, एक ऐसी संस्था हैं जिसमे ३२,००० से ज़्यादा डेंटिस्ट मेंबर हैं, इन्होने डेंटल वाकोथोन का प्लान बनाया जिसके माध्यम से लोगों में दाँतों की सुरक्षा और तम्बाकू सेवन से होने वाले बिमारी के बारे में लोगों को जागरूक करें। इस वाकोथोन की शुरुआत करने बी जे पी विधायक अमित साटम आये। इस इवेंट में सना और सैफ सईद ने सभी मेहमानो का स्वागत किया। करन ओबेरॉय ने बत्तीसी नाम का गाना मेहमानो और मीडिया को गाकर सुनाया वहीँ मधुश्री ने अपनी नई एलबम भी लोगों को ट्रिब्यूट की तम्बाकू पीने के पहले सोच ले। इवेंट में शरद केलकर और एकता जैन भी आये थे।ये वाकोथान  किलोमीटर का था। 

Monday, March 9, 2015

हिंदी फिल्म --- हे ब्रो

हिंदी फिल्म --- हे ब्रो 
रिलीज़ -- ६ मार्च 
निर्माता -- विधि आचार्या 
निर्देशक -- अजय चंडोक 
कलाकार ---गणेश आचार्या , मनिंदर सिंह और नूपुर शर्मा 
संगीत -- निट्ज़ एन सोनी 
गीतकार -- प्रणव वत्स 
गायक और गायिका -- सोनू निगम ,सुनिधि चौहान , मिका सिंह, उदित नारायण , श्रेया घोषाल , हिमेश रेशमिया,  रैपर आर्य और नैज़ी।  

निर्देशक अजय चंडोक ने निर्देशक डेविड धवन के साथ सहायक निर्देशक के रूप में उनके साथ करीब २१ फिल्मों में काम किया है और एक स्वतंत्र निर्देशक के तौर पर भी उनकी कई फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं जिनमें मुख्य हैं ---नहले पे दहला (२००७ ) किससे प्यार करूँ ( २००९ ) टीम - द फ़ोर्स (२००९  ) चतुर सिंह टू स्टार ( २०११ ) आदि।  अजय को हास्य फिल्मों में महारथ हासिल है।  यह फिल्म "हे ब्रो " भी पूरी तरह से हास्य फिल्म ही है. 


लोकप्रिय कोरियोग्राफर गणेश आचार्या का फ़िल्मी दुनियाँ में एक अहम स्थान हैं।  यूं तो उन्होंने लगभग सभी फ़िल्मी कलाकारों को अपनी उँगलियों पर नचाया है।  पर इस फिल्म में वो निर्देशक अजय चंडोक के इशारों पर नाचेंगे। इस फिल्म से पहले गणेश आचार्या ने फिल्म "ए बी सी डी - एनी बॉडी कैन डांस " में भी अभिनय किया था.
   
यह फिल्म 'हे ब्रो'  एक्शन ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर है।  फिल्म की कहानी है राजस्थान के एक छोटे से गाँव में रहने वाले भोले भाले गोपी (गणेश आचार्या ) की. जो अपने जुड़वाँ भाई शिव  (मनिंदर सिंह ) और अपनी माँ ( इन्द्रा कृष्णन  ) को ढूँढने के लिये  मुंबई आता है. जो कि जन्म के बाद से ही उससे बिछुड़ गए थे।  उसके पास ना तो उन दोनों की कोई तस्वीर ही है और न ही उनके घर का पता होता है. उसके दादा जी (प्रेम चोपड़ा ) की इच्छा होती है की गोपी  उन दोनों को ढूंढ कर लाये।  अपने दादा जी की इच्छा पूरी करने के लिये गोपी गाँव से मुंबई अपनी ही तस्वीर लेकर जाता है क्योंकि अक्सर जुड़वाँ बच्चों की शक्ल लगभग एक सी ही होती है।  ऐसा  उसने कई फिल्मों में देखा था. 
अपने भाई को ढूंढते हुए भोला को कई मुश्किलों में भी फँसना पड़ता है. इसी तरह भोला लैंड माफिया डॉन बाबा ( हनीफ बिलाल ) के चंगुल में भी फंस जाता है. 
क्या भोला अपनी माँ और भाई को ढूंढ पाता है ? भोला का यही सफर कभी दर्शकों को हँसायेगा और कभी रुलायेगा। 
इस फिल्म के कई गीत लोकप्रिय हो रहे हैं जिनमें  डी जे , बुलबुल ,लाइन लगा,  हु तू तू हैं लेकिन फिल्म का एक गीत है "बिरजू " इसकी भी बहुत चर्चा हो रही है क्योंकि इसमें गणेश आचार्या के साथ - साथ कई अभिनेताओं ने भी डांस किया है जिनमें सबसे पहले नाम आता है बिग बी का , इनके बाद अक्षय कुमार , ह्रितिक रोशन , रनवीर सिंह और निर्देशक , अभिनेता और कोरियोग्राफर प्रभु देवा भी दिखाई देंगे।  फिल्म में अभिनेता गोविन्दा में नज़र आयेगें। 

Saturday, March 7, 2015

होली के रंग संस्कृति के संग


होली का माहौल हो और स्वादिष्ट खाने  की बात हो ऐसा  तो हो ही नहीं सकता। ऐसे ही  होली के इस रंग - बिरंगे त्यौहार पर स्वादिष्ठ खाने का लुत्फ़ उठाया लोकप्रिय संगीतकार प्यारेलाल जी ने। उत्तर प्रदेश और मारवाड़ी खाने के लिये प्रसिद्ध रेस्ट्रोरेन्ट "संस्कृति " में।  इस अवसर पर प्यारे लाल के साथ उनकी पत्नी, अभिनेता हेमंत पाण्डेय , गायिका मधुश्री , अभिनेता और बैंड ऑफ़ बॉयज के लोकप्रिय गायक करन ओबेरॉय और प्रतिभाशाली गायिका रागिनी रेनु  भी उपस्थित थे। 

उपस्थित सभी मेहमनानों ने  "संस्कृति " के शुद्ध शाकाहारी खाने की तारीफ की और होली की शुभकामनायें भी दी। इसके अलावा सभी ने अपनी - अपनी पसंद के होली के गीतों को गुनगुनाया। सबके आकर्षण का केन्द्र था प्यारे लाल जी का तोता जिसके बिना वो कही पर भी नही जाते। 





Wednesday, March 4, 2015

सोफ़िया हयात ने होली के मौके पर मलाड के कोको आइलैंड पे फोटो शूट कराया।

सोफ़िया हयात अपनी फिल्म 'सिक्स एक्स' और अपनी एलबम  "मैं लड़की हूँ" के लिए मुंबई में होली के मौके पर फोटो शूट कराया। फिल्म को संदीप शुक्ला और चंद्रकांत सिंह गॉडफादर फिल्म्स के बैनर तले बन रहे है। सोफ़िया ने मलाड के कोको आइलैंड में फोटो शूट कराया। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...