Wednesday, August 13, 2014

साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह ने अनिल सिंह को रक्षा बंधन के दिन राखी बांधी



फिल्म खोटा सिक्का का म्यूजिक लांच हुआ






यूं तो अनेकों बार फिल्मों का म्यूजिक लांच होता है लेकिन एक नयी बात देखने को मिली फिल्म "खोटा सिक्का" के  म्यूजिक लांच पार्टी में  वो नई बात यह थी कि सभी मेहमानों को सम्मान स्वरूप हरियाणवी परंपरा के अनुसार पगड़ी बाँधी गयी.  'खोटा सिक्का" म्यूजिक लांच की  इस अनूठी पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में जाने  माने  राजनीतिज्ञ ऑस्कर फर्नांडीस  अपनी पत्नी के साथ उपस्थित थे.


राजधानी दिल्ली के होटल वसंत कॉन्टिनेंटल में हुए  म्यूजिक लांच समारोह में  शामिल होने वाले अन्य अतिथि थे कॉमनवेल्थ खेल में रजत  पदक विजेता राजीव तोमर, सौंदर्या विशेषज्ञ भारती तनेजा, फिल्म "खोटा सिक्का" से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले अत्रि कुमार, जिन्हें सच में उनके घर वाले खोटा सिक्का ही समझते थे और उनके परिवार ने उन्हें घर से निकाल दिया था. फिल्म की हीरोइन नीलूफर जिनकी पहली फिल्म शाहरुख़ खान की "रब ने बना दी जोड़ी" थी और अभिनेता  हेमंत पाण्डे, विजय कश्यप, संगीतकार उद्धव, मनोज भारद्वाज, योग गुरु सुनील सिंह, राजबीर सिंह और पी पी माधवन आदि थे        

Friday, August 8, 2014

संचिति सकट ने स्वरुप भालवंकर के लिए इश्काची बेबी डॉल आइटम गीत गाया


संचिति सकट ने छ महीने में आठ गीत गा लिए हैं। नया गाना संगीतकार स्वरुप भालवंकर के लिए अँधेरी के वेव स्टूडियो में गाया जिसके बोल हैं इश्काची बेबी डॉल। गीत की रिकॉर्डिंग पर राजू सकट और आनंद भालवंकर भी आये थे बधाई देने। इस गीत को स्वरुप भालवंकर, संचिति सकट और मराठी की जानीमानी एक्ट्रेस मानसी नाईक के साथ शूट किया जायेगा। 

टीना घई ने बारिश में भीग कर गाना खंडाला घाट पर शूट किया


एक्ट्रेस और सिंगर टीना घई ने चार महीने में एक नहीं बल्कि तीन एलबम रिकॉर्ड किये और उनका वीडियो शूट किया। ढोल का पोल, जागो इंडिया जागो एलबम के बाद दुआ फिल्म्स के बैनर टेल टिप टिप बारिश एलबम रिलीज़ होगा जिसका गाना टीना घई पर खंडाला घाट में शूट हुआ। टीना घई आजकल समाज सेवा में भी काफी व्यस्त हैं- जागो ग्राहक जागो और राहुल गांधी फाउंडेशन में। 

सुनील शेट्टी को अलग अलग नोटों का उपहार दिया उनके एक फैन उत्तम जैन ने


उत्तम जैन जो एक व्यापारी हैं और एक्टर सुनील शेट्टी के बहुत बड़े फैन है, इन्होने पिछले दो साल से अलग - अलग नोट जमा किये जिसके नंबर 1181961 हैं जो सुनील शेट्टी का जन्मदिन का नंबर है।  हाल ही एक इवेंट पे उत्तम जैन ने वो सारे नोट्स सुनील शेट्टी को गिफ़्ट कर दिए। सुनील शेट्टी अपने फैन से मिलकर खुश हुए और साथ में फोटो भी खिचवाया। उत्तम जैन इवेंट पर पत्रकार सुरेश पाढीव के साथ गए थे। 

हिंदी फिल्म -- एंटरटेनमेंट

हिंदी फिल्म -- एंटरटेनमेंट 
रिलीज़  -- ८ अगस्त 
निर्माता --- रमेश एस तौरानी और जयंतीलाल गाडा 
स्क्रीन प्ले और निर्देशन  -- साज़िद  -- फरहाद
कहानी -- के सुभाष  
कलाकार -- अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, प्रकाश राज, सोनू सूद, हितेन तेज़वानी और बृजेश हीरजी। 
संगीत -- सचिन  - जिगर 

फिल्म "एंटरटेनमेंट " का नाम पहले  "इट्स एंटरटेनमेंट " था। फिल्म के बहुत सारे संवाद ऐसे हैं जिन्हें सुनकर दर्शक हँसते - हँसते लोट - पोट हो जायेगें। पूरी तरह से यह फिल्म अक्षय और कुत्ते की ही फिल्म है।  पहले भी हमारी कई फिल्मों में कुत्ता हीरो होता था लेकिन इस फिल्म का नाम तो कुत्ते के ही नाम पर रख दिया गया है। 

गोलमाल, बोल बच्चन और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मो का लेखन कर चुके साज़िद -- फरहाद की एक निर्देशक के रूप में यह पहली ही फिल्म है. जैसा कि फिल्म का नाम है "एंटरटेनमेंट " तो फिल्म पूरी तरह से हास्य फिल्म है।  अक्षय कुमार तो मुख्य भूमिका में हैं ही उनके अलावा एक गोल्डन रिट्रीवर नस्ल का कुत्ता भी इस फिल्म में है। फिल्म की कहानी इस प्रकार है --- 

कहा जाता है कि असफलतायें ही इंसान को सफलता की ओर ले जाती है लेकिन अखिल ( अक्षय कुमार ) के जीवन में इसका बिलकुल ही उल्टा है उसका हर कदम विफलता की ओर ही बढ़ रहा है। अखिल अपने बीमार पिता के लिए सब कुछ करना चाहता है जो की अस्पताल में भर्ती हैं. लेकिन एक दिन वो अपने पिता और अस्पताल की नर्स के बीच हुई बातचीत को सुन लेता है जिसमें उसके पिता कह रहे होते हैं कि  अखिल उनका अपना बेटा नही है. वो तो अपने बेटे की  मौत का  मुआवजा सरकार से  लेना चाहता है, जिसकी रेल हादसे में मौत हो चुकी है . यह सुनकर अखिल को बहुत सदमा लगता है, बाद में उसे पता चलता है कि उसके असली पिता तो सबसे अमीर हीरा व्यापारी, 'पन्नालाल जौहरी' हैं .  यह जान कर  उत्साहित अखिल यह बात सबसे पहले अपने दोस्त  'कृष्णा' (कृष्णा अभिषेक )   को बताता है. यह बात जान कर कृष्णा उसे बताता है कि पन्नालाल तो मर चुका है यह सुनकर उसकी उदासी ख़ुशी में बदल जाती है यह सोच कर वो अपने अमीर पिता का अकेला वारिस होगा। जब उसकी प्रेमिका सोनिया (तमन्ना ) के पिता (मिथुन ) को पता चलती है तो वो अखिल के साथ अचानक प्यार जताना शुरू कर देते हैं। 

अपनी माँ को धोखा देने के लिए वो अपने मृत पिता से नफरत करता है लेकिन वह उनके अंतिम संस्कार में आता है और  मगरमच्छ के आँसू बहाता है  लेकिन अंदर से वो मुस्कुराता है. उसे एक और बड़ा झटका लगता है जब  उसके पिता का पारिवारिक वकील उसे बताता है  कि उसके पिता ने अपनी सारी धन - दौलत अपने  वफादार कुत्ते एंटरटेनमेंट के नाम छोड़ी है. अखिल का दोस्त उसे कुत्ते की हत्या करने की सलाह देता है जो कि  अखिल की जिंदगी जी रहा है जबकि अखिल एक कुत्ते के जीवन जीने को मजबूर है।  

अखिल कुत्ते को खत्म करने की योजना बनाता  है जिसके लिए अखिल वकील से नौकरी देने के लिए कहता है।
वकील कुत्ते के देख रेख का काम करने की नौकरी अखिल को देता है. अब अखिल और उसका  दोस्त कुत्ते को मारने की कोशिश करते हैं लेकिन कुत्ता उनसे कहीं ज्यादा बुद्धिमान होता है उन्हें बार -- बार उल्टा ही भुगतना पड़ता है।  

जब अखिल कुत्ते को खत्म करने की कोशिश करता है इसी दौरान  उसे पन्नालाल के दूर के रिश्तेदारों करन अर्जुन के बारे में पता चलता है जो की पन्नालाल के धन पर अपनी नज़रे लगाये हुये है।  इन दोनों को पता  है की कुत्ते का जीवन तो बस १२ साल का ही होता है इसलिए उनका असली दुश्मन तो अखिल है तो उसे अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाते हैं.
क्या करन अर्जुन अखिल को अपने रास्ते से हटाने में सफल हो पाते हैं ? 
क्या अखिल इन दोनों और कुत्ते को मार कर पन्नालाल की दौलत का असली वारिस बन जाता है ? 

फिल्म के दो गीत जॉनी जॉनी और तेरा नाम दूँ श्रोताओ में लोकप्रिय हैं। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...