फिल्म "द स्काई इज पिंक" का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। कहानी है एक १४ साल की लड़की की , जब वो ६ महीने की होती है तब उसे इम्यून डेफिशियेंसी डिस ऑर्डर होता है तो उसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराना पड़ता . जिसके साइड इफेक्ट के रूप में, उन्होंने फेफड़े के फाइब्रोसिस नामक एक गंभीर बीमारी हो जाती है। आर एस वी पी , रॉय कपूर फिल्म्स , पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर में निर्मित इस फिल्म की निर्देशिका हैं शोनाली बोस. प्रियंका चोपड़ा , फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह वही फिल्म है जिसके लिये प्रियंका ने सलमान की फिल्म "भारत "छोड़ दी थी। दिल को छू लेने वाला ट्रेलर है।
Saturday, September 14, 2019
Thursday, September 12, 2019
कहानी -- हिंदी फिल्म -- ड्रीम गर्ल
रिलीज़ -- १३ सितम्बर
बैनर --- बालाजी मोशन पिक्चर्स , ऑल्ट एंटरटेनमेन्ट , ज़ी स्टुडियोज
निर्माता -- एकता कपूर , शोभा कपूर, नचिकेत पंतवैद्या
निर्देशक -- राज शांडिल्य
संवाद -- राज शांडिल्य
स्क्रीनप्ले -- निर्माण डी सिंह , राज शांडिल्य
कलाकार -- आयुष्मान खुराना, नुसरत भरुचा, अन्नू कपूर, मंजोत सिंह , विजयराज, राजेश शर्मा
बैक ग्रॉउंड स्कोर -- अभिषेक अरोरा
संगीत -- मीत ब्रदर्स
गीत -- कुमार , शब्बीर अहमद
आवाज़ --- मीत ब्रदर्स, नकाश अज़ीज़ ,जोनिता गाँधी ,अमित गुप्ता , ज्योतिका टंगरी,मिका सिंह ,अल्तमश फ़रीदी , पलक मुच्छल
१९७७ में भी ड्रीम गर्ल " नाम से एक फिल्म आयी थी। इस फिल्म में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी थी , निर्देशक थे प्रमोद चक्रवर्ती। इस फिल्म में अभिनेता रितेश देशमुख भी एक गीत में दिखाई देंगें। लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य ने लोकप्रिय हास्य धारावाहिक "कॉमेडी सर्कस" को लिखा है। राज शांडिल्य ने २०१३ में ६२५ स्क्रिप्ट लिख कर लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। राज शांडिल्य ने इस्सक ( २०१३ ) हैप्पी न्यू ईयर ( २०१४ ) वैलकम बैक ( २०१५ ) फ्रीकी अली ( २०१६ ) भूमि ( २०१७ ) जबरिया जोड़ी ( २०१९ ) आदि फिल्मों को भी लिखा है.
अभिनेता, कवि, गायक आयुष्मान खुराना ने अपने अभिनय की शुरुआत की फिल्म "विकी डोनर " ( २०१२ ) से। इसके बाद आयुष्मान ने २०१३ में नौटंकीसाला २०१४ में बेवक़ूफ़ियाँ २०१५ में हवाईज़ादा, दम लगा के हईशा २०१७ में मेरी प्यारी बिंदु , बरेली की बर्फी , शुभ मंगल सावधान ,अंधाधुन , बधाई हो , आर्टिकल १५ आदि फिल्मों में अभिनय किया है । फिल्म "विकी डोनर" से लेकर "अंधाधुन" तक आयी सभी फिल्मों में आयुष्मान ने अभिनय तो किया ही है साथ ही सभी फिल्मों में गीतों को गाया भी है। आयुष्मान को फिल्म "अंधाधुन" के लिए राष्ट्रीय पुरूस्कार भी मिला है। नुसरत भरुचा ने लव सेक्स और धोखा ( २०१० ) प्यार का पंचनामा ( २०११ ) आकाश वानी ( २०१३ ) प्यार का पंचनामा - २ ( २०१५ ) सोनू के टीटू की स्वीटी ( २०१८ ) फिल्मों में अभिनय किया है। 'विक्की डोनर' में डॉक्टर बलदेव चड्ढा की भूमिका को जीवंत बनाने वाले अन्नू कपूर इस फिल्म में आयुष्मान के पिता की भूमिका में दिखेंगे।
फिल्म "ड्रीम गर्ल" फिल्म की कहानी है एक छोटे शहर की। जहाँ लोकेश बिष्ट ( आयुष्मान खुराना ) को हुनर है लड़कियों की आवाज़ में बात करने का। लोकेश की माँ ने चाह की , कि उनके घर में लड़का पैदा हो और हुआ भी लेकिन उसमें कुछ गुण लड़कियों वाले भी आ गये। लोकेश शहर में होने वाली राम लीला में सीता और कृष्ण लीला में हमेशा राधा का किरदार अभिनीत करते हैं। लोकेश एक फीमेल फ्रेंडशिप कॉल सेंटर में जॉब करना शुरू कर देते हैं. इस कॉल सेंटर में लोकेश "पूजा" बनकर कॉलर्स से बात करने लगते हैं और देखते ही देखते वे इस कॉल सेंटर के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला टेलिकॉलर बन जाते हैं. पुरुषों से बात करते करते -- करते उन्हें पता ही नहीं चलता कि वो कितने पुरुषों की "ड्रीम गर्ल " बन जाते हैं। परिस्थितियाँ ऐसी हो जाती हैं कि शहर में बस चर्चा है तो पूजा की क्योंकि हर कोई पूजा से शादी करना चाहता है।
कैसे लोकेश इस चक्कर से निकलते हैं ? क्या होता है जब सबको पता चलता है कि उनकी ड्रीम गर्ल कोई लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है जो लड़की की आवाज़ में उनसे मीठी मीठी बातें किया करता था। यही इस फिल्म में दिखाया गया है।
Wednesday, September 11, 2019
Monday, September 9, 2019
गो सेलेब के नवरात्रि के भूमि पूजन में भूमि त्रिवेदी , रिमी सेन , सलमान अली ,अमन त्रिखा ,जसलीन मथारू आये


गो सेलेब भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाल कर रहे हैं। गो सेलेब के चिराग शाह और विनोद ढाकरे ने मेहमान और कलाकारों को भूमि पूजन के लिए गोरेगांव के बांगुर नगर में आमंत्रित किया जहाँ चार शहरों में होनेवाले डांडिया के बारे में बताया। भूमि त्रिवेदी ,रिमी सेन ,अरविन्द वेगड़ा ,सलमान अली ,संगीतकार मिलिंद ,संगीतकार जतिन पंडित , राहुल पंडित ,जसलीन मथारू ,निशा उपाध्याय ,निराली फौजदार ,विधायक और पूर्व मेयर श्री सुनील प्रभु , ब्राईट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी ,सुनील पाल , चांदनी ,धर्मेश चौहान ,अमन त्रिखा ,आकाश अग्रवाल ,सिंगर जश , उर्वशी सोलंकी ,विपिन कौशिक और कई जानेमाने मेहमान इस इवेंट में आये। सारे सिंगर ने खूब कमाल की परफॉरमेंस दी जिसकी वजह से सूरत ,बरोदा से आये खेलइया ने खूब जमकर डांस किया। इस नवरात्री में क्लब महिंद्रा ,तिरुपति , ख़ुशी एम्बिएंट ,एसडी पेंट ,मिड डे ,व्यो ,ऑक्टिवा एंटरटेनमेंट ,ओहना हेल्थ ,ऐ जी एस ,इंडिया ऐब्सोल्यूट मैगज़ीन ,बॉक्स सिनेमा ,ब्राईट आउटडोर और कई ब्रांड इस नवरात्रि के पार्टनर हैं।
Thursday, September 5, 2019
कहानी -- हिंदी फिल्म -- छिछोरे
रिलीज़ -- ६ सितम्बर
बैनर -- फॉक्स स्टार स्टुडियोज , नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट
निर्माता -- फॉक्स स्टार स्टुडियोज , साजिद नाडियाडवाला
निर्देशक -- नितेश तिवारी
लेखक -- नितेश तिवारी, पीयूष गुप्ता, निखिल मल्होत्रा
कलाकार -- सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा
, प्रतीक बब्बर,ताहिर राज भसीन, तुषार पांडेय
, नवीन पॉलीशेट्टी ,नलनीश नील , सहर्ष शुक्ला
संगीत -- प्रीतम
गीत -- अमिताभ भट्टाचार्य
आवाज़ -- नकाश अज़ीज़, देव नेगी ,तुषार जोशी , अंतरा मित्रा,अमित मिश्रा ,श्रीराम चंद्र, अमिताभ भट्टाचार्य
लेखक और निर्देशक नितेश तिवारी ने अब तक चिल्लर पार्टी ( २०११ ) भूतनाथ रिटर्न्स ( २०१४ ) दंगल ( २०१६ ) आदि फिल्मों के साथ कई अन्य फिल्मों में संवाद , पठकथा और कहानी लिखी है। टी वी से बड़े परदे की ओर रुख करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों में अपनी शुरुआत अभिषेक कपूर की फिल्म "काई पो चे " से ही की थी। इसके बाद इन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पी के, डिटेक्टटिव व्योमकेश बक्शी, एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी ,राब्ता, केदारनाथ आदि फ़िल्में की हैं। श्रद्धा ने आशिकी - २ , एक विलेन ,ए बी सी -२ , हॉफ गर्ल फ्रेंड, रॉक ऑन - २ ,बाग़ी , स्त्री , बत्ती गुल मीटर चालू, साहो आदि फिल्मों में काम किया है।
फिल्म 'छिछोरे' की कहानी घूमती है कालेज के ७ दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द गिर्द। ये दोस्त अन्नी ( सुशांत सिंह राजपूत ) माया ( श्रद्धा कपूर ) सेक्सा ( वरुण शर्मा )डेरेक ( ताहिर राज़ भसीन ) मम्मी ( तुषार पांडेय )
एसिड ( नवीन पॉलीशेट्टी) बेवड़ा ( सहर्ष शुक्ला ) आदि हैं जो कालेज में पढ़ते हुए एक दूसरे के साथ शरारत तो करते हैं ही साथ में एक दूसरे के सुख और दुःख में साथ भी देते हैं। ये सभी दोस्त कालेज से निकल अपनी - अपनी जिंदगियों में व्यस्त हो जाते हैं लेकिन एक बार फिर ये सारे दोस्त एक दूसरे से मिलते हैं जब अन्नी और माया के बेटा अस्पताल में भर्ती होता है।
कैसे ये सारे कालेज के दोस्त अन्नी और माया के बेटे की जिंदगी बचाते हैं ?
यही फिल्म में दिखाया गया है।
गुजराती फ़िल्म चील झड़प का ट्रेलर लांच

Sunday, September 1, 2019
अनूप जलोटा, पापोन और संगीतम चैरिटेबल ट्रस्ट के सौरभ दफ्तरी ने रेहमतें ७ के बारे में बात की
"संगीतम चैरिटेबल ट्रस्ट", जो पिछले छे सालों से संगीत क्षेत्र से जुडे कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है, सातवें रेहमतें म्यूजिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। पदमश्री अनुप जलोटा और पपोन इस शो के बारे में मीडिया से बात करने एक साथ आये। इस वर्ष २0 से अधिक जरूरतमंद और योग्य संगीतकारों को रेहमतें ७ की आय से सहायता मिलेगी। यह संगीतमय कार्यक्रम २५ सितम्बर को किंग सर्कल स्थित षणमुखानंद ऑडिटोरियम में होगा। इस साल शान, पापोन और अंकित तिवारी रेहमतें ७ में परफॉर्म करेंगे। इस इवेंट में एक नए बैंड अर्बन जोगी को लांच किया जायेगा। इस शानदार इवेंट में पूरी संगीत इंडस्ट्री, संगीत के चाहनेवाले और जानेमाने लोग आएंगे। जिन लोगों को आर्थिक मदद मिलेगी उनका चयन हरिहरन, अंकित तिवारी, अनुप जलोटा, सौरभ दफ्तरी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के पैनल द्वारा तय किया जाता है। रेहमतें -७ एक बार फिर संगीत के लिए अपने वित्तीय समर्थन का विस्तार करेगा। इ बिज़ एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस म्यूजिक कॉन्सर्ट को होस्ट कर रहे हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...



