Wednesday, December 12, 2018

मुबु टीवी ने चार महीने पूरे किये

मुबु टीवी एक नया हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल शुरू हो गया है जिसमें हर तरह के सीरियल दिखाये जायेंगे । इस चैनल के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर मनीष श्रीवास्तव और नरशी वसानी ने पहले चार महीने पुरे होने  और तीन नए सीरियल के पहले एपिसोड के प्रीव्यू के लिए अँधेरी के द क्लब में एक शानदार पार्टी रखी जहाँ सीरियल के कलाकार और मीडिया के लोगों को आमंत्रित किया गया। हर भारतीय का सपना ये मुबु टीवी की टैग लाइन है।  मुबु टीवी कुछ चुनिंदा शो लेकर आ रहा है। रिटर्न ऑफ़ स्कूल डेज़ - इस सीरियल की कहानी ऐसे स्टूडेंट्स की है जो अपनी दोस्ती के लिए अपना वचन निभाने के लिए अपना अच्छा ख़ासा करियर छोड़ स्कूल वापस आते हैं। कोमल कुंदर ,अमित दास ,अपेक्षा देशमुख ,विषमिता डिसूज़ा ,मंजरी मिश्रा ,आयशा यादव ,रमेश ,मयंक शेखर सीरियल के कलाकार हैं। .इस शो के लेखक निर्देशक मनीष श्रीवास्तव हैं। 

मुबु टीवी का एक और चटपटा ,हल्का फुल्का ,कॉमेडी है अजब सास की गजब बहु। पंजाबी सास और साउथ इंडियन बहु की नोक झोंक इस शो में देखने को मिलेगी।  सीरियल के कलाकार हैं - हिमानी शिवपुरी ,विशाल नायक ,किशोरी अंबिया ,आर के दत्ता ,अंकिता खरे । इस सीरियल के निर्देशक हैं विदयुत शाह। 
तीसरा सीरियल है  गुजरात भवन जिसके निर्देशक हैं धर्मेश मेहता। इस सीरियल के कलाकार हैं राजेंद्र गुप्ता , शीला शर्मा ,धर्मेश व्यास ,सोनिया शाह, रूचि त्रिपाठी ,प्रिंस।    


इस टीवी चैनल के इवेंट में फ़िल्म टीवी प्रोडूसर ,डायरेक्टर ,फ़िल्मी हस्तियाँ ,सारे क्षेत्र की बड़ी हस्तियां में शामिल होने आये जिनमे से कुछ थे -नावेद जाफ़री ,आरती नागपाल , निकिता और आस्था रावल , राजेश पूरी , केबल इंडस्ट्री के राजू सिंघानिया ,ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी। एक्ट्रेस मॉडल एकता जैन ने इस इवेंट में एंकरिंग की।  

Monday, December 10, 2018

सचिन पिळगावकर की मराठी फ़िल्म सोहळा का नया पोस्टर लॉन्च हुआ




के सी बोकाडिया और सुरेश गुंदेचा और निर्देशक गजेंद्र अहिरे ने मराठी फिल्म सोहळा का नया पोस्टर लॉन्च किया. फ़िल्म में सचिन पिळगांवकर ,विक्रम गोखले ,शिल्पा तुलस्कर, मोहन जोशी लोकेश गुप्ते जैसे जानेमाने कलाकार हैं। इस फ़िल्म का निर्माण अरिहंत फ़िल्म प्रोडक्शंस बैनर कर रही है जिसके निर्माता हैं सुरेश गुंदेचा और सोहन बोकाडिया। इस फ़िल्म के निर्देशक हैं गजेंद्र अहिरे , संगीतकार हैं नरेंद्र भिड़े और कोरियोग्राफर हैं फुलवा खामकर। के सी बोकाडिया पहली बार मराठी फ़िल्म बना रहे हैं। 

Friday, December 7, 2018

अदनान ख़ान और ईशा सिंह ने सीरियल इश्क़ सुभान अल्लाह की आउटडोर शूटिंग में ख़ूब मस्ती की

अदनान ख़ान और ईशा सिंह सीरियल इश्क़ सुभान अल्लाह में धमाल की एक्टिंग कर रहे हैं . सीरियल में आजकल मुंबई के अलग अलग जगह पर शूटिंग चल रही है। ये सीरियल सोमवार से शुक्रवार को रात १० बजे ज़ी टीवी पर दिखाया जाता है। इस सीरियल के निर्माता हैं क्रिएटिव आई लिमिटेड के धीरज कुमार, ज़ूबी कोचर और सुनील गुप्ता।

एवेंजर्स एंडगेम यानि एवेंजर्स सीरीज़ की चौथी फिल्म का टीजर अँग्रेजी, हिंदी , तमिल और तेलुगु ४ भाषाओं में रिलीज़



Thursday, December 6, 2018

सिम्बा का ट्रेलर रिलीज़









कहानी -- हिन्दी फिल्म -- केदारनाथ

कहानी -- हिन्दी फिल्म -- केदारनाथ
 रिलीज़ --  ७ दिसम्बर 
बैनर -- आर एस वी पी मूवीज और गाय इन द स्काई पिक्चर्स 
निर्माता -- रॉन्नी स्क्रूवाला, प्रज्ञा कपूर, अभिषेक कपूर, अभिषेक नैयर 
निर्देशक -- अभिषेक कपूर 
कहानी -- अभिषेक कपूर, कनिका ढिल्लों     
२०१३ में केदारनाथ हुई भीषण त्रासदी पर आधारित 
कलाकार -- सुशांत सिंह राजपूत , सारा अली खान 
संगीत -- अमित त्रिवेदी 
बैक ग्राउण्ड संगीत -- हितेश सौमिक 
गीत -- अमिताभ भट्टाचार्य 
आवाज़ -- अमित त्रिवेदी, अरिजीत सिंह, निकिता गाँधी,असीस कौर, देव नेगी।

रोमांटिक और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म "केदारनाथ" के निर्देशक हैं अभिषेक कपूर। निर्माता - निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपना अभिनय कॅरियर एक अभिनेता के तौर पर शुरू किया था । उन्होंने उफ़ यह मौहब्बत ( १९९६ ) और शिकार ( २००० ) इन दों फिल्मों में अभिनय किया। एक निर्देशक के रूप में उन्होंने अब तक आर्यन : अनब्रेकबल ( २००८ ) रॉक ऑन 
( २००८ ) काई पो चे ( २०१३ ) फ़ितूर , रॉक ऑन - २ ( २०१६ ) आदि फ़िल्में निर्देशित की हैं। टी वी  से बड़े परदे की ओर रुख करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत  ने फिल्मों में अपनी शुरुआत अभिषेक कपूर की फिल्म "काई पो चे " से ही की थी। इसके बाद इन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पी के, डिटेक्टटिव व्योमकेश बक्शी, एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी ,राब्ता आदि फ़िल्में की हैं।  सारा अली खान, जो की अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं , फिल्म "केदारनाथ " से ही फिल्मों में कदम रख रही हैं। 

 एक मुसलमान लड़के और एक हिन्दू लड़की की प्रेम कहानी के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म "केदारनाथ " की कहानी ।  एक अमीर हिन्दू लड़की मुक्कू ( सारा अली खान )  उत्तराखण्ड के खूबसूरत पहाड़ों में स्थित ऐतिहासिक केदारनाथ मंदिर ( जो कि हिन्दुओं का एक बहुत बड़ा तीर्थ माना जाता है )  के दर्शन के लिये आती है। वहाँ उसकी मुलाकात मंसूर  ( सुशांत सिंह राजपूत ) नामक के एक बहुत ही नम्र स्वाभाव के लड़के से होती है।  मंसूर केदारनाथ आने वाले तीर्थ यात्रियों की मदद करने वाला यानि बोझा उठाने वाला एक कुली का काम करता है। केदारनाथ की यात्रा के दौरान मंसूर मुक्कू का गाइड बनता है और इसी दौरान मंसूर का अच्छा स्वाभाव मुक्कू का दिल जीत लेता है और दोनों में प्यार हो जाता है । दोनों के प्यार को पारिवारिक स्वीकृति नहीं मिलती क्योंकि दोनों का  अलग - अलग धर्म और जाति उनके इस प्यार में आड़े आता है। पूरे उत्तराखण्ड  में अचानक बाढ़ जैसी भयंकर त्रासदी आ जाती है  जो  केदारनाथ को तबाह कर देती है।

 ऐसी परिस्थिति में मुक्कू और मंसूर का क्या होता है  ?क्या दोनों के प्यार की शक्ति उनके जीवन को बचा पाती है या वो दोनों भी बारिश की बाढ़ में बह कर एक दूसरे से हमेशा के लिये जुदा हो जाते हैं ?  यही सब फिल्म में दिखाया गया है। 

Monday, December 3, 2018

सौरभ दफ़्तरी के साथ सोनू निगम और हरिहरन ने केरला में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए फण्ड रेज़र शो किया


"संगीतम चैरिटेबल ट्रस्ट" के फाउंडर सौरभ दफ़्तरी पिछले पांच सालों से संगीत क्षेत्र से जुडे कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं। छठे रेहमतें म्यूजिक कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के षणमुखानंद हॉल में किया जहाँ सोनू निगम और हरिहरन ने लाइव परफॉर्म किया।  इस  शानदार इवेंट में संगीत इंडस्ट्री से पदम विभूषण उस्ताद ग़ुलाम मुस्तफा ख़ान , पदमश्री अनूप जलोटा ,लेज़ले लुईस , तलत अज़ीज़ , सलीम मर्चेंट ,जसपिंदर नरूला ,ब्राईट आउटडोर के मालिक योगेश लखानी और संगीत के चाहनेवाले मेहमान आये। इस कॉन्सर्ट में १८ म्यूजिशियन ने सिंगर का साथ दिया।  इ बिज़ एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस म्यूजिक कॉन्सर्ट को होस्ट कर रहे हैं। हरिहरन और सोनू निगम ने एक से बढ़कर एक गीत गाये और लोगों को ख़ूब मनोरंजन किया। सौरभ दफ़्तरी ने इस कॉन्सर्ट में जुड़े स्पॉन्सर्स और लोगों का शुक्रियादा किया। एल आई सी ,कनकिया बिल्डर ,एस बी आई ,एक्सिस मुचुअल फण्ड ,महिंद्रा फाइनेंस ने इस कॉन्सर्ट में अपना योगदान दिया। पूरा हॉल खचाखच भरा था ,लोगों ने संगीत का ख़ूब आनंद लिया। 


मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...