Wednesday, August 15, 2018

एक्ट्रेस और मॉडल निकिता रावल ने एक दिन एच आई वी पॉज़िटिव बच्चों के साथ खेलकर मनाया


एक्ट्रेस मॉडल निकिता रावल ने अपनी आस्था फाउंडेशन एन जी ओ की टीम के साथ गोरेगाँव के डिज़ायर सोसाइटी जाकर  एच आई वी पॉज़िटिव बच्चों के साथ  मिलीं। उनको ज़रूरत का सामन दिया। डिज़ायर सोसाइटी  एच आई वी पॉज़िटिव बच्चों  की देखभाल करता है।  एच आई वी पॉज़िटिव बच्चों को समाज का साथ चाहिए ताकि उन्हें पौष्टिक आहार मिल सके और वो ज़्यादा से ज़्यादा ज़िन्दगी जी सकें। इस समय इस सोसाइटी में ३० बच्चे हैं। निकिता रावल ने दाल ,तेल और कई उपयोगी चीज़ें जाकर डेज़िअर सोसाइटी में दी। बच्चों ने निकिता को ग्रीटिंग कार्ड दिया और उनके साथ खूब डांस भी किया। टेली चस्का के आदित्य कुमार ने बताया की जब भी इन बच्चों को कुछ चाहिए होता है तो वो खुद आगे बढ़कर इनकी मदद करते हैं। 

Tuesday, August 7, 2018

इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लाइसेंस के लिए डिजिटल पेमेंट का प्रारंभ


भारत में एक डिजिटल कदम से, इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) डिजिटल पेमेंट्स को प्रोत्साहित करके, सरल, सुविधाजनक और प्रभावी लेनदेन के लिए कैशलेस हो गया है। नए प्रबंधन के तहत, जिन्होंने आईपीआरएस को विश्व स्तरीय संगठन बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, डिजिटल पेमेंट का कदम उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लाइसेंस के लिए आवेदन करने की इस कैशलेस प्रणाली के साथ, उपयोगकर्ता अब आईपीआरएस वेबसाइट पर लॉग ऑन कर सकते हैं, आवेदन भर सकते हैं, और आवश्यक पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हैं। इसे पोस्ट करें, आवेदक को तुरंत ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से अपना लाइसेंस प्राप्त होगा।

इस नए विकास पर टिप्पणी करते हुए, आईपीआरएस के अध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा - आईपीआरएस यह सुनिश्चित करना चाहता है कि आयोजक द्वारा लाइसेंस खरीदना, किसी भी इवेंट, बड़े या छोटे और देश में कहीं भी किसी भी जगह से माउस के क्लिक पर किया जा सकता है। यह कदम सोसाइटी के साथ संबंधित सभी लोगों के लाभ के लिए कुल पारदर्शिता और व्यवसाय करने में आसानी लाएगा; दूसरी ओर, कानून आयोजक को कानून के तहत आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अब कोई बहाना नहीं होना चाहिए। "देश में अधिकारियों को अधिकार देने, लाइसेंस जारी करने और लेखकों, संगीतकारों और प्रकाशकों के लिए रॉयल्टी एकत्र करने के लिए सरकार द्वारा अधिकृत निकाय के रूप में संगीत और साहित्यिक काम (गीत), कैशलेस पेमेंट्स व्यापार करने में आसानी लाएगा।

इस नए आईपीआरएस कदम का डिजिटल इंडिया के लिए सरकार के दृष्टिकोण से पूरी तरह से गठबंधन है। आईपीआरएस के सीईओ राकेश निगम कहते हैं, "हम सभी डिजिटल जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सोसाइटी द्वारा मध्यम अवधि में पर्याप्त निवेश की आवश्यकता है। लेकिन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता लाइसेंसिंग प्रक्रिया से सही निकालना है: सिस्टम से बातचीत और केश पेमेंट को हटाने से दक्षता और पारदर्शिता बढ़ेगी, और हर किसी के लिए समय और लागत बचाएगी। "

अधिक जानने या लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए लॉग ऑन करें:


आईपीआरएस के बारे में: १९६९ में स्थापित, आईपीआरएस के देश भर में ४,००० से ज्यादा सदस्य हैं और यह दुनिया के संगीत प्रदर्शन का भी प्रतिनिधित्व करता है। सरकार ने हाल ही में संशोधित कॉपीराइट अधिनियम के तहत आईपीआरएस पुनः पंजीकरण प्रदान किया है। मुंबई में अपने पंजीकृत कार्यालय के साथ आईपीआरएस के पास भारत भर के १० शहरों में प्रशासनिक कार्यालय भी हैं।

Monday, August 6, 2018

लिबास के डिजाइनर रियाज गांगजी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए युगांडा के प्रेसिडेन्ट मूसेवेनी द्वारा आमंत्रित किया गया


लिबास के डिजाइनर रियाज गांगजी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोपहर के भोजन के लिए स्वागत करने के लिए युगांडा के प्रेसिडेन्ट मूसेवेनी द्वारा आमंत्रित किया गया। लिबास के रियाज गांगजी द्वारा डिजाइन किए हुए वस्त्र युगांडा के प्रेसिडेन्ट योवेरी मूसेवेनी के लिए विशेष रूप से पहने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वीं कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गर्वमेंट मिटिंग (सीएचओजीएम) के दौरान युगांडा के प्रेसिडेन्ट योवेरी मूसेवेनी से मुलाकात की।

Saturday, August 4, 2018

सतीश कौशिक ,अमर उपाध्याय ने हिंदी फ़िल्म भागते रहो का संगीत रिलीज़ किया

साक्षी क्रिएशन्स के सुनील तिवारी और सह निर्माता रिखब जैन ने फ़िल्म के कलाकार और मेहमान  को  कॉमेडी हिंदी फ़िल्म भागते रहो का संगीत और ट्रेलर लांच के लिए जुहू के सनी सुपर साउंड में आमंत्रित किया। सतीश कौशिक , अमर उपाध्याय ,पंडित पवन कौशिक ,ब्राईट के योगेश लखानी ,
मनीष चिरावाला ख़ास संगीत और ट्रेलर लांच के लिए आये। कास्ट में सुनील पाल,गोपी भल्ला ,रिया दीपसी और अभय रायचंद आये जिन्होंने मीडिया को फ़िल्म और अपने किरदार के बारे में बताया। फ़िल्म के अन्य कलाकार हैं राजपाल यादव , दिनेश हिंगू ,शेखर शुक्ला ,नितीश चौबे ,संजीव सोनी ,अली ,सनी ,आदेश ,बद्रीश छाबड़ा ,भूपेंद्र और अन्य। फ़िल्म के राइटर डायरेक्टर प्रफुल तिवारी हैं जो एक जानेमाने टीवी के डायरेक्टर हैं। इस फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं शांति भूषण,लाइन प्रोडूसर दिलीप सोनी और बिज़नेस हेड हैं राकेश सबरवाल। फ़िल्म सात सितम्बर को समस्त भारत में रिलीज़ होगी। 

Friday, August 3, 2018

कहानी -- हिंदी फिल्म -- फ़न्ने खां

कहानी -- हिंदी फिल्म -- फ़न्ने खां 
रिलीज़ -- ३ अगस्त 
बैनर -- टी सीरीज़, राकेश ओम प्रकाश मेहरा पिक्चर्स, अनिल कपूर फिल्म्स एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क 
निर्माता --  भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनिल कपूर, पी एस भारती, राजीव टंडन, कुसुम अरोरा,  राकेश ओम प्रकाश मेहरा, निशांत पित्ती, वीरेंदर अरोरा 
निर्देशक -- अतुल मांजरेकर
लेखक --  हुसैन दलाल , डोमिनिक डेरुड्डेरे 
बेल्जियन फिल्म "एवरीबॉडीज फेमस" की रीमेक 
कलाकार -- अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव, दिव्या  दत्ता, पीहू सैंड  
संगीत --   अमित त्रिवेदी 
गीत -- इरशाद क़ामिल 
निर्देशक अतुल मांजरेकर ने  अब तक अनेकों विज्ञापन फिल्मों को बनाया है लेकिन यह फिल्म "फन्ने खां " उनकी पहली फीचर फिल्म है। अभिनेता अनिल कपूर के बारें में सभी जानते हैं.  तेज़ाब , मेरी जंग ,राम लखन,बेटा , साहेब ,कर्मा, मिस्टर इंडिया, परिंदा,विरासत , लम्हे ,जुदाई ,पुकार ,नायक, वेलकम, नो एंट्री, रेस , स्लमडॉग मिलेनियर के अलावा उनकी अनेकों फ़िल्में आयी हैं। २०१५ में दिल धड़कने दो  २०१७ में मुबारकां अनिल कपूर की इन दोनों फिल्मों को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया है साथ में उनके टी वी धारावाहिक "२४" को भी दर्शकों की सराहना मिली। तमिल , तेलुगु , बंगाली, अंग्रेजी और हिंदी भाषा की अनेकों फिल्मों में काम कर चुकी ऐश्वर्या राय की पिछली फ़िल्में "सरबजीत" और  "ए दिल है मुश्किल " २०१६ में आयी थी। अभिनेता राजकुमार राव की पहली फिल्म २०१० में आयी " लव सेक्स और धोखा". इसके बाद २०१३ में काय पो चे , शाहिद २०१४ में क्वीन , सिटी लाइट २०१६ में अलीगढ़ २०१७ में  ट्रैप्ड , ओमेरेटा, बरेली की बर्फी , न्यूटन, शादी में आना जरूर आदि फ़िल्में रिलीज़ हुई।  १९९९ में आयी सुभाष घई की फिल्म "ताल " में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय ने एक साथ काम किया था और अब इतने सालों के बाद एक बार फिर दोनों एक साथ इस फिल्म में नज़र आयेगें।   
     अप्रैल - २००० में आयी म्यूजिकल - कॉमेडी फिल्म " एवेरीबॉडीज फेमस " की रीमेक है "फन्ने खां ".  फिल्म की कहानी है घूमती है एक पिता और उसकी बेटी के चारों ओर। फन्ने खां ( अनिल कपूर ) जिसे संगीत से बेहद लगाव है। संगीत के बिना उसका जीवन ही अधूरा है और जो खुद कभी गायक बनने के सपने देखता था।  अब वही सपने टैक्सी ड्राईवर फन्ने खां अपनी बेटी लता ( पीहू सैंड ) के लिए देखता है वो चाहता है कि उसकी बेटी बहुत बड़ी गायिका बन कर संगीत की दुनियाँ में अपना नाम रोशन करें। उसकी बेटी लता भी अपने पापा के सपने को पूरा करने के लिए संगीत की हर प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है लेकिन वो कभी भी सफल नहीं होती। अपनी बेटी को कामयाब बनाने के लिए फन्ने खां हर सम्भव कोशिश करता है और इसके लिए वो देश की  जानी मानी पॉप गायिका बेबी सिंह ( ऐश्वर्या रॉय बच्चन ) का अपहरण भी कर लेता है. बेबी सिंह के अपहरण होने की वजह से उसके गाये गीतों के एलबमों की बिक्री तेजी से होने लगती है। इस ख़बर से खुश होकर पॉप गायिका बेबी सिंह का मैनेजर फन्ने खां से एक सौदा करता है। 
मैनेजर ने फन्ने खां  से कौन सा सौदा किया है ? क्या बेबी सिंह फन्ने खां की कैद से आज़ाद हो जाती है ? क्या फन्ने खां की बेटी का गायिका बनाने का सपना पूरा हो पाता है ? यही  इस फिल्म में दिखाया गया है। 

एंजेल प्रोडक्शन के अरविन्द कुमार और यू के टॉकीज़ के हर्षवर्धन सनवाल ने एक साथ दो हिंदी फ़िल्म शुरू की


एंजेल प्रोडक्शन के अरविन्द कुमार लंदन में रहते हैं और इन्होने आजतक कई फिल्मों में फाइनेंस किया है। अब वो यू के टॉकीज़ के हर्षवर्धन सनवाल के साथ मिलकर  दो हिंदी फ़िल्म शुरू करने जा रहे हैं और उसके लिए इन्होने जुहू के सं एंड सैंड होटल में पार्टी रखी। पहली फ़िल्म है ईविल ऑय और दूसरी फ़िल्म है गिनती शुरू। "गिनती शुरू" में विवेक सिंह ,रुहान राजपूत और मनीषा सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे। विवेक सिंह ने महूरत में अपना जन्मदिन भी मनाया।  

इस इवेंट में  दीपशिखा नागपाल ,शीबा ,विन्दु दारा सिंह ,नासिर खान, राजेश पुरी ,जुबिन नौटियाल, नील और विक्रम भी आये और सभी कलाकारों को बधाई दी। पायल गोगा कपूर ने इस इवेंट में एंकरिंग की। हर्षवर्धन सनवाल ने मीडिया को बताया की "गिनती शुरू"
की शूटिंग लखनऊ और उत्तराखंड में होगी। उत्तराखंड के बी जे पी के राज्य वाईस प्रेसिडेंट विनय कुमार रुहेला ख़ास इस इवेंट के लिए आये और फ़िल्म के टीम को बधाई दी। 

Wednesday, August 1, 2018

हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल की रेस में एक नए टीवी चैनल की पहेल मुबु टीवी

एक नया हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल शुरू हो रहा है। इस चैनल के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर मनीष श्रीवास्तव ,नरशी वसानी ,नईम वारसी और प्रियंक वसानी हैं।हर भारतीय का सपना ये मुबु टीवी की टैग लाइन है।  मुबु टीवी हिंदी चैनल की रेस में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा ऐसा विश्वास बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर मनीष श्रीवास्तव ने जताया। मुबु टीवी कुछ चुनिंदा शो लेकर आ रहा है। रिटर्न ऑफ़ स्कूल डेज़ -ये मुबु टीवी का पहला शो है। इस सीरियल की कहानी ऐसे स्टूडेंट्स की है जो अपनी दोस्ती के लिए अपना वचन निभाने के लिए अपना अच्छा ख़ासा करियर छोड़ स्कूल वापस आते हैं। कोमल कुंदर ,अमित दास ,अपेक्षा देशमुख ,विषमिता डिसूज़ा ,मंजरी मिश्रा ,मयंक शेखर -ये कलाकार रिटर्न ऑफ़ स्कूल डेज़ में अहम भूमिका निभा रहे हैं। .इस शो के लेखक निर्देशक मनीष श्रीवास्तव हैं। मुबु टीवी एक और चटपटा ,हल्का फुल्का ,कॉमेडी शो लेकर आ रहा है अजब सास की गजब बहु। पंजाबी सास और साउथ इंडियन बहु की नोक झोंक इस शो में देखने मिलेगा। अजब सास की गजब बहु में सास का किरदार निभा रही हैं हिमानी शिवपुरी ,विशाल नायक ,ऐवम अंकिता खरे हैं।  





इस टीवी चैनल के उद्घाटन में कृष्णा अभिषेक ,और देश की दीदी कॉमेडियन सिंगर सुगंधा मिश्रा और सुदेश लहरी लाइव परफॉर्म किया। फ़िल्म टीवी प्रोडूसर ,डायरेक्टर ,फ़िल्मी हस्तियाँ ,उद्योगपति ,नेता ,उच्च अधिकारी ,सारे क्षेत्र की बड़ी हस्तियां मुबु टीवी के उदघाटन समारोह में शामिल होने आये जिनमे से कुछ थे -धीरज कुमार ,रणजीत ,ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी ,रश्मि देसाई ,आरती नागपाल ,निकिता रावल ,साजन अग्रवाल ,चंद्रकांत सिंह ,सुनील पाल ,एहसान कुरेशी ,ऐशानि यादव ,पवन कौशिक ,राकेश सबरवाल और कई । 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...