Friday, April 13, 2018

कहानी -- हिंदी फिल्म -- अक्टूबर

हिंदी फिल्म -- अक्टूबर 
 रिलीज़ -- १३ अप्रैल 
बैनर -- राइजिंग सन फिल्म्स 
निर्माता --रॉनी लाहिरी , शील कुमार 
निर्देशक --शूजित सरकार 
लेखिका -- जूही चतुर्वेदी 
कलाकार -- वरुण धवन, बनिता संधू, गीतांजलि राव.
गीत --स्वानन्द किरकिरे, तनवीर क़ाज़ी,अभिरुचि चाँद 
संगीत --शान्तनु मोइत्रा, अभिषेक अरोरा , अनुपम रॉय 
आवाज़ -- अरमान मलिक,राहत फतेह अली खान, मोनाली ठाकुर और सुनिधि चौहान। 

निर्माता -निर्देशक शूजित सरकार ने सबसे पहले २००५ में "यहाँ" फिल्म बनायी इसके बाद २०१२ में विकी डोनर ,२०१३ में मद्रास कैफे और २०१५ में पीकू आदि फ़िल्में निर्देशित की। राइजिंग सन फिल्म्स के साथ शूजित ने अनेकों विज्ञापन फ़िल्में भी बनायी हैं जैसे सफोला, २ जी , अप्सरा पेंसिल, फेयर एंड लवली, कैडबरी,डव, ज़ोमाटो आदि।  शूजित ने हिंदी फिल्मों के साथ - साथ बंगाली फिल्मों का निर्माण भी किया है.       
निर्देशक डेविड धवन के सुपुत्र वरुण धवन ने फिल्मों में कदम रखा, करन जौहर की फिल्म "स्टूडेंट्स ऑफ़ द ईयर " से।  २०१२ में आयी पहली फिल्म के बाद वरुण ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। २०१४ में मैं तेरा हीरो ,हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियाँ २०१५ में बदलापुर, ए बी सी डी - २ दिलवाले ,२०१६ में ढिशुम २०१७ में बद्रीनाथ की दुल्हनियाँ, जुड़वाँ - २ और इस साल यानी यानि  २०१८ में वेलकम ऑफ़ न्यूयार्क और फिल्म "अक्टूबर "आ रही है. मॉडल और अभिनेत्री बनिता संधू "अक्टूबर " फिल्म से ही अपना अभिनय सफर शुरू कर रही हैं। ब्रिटेन में रहने वाली बनिता सिख परिवार से हैं।  बनिता ने  बाल कलाकार के रूप में कई टी वी शो में काम किया है। बनिता ने वोडाफोन और डबल मिंट "एक अजनबी हसीना से " आदि एड फ़िल्में भी की हैं। 

 फिल्म "अक्टूबर " हालाँकि प्रेम कहानी नहीं है बल्कि बहुत ही खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली प्यार की कहानी है. कहानी है २१ साल के मस्त मौला युवा डैन यानि डेनिश वालिया  (वरुण धवन ) की.  डैन होटल मैनेजमेंट में इंटर्नशिप कर रहा है. वो अपना काम बहुत मन लगा कर करता है। होटल में काम करते हुए उसके कई दोस्त बनते हैं. शिउली (बनिता संधू ) भी उसके साथ ही काम करती है। डैन और शिउली दोनों साथ काम करते हैं लेकिन दोनों में कुछ विशेष रिश्ता नहीं है लेकिन अचानक शिउली के साथ एक दुर्घटना हो जाती है और इस दुर्घटना से पहले शिउली डैन के बारें में ही पूछती है। जब डैन को इस बारें में पता चलता है तो उसे लगता है कि शिउली उससे प्यार करती है.

ऐसा क्या घटता है शिउली के साथ ? क्या सच में वो डैन से प्यार करती है या यह सब डैन गलतफ़हमी है. यही है इस फिल्म "अक्टूबर " की कहानी         

नानू की जानू मैं हूँ -- पत्रलेखा

 नानू की जानू में किस भूमिका में हैं ?
नानू की जानू फिल्म में नानू के किरदार में अभय हैं, और जानू मैं  हूँएक हॉरर कॉमेडी है ,बहुत क्यूट फिल्म हैअभय एक गुंडे के किरदार में हैं .
 आपका क्या किरदार है ?
 ट्रेलर में आप मुझे नहीं देखेंगे क्योंकि फिल्म का प्लाट फिर सामने  जायेगातो मैंने ट्रेलर 

देखते हुए कहा था की मुझे ट्रेलर लांच पर जाने का मतलब नहीं थाफिर पता चला की ट्रेलर 
ऐसा क्यों है
गाने कैसे हैं ?
बढ़िया हैंफिल्म में कई गाने हैंजिनमें टाइटल ट्रैक भी है और सोलो नंबर्स भी हैं
 अभय के साथ काम करना कैसा रहा ?
मैंने देव डी जब देखा था तो उनका काम मुझे अच्छा लगा थामैं बचपन से शाहरुख की फिल्में देखती थीलेकिन देव डी देख के लगा की मुझे भी कुछ वैसा करना है , फिर बाद में जब नानू की जानू की स्क्रिप्ट आयीऔर मुझे पता चला की इसमें अभय हैंतो ये एक बकेट लिस्ट 
जैसी बात थी , जो पूरी हुयीअभय देओल को दर्शकों और फैंस बहुत सारा प्यार मिलता है . 
 अगर आप देव डी में होती तो कौन सा किरदार करती ?
मैं पारो का किरदार करना चाहती,  क्योंकि मैंने उस किरदार से काफी कनेक्ट किया है 
अगर गायब हो जाएँ तो क्या करना चाहेंगी ?
मैं हॉलीवुड जाकर वहाँ ये देखना चाहूंगी की किस तरह से एक्टर्स वहाँ काम करते हैं,
घरवालों का क्या रिएक्शन होता है ?
वो लोग रियेक्ट नहीं करते , वो लोग फिल्म के बारे में सच सच बोल देते हैं . 
फिल्म के बारे में लोग क्या कह रहे हैं ?
सबलोग ट्रेलर को पसंद कर रहे हैंमैंने देखा है की देश में लोगों को हॉररकॉमेडी काफी पसंद है
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ?


अभी नानू की जानू आयेगी, उसके बाद एक प्रोजेक्ट पर बात चल रही है , जल्दी ही वो लॉक हो जायेगी 

Tuesday, April 10, 2018

102 Not Out का पहला गीत 'बच्चे की जान' हुआ रिलीज

अमिताभ बच्चन की आने वाली फ़िल्म ‘102 Not Out’ का एक गीत ‘बच्चे की जान’ जारी किया। अमिताभ बच्चन पर फ़िल्माये इस गाने को आवाज़ अरिजीत सिंह ने दिया है जबकि संगीत सलीम-सुलेमान का हैअरिजीत पहली बार बिग बी के लिए गाना गा रहे हैं।
इस गीत को अरिजीत ने पूरे मस्ती के साथ गाया है और जिस पर अमिताभ कुछ यूं नज़र  रहे हैं जिस अवतार में आप सबने उन्हें पहले कभी नहीं देखा है। गौरतलब है कि पर्दे पर तमाम तरह के किरदार निभा चुके अमिताभ बच्चन अब उम्र का शतक लगा रहे हैं। बिग बी अपनी अगली फ़िल्म ‘102 Not Out’ में 102 साल के बुजुर्ग का रोल निभा रहे हैंजबकि बेटे के किरदार में हैं ऋषि कपूरजो 75 साल का रोल 
निभा रहे हैं। बिग बी का लुक देखें तो यह कहा जा सकता है कि इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन अपनी मस्ती और अंदाज़ से सबका दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैंसफ़ेद बाल-दाढ़ी में यूं मुंह खोले बिग बी का यह लुक दिलचस्प हैसौम्या जोशी के नाटक पर आधारित ये फ़िल्म  सिर्फ़ हर तरह के इमोशन को परिभाषित करती है बल्कि ये एक फन लविंग स्टोरी भी है।
ये फ़िल्म अगले महीने 4 मई को रिलीज़ होगी।

तीसरे बाबा साहेब आंबेडकर नोबेल अवार्ड


सनी शाह जो इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कौंसिल के फाउंडर हैं ,इन्होने तीसरा  बाबासाहेब आंबेडकर नोबेल अवार्ड  जुहू के सी प्रिंसेस होटल में रखा जहाँ ह्यूमन राइट्स के बारे में आये मेहमानो ने चर्चा की। बाद में समाज के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कौंसिल के ३४००० से ज़्यादा मेंबर हैं जो सोशल वर्क करती हैं। इस साल इस अवार्ड में एक्ट्रेस रिमी सेन ,मनीषा केलकर ,एकता जैन ,तनीषा सिंह ,सुदेश भोसले ,टेली चस्का के आदित्य कुमार ,दबंग दुनिया के एडिटर उन्मेष गुजराथी ,परफेक्ट वीमेन मैगज़ीन की एडिटर डॉक्टर ख़ुशी गुरुभाई , न्यूज़ १८ की शिखा धारीवाल और कई लोग इस इवेंट पे आये। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कौंसिल के सदस्यों ने मिलकर सनी शाह का जन्मदिन भी मनाया। 





मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...