Tuesday, August 15, 2017

‘हम सब एक हैं’ गीत लॉंच हुआ


ट्रिनिटी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी ‘हम सब एक हैं’, आश्रम ऑफ़ लाइफ, एक सामाजिक और गैर-लाभकारी संगठन के साथ मिलकर बनाया है। इस गीत को प्रसिद्ध लेखक, संगीतकार और निर्माता, अनिल कांत ने तैयार किय है, यह गीत  भारत के लोगों को प्यार और एकता का संदेश देता है। ‘हम सब एक हैं’ यह गीत स्वर्गीय श्री जगजीत सिंह जी, मिथून, सोनू कक्कर और श्रेय अनिल कांत जैसे प्रमुख कलाकारों को जाता हैं।स्वर्गीय श्री जगजीत सिंहजी - प्रसिद्ध और महान गजल गायक ने इस एलबम  में दो गाने बहुत ही सजग और छूने वाले गाये  हैं, जिनमें ‘हम सब एक हैं’ भी शामिल है। मिथून - फिल्म उद्योग में एक बहुत ही प्रतिभाशाली और अग्रणी संगीतकार, निर्देशक है, उन्होंने राष्ट्रीय एकता के विषय का समर्थन करने के लिए अपनी आवाज दी। अनिल कांत - कवि, गायक,संगीतकार और संगीतकार है, उन्होंने भारत के राष्ट्र के लिए प्यार और एकता का संदेश देने के लिए गीत लिखे हैं। सोनू कक्कड़ - एक प्रसिद्ध और पूर्ण पार्श्व गायक है, जो अपनी आवाज  और संगीत जुनून के लिए जानी जाती  हैं। श्रेया कांत - एक गॉसपेल आर्टिस्ट, गायक,जिन्होंने कई आध्यात्मिक और प्रेरणात्मक गीत गाए हैं।


‘हम सब एक हैं’ का कन्सेप्ट - यह एक संदेश, एक मिशन और राष्ट्रीय एकता के विषय के साथ हमारे देश की एकता के लिए एक प्रार्थना है।‘हम सब एक हैं’ एक पहल है, जो केवल एक ऐसा गीत नहीं है, जो जाति, रंग या पंथ के सभी मतभेदों को दूर करता है और एकता और समानता का संदेश लाता है।
जैसा कि जगजीत सिंह जी ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह मिशन जाति,संस्कृति, भाषा और धर्म के अंतर के बावजूद, बहुत से लोगों तक पहुंच जायेगा । मैं इस गीत को अनिल कांत के साथ गाते हुए खुश हूं। 'यह गीत ट्रिनिटी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संगीत लेबल ट्रिनिटी साउंड्स के नाम से जारी किया गया है।इस गीत  का वीडियो मीडिया  साथ लाइव परफॉर्म करके रिलीज़ किया गया 



Monday, August 14, 2017

रवि किशन ने संगीता तिवारी को जन्‍मदिन की बधाईयाँ दी


भोजपुरी इंडस्‍ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री संगीता तिवारी का मुंबई में जन्‍मदिन जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया ! संगीता के जन्‍मदिन के अवसर पर मुंबई में एक भव्‍य पार्टी का आयोजन भी किया गया, जिसमें भोजपुरी समेत बॉलीवुड के कई जाने - माने लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी  ने संगीता को जन्‍मदिन की बधाई दी और खूब धमाल मचाया। भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन पार्टी में शामिल न होने पर वीडियो कालिंग से संगीता को फ़ोन पर जन्‍मदिन बधाईयां  दी !
बता दें कि संगीता तिवारी ने अब तक भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में सिंगर व अभिनेता मनोज तिवारी, मेगा स्‍टार रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे स्‍टार कलाकारों के साथ काम कर चुकी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। संगीता को बपचन से ही डांस, सिनेमा और मैगजीन पढ़ने का शौक था, जिसने उन्‍हें एक सशक्‍त अदाकारा बनाया। उन्‍होंने ग्रेजुएशन के बाद बतौर एक्‍सपर्ट टीचर बच्‍चों को कत्‍थक नृत्‍य सिखाया।  
संगीता मल्‍टी लैंगुवल अभिनेत्री हैं, उन्होंने  तेलगू, गुजराती, मराठी, राज्‍स्‍थानी के अलावा हिंदी व भोजपुरी फिल्‍मों में भी काम किया। सलमान खान और माधुरी दिक्षित को एडमायर करने वाली इस खूबसूरत अदाकार ने अपने अभिनय और मेहनत से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ा है। यही वजह है कि अब वे भोजपुरी के बाद हिंदी फिल्मो में भी नजर आ चुकी हैं। संगीता की जल्द ही रवि किशन के साथ फिल्म ''हर हर महादेव'' रिलीज़ होने वाली है ! संगीता के निजी प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने बताया की संगीता जल्द ही एक और बड़ी बजट की हिंदी फिल्म में नजर आयेगी !

Saturday, August 12, 2017

‘दबंग सरकार’ की शूटिंग जनवरी 2018 से


एडिटिंग व एक्टिंग के बाद डायरेक्‍शन के दुनियां में कदम रखने वाले फिल्‍म मेकर योगेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्‍म ‘दबंग सरकार’ की शूटिंग अगले साल यानी जनवरी 2018 में शुरू होगी। इस फिल्‍म की अधिकतर शूटिंग लखनऊ में होगी। साथ ही उन्‍नाव और गोरखपुर के कुछ लोकेशंस पर भी फिल्‍म के कई सिक्‍वेंश शूट किए जाने की योजना है। हालांकि प्री प्रोडक्‍शन के तहत योगेश अपनी इस फिल्म  की पटकथा को जोर – शोर से फाइनल टच देने में लगे हैं। बता दें कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री में योगेश की यह पहली फिल्‍म है। इससे पहले उन्‍होंने हिंदी इंडस्‍ट्री में कई धारावाहिक व फिल्‍मों में बतौर एडिटर और एक्‍टर काम कर चुके हैं।

सी.व्यू फिल्म्स और क्रिएटर्स लैब के बैनर तले बन रही फिल्‍म ‘दबंग सरकार’ के लिए भोजपुरिया सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव को साइन किया गया है। इस फिल्‍म के निर्माता दीपक कुमार हैं। फिल्‍म के बारे में दीपक कुमार कहते हैं कि ‘दबंग सरकार’ का कैरेक्‍टर अभी तक भोजपुरी सिनेमा में नहीं देखने को मिला है। इसमें हमने दबंगई और सरकार को मिक्‍स कर एक अलग कहानी बनाई है। फिल्‍म में उस आम आदमी की कहानी है, पहले कुछ पाने की जद्दोजहद में रहता है और जब उसके हाथ में पावर में आता है तो वह वो सब कुछ कर जाता है, जो उसे नहीं करना चाहिए। फिल्‍म के अन्‍य स्‍टार कास्‍ट के बारे में उन्‍होंने कहा कि खेसारी लाल यादव इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका नजर आएंगे। बांकी कास्टिंग पर काम चल रहा है। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला व पवन दुबे है !

फिल्‍म एमएलए की शूटिंग के साथ रवि किशन कर रहे हैं जश्‍ने आजादी की तैयारी



सिनेमा इंडस्‍ट्री के वरसटाइल एक्‍टर रवि किशन इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘एमएलए’ की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं, मगर साथ ही देश की आजादी यानी 15 अगस्‍त का जश्‍न मनाने की भी तैयारी कर रहे हैं। अपने अभिनय के दम पर मेगा स्‍टार का क्राउन हासिल करने वाले रवि किशन को अपने देश से बहुत प्‍यार है और वे इस सेलिब्रेशन को अपने लिए खास भी मनाते हैं।


हालांकि रवि किशन इन दिनों कई फिल्‍मों या यूं कहें कि कई भाषाओं की फिल्‍में करने में व्‍यस्‍त हैं। भोजपुरी के अलावा उनकी पहचान आज साउथ से लेकर हिंदी फिल्‍मों तक है, ऐसे में वे अलग – अलग कई भाषाओं की फिल्‍मों में नजर आ रहे हैं। अगले माह सितंबर में ही उनकी फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल रिलीज हो रही है, जिसमें वे पवन कुमार चतुर्वेदी के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो उत्तर प्रदेश का मुख्‍यमंत्री है। बॉलीवुड के निर्माता – निर्देशक व एक्‍टर फरहान अख्‍तर की इस फिल्‍म के अलावा भी कई भोजपुरी, साउथ और हिंदी की फिल्‍में हैं। बावजूद इसके वे अपने देश की आजादी का जश्‍न भूले नहीं हैं।

अन्वेशा ने अनेकों भाषाओं में गाने गाये हैं


अन्वेशा, जो अब सिर्फ २३ साल की है और अब वो अनेकों भाषाओं में गीतों को गा चुकी हैं.  इन्होने ४ साल की उम्र में हिंदुस्तानी क्लासिकल (वोकल) गुरु श्री जयंत सरकार से औपचारिक प्रशिक्षण शुरू किया था और वरिष्ठ पंडित अजोय चक्रवर्ती (पटियाला घर) ने इससे ३२० फिल्मों में करीबन ३५० गीत अलग-अलग भाषाओं में गंवाए है। उसने प्रमुख टीवी शो में भी भाग लिया है जैसे -- तराणा (फाइनलिस्ट) - ईटीवी बंगाला (२००२), यंग टेलेन्ट प्रतियोगिता (विजेता) २००४, ऑल बंगाल इंटर स्कूल कॉम्पीटिशन (विजेता) २००६, ज़ी बांग्ला सारेगामापा जूनियर्स (फाइनलिस्ट) २००७, अमूल स्टार वॉयस ऑफ इंडिया - छोटा उस्ताद (फाइनलिस्ट) २००८ (स्टार प्लस), रॉयल बंगाल सुपरस्टार (फाइनलिस्ट) २००९ (स्टार जलसा ), म्यूजिक का महा मुकाबला (फाइनलिस्ट - शान की टीम में) २०१० (स्टार प्लस), जो जीता वोही सुपरस्टार (२०१२ - स्टार प्लस), कोक स्टूडियो में एमटीवी सीजन 3 ( पापोन ) में प्रदर्शन किया।


अन्वेशा ने कई फिल्मों के लिए गीत गाए है, जैसे ‘गोलमाल रिटर्न’ - संगीत निर्देशक प्रीतम, ‘आय एम २४’ – जतिन पंडित, ‘डेन्जरस इश्क’ – हिमेश रेशमिया, ‘लव यू सोनियो’ – विपिन पटवा, ‘रांझना’ – ए आर रहमान,’राओडी राठोड’ (बैकग्राउड वोकल्स), ‘कांची’ – इस्माइल दरबार’ (ड्यूट सोनू निगम के साथ), ‘रिवॉल्वर रानी’ – संजीव श्रीवास्तव, ‘गुरु दक्षिणा’ – इस्माइल दरबार, ‘द एक्सपोज’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ – हिमेश रेशमिया व ‘दो लफ्जों की कहानी – बबली हक्क।

उनकी आगामी फिल्मों में 'जस्ट टिगडम' – इस्माइल दरबार, ‘सुपारीनामा’-कौशल महावीर, एक अनटाइटल फिल्म – अवीशेक, ‘निया’ - शंकर-एहसान-लॉय (अरीजीत सिंह के साथ युगल) और 'द फाइनल एन्काउंटर' (शान के साथ युगल)। अन्वेशा ने मराठी, गुजराती, तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, नेपाली,भोजपुरी, पंजाबी और राजस्थानी फिल्मों के लिए गाया है।



अन्वेशा ने दुनिया भर में अमेरिका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश (ढाका), यूएई,कतार कनाडा, यूके, ओमान और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों में बड़े पैमाने पर दौरा किया और प्रदर्शन किया है और स्टार परिवार एवॉर्ड - २०१०, टेली सम्मान एवॉर्ड २०१० – बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (टाइटल गीत – ईटीवी बांगला), सिंगर ऑफ द सीरिज एवॉर्ड – म्यूजिक का महा मुकाबला २०१० (स्टार प्लस), बिग म्यूजिक एवॉर्ड -२००९ (९२.७ बिग एफ) – मोस्ट प्रोमिसिंग यंग टैलेंट, राइजिंग स्टार एवॉर्ड -२०११ (९२.७ एफएम), टेली सिने एवॉर्ड २०११ -  बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (फिल्म) बंगाली, मिर्ची म्यूजिक एवॉर्ड


(ईस्ट) २०१३ और फिल्मफेयर एवॉर्ड (ईस्ट) २०१३ – बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर सहित कई पुरस्कार जीते हैं।

Friday, August 11, 2017

प्रियंका पंडित की 'इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ' का प्रदर्शन 11 अगस्त से !


भोजपुरी फिल्मो की बिंदास और खूबसूरत अदाकारा प्रियंका पंडित की फिल्म 'इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ' 11 अगस्त को बिहार में प्रदर्शित हो गयी। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका का एक नया और बिंदास अंदाज दर्शको को देखने मिलेगा .इस फिल्म में प्रियंका एक्टर अरविन्द अकेला कल्लू के अपोजिट हैं  .फिल्म में प्रियंका और कल्लू का एक धमाकेदार गाना भी है जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं .'इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ' इस फिल्म को लेकर प्रियंका ने बताया '' मैंने अब तक कई फिल्मे की है लेकिन यह फिल्म मेरे लिए बिलकुल ही खास है .देशभक्ति पर आपने कई फिल्मे देखी  होगी लेकिन यह फिल्म उन सभी फिल्मो से बिलकुल ही अलग है .इस फिल्म के डायरेक्टर फ़िरोज़ खान ने एक बेहतरीन कहानी को फिल्म के माध्यम से दर्शाने की बहुत अच्छी कोशिश की है.''
इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता अनिल काबरा और प्रदीप सिंह है.फिल्म में यश कुमार, निशा दुबे, रितेश पांडे, राकेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू, आदित्य मोहन सहित अन्य कई कलाकार देखने मिलेंगे .प्रियंका पंडित की फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' भी जल्द रिलीज़ की जाएगी ,जिसमे प्रियंका एक नागिन की भूमिका में नजर आयेंगी।


Thursday, August 10, 2017

योगेश लखानी ने भारत और विदेशों में विभिन्न पुरस्कारों और इवेंट्स पर सभी सेलिब्रिटी से मुलाकात की



ब्राइट आउटडोर के योगेश लाखानी, जो पूरे विश्व में सभी प्रमुख पुरस्कारों और इवेंट्स के आउटडोर पार्टनर होते हैं। हाल ही में वह आईआईएफए पुरस्कार समारोह के लिए न्यूयॉर्क गए, जहां वे वरुण धवन, कैटरीना कैफ, शहीद कपूर, नीतू चंद्र, मिका, कैलाश खेर और अन्य बॉलीवुड सेलेब्रेटी से मिले। वह भोजपुरी पुरस्कारों के लिए लंदन गए, जहां उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा, रवि किशन, मनोज तिवारी और गोविंदा से मुलाकात की। उन्हें स्टोर लॉन्च में भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विजय दर्डा से भी दो अलग-अलग कार्यक्रमों से मुलाकात की।

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...