Thursday, June 15, 2017

हिंदी फिल्म --- बैंक चोर

हिंदी फिल्म ---  बैंक चोर 

रिलीज़ --- १६ जून 
बैनर --- वाय फिल्म्स 
निर्माता  --आशीष पाटिल 
निर्देशक -- बम्पी 
कहानी -- बलजीत सिंह मारवाह और बम्पी। 
स्क्रीन प्ले -- बलजीत सिंह मारवाह, बम्पी,ओंकार साणे और इशिता मोइत्रा उधवानी।  
कलाकार --- रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, भुवन अरोरा, आर्यन आशिक़, साहिल वैद और विक्रम थापा।     
संगीत -- श्री श्रीराम , कैलाश खेर , बाबा सहगल और रोचक कोहली। 

 पहले इस हास्य फिल्म "बैंक चोर " में हास्य अभिनेता कपिल शर्मा काम करने वाले थे लेकिन फिर बाद में अभिनेता रितेश देशमुख का नाम मुख्य कलाकार के रूप में सामने आया. रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय फिर से एक साथ इस फिल्म में  दर्शकों को दिखाई देंगे। इस फिल्म से पहले भी दोनों ने "मस्ती" सीरीज़ की ३ फ़िल्में और "होम डिलीवरी " नाम की एक फिल्म में काम किया है।१२ साल बाद फिर से विवेक यशराज फिल्म्स के साथ काम कर रहे हैं इससे पहले उन्होंने "साथिया" फिल्म में काम किया था।  फिल्म में "ठंडा ठंडा पानी"  फेम  रैपर बाबा सहगल भी फिल्म में अपने ही किरदार में दिखाई देंगे।     
फिल्म की कहानी है ३ ऐसे बेवक़ूफ़ चोरों की, जो करने तो जाते हैं बैंक में चोरी लेकिन फँस जाते हैं पुलिस, उद्योगपतियों और भष्ट नेताओं के जाल में। चंपाक चंद्रकांत चिपलुनकर ( रितेश देशमुख )  एक मराठी माणुस है  जिसे बैंक को लूटना है. अपनी सहायता के लिए गाज़ियाबाद और फरीदाबाद के रहने वाले दो ऐसे लोगों को  अपने गिरोह में शामिल करता है , जिन्होंने कभी भी कोई चोरी नहीं की है ।  बैंक को  लूटने के लिए  चंपाक चंद्रकांत चिपलुनकर जिस दिन को चुनता है वो दिन ही उसका सबसे बुरा दिन बन जाता है क्योंकि  बैंक में चोरी तो कर नहीं पाता बल्कि पुलिस आ जाती हैं और उसे पकड़ने के लिए और  ऐसा  सीबीआई अधिकारी अमजद खान  ( विवेक ओबेराय ) आता है जो पहले शूट करता है बाद में पूछताछ करता है। बैंक चोर को अपने न्यूज़ चैनल में ब्रेकिंग न्यूज़ की तरह दिखाने के लिए मीडिया भी बेताब है इसमें एक रिपोर्टर  है गायत्री गाँगुली ( रिया चक्रवर्ती ) जो  किसी भी हद तक जाकर अपने चैनल के लिये बैंक चोर की ख़बर को दिखाना चाहती है। 
क्या बैंक चोर चंपाक चंद्रकांत चिपलुनकर अपने दो साथियों गैंडा और हाथी के साथ पकड़ा जाता है ?  या वो भागने में सफल हो जाता है ?

Wednesday, June 14, 2017

राजस्‍थानी पगड़ी में इमरान हाशमी

फिल्म बादशाहोके इस नये पोस्टर में पहली बार इमरान हाशमी का  लुक को सामने आया है. पोस्टर में इमरान हाशमी राजस्थानी अंदाज में सिर पर पगड़ी बांधे नज़र  रहे हैं. इमरान के हाथों में 
बंदूक भी हैइमरान हाशमी ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

डायरेक्टर मिलन लूथरिया की फिल्म 'बादशाहोका पहला पोस्टर रिलीज हुआजिसमें अजय देवगन नजर  रहे थेआज यानी बुधवार को इस फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें बॉलीवुड के 'किसिंग किंगइमरान हाशमी बेहद अलग अंदाज में नजर  रहे हैंइमरान हाशमी के इस धमाकेदार पोस्टर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खिंया बटोर ली हैंइस नये पोस्टर में पहली बार इमरान के इस फिल्म के लुक को सामने लाया गया हैपोस्टर में इमरान हाशमी राजस्थानी अंदाज में सिरपर पगड़ी बांधे नज़र  रहे हैंइमरान के हाथों में बंदूक भी हैपिछले पोस्टर में अजय देवगन की तरह इमरान के हाथ में भी बन्दूक नजर  रही थी.

पिछले पोस्टर की तरह इस पोस्टर में भी 1975 की इमरजेंसी का जिक्र हैपोस्टर के अनुसार यह 6 लोगों की कहानी है जिनमें से अजय और इमरान का लुक तो सामने  गया हैबाकी के 4 लोगों के लुक का अब बेसब्री से इंतजार हैयह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी

Tuesday, June 13, 2017

कृष्णा अभिषेक ,मुग्धा गोडसे ,स्वेता खंडूरी ,हेमंत पांडे ,हिमानी शिवपुरी के साथ कॉमेडी हिंदी फिल्म झुनझुना का क्लाइमेक्स शूट


Displaying hemant pandey.jpgDisplaying himani,shweta,mugdha,krushna,brijendra ,manoj sharma,nilkanth regmi.jpgरॉक माउंटेन प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म झुनझुना के निर्माता नीलकंठ रेग्मी ,वंशमणि शर्मा और कमल किशोर मिश्रा ने मुंबई में फिल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट किया। इस शूटिंग में कृष्णा अभिषेक ,मुग्धा गोडसे ,स्वेता खंडूरी ,हेमंत पांडे ,हिमानी शिवपुरी ,ब्रिजेन्द्र काला ,मुश्ताक़ खान ,राम मेहर ,अभिषेक ओहरी और मिनाक्षी बंसल ने हिस्सा लिया। फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं मनोज शर्मा और फिल्म के गीतकार और संगीतकार हैं प्रवीण भारद्धाज हैं। फिल्म २०१७ के दीपावली  के आसपास  रिलीज़ होगी। 

'बादशाहो' का नया पोस्टर जारी, नए अंदाज में नजर आये अजय देवगन

अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहोका एक नया पोस्टर रिलीज हुआ हैइस पोस्टर में अजय देवगन ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है.चमड़े के जैकेट और दोनों हाथों में बंदूक लिए अजय किसी लड़ाई के लिए   तैयार दिखाई दे  रहे हैं.
 'बादशाहोफिल्म में अजय देवगनइमरान हाश्मी और #मिलनलूथरिया दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैंइससे पहले यह तीनों 'वंस अपॉन  टाइम इन मुंबईमें एक साथ काम कर चुके हैंइस फिल्म में #अजयदेवगन और #इमरानहाश्मी के अलावा #इलियानाडिक्रूज भी हैफिल्म के डॉयलॉग्स रजत अरोड़ा ने लिखे हैं.

Sunday, June 11, 2017

पहले एन आर आई अचीवर्स अवार्ड


Displaying gulshan grover & zeenat aman.jpgDisplaying madhushree.jpgDisplaying gulshan grover & aman verma.jpgरवि कुमार जो एक पत्रकार हैं और बॉलीवुड की ट्रेड मैगज़ीन फिल्म और टीवी ट्रेड के मालिक हैं ,इन्होने अपना पहला अवार्ड एन आर आई अचीवर्स अवार्ड अँधेरी के द क्लब में आयोजित किया जहाँ दुनिया के अलग अलग जगह रहने वाले इंडियंस को अवार्ड से सम्मानित किया। ज़ीनत अमान ,गुलशन ग्रोवर ,राकेश बेदी ने सभी विनर्स को अवार्ड दिया। इस अवार्ड में प्रमोद गोरे को बेस्ट मराठी प्रोडूसर का अवार्ड मिला उनकी मराठी फिल्म रेती के लिए , लाफिंग कलर के राजेश शर्मा को बेस्ट फेसबुक पेज का अवार्ड मिला ,योगेन शाह को बेस्ट फोटोग्राफर अवार्ड , सन्देश गुजराती पेपर को बेस्ट गुजराती पेपर अवार्ड ,अब्सोल्युट इंडिया को बेस्ट इंग्लिश एंटरटेनमेंट डेली पेपर अवार्ड। अमन वर्मा और ऐनी शेख ने अवार्ड शो को होस्ट किया वहीँ गायिका मधुश्री ने सभी अवार्ड विजेताओं को मुबारकबाद दी। 

Friday, June 9, 2017

नीतू चंद्रा और शावर अली ने रियाज़ और रेशमा गांगजी के ग्यारहवें लिबास स्टोर का उदघाटन किया

Displaying shahwar ali,neetu chandra,reshma & riyaz gangji.jpg
बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ख़ास रियाज़ और रेशमा गांगजी के स्टोर की ओपनिंग के लिए दिल्ली आयीं। साथ ही एक्टर और सुपर मॉडल शावर अली भी आये। दोनों ने स्टोर ओपनिंग में मीडिया से खूब बात की। नीतू ने मीडिया को बताया कि  मुझे रियाज़ का कलेक्शन बहुत पसंद हैं क्यूंकि ये सिर्फ वीमेन के लिए नहीं बल्कि मेन के लिए भी बेस्ट कलेक्शन रखते हैं। इस इवेंट में आकर मुझे बहुत अच्छा रहा है .रियाज़ और रेशमा ने बताया कि ये उनका ये ग्यारहवां स्टोर है। दिल्ली में एक साथ मैंने दो स्टोर शुरू किये हैं। जल्द ही मैं पूरे भारत के मुख्य शहरों में अपने ब्रांच खोलूंगा। 

Thursday, June 8, 2017

हिंदी फिल्म हम सब हैं अतरंगी का महूरत

Displaying ram,ashi singh,raam,manoj sharma,arsh deol,geeta bisht & sunil pal.jpg
मनोज शर्मा जो हिंदी फिल्म हम सब हैं अतरंगी के लेखक और निर्देशक हैं , इन्होने अपनी फिल्म का महूरत गीत के रिकॉर्डिंग से किया। गीत की रिकॉर्डिंग अँधेरी के एल एम स्टूडियो में की गयी जहाँ फिल्म की पूरी कास्ट और मेहमान आये। फिल्म में गीत लिखे हैं प्रवीण भारद्धाज ने और संगीत भी इन्होने ही दिया है। फिल्म का निर्माण कर रही है हिमालयन ड्रीम्स और प्राची मूवीज। गायक युवी ने महूरत पर गीत गाया । फिल्म के कलाकार हैं सुनील पाल, अर्श देओल, गीता बिष्ट, अर्शी सिंह, राम, राम मेहर , हिमानी शिवपुरी ,हेमंत पांडेय, ब्रजेश काला ,राजकुमार कनोजिया और कई कलाकार । ये एक कमाल की बात है कि फिल्म शुरू होते ही रिलीज़ करने के लिए इंडिया इ कॉमर्स लिमिटेड के अनिल काबरा ने हाँ कर दी है । फिल्म की सारी शूटिंग नैनीताल में होगी। Displaying uvie 1.jpg

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...