Sunday, July 10, 2016

धर्मेंद्र ने योगेश कुमार की पहली फ़िल्म दिल साला संकी का ट्रेलर मुम्बई मे लांच किया



एस के पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटिड की पहली फ़िल्म दिल साला संकी रिलीज़ के लिए तैयार है। इसका ट्रेलर लांच किया एक्टर धर्मेंद्र ने। फ़िल्म की निर्माता हैं सुशिकैलाश। शक्ति कपूर,जिमी शेरगिल, मदालसा शर्मा, अवतार गिल फ़िल्म के इस इवेंट मे अाये जहां योगेश कुमार अऊर मदालसा शर्मा ने दिल साला संकी गीत पार् परफॉर्म किया जिसे मीडिया एवं  मेहमानों ने पसंद किया। फ़िल्म पांच अगस्त को रिलीज़ होगी जिसका संगीत ज़ी म्यूजिक के पास है। 

Friday, July 8, 2016

अनिल कपूर के साथ कॉमेडी फिल्म करना चाहता हूँ --- रितेश देशमुख

अनिल कपूर के साथ कॉमेडी फिल्म करने के इच्छुक अभिनेता रितेश देशमुख की पिछली फिल्म "हॉउसफुल ३ " ने भी अच्छी कमाई की थी और अब एक बार फिर से रितेश अपनी नई फिल्म मस्ती सीरीज़ की तीसरी फिल्म "ग्रेट ग्रैंड मस्ती " को  १७ जुलाई को लेकर आ रहे हैं।  पहले यह फिल्म २४ जुलाई को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन ऑनलाइन लीक होने की वजह से इस फिल्म को पहले रिलीज़ किया जा रहा है। 


एक बार फिर से रितेश की एडल्ड कॉमेडी फिल्म आ रही है जबकि पिछली फिल्म 
"ग्रैंड मस्ती' के रिलीज़ के बाद खुद उन्होंने कहा था कि अब मैं इस तरह की सेक्स कॉमेडी फ़िल्में नहीं करूँगा लेकिन फिर अब क्यों ? रितेश ने कहा ,"यह सच हैं मैंने ऐसा कहा था और मैं नहीं करने वाला था फिर से इसी जोनर की फिल्म लेकिन इन्द्र कुमार के कहने पर इस फिल्म को किया। मेरी इस फिल्म करने के वो ही जिम्मेदार हैं। " ऐसा कह कर बच निकले रितेश लेकिन इसके साथ - साथ उन्होंने यह भी कहा कि "मैंने यह फिल्म एक तो इंदु जी के कहने पर की इसके अलावा मैंने यह फिल्म इसलिये भी की क्योंकि इसमें हॉरर कॉमेडी भी है।  अभी ऐसी फ़िल्में बनती नहीं हैं जैसे पहले "भूत बंगला " जैसी फ़िल्में बनती थी। " 

रितेश ने हिंदी फिल्मों के साथ - साथ मराठी भाषा की फिल्मों में भी  काम किया है यही नहीं उन्होंने मराठी  फिल्मों का निर्माण भी किया है।  हिंदी में तो उन्होंने अधिकतर हास्य फ़िल्में ही की हैं जबकि अपनी मातृ भाषा की फ़िल्में उन्हें अलग ही स्तर पर ले जाती हैं। 
रितेश की बैंजो और बैंक चोर हिंदी में और "मौली" नाम की मराठी फिल्म आने वाली है।  अभिनेता , फिल्म निर्माता , क्रिकेट टीम के मालिक के साथ - साथ एक गायक भी हैं।  पूछने पर कि आप गायकी को प्रोफेशनल रूप से कब गायेगें ? उनका जवाब था "मैं बस अपने बच्चों के लिये ही गाता हूँ। "  

द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ का मोशन पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और बोमन ईरानी स्टारर अपकमिंग कॉमेडी फिल्म  लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया. इस फिल्म मेंबोमन के बेटे कायोज ईरानी और अदिति राव हैदरी भी दिखाई देंगे.
रिलीज हुए मोशन पोस्टर में अरशद भईया जी जैसे करेक्टर में दिखाई दे रहे हैंवहीं अदिति काफी सिम्पल लुक में दिखींवह सलवार सूट पहने नजर आईंइसमें बोमनऔर कायोज भी दिखाई दिए हैंइसका निर्देशन मनीष झा ने किया हैफिल्म 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Wednesday, July 6, 2016

'अकीरा' के ट्रेलर में देखें सोनाक्षी सिन्हा का दबंग अवतार

फिल्म में सोनाखी दबंग अवतार में सिस्टम और भ्रष्टाचारी पुलिस वालों से दो-दो हाथ करती दिखेंगीफिल्म 'अकीरामें सोनाक्षी अकीरा नाम की ऐसीलड़की का किरदार अदा कर रही हैं जो जोधपुर से मुंबई पढ़ाई के लिए आती हैं लेकिन फिर अचानक कॉलेज के किसी सुसाइड केस में उसे फंसाने कीकोशिश की जाती हैलेकिन अकीरा सिस्टम और जो उसके खिलाफ आवाज उठाते हैं उनका ना सिर्फ विरोध  है बल्कि‍ उनकी जमकर धुनाई भी करती है.
करती

अकीरा के एक्शन हीरो वाले अवतार में सोनाक्षी परफेक्ट नजर  रही हैंइस ट्रेलर में सोनाक्षी के  अलावा  और भी सरपाइज एलिमेंट है जो आपकाध्यान आकर्षि करता हैवो है अनुराग कश्यपअनुराग कश्यप फिल्म में एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के किरदार में जच रहे हैंअनुराग को इसअवतार में देखना वाकई मजेदार हैअनुराग कश्यप के अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्तीअतुल कुलकर्णी और अमित साध भी अहम किरदार अदा कररहे हैंयह फिल्म इस साल 2 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

मदर सोफ़िया ने बाल भवन एन जी ओ के १४० बच्चियों को नोटबुक्स ,बैग ,पेन पेंसिल बाटें



मॉडल एक्ट्रेस सोफ़िया हयात जिन्हे हम आजकल गईया मदर सोफ़िया के नाम से जानते हैं और जिन्होंने संसार की मोह माया को त्याग दिया है वो आज कल मुंबई में हैं। सोफ़िया ने अँधेरी के बाल भवन एन जी ओ के १४० बच्चियों के साथ चार घंटे बिताये ।उनके साथ अलग अलग गीत गाये। उनके साथ केक भी काटा। बाद में सभी को उनके स्कूल के लिए पेन पेंसिल, बैग ,नोटबुक्स भी दिये। वो भारत में सत्य, शांति और ज्ञान की खोज में अलग - अलग राज्यों में भ्रमण भी कर रही हैं। 

Tuesday, July 5, 2016

हर्षवर्धन जोशी ,ऋषांक तिवारी ,रितिका गुलाटी ,शालीन भनोट ,सूफी गुलाटी ,गायक जोजो और निर्देशक इंदरवेश योगी अपनी फिल्म लव के फंडे प्रमोट करने पुणे आये



फैज़ अनवर और प्रेम प्रकाश गुप्ता की हिंदी फिल्म लव के फंडे को प्रमोट करने फिल्म  के कलाकार हर्षवर्धन जोशी,ऋषांक तिवारी, रितिका गुलाटी, शालीन भनोट, सूफी गुलाटी,गायक जोजो और निर्देशक इंदरवेश योगी पुणे के सीजन मॉल आये जहाँ वो लोगों से मिले और खूब नाच गाना किया और फिल्म को प्रमोट किया। फिल्म १५ जुलाई को रिलीज़ हो रही है जिसे  ऍफ़ आर वी बिग बिज़नेस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटिड और प्रेम मोशन पिक्चर्स ने बनाया है और जिसकी शूटिंग मुंबई, गोवा, जम्मू और कश्मीर में हुई है।

Saturday, July 2, 2016

सुखविंदर सिंह,फैज़ अनवर और रितिका गुलाटी अपनी फिल्म लव के फंडे प्रमोट करने कोमल नाहटा के शो ज़ी- इ टी सी बॉलीवुड पहुंचे

सुखविंदर सिंह ,फैज़ अनवर और रितिका गुलाटी अपनी फिल्म लव के फंडे प्रमोट करने कोमल नाहटा के शो ज़ी- इ टी सी बॉलीवुड पहुंचे। ये फिल्म १५ जुलाई को समस्त दुनिया में रिलीज़ होगी। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...