वरुण धवन एक अंग्रेजी फिल्म का Tuesday, April 12, 2016
कैप्टन अमेरिका को अपनी आवाज देंगे वरुण धवन
वरुण धवन एक अंग्रेजी फिल्म का Sunday, April 10, 2016
सराहनीय प्रयास प्रीतम का

"गुमनाम है कोई" यह लोकप्रिय गाना है सन 1965 में आयी फ़िल्म गुमनाम का। वैसे तो यह गीत हमेशा से लोकप्रिय रहा है श्रोताओं के बीच लेकिन एक बार फिर से इस गीत की धुन को तैयार किया है लोकप्रिय संगीतकार प्रीतम के सहायक आकाश और कौशिक ने। आज जबकि हर संगीतकार खुद ही धुन बनाते हैं खुद ही गीतों को गा लेते हैं ऐसे में प्रीतम ही ऐसे संगीतकार हैं जो को नयी प्रतिभाओं को मौका देते हैं आगे बढ़ने का। फ़िल्म 1920 लंदन का गीत "गुमनाम है कोई" भी इसी का प्रमाण है क्योंकि इसी गीत से प्रीतम ने नई प्रतिभाओं के लिये एक मंच तैयार किया है. बहुत ही सराहनीय प्रयास है प्रीतम का।
Thursday, April 7, 2016
शरमन जोशी ने मुकुल कुमार की लिखी पुस्तक ऐज़ बॉय बिकम मैन मुंबई के क्रॉसवर्ड में रिलीज़ की

मुकुल कुमार जो इंडियन रेलवे के सीनियर अफसर हैं, इन्होने अपनी किताब लिखी है ऐज़ बॉय बिकम मेन जिसे रिलीज़ करने शरमन जोशी आये। इस इवेंट में ब्राईट के योगेश लखानी और रेलवे के सत्य प्रकाश भी आये। बाद में मुकुल कुमार ने मीडिया और मेहमानों को बुक की कहानी के बारे में बताया। इस बुक को रूपा पब्लिकेशन्स ने मार्केट में लाया है। Monday, April 4, 2016
नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी का पहला म्यूजिक वीडियो इश्क़ अनोखा
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी वैसे तो अपने अभिनय के लिए हमेशा ही चर्चा में रहते हैं लेकिन इन दिनों वो चर्चित हैं अपने पहले म्यूजिक वीडियो के लिए। यह वीडियो नवाज़ुद्दीन का पहला ही म्यूजिक वीडियो है। गायक कैलाश खेर के इस म्यूजिक वीडियो में नवाज़ुद्दीन के साथ सन २०१३ में मिस इंडिया अर्थ चुनी गयी सोभिता धुलिपला भी हैं। इश्क़ अनोखा गीत को लिखा , गाया और संगीतबद्ध किया है कैलाश खेर ने।
संगीत कंपनी सारेगामा द्वारा रिलीज़ किये गये इस एलबम में कुल ९ गीत हैं। इश्क़ अनोखा कैलासा का पाँचवा एलबम है। पिछले चारों एलबम की तरह ही इस एलबम के भी सभी गीत श्रोताओं के दिलों दिमाग पर छा रहे हैं।
इश्क़ अनोखा गीत का बहुत ही खूबसूरत वीडियो बना है। यू ट्यूब पर इस वीडियो को अभी तक लाखों दर्शक देख चुके हैं।
मिष्टी चक्रबर्ती ,शगुन अजमानी ,प्रशांत गुप्ता ,तनीषा सिंह , वरिंदर विज़ सखिया स्किन क्लिनिक के दूसरे ब्रांच की ओपनिंग के लिए बांद्रा आये
डॉक्टर जगदीश सखिया ने मुंबई में अपने स्किन क्लिनिक का ब्रांच बांद्रा में खोला जहाँ फिल्म और टीवी जगत से कई लोग आये। काँची फिल्म की एक्ट्रेस मिष्टी चक्रबर्ती ख़ास रिबन काटने आईं। अन्य मेहमान जो इस इवेंट में आये वो थे -साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह ,सिंगर -कंपोजर वरिंदर विज़, एक्टर प्रशांत गुप्ता, टीवी एक्ट्रेस शगुन अजमानी, गौरव बजाज और एकता जैन। डॉक्टर शर्मीला नायक ,डॉक्टर सिद्धि चवन और प्रशांत सवर्डेकर ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। सखिया स्किन क्लिनिक का गुजरात में दस ब्रांच है। इस क्लिनिक में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएँ हैं जो महिलाओं और पुरुषों के लिए ज़रूरी हैं। इस क्लिनिक में एंटी एजिंग, लेज़र हेयर रिमूवल, बोटॉक्स, कॉस्मेटिक सर्जरी, स्किन टाइटनिंग, पिगमेंटेशन, स्कार रिमूवल, टैटू रिमूवल और कई प्रकार के ख़ूबसूरती बढ़ाने के उपाय किये जाते हैं।


Saturday, April 2, 2016
Friday, April 1, 2016
अरविंद स्वामी 15 साल बाद बॉलीवुड में करेंगे वापसी
डायरेक्टर मणी रत्नम की फिल्म 'रोजा' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर अरविंद स्वामी अब 15 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. अरविंद जल्द डेब्यू डायरेक्टर तनुज भ्रामार की फिल्म डियर डैड(Dear Dad) में नजर आएंगे.
अरविंद ने 15 साल बाद इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें इस फिल्म की कहानी काफी मजेदार लगी. फिल्म 'डियर डैड' एक 14 साल के बेटे शिवम और उसके पिता नितिन स्वामीनाथन की है. फिल्म की कहानी बाप बेटे के एक ऐसे रोड ट्रिप पर बेस्ड है जो वह अपने घर दिल्ली से मसूरी तक का सफर तय करते हैं. इसी सफर के दौरान वह किन घटनाओं का और कई अजीबो गरीब चीजों का अनुभव करते हैं उसी पर बेस्ड है यह फिल्म.
इस फिल्म में अरविंद पिता के किरदार को अदा करते नजर आएंगे. अरविंद ने इस फिल्म के बारे में बाद करते हुए कहा कि इस तरह की कहानियां बहुत कम पर्दे पर उतारने की जरूरत है क्योंकि इस तरह की कहानियां को कम बयां किया गया है.
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...





