Monday, November 9, 2015
'घायल वन्स अगेन' का पहला पोस्टर जारी
सनी देओल घायल वन्स अगेन से एक्शन फिल्मों में फिर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ सनी देओल ने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि चार मासूम बच्चे देश के सबसे ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ हैं और उनके बीच सिर्फ एक व्यक्ति खड़ा है, ‘घायल वंस अगेन’। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के अलावा 58 साल के सनी देओल ने फिल्म का निर्देशन भी किया है। इस फिल्म में ओम पुरी और सोहा अली खान भी हैं। यह फिल्म 1990 में@IMSUNNYDEOL #GHAYALONCEAGAIN
Sunday, November 8, 2015
Friday, November 6, 2015
क्या टी वी क्या फ़िल्में कोई ज्यादा अंतर नही दोनों के बीच -- युविका चौधरी
छोटे परदे से बड़े परदे और फिर छोटे पर अभिनय करने वाली प्यारी सी मुस्कान वाली खूबसूरत अभिनेत्री युविका चौधरी इन दिनों लोकप्रिय रियल्टी शो बिग बॉस में नज़र आ रही हैं। जैसी वो अपनी रियल लाइफ में हैं अभी तक वैसी ही इस शो में भी दिखाई दे रही हैं। इस शो में आने से पहले हारले फ़ूड प्रॉडक्ट के लांच में युविका से बात चीत हुई। पेश हैं कुछ अंश ---
आपने अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत टी वी धारावाहिक से की फिर आप फिल्मों में नज़र आयी और अब फिर एक बार आप टी वी काम कर रही हैं ?
आज क्या टी वी क्या फ़िल्में कोई ज्यादा अंतर नही दोनों के बीच सभी बड़े कलाकार दोनों ही जगह काम कर रहे हैं इसी तरह मैं भी जहाँ मुझे अच्छा काम मिलता है करती हूँ।
पहली बार आप फिल्म ओम शांति ओम में दिखाई दी. फरहा खान और शाहरुख़ खान की इस फिल्म में आपका काफी बड़ा रोल था लेकिन अभी पिछले दिनों आयी फिल्म "शौक़ीन " में आप दिखाई दी बहुत ही छोटे रोल में जिसमें एक संवाद तक नही बोला आपने ?
इस फिल्म में गेस्ट रोल था मेरा बस.
अभी क्या कर रही हैं टी वी या फ़िल्में ?
जल्दी ही आप मुझे एक बहुत बड़े टी वी रियल्टी शो में देखेंगें और इसके बाद मेरी एक फिल्म भी आने वाली है " लकी पाजी " कॉमेडी फिल्म है यह।
#biggboss9 #Yuvika Chaudhary #TV #Film
आज उनसे मिलना है हमें -- थोड़ी गुझिया वुझिया थोड़ी बर्फी वर्फी लेते चले
जबकि फिल्म के प्रोमो को देख कर यह कहीं से भी नही लग रहा है कि नायिका कोई गाँव कस्बे की बेचारी गरीब सी लड़की हो अगर ऐसा होता तो शायद फिर भी हम हज़म कर लेते हैं।
गाने का संगीत भी पुराना सा है और शब्दों से तो आप वाकिफ हैं ही. हिमेश रेशमिया के संगीत में कुछ ख़ास असर नही है कई पुराने गीतों की झलक सी सुनाई देती है। गीतों को सुनकर ऐसा लगा रहा है जैसे कोई रुकी हुई फिल्म अब जाकर रिलीज़ हो रही हो. जबकि राजश्री प्रोडक्शन्स का संगीत तो हमेशा अच्छा होता है।
क्या कभी सलमान खान अपनी किसी गर्ल फ्रेंड के लिए थोड़ी गुझिया वुझिया, थोड़ी बर्फी वर्फी, थोड़ी मठरी वठरी, थोड़ी चकली चिवड़ा लेकर गये हैं ?
इससे अच्छा तो सन १९७१ में आयी फिल्म #पराया धन का यह गीत है "आज उनसे पहली मुलाकात होगी " जिसमें राकेश रोशन हेमा मालिनी से मिलने जाते हैं।
हेमा मालिनी ने मनीषा अग्रवाल की मीरा भजन की एलबम मैं हूँ मीरा रिलीज़ की
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...



