Friday, April 17, 2015
Wednesday, April 15, 2015
पांचवे आंबेडकर अवार्ड हुआ जुहू के भाईदास हॉल में
रामदास अठावले, सांसद और कैलाश मासूम, दलित कल्याण फाउंडेशन ने समाज के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को पांचवे डॉक्टर आंबेडकर अवार्ड में सम्मानित करने के लिए जुहू के भाईदास हॉल में आमंत्रित किया। इस अवार्ड में हॉलीवुड सिंगर सोफ़िया हयात और पंजाबी सिंगर केली सिंह ने परफॉर्म किया। तुषार कपूर , क्रिकेटर श्रीशांत, मुकेश ऋषि, आदित्य नारायण, मधुश्री, अनिल मुरारका, डी बी चाँद, विवियन डसेना, सुनील ग्रोवर, सोनू निगम, उदित नारायण, निर्माता पहलाज निहलानी, ब्राईट के योगेश लखानी, ऋतू पाठक, सर्वजीत सिंह, बीबी संतोष कौर को सम्मानित किया जायेगा। लेखा रच ने कमाल की एंकरिंग की अवार्ड में। संदीप शुक्ला ने इस अवार्ड शो में सहयोग दिया है। .jpg)
Sunday, April 5, 2015
नॉटी गर्ल एलबम लॉन्च
उभरते हुऐ गायक निट्ज़ और प्रियंका आहूजा के सिंगल गीत #नॉटी गर्ल को जाने- माने गीतकार समीर ने लांच किया । फन सिनेमा के आयरिश रेस्त्रां में हुऐ समारोह में समीर ने कहा कि
" समय इन बच्चों का है सभी बच्चे बहुत प्रतिभाशाली है जरुरत इनको मौका मिलने की है
".
Friday, April 3, 2015
मिलन सिंह नाईट में टीवी कलाकार शो का आनंद लेने बांद्रा के रंगशारदा हॉल आये
जानी- मानी गायिका मिलन सिंह महिला होते हुए भी मेल वॉइस में भी गाना गाती हैं और वो भी मोहम्मद रफ़ी, मुकेश, आशा भोसले, लता मंगेशकर आदि की आवाज़ में। मिलन सिंह नाईट बांद्रा के रंगशारदा हॉल में हुआ जहाँ ढेर सारे टीवी कलाकार आये। उतरन सीरियल की ऋषिमा कंधारी, मधुबाला सीरियल से गुंजन उतरेजा, ससुराल सीरियल से रिद्धिमा तिवारी, बंधन से अनिरुद्ध दवे, मायका से जसवीर कौर आदि कलाकार आये। मिलन सिंह के युगल सदाबहार गीतों को सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
होते हुए भी मेल वॉइस में भी गाना गाती हैं और वो भी मोहम्मद रफ़ी, मुकेश, आशा भोसले, लता मंगेशकर आदि की आवाज़ में। मिलन सिंह नाईट बांद्रा के रंगशारदा हॉल में हुआ जहाँ ढेर सारे टीवी कलाकार आये। उतरन सीरियल की ऋषिमा कंधारी, मधुबाला सीरियल से गुंजन उतरेजा, ससुराल सीरियल से रिद्धिमा तिवारी, बंधन से अनिरुद्ध दवे, मायका से जसवीर कौर आदि कलाकार आये। मिलन सिंह के युगल सदाबहार गीतों को सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। .jpg)
हिंदी फिल्म --- #डिटेक्टिव व्योमकेश बक्शी

हिंदी फिल्म --- डिटेक्टिव व्योमकेश बक्शी
रिलीज़ -- ३ अप्रैल
बैनर -- यश राज फिल्म्स और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शंस
निर्माता -- आदित्य चोपड़ा और दिबाकर बनर्जी
निर्देशक -- दिबाकर बनर्जी
लेखक --- शरदिंदु बंदोपाध्याय और दिबाकर बनर्जी
स्क्रीन प्ले -- उर्मि जुवेकर और दिबाकर बनर्जी
शरदिंदु बंदोपाध्याय की पुस्तक "सत्यान्वेषी" और "पोथेर काँटा " पर आधारित
संगीत -- स्नेहा खानविलकर
कलाकार -- सुशांत सिंह राजपूत ,आनंद तिवारी और स्वस्तिका मुखर्जी
"व्योमकेश बक्शी " नाम का एक लोकप्रिय धारावाहिक दूरदर्शन पर भी १९९३ में प्रसारित होता था। इसमें अभिनेता रजित कपूर व्योमकेश बक्शी के किरदार में थे। अब देखना यह है कि सुशांत सिंह राजपूत भी अपनी इस फिल्म को धारावाहिक की तरह लोकप्रिय कर पाते हैं या नहीं।
अब तक निर्देशक दिबाकर बनर्जी की खोसला का घोसला , ओये लकी लकी ओये ,लव सेक्स और धोखा , शंघाई , बॉम्बे टॉकीज आदि फ़िल्में आ चुकी हैं।
टी वी धारावाहिक "पवित्र रिश्ता " से घर घर में लोकप्रिय हुए सुशांत सिंह राजपूत की भी अनेकों फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म "काय पोचे "( २०१३ ) में आयी थी। २०१३ में ही रिलीज़ हुई "शुद्ध देसी रोमांस " और २०१४ में आयी " पी के " .
स्वस्तिका मुखर्जी बंगाली फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं इस फिल्म में भी उनकी मुख्य भूमिका है जिन्होंने अंगूरी देवी का किरदार अभिनीत किया है।
शरदिंदु बंदोपाध्याय की पुस्तक "सत्यान्वेषी" और "पोथेर काँटा " पर आधारित है यह फिल्म "डिटेक्टिव व्योमकेश बक्शी ". इस फिल्म में मुख्य पात्र है व्योमकेश बक्शी । दूसरे विश्व युद्ध के समय कोलकाता में अपराध बहुत बढ़ गए थे। उसी समय व्योमकेश ( सुशांत सिंह राजपूत ) नाम का बंगाली युवक जो कि अपनी कालेज की पढ़ाई ख़त्म करके चुका है , अपनी बुद्धिमता से हत्या और राजनीतिक साज़िश के केस सुलझाता है। इस पीरियड फिल्म में उस समय के कोलकाता को दिखाया है जब वहां पर जापान ने आक्रमण किया था। एक तो भारत अंग्रेजों से त्रस्त था ही उस पर जापानियों को लेकर जो भय का माहौल था। यह सब भी इस फिल्म में दिखाया गया है, यह पूरी फिल्म व्योमकेश बक्शी के पहले केस के इर्द गिर्द बुनी गयी है।
मैं ऑफ़ बीट फ़िल्में ही करना चाहती हूँ --- सुलगना पाणिग्रही
१७ अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है फिल्म #एक अदभुत दक्षिणा - गुरु दक्षिणा. इस फिल्म की नायिका है प्यारी सी, चुलबुली सी सुलगना पाणिग्रही, यह वही सुलगना हैं जिन्होंने अपना अभिनय सफर शुरू किया था धारावाहिक "अम्बर धरा" से। सोनी पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में सुलगना ने धरा का किरदार अभिनीत किया था। इस धारावाहिक से ही दर्शकों का दिल चुरा लिया था सुलगना ने। एक फिर दर्शकों का दिल चुराने के लिये आ रही है सुलगना अपनी फिल्म " एक अदभुत दक्षिणा - गुरु दक्षिणा " में। इस फिल्म में मुख्य नायिका है सुलगना हैं और बेहद खुश हैं अपनी इस फिल्म से ----- .jpg)
- टी वी करते करते आप फिल्म "मर्डर - २ " में नज़र आयी और फिर गायब हो गयी ? नही गायब नही हुई थी, इसी बीच मैंने तमिल (ईसाई ) और मराठी (इश्क़ वाला लव ) फिल्मों में काम किया। "मर्डर - २ " से मैंने अपना फ़िल्मी सफर शुरू किया और इस फिल्म में सभी ने मेरे किरदार को बहुत ही पसंद किया बहुत कॉम्प्लिमेंट्स भी मिले मुझे लेकिन इस फिल्म के बाद मुझे लगभग इसी तरह की भूमिका ऑफर हुई इसीलिये मैंने कुछ समय तक खुद को हिंदी फिल्मों से दूर रखा। अब जबकि मुझे अच्छी भूमिका मिली तो मैं हूँ आप सबके सामने।
- आपकी यह फिल्म भी कुछ ऑफ़ बीट लग रही है ? मेरी इस फिल्म की कहानी आम फिल्मों से काफी अलग है।यह सिर्फ नाच गाने वाली फिल्म ही नही है बल्कि कहानी है गुरु और शिष्य की और एक नायक के बलिदान की। इस फिल्म में बंगाल में फैले हुए नक्सलवाद को भी बहुत ही बारीकी से दिखाया है। निर्देशिका किरण फडनिस ने बहुत ही ख़ूबसूरती से इस फिल्म को निर्देशित किया है इस फिल्म में छाऊ नृत्य को भी दिखाया है जो की उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में बहुत लोकप्रिय है.
- क्या आप हमेशा ऑफ़ बीट फ़िल्में ही करेगी ? देखिये मैं एक अभिनेत्री हूँ मॉडल नही हूँ इसलिए मैं वो ही फिल्म करती हूँ जिसमें मुझे कुछ अभिनय करने को मिले। मैं सिर्फ हवा में साड़ी लहराने वाली फिल्म करना नही चाहती।
- क्या अब टी वी पर आप काम करेगीं ? हाँ जरुर , क्योंकि यही से मेरी शुरुआत हुई थी, लेकिन बस भूमिका मेरी दमदार होनी चाहिये।
Wednesday, April 1, 2015
तृषा मीडिया राजस्थान सिनेमा अवार्ड्स में हिंदी और राजस्थानी कलाकार आये।
विजय कुमार जैन, एडवोकेट बी एल शर्मा और राजेंद्र दाधीच ने तीन दीनो को आपणों राजस्थान महोत्सव का आयोजन किया जिसके अंतिम दिन राजस्थान सिनेमा अवार्ड का आयोजन किया गोरेगॉव के विष्णु पार्क में। इस अवार्ड में हिंदी और राजस्थानी फिल्म जगत से कई लोग आये। राजपाल यादव, सोफ़िया हयात, शबाब साबरी, स्वाति शर्मा, गूफी पेंटल, अरविन्द वाघेला, परीक्षित साहनी, रविन्द्र जैन, दिलीप सेन, सुधाकर शर्मा, अली गनी और कई लोगों ने अवार्ड समारोह में शिरकत की। दिया और बाती सीरियल के सारे कलाकार और शीतल खाण्डल भी में आये। राजपाल यादव ने सभी को राजस्थान दिवस पर ढेर सारी बधाई दी। सोफ़िया हयात ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को गीत गाकर सुनाया।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)