Thursday, August 21, 2014

धर्मेश तिवारी को श्रद्धांजलि देने फेडरेशन ने फिल्मिस्तान स्टूडियो में प्रार्थना रखी

 
धर्मेश तिवारी जो एक जाने -- माने एक्टर, निर्देशक, सिंटा के जॉइंट सेक्रेटरी, फेडरेशन के प्रेसिडेंट थे उनका निधन  हो गया था। उनकी प्रार्थना के लिए फेडरेशन ने फिल्मिस्तान स्टूडियो में लोगों को आमंत्रित किया था। धर्मेश तिवारी का पूरा परिवार - रोमा, ज्वाला दत्त, अन्नू, निकिता तिवारी आये।  फिल्म निर्देशक अब्बास मस्तान, टी पी अग्रवाल, अशोक पंडित, दिलीप,ज़रीना वहाब लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अपनी बातों के ज़रिये दिया। संजीव कोहली और टीना घई ने भजन गाकर श्रद्धांजलि दी।  



Wednesday, August 20, 2014

नेशनल एंथम लांच करने फ़िल्मी हस्तियां जुहू के रमाडा पाम ग्रूव होटल आये


राजीव वालिया ने ७५ से ज़्यादा लोगों को अपने राष्ट्रीय एंथम जन गण मन में लिया है और ये एक रिकॉर्ड है। बॉलीवुड, टीवी, स्पोर्ट्स, पुलिस, शिल्पकार और क्रिकेट जगत के लोगों ने इस वीडियो में हिस्सा लिया। इसको रिलीज़ किया गया जुहू के रमाडा होटल में जहाँ टी पी अगरवाल, साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह, टीना घई, संगीतकार वाजिद, मुकेश खन्ना, सुनंदा शेट्टी ( शिल्पा शेट्टी की माँ ) शिल्पकार पद्म विभूषण रघुनाथ महापात्रा, भैरवी गोस्वामी, एली अवराम, उदित नारायण, ब्राइट के योगेश लखानी, शबाब साबरी और संचिति सकट आये। वीडियो के निर्माता अमित शाह ने सभी को शाल और फूलों का गुच्छा देकर सम्मानित किया। ये वीडियो १०० से ज़्यादा देशों में चलेगा।

Tuesday, August 19, 2014

हिंदी फिल्म आइडेंटिटी कार्ड - एक लाइफ लाइन का संगीत रिलीज़ हुआ



निर्देशक राहत काज़मी की फिल्म  'आइडेंटिटी कार्ड - एक लाइफ लाइन ' की  इन दिनों बहुत चर्चा हो रही है क्योंकि कश्मीर जैसे ग्लोबल मसले पर  आम आदमी की समस्याओं  को दिखाने वाली यह पहली फिल्म कही जा रही है. विदेशों में जहाँ कहीं भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई वहां इसकी तारीफ हुई। लंदन के समाचार पत्र टेलिगारफ़ ने भी यही कहा कि यह पहली ऐसी फिल्म है जो की सच में कश्मीर की समस्या को दिखाती है. 

 पिछले दिनों इस फिल्म का संगीत मुंबई में रिलीज़ हुआ , जहाँ फिल्म की कास्ट और संगीत से जुड़े लोग आये। ब्राईट के मालिक योगेश ला खानी ने फिल्म का संगीत रिलीज़ किया। इस अवसर पर फिल्म के  हीरो फुरकान मर्चेंट , शोएब काज़मी, मानिनी मिश्रा, विपिन शर्मा, बृजेन्द्र काला,गुलफ़ाम आदि उपस्थित थे । शिबानी कश्यप ने फिल्म का गाना गाया।  २९ अगस्त को रिलीज़ होने वाली  इस  फिल्म का संगीत क्रेस्सेंडो म्यूजिक कंपनी ने रिलीज़ किया है।  फिल्म की निर्मात्री है ज़ेबा साज़िद हैं जो एक जानी मानी ड्रेस डिज़ाईनर हैं। फिल्म के अन्य कलाकार हैं --- सौरभ शुक्ला और टिया बाजपेयी।



इस अवसर पर निर्देशक राहत काज़मी ने बताया कि  "कश्मीर जैसे गंभीर  मुद्दे पर बहुत ही हल्की फुल्की फिल्म है यह.  फिल्म में हमने  भारत - पाकिस्तान आज़ादी जैसी कोई बात नही की है लेकिन हमने  कश्मीर में आम आदमी को किस तरह की मुश्किलातों का सामना करना पड़ता है वही सब दिखाया है।   आम आदमी को कैसी - कैसी दिक्क़ते होती हैं जब वह बिना आइडेंटिटी कार्ड  के घर से बाहर निकलता है. उसे आतंकवादी समझ कर पकड़ लिया जायेगा। इन्हीं कुछ कारणों की वजह से युवा गलत दिशा की ओर भी चले जाते हैं." 

Friday, August 15, 2014

हिंदी फिल्म --- सिंघम रिटर्न्स

हिंदी फिल्म --- सिंघम रिटर्न्स 
रिलीज़ ---  १५ अगस्त 
बैनर -- अजय देवगन फिल्म्स और रोहित शेट्टी प्रोडक्शंस। 
निर्माता --- रिलायंस एंटरटेनमेंट , रोहित शेट्टी और अजय देवगन। 
निर्देशक -- रोहित शेट्टी 
लेखक -- साज़िद - फ़रहान 
स्क्रीन प्ले -- युनुस सज़ावल 
कहानी --  रोहित शेट्टी 
कलाकार -- अजय देवगन, करीना कपूर खान, अमोल गुप्ते, अनुपम खेर, समीर धर्माधिकारी, दयानंद शेट्टी, शरत सक्सेना और ज़ाकिर हुसैन।
संगीत -- जीत गांगुली।  मीत ब्रदर्स , अंकित तिवारी और यो यो हनी सिंह।    

'सिंघम रिटर्न्स'  यह एक्शन फिल्म सन  २०११ में आयी एक्शन फिल्म "सिंघम " का सीक्वेल है. सन २०१३ में निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म "चेन्नई एक्सप्रेस " ने लगभग २२७ करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब बारी है 'सिंघम रिटर्न्स ' की। पिछली फिल्म 'सिंघम' में मुख्य भूमिका में थे अजय देवगन और काजल अग्रवाल जबकि इस फिल्म में अजय और करीना की जोड़ी है।  लेकिन यह फिल्म पिछली फिल्म से काफी अलग है क्योंकि पिछली फिल्म में हीरोइन का कुछ काम नही था जबकि इस फिल्म में करीना की भी पॉवर फुल भूमिका है।  वैसे तो करीना और अजय देवगन दोनों ने कई फिल्मों एक साथ काम किया है जबकि रोहित शेट्टी के साथ इनकी जोड़ी की यह तीसरी फिल्म है.   २०११ की सिंघम जब रिलीज़ हुई थी तो विशेष तौर पर फिल्म का शो पुलिस फ़ोर्स के लिए किया गया था और यह भी कहा गया था इस फिल्म से पुलिस को कुछ सीखना चाहिये। सिंघम में बाजीराव सिंघम गोवा पुलिस में था सिंघम रिटर्न्स में वो मुंबई पुलिस में है। 
फिल्म की कहानी इस प्रकार है ----
निर्भीक और ईमानदार पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम (अजय देवगन ) अब मुंबई पुलिस में डी सी  पी है. कहानी तब आगे बढ़ती है जब बाजीराव की टीम का एक पुलिस कांस्टेबल  मृत पाया जाता है और उसके पास से ढेरो रुपये भी पाये जाते हैं उस मृत कांस्टेबल पर भ्रष्ट होने का आरोप भी लगता  है. जब खोज बीन के बाद सिंघम के सामने  सारी सच्चाई  आती है तो  उसे पता चलता है कि यह सारा खेल तो काले  धन का है और इस सबके पीछे सारी राजनीतिक प्रणाली ही है तब वो जी जान से काले धन को पकड़ने में जुट जाता है.  
गुरु  जी ( अनुपम खेर  ) जो कि  एक सच्चे राजनीतज्ञ और सिंघम  के गुरु हैं और जो समाज को बदलना चाहते हैं लेकिन  स्वामी जी ( अमोल गुप्ते ) के गुंडे उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं।  डी सी पी सिंघम अत्यंत ईमानदारी, साहस और परिश्रम के साथ प्रभावशाली बदमाशों से लड़ता है. एक निडर शेर की तरह सिंघम फिर से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करता है  और रास्ते में आयी हुई चुनौतियों का सामना करता है और जरुरत पड़ने पर हज़ारों पुलिस वालों के साथ मोर्चा भी निकालता है लेकिन पीछे नही हटता।  अवनि (करीना कपूर ) सिंघम की प्रेमिका की भूमिका में हैं मराठी लड़की बनी करीना ने इस फिल्म में ऑटो भी चलाया है साथ में उन्होंने मराठी भाषा बोलना सीखा और आम मध्यम लड़की की तरह घर में मसाले पीसना भी सीखा है इस फिल्म के लिए। 
"अता माझी सटकली' संवाद पिछली फिल्म में भी काफी लोकप्रिय हुआ था लेकिन इस फिल्म में तो एक गाना भी है   "अता माझी सटकली'' जिसे गाया है यो यो हनी सिंह ने. 
पहले इस फिल्म का नाम सिंघम - २ रखा था लेकिन बाद में 'सिंघम रिटर्न्स' रखा गया। इस फिल्म में वैसे तो कई ऐसे संवाद हैं जिन पर दर्शक ताली और सीटियां बजायेंगे लेकिन हिन्दू जग जागृति समिति ने फिल्म के एक संवाद को हटाने की मांग की है जिसमें डी सी पी सिंघम स्वामी से कहता है "मैं यहाँ इन्वेस्टिगेशन करने आया हूँ तेरा दो कौड़ी का प्रवचन सुनने नही" और भी कुछ सीन ऐसे हैं फिल्म में जिन्हे हटाने की मांग की है जिससे दर्शको की धार्मिक भावनाओं को ठेस न लगे." 

Thursday, August 14, 2014

अनूप जलोटा और साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह एक संगीत के इवेंट पे रंग शारदा आये

अनूप जलोटा को जब भी वक़्त मिलता है वो अपने दोस्तों के लिए समय निकाल कर इवेंट पर  आ जाते हैं। हाल ही में वो बांद्रा के रंग शारदा में आये जहाँ भजन संगीत का कार्यक्रम था। वहां पर साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह भी थी। दोनों ने संगीत का खूब लुफ्त उठाया। 

Wednesday, August 13, 2014

धर्मेश तिवारी के चौथे पर फिल्म और टीवी जगत के लोगों ने श्रद्धांजलि दी



 फिल्म और टीवी जगत से कई लोग धर्मेश तिवारी के चौथे पर आये। धर्मेश तिवारी एक जाने - माने अभिनेता, निर्देशक और सिंटा के जोइंट सेकेटरी, प्रेसिडेंट ऑफ़ फेडरेशन और ऍफ़ डब्लू आई सी ई थे । धर्मेश तिवारी ने सबसे ज़्यादा नारद का किरदार किया और महाभारत सीरियल में कृपाचार्य का किरदार किया। इनका निधन बुधवार को पठानकोट में हुआ था।


अलका याग्निक, टीना घई, कंवलजीत, सुमन रंगनाथन, अंजन श्रीवास्तव, धीरज कुमार, अरुण गोविल, विंदू, नविन प्रभाकर, अशोक पंडित, मुकेश ऋषि, रुसलान मुमताज़ और कई लोग अपनी श्रद्धांजलि देने आये।

 

अब हॉलीवुड में भी नकाश

लोकप्रिय गायक नकाश अज़ीज़ अब हॉलीवुड में भी गीतों को गा रहे हैं अभी उन्होंने " हंडरेड फुट जर्नी" में 'आफ़रीनगीत गाया है  यह गीत भी उन्होंने अपने आदर्श संगीतकार आर रहमान  के निर्देशन में गाया है. निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग, ओपरा विनफ्रे और जूलिएट ब्लैक   निर्देशक लस्से हल्सट्रॉम की इस फिल्म में हेलेन मिर्रन, ओम पुरी, मनीष दयाल मुख्य कलाकार हैं


 हॉलीवुड की फिल्म में अपने पहले गीत से बेहद खुश नकाश कहते हैं "यह सब मेरे आदर्श रहमान सर की वजह से ही हुआ है. मैं बहुत ही खुश हूँ कि स्टीवन स्पीलबर्ग और  ओपरा विनफ्रे जैसे हॉलीवुड की बड़ी हस्तियों की फिल्म में  मैंने अपना पहला गीत गाया है "
 दक्षिण की भाषाओं में, बॉलीवुड, बंगाली, मराठी और अब हॉलीवुड की फिल्मों में गीतों को गाने वाले नकाश का बंगाली फिल्म "बिंदास" का  गीत "रीमिक्स कव्वाली" तो श्रोताओं में खासा लोकप्रिय हुआ था अब उनके दो गीत बंगाली फिल्म "एक्शन" के भी लोकप्रिय हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दो बँगला फिल्मों कालिंग बेल और  गेम में भी गीत गाये  इसके साथ - साथ उन्होंने एक सहायक के रूप में ए आर रहमान और प्रीतम के साथ तो कई हिंदी फिल्मों में काम किया है और कई फिल्मों में गीतों को गाया  है  जिनमें एजेंट विनोद, कॉकटेल,  बर्फी, फटा पोस्टर निकला हीरो, आर राज कुमार, धिष्कियाऊं, हाइवे, लेकर हम दीवाना दिल आदि मुख्य हैं. 

 उन्होंने  वाढदिवसाच्या  हार्दिक शुभेच्छइच्छा, राडा रॉक्स,  नोएंट्री पुढे धोखा आहे  आदि मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया है. 


मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...