Thursday, July 20, 2017

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' का फर्स्ट लुक

अब अजय को अब आप एक ऐतिहासिक फिल्म में देखेंगे। अजय ने ट्विटर अपनी आगामी फिल्म तानाजी अनसंग वरियर की जानकारी दी है। इस फिल्म में अजयसूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में नजर आएंगे।
बता दें कि तानाजी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 
साथ थे। अजय के फैंस के लिए यह फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं है क्योंकि पहली बार अजय इस फिल्म के जरिए एक अलग अवतार में नजर आयेंगे। अजय ने कल रात ही इस फिल्म के पहले पोस्टर को साझा किया और इससे पहले अजय ने ट्वीट के जरिये  यह जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट पर वह लम्बे समय से काम कर रहे थे और सभी के साथ शेयर करने के लिए वह काफी उत्साहित है। 

Wednesday, July 19, 2017

अमिताभ बच्चन ने फोटोग्राफर परेश मेहता के स्टूडियो का किया उद्घाटन


प्रसिद्ध फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर परेश मेहता के स्टूडियो का सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने   
उद्घाटन किया. इस मौके पर बिग बी की लाइफ से जुड़े स्पेशल फोटोग्राफ्स और वीडियो उनके फैंस को परेश की फोटो-वीडियो टीम ने दिये। फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर परेश मेहता पिछले 36 साल से फोटो-वीडियो फील्ड में है। उन्होंने हाल ही में मुंबई में नया स्टूडियो खोला है जिसका बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिग बी ने परेश मेहता की मेहनत को एक वीडियो केमाध्यम से सराहा और परेश  उनकी फैमेली की मौजूदगी में सादगी से स्टूडियो को इनॉग्रेट किया। साथ ही बिग बी का परेश ने एक शॉल देकर सम्मान किया।

सनी और बॉबी देओल का डांस... दलेर का गाना... मचायेगा धूम

सनी देओल भले ही डांस के मामले में कमजोर हैंलेकिन उनका डांस उनके फैंस देखना पसंद करते हैं। यही कारण है कि उनकी आगामी फिल्म 'पोस्टर बॉयज़में दलेर मेहंदी का एक हिट गाना जोड़ा जा रहा है।  
यह गाना नया नहीं बल्कि 18 वर्ष पुराना है।1999 में सनी देओल की एक्शन पैक्ड ड्रामा फिल्म 'अर्जुन पंडितप्रदर्शित हुई थी। इसका हिट गाना 'कुड़ियां शहरको फिर से पेश किया जा रहा है। यूं भी इन दिनों बॉलीवुड में पुराने हिट गानों को नये अंदाज में पेश करने का चलन है।
 इस गाने पर सनीबॉबी और श्रेयस तलपदे थिरकते नजर आएंगे और उनका साथ देंगी एली अवराम। इस गाने को तनिष्का बागची ने रिक्रिएट किया है और नेहा कक्कड़ तथा दलेर मेहंदी ने इसे गाया है।  
पोस्टर बॉयज़ 2014 में प्रदर्शित मराठी फिल्म का हिंदी रिमेक है। यह फिल्म सितंबर में प्रदर्शित होगी।    

Friday, July 14, 2017

हिंदी फिल्म --- जग्गा जासूस

हिंदी फिल्म --- जग्गा जासूस 
रिलीज़ -- १४ जुलाई 
बैनर -- डिज़्नी इंडिया, पिक्चर शुरू एंटरटेनमेन्ट और इशाना मूवीज। 
निर्माता  --- सिद्धार्थ रॉय कपूर, अनुराग बसु और रणबीर कपूर। 
लेखक और निर्देशक --- अनुराग बसु।  
कलाकार --- रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ़,सयानी गुप्ता, सौरभ शुक्ला, अदा शर्मा।  
संगीत --- प्रीतम। 
गीतकार -- अमिताभ भट्टाचार्य और नीलेश मिसरा।  
गायक और गायिका --- अरिजीत सिंह , निख़िता गाँधी , मोहन कानन और अमित मिश्रा।

 सन २०१२ में निर्देशक अनुराग बसु ने फिल्म बनाई थी "बर्फी ". रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत सराहा था ।  फिल्म "बर्फी " को बहुत सारे अवार्ड भी मिले। "बर्फी " की सफ़लता  को देखते हुए निर्देशक अनुराग बसु और रणबीर  दोनों ने फिर से फिल्म बनाने का निश्चय किया और शुरू की फिल्म "जग्गा जासूस" अब वही फिल्म "जग्गा जासूस " रिलीज़ के लिए तैयार है। हालाँकि फिल्म बनने में देरी हो गयी क्योंकि रणबीर और कैटरीना का ब्रेक अप हो गया था.  

फिल्म "जग्गा जासूस " की कहानी  पिता और पुत्र के रिश्ते के चारो ओर घूमती है।  जग्गा ( रणबीर कपूर )  छोटे से शहर का  रहने वाला बहुत ही शर्मीले स्वाभाव का लड़का  है. लेकिन उसे बचपन से ही इस बात को जानने की उत्सुकता थी  कि उसके पिता ( ससवता चटर्जी )  की मृत्यु किस तरह से हुई. जब जग्गा बोर्डिंग स्कूल  में पढ़ाई करता था तब उसके पिता हर साल उसके जन्मदिन पर वीएचएस टेप भेजते थे।  उसके पास बाबूजी की  कुछ वही यादें बची हैं. जग्गा को अपने बाबूजी से जासूसी करने का शौक़ भी विरासत में मिला था इसी के चलते वो अपने पिता की मृत्यु का रहस्य जानने की कोशिश करता है।  जग्गा की जासूसी में मदद करती है श्रुति (कैटरीना कैफ) जो कि पेशे से एक पत्रकार है। जब जग्गा पिता की हत्या का रहस्य जानने की कोशिश करता है तो पिता द्वारा भेजे गये वही वी एचएस टेप उसके काम आते हैं। 

क्या जग्गा अपने बाबूजी की हत्या का रहस्य ढूंढ लेता है ? कौन है उसके पिता का हत्यारा ?

Thursday, July 13, 2017

रागिनी खन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका फिल्म ‘गुड़गांव’ में


रागिनी खन्ना ने ३० से अधिक टेलीविजन शोज कियें  है. उन्होंने ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’ नामक टेलीविज़न धारावाहिक  से अपना कैरियर शुरू किया, उसके बाद ‘भास्कर भारती’ और ‘ससुराल गेंदा फूल’ (२०११) किया। अब रागिनी खन्ना को दर्शक शंकर रमन निर्देशित हिंदी फिल्म `गुडगाँव` में देखेंगे,  जे आर पिक्चर्स की फिल्म के निर्देशक शंकर रमन एवार्ड विजेता सिनेमैटोग्राफर है और यही इस फिल्म के लेखक-प्रोड्यूसर है,, जिन्होंने पिछले दो दशकों में कई डोक्यूमेंट्रीज,शॉर्ट्स फीचर फिल्में और टीवी कमर्शियल बनाया है।फिल्म ‘गुड़गांव’ में रागिनी के अपोजिट अक्षय ओबेरॉय है।
सुंदर और प्रतिभाशाली रागिनी खन्ना ‘गुड़गांव’ में अपनी  भूमिका के बारे में काफी उत्साहित हैं। यह रोल कैसे रागिनी को मिला ? इस बारे में रागिनी खन्ना ने कहा, "जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं बहुत उत्साहित थी कि निर्देशक ने मुझे एक अभिनेत्री के रूप में देखा और न ही एक टीवी शो की बबली लड़की के रूप में।  निर्देशक शंकर रमन बहुत उदार हैं,  ‘गुड़गांव’ के सेट पर काम करना मेरे लिये बहुत ही शानदार अनुभव रहा । "

रागिनी खन्ना ने कहा कि "एक अभिनेत्री के रूप में, उन्होंने अपने आपको भूमिका में पूरी तरह से डूबों दिया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि मुझे अवश्य दर्शकों की  प्रशंसा मिलेगीं। अभी रागिनी किसी भी  टीवी धारावाहिक में काम नहीं कर रही है।

Monday, July 10, 2017

रागिनी खन्ना का फोटो शूट

Displaying ragini khanna9.jpg
टीवी की सुपर स्टार रागिनी खन्ना जिन्हे हमने भास्कर भारती और ससुराल गेंदा फूल में देखा था, फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन्हे हम जल्द ही शंकर रमन निर्देशित हिंदी फिल्म गुडगाँव में देखेंगे जिसे जार पिक्चर्स ने बनाया है। रागिनी खन्ना ने इस फिल्म का प्रचार फोटो शूट के साथ शुरू कर दिया है। रागिनी खन्ना ने फोटो शूट ब्लैक ड्रेस में बांद्रा में किया।  फिल्म चार अगस्त को समस्त भारत में रिलीज़ होगी। 

Saturday, July 8, 2017

हिंदी फिल्म शादी विध जुगाड़

Displaying ajay singh,kcarren rajput,harshvardhan joshi,shree rajput,kunal mehta,sumati solanki,akash lapasiya & ekta jain.jpg
Displaying harshvardhan joshi & shree rajput1.jpgएकता जैन जिन्होंने कई विज्ञापन ,टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है वो अब १२ साल के ब्रेक के बाद वापस कॉमेडी हिंदी फिल्म शादी विथ जुगाड़ में नज़र आएँगी जिसकी शूटिंग गुजरात के गांधीनगर में शुरू हो चुकी है । इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं श्री सूत्रम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड . फिल्म की पूरी शूटिंग गुजरात के गांधीनगर ने होगी। हर्षवर्धन जोशी जिन्होंने लव के फ़ंडे फिल्म में काम किया था वो इस फिल्म में जिग्नेश का किरदार निभा रहे हैं ,श्री राजपूत जिनकी आखिरी फिल्म मिस खिलाड़ी थी वो इस फिल्म में वैजंती का किरदार निभा रही हैं अजय सिंह डॉन का किरदार निभा रहे हैं ,कुणाल मेहता डी जे का किरदार , आकाश स्ट्रग्ग्लिंग एक्टर का किरदार और एकता जैन मराठी और क्रिस्चियन लड़की मेरी का किरदार में हैं । इस फिल्म के लेखक निर्देशक हैं आज़ाद भारती। फिल्म के अन्य कलाकार हैं - अजय सिंह ,कुणाल मेहता ,आकाश लापासिया ,करेंन राजपूत ,सुमति सोलंकी। डी जे भारती ने फिल्म के सारे गीत कंपोज़ किये हैं।

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...