Tuesday, February 28, 2017

साक्षी द्विवेदी भी फिल्म भूमि में

Displaying sakshi dwivedi2.jpgसाक्षी द्विवेदी आगरा में भूमि फिल्म की शूटिंग करने पहुंची। अभिनेता संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि की शूटिंग आगरा में धूम से चल रही है। यह फिल्म इस साल ४ अगस्त को रिलीज़ होगी।अदिति राव हैदरी जहाँ फिल्म में संजय दत्त की बेटी का किरदार कर रहीं हैं वहीँ साउथ एक्ट्रेस साक्षी भी एक मुख्य किरदार नज़र आएँगी। साक्षी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म के निर्देशक हैं उमंग कुमार। यह  फिल्म एक बाप और बेटी के रिश्तों पर बन रही है। जेल से निकलने के बाद संजय दत्त की यह पहली फिल्म है।  

Sunday, February 26, 2017

सोलहवें ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन और स्टेज अवार्ड


Displaying amar upadhyay.jpgDisplaying jitendra.jpgजैस्मिन शाह , एम डी ट्रांसमीडिया कंपनी ने इस साल ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन और स्टेज अवार्ड का सोलहा साल पूरे किये। यह पहला ऐसा गुजराती स्क्रीन और स्टेज अवार्ड है जहाँ फिल्म, टीवी और ड्रामा के कलाकारों को अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इस साल ४५ गुजराती फिल्मों ने अवार्ड में हिस्सा लिया , ३१ मुम्बई के गुजराती ड्रामा ,१८ गुजरात के ड्रामा और ५ गुजराती टी वी शो ने कम्पटीशन में हिस्सा लिया। ३५० से ज़्यादा आर्टिस्ट और टेक्निशन्स इस साल के ४२ कैटेगरी नॉमिनेट हुए। 

अमेरिका के रश्मी कामदार और भावना कामदार पिछले १२ साल से ५१,००० रूपए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए स्पांसर करते आ रहे हैं।रूपा आनंद पंडित ने मुम्बई बेस्ट ड्रामा के लिए ५१,००० स्पांसर किया। 
जैस्मिन शाह ने अवार्ड में आये ४,००० से ज़्यादा लोगों का शुक्रियादा किया। आये हुए मेहमानों में फिल्म एक्टर जितेंद्र ,पेन वीडियो के जयंतीलाल गाड़ा ,मराठा मंदिर के मालिक मनोज देसाई ,कलर्स गुजराती के संजय उपाघ्याय अनुज पोद्दार,मरयम ज़कारिया ,आकांक्षा पूरी ,पदमश्री भीखुदान गढवी ,मनोहर कानूनगो ,ऐश्वर्या मजूमदार ,नरेश कनोडिया ,उमेश मीर और कई मेहमान आये। 

Displaying jasmin shah & akanksha puri.jpgमुम्बई ड्रामा में प्रेमनु पे टी एम और युग पुरुष ने सबसे ज़्यादा अवार्ड लिए वही गुजराती  ड्रामा में सूरत की देवदासिनी ,अहमदाबाद के अ रियर व्यू ऑफ़ जामनगर एंड समुद्र मंथन ने सबसे ज़्यादा अवार्ड शेयर किये। टीवी सीरियल शुक्र मंगल को सबसे ज़्यादा अवार्ड मिला। फिल्म थाई जशे ,रॉंग साइड राजू ,रॉम कॉम और जे पण कहिश ते सचु कहिश ने मेजर अवार्ड शेयर किये। स्नेहा देवगनिया ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड फिल्म जे पण कहिश ते सचु कहिश  जीता  वही मलहार ठाकर ने बेस्ट एक्टर अवार्ड फिल्म थाई जशे के लिए जीता। 
फिल्म रॉंग साइड राजू को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला वही थाई जशे को रेड ऍफ़ एम लिस्नर्स फिल्म अवार्ड मिला। 
इस साल अन्नपूर्णा शुक्ला और नरेश कनोडिया को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये अवार्ड कलर्स गुजराती चैनल में  दिखाया जायेगा और बाद में सोहम टीवी पर। Displaying maryam zakaria,akanksha puri,vasant bhandari ,mikhil mushle.jpg

Wednesday, February 22, 2017

जैकलीन एक्शन आइकॉन बनना चाहती हैं


श्रीलंका से आयी जैकलीन आजकल हर दूसरी फिल्म में दिखाई देती हैं. सलमान खान से लेकर टाइगर श्रॉफ तक सभी के साथ वो काम चुकी हैं लेकिन अब उनकी इच्छा हैं एक्शन फ़िल्में करने की. हालांकि उन्होंने थोड़े बहुत एक्शन फिल्म फ्लाइंग जट्ट में किया था लेकिन अब उन्हें चाहिए पूरी तरह से एक्शन फिल्म क्योंकि उनकी दिली तमन्ना है एक्शन आइकॉन बनने की। तो निर्माता निर्देशक जैकलीन की बात सुन लो।  

सिद्धांत कपूर टी वी से फिल्मों में


मॉडल और अभिनेता सिद्धान्त कपूर की तो निकल पड़ी क्योंकि वो संजय दत्त की वापसी वाली फिल्म भूमि में अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म में वो अदिति राव हैदरी के प्रेमी का किरदार अभिनीत करेगें। वैसे सिद्धांत ने रैम्प पर मॉडलिंग की है और साथ  में उन्होंने जी टी वी के लोकप्रिय धारावाहिक टशन ए इश्क़ में काम किया है और झलक दिखला जा ९ में  भी हिस्सा लिया है । भूमि फिल्म में संजय दत्त के साथ काम करने को उत्साहित सिद्धान्त के पैर आजकल जमीन पर नही हैं। 

आमिर खान की बेटी भी फिल्मों में


 सैफ अली खान की बेटी फिल्मों में काम कर रही है।  श्रीदेवी की बेटी भी फिल्मों में अपनी शुरुआत कर रही हैं और अब सुनने में आ रहा है कि आमिर की बेटी इरा खान भी फिल्मों में काम कर रही हैं लेकिन एक नायिका के रूप में नही बल्कि संगीत के क्षेत्र में वो अपनी प्रतिभा दिखायेगीं।  इरा को बचपन से संगीत से ख़ासा रहा है।  आमिर की फिल्म देल्ही बेली , तलाश और टी वी कार्यक्रम सत्यमेव जयते में संगीत दे चुके राम संपत के साथ काम करेगीं इरा। 

रनवीर सिंह फिर रैपर बने


रनवीर सिंह की चर्चा जितनी उनके अभिनय के लिए , उनके फैशन के लिए  होती हैं उतनी ही उनकी गायिकी के लिए भी होती है. सबसे पहले उन्होंने २०११ में आयी फिल्म लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल में रैप किया।  फिर एक कपड़ो के ब्रांड के लिए भी रैप गीत गाया और अब तीसरी बार रनवीर ने रैप किया है जोया अख्तर की फिल्म गुली बॉय के लिये। सही है अभी अपनी फिल्मों के लिए गाओ और जब अभिनय की दुकान न चले तो गायक बन जाओ। 

Monday, February 20, 2017

मिस दिवा अलंकृता बोरा की हिंदी फिल्म राजा अबरोडिया

Displaying alankrita bora 1.jpg
अलंकृता बोरा २०१६ की मिस दिवा, इंटरनेशनल डांसर फ्रॉम दुबई , मिस ब्यूटी फेस ऑफ़ २०१६ , मिस नार्थईस्ट ने लखविंदर साबला की हिंदी फिल्म राजा एब्रोडिया साइन की.इस फिल्म में अलंकृता ट्विंकल का किरदार करेंगी। अपने किरदार के बारे में अलंकृता ने बताया की - मुझे स्क्रिप्ट बहुत पसंद आयी मेरा किरदार फन लविंग ,बबली  और चियरफुल है। 

शबला फिल्म्स प्रा.लिमिटेड बैनर के तले निर्माता-निर्देशक लखविंदर शबला फिल्म ‘राजा एब्रोडिया’ बना रहे है। फिल्म की शूटिंग भारत और जर्मनी में होगी। ‘राजा एब्रोडिया’ की रॉम कॉम स्टोरी है, जिसमें रईस है, लेकिन कम पढ़ा-लिखा लड़का है और गरीब लड़की है, लेकिन उच्च शिक्षित है।  दोनों फैसला करते है कि विदेश जाकर नकली शादी करेंगे। फिल्म के लेखक मनी मनजींद्रर सिंह, कैमरमैन ईशान शर्मा, कास्टिंग निर्देशक दिनेसश सुदर्शन,कला निर्देशक अभिषेक रेडकर और संगीत दिया है जयदेव कुमार व मुख्तार सहोटा ने।Displaying alankrita bora.jpg



मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...