२०१६ में कई सारी बॉयोपिक फ़िल्में आयी यानि बॉलीवुड पर बॉयोपिक का नशा छाया रहा लगभग सभी फिल्मों अज़हर सरबजीत नीरजा एम एस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी दर्शकों ने पसन्द किया . बस पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अज़हरुद्दीन पर बनी फिल्म अज़हर को ही दर्शकों ने कम पसन्द किया। भूतपूर्व लोकप्रिय रेसलर महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियों के जीवन पर आधारित फिल्म दंगल आ रही है अब देखना यह है दर्शक दंगल कितना पसन्द करते हैं.
Friday, December 23, 2016
Thursday, December 22, 2016
रईस वर्सेज़ क़ाबिल

रईस और क़ाबिल दोनों ही फ़िल्में २५ जनवरी को एक साथ रिलीज़ हो रही हैं। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज़ होने की वजह से जहाँ दोनों फिल्मों के बीच एक प्रतियोगिता भी है और तनाव भी है अब इन दोनों के बीच एक नई बात को लेकर चर्चा हो रही है वो यह कि दोनों ही फिल्मों में आयटम नंबर हैं और दोनों ही फिल्मों ये आयटम नंबर पुराने गीतों पर हैं क़ाबिल में सारा जमाना हसीनों का दीवाना में उर्वशी रौतेला अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं वहीं रईस में ज़ीनत अमान के लोकप्रिय गीत लैला मैं लैला में सनी लियोनी थिरकती हुई दिखाई देंगी। अब देखना यह है कि दर्शकों को कौन ओ के जानू है तमिल फिल्म ओके कंमनी की रिमेक --
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओके जानू २०१५ में आयी मणिरत्नम की फिल्म कंमनी की रिमेक फिल्म है। ओके जानू के निर्देशक हैं शाद अली यह वहीँ शाद अली हैं जिन्होंने २००० में भी मणिरत्नम की ही फिल्म अलाइ पायुथे रिमेक फिल्म साथिया बनाई थी। साथिया फिल्म तो हिट रही थी अब देखना यह है कि क्या आशिक़ी - २ की जोड़ी श्रद्धा और आदित्य की यह फिल्म क्या रंग लाती है।
Wednesday, December 21, 2016
कहाँ गये यो यो हनी सिंह
एक समय था जब हर दूसरी फिल्म के गीतों में हनी सिंह की आवाज़ सुनाई देती थी लेकिन अब उनकी जगह बादशाह की आवाज़ सुनाई देती है क्या हुआ हनी सिंह को , बीच में सुनने में आया था कि हनी सिंह का स्वास्थ्य कुछ ख़राब हो गया था और इसके चलते वो आराम कर रहे थे और अब यह भी सुनने में आ रहा है कि जल्दी ही अपने चाहने वालों के बीच होंगे। बहुत हुआ लंबा इंतज़ार अब आ जाओ हनी सिंह आपके रैप गीतों का इंतज़ार कर रहे हैं श्रोता।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...

