यशराज़ बैनर की फिल्म "बेफिक्रे " आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है इसलिए नही कि इसके निर्देशक आदित्य चोपड़ा है बल्कि इसलिये कि किसिंग सीन और बेड सीन ही हैं फिल्म में । यशराज़ का बैनर जो किक्लासिक प्रेम कहानियों पर फ़िल्में बनाने के लिए जाना चाहता था अब वो बैनर हेट स्टोरी जैसी इरॉटिक फ़िल्में बनायेगा। ठीक है दर्शक थोड़े बदल गए हैं लेकिन क्या इतने बदल गये हैं कि उनके लिये यशराज भी ऐसीफिल्म बना रहा है। २००५ में भी इस बैनर ने नील एन निक्की फिल्म बनायी थी "बेफिक्रे " के ट्रेलर को देखकर उस फिल्म की याद ताज़ा हो गयी। यह फिल्म २०१३ में आयी प्रीति जिंटा की फिल्म "इश्क़ इन पेरिस " और२०१५ में आयी "तमाशा " से भी कुछ मिलती जुलती लग रही
Monday, October 17, 2016
Saturday, October 15, 2016
अक्षय कुमार के साथ काम करने इच्छा है – श्री राजपूत
दो साल में श्री ने लगभग ३०० से ज़्यादा प्रिंट, कमर्शियल प्रोडक्ट और टीवी एड शूट किए है। श्री ने एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग कर्म कला मंच थिएटर ग्रुप से ली है। कर्म कला मंच थिएटर ग्रुप के साथ ‘एक नन्ही चीक’और ‘जिंदा लाश’ जैसे सामाजिक संदेशात्मक नाटकों में श्री ने काम किया है। बॉलीवुड़ की दुनिया में कुछ करके दिखाने का जुनून श्री के मन में था और यही जूनून है कि उनकी पहली फिल्म ‘मिस खिलाड़ी – परफेक्टमर्डर’’ १४ अक्टूबर को रिलीज हो गयी है। उनकी अन्य आने वाली फ़िल्में हैं ‘गन्स ऑफ गुजरात’ और ‘इश्क दा खूटा’ . श्री राजपूत खिलाडीयों के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ काम करने की दिली इच्छा है।
प्रभुदेवा और श्रीदेवी को नचाना चाहती हैं मिर्जया फेम मयूरी उपाध्याय
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म " मिर्जया " में हर्षवर्धन कपूर और सैयमी खेर को अपने निर्देशन में नचाने के बाद बंगलौर की नृत्यांगना मयूरी अब प्रभुदेवा और श्री देवी को अपने निर्देशन में नचाना चाहती हैं। हालांकि " मिर्जया " फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नही कर सकी लेकिन मयूरी की कोरियोग्राफ़ी तारीफ़ हो रही है, हो भी क्यों न वो एक शास्त्रीय नृत्यांगना हैं और बंगलौर में उनकी खुद की डांस एकेडमी है "नृत्य डांस ट्रस्ट" नाम से . हालाँकि बॉलीवुड में "मिर्जया " से उनका आगाज़ जरूर हुआ है लेकिन उन्होंने डांस के क्षेत्र में बहुत कुछ कर रखा है जिसके लिए उनको कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।
मयूरी ने मुम्बई में हुए "मेक इन इंडिया वीक" २०१६ में प्रधान मंत्री मोदी जी के सामने परफॉर्म किया। यहाँ तक सन २०१२ में बिग बी ने भी उन्हें "मधुशाला" पर नृत्य करने के लिए बुलाया था जब वो ७० वर्ष के हुए थे . कोकिला बेन की ८० वर्षगाँठ पर भी मयूरी ने परफॉर्म किया था। अभी मयूरी व्यस्त हैं क्योंकि २१ अक्टूबर को " मुगलेआज़म " म्यूजिकल प्ले का मुम्बई में लांच होने वाला है। इस प्ले को मयूरी कोरियोग्राफ कर रही हैं। अनुराग कश्यप , संजय लीला भंसाली आदि अनेकों निर्देशकों के साथ काम करने की इच्छा रखने वाली मयूरी बॉलीवुड में काम तो करना चाहती हैं लेकिन बॉलीवुड लटकों -- झटकों से दूर रहकर रचनात्मक काम करना चाहती हैं। तो तैयार हो जाइये प्रभुदेवा और श्रीदेवी मयूरी के उंगलीयों पर नाचने के लिए। Wednesday, October 12, 2016
मुझे बहुत ख़ुशी है की यह फिल्म इण्डिया में बनायी गयी है - अजय देवगन
ट्रेलर मैं कई सारे बातें छुपी हुयी हैं ?
हाँ मैं चाहता हूँ की कई बातें आप सिनेमाघर तक आकर ही पता कर सकें. ये इमोशनल ड्रामा है. बाप बेटी की कहानी है. आपको फिल्म जरूर दिलचस्प लगेगी.
आप एक्शन और कॉमेडी को बैलेंस कैसे करते हैं ?
इस फिल्म में ड्रामा ज्यादा है, कॉमेडी नहीं है. यह इमोशनल ड्रामा है.
पहले भी आपने दृश्यम की थी जो पारिवारिक फिल्म थी.
दृश्यम मैंने स्क्रिप्ट के हिसाब से की थी. यह एक अलग कहानी है, आज के जमाने में बाप बेटी के रिश्ते को देखते हुए यह फिल्म बनायी है.
फिल्म का नाम शिवाय क्यों है ?
मेरे किरदार का नाम शिवाय है, यह धार्मिक फिल्म नहीं है. और शिवजी ऐसे भगवन हैं जो आज के लोगों से कनेक्ट कर पाते हैं. उन्हें भोला भंडारी भी कहते हैं साथ ही वो समय आने पर विनाश भी करते हैं. यह व्यक्तित्वआज कल के इंसान में भी मिलता है.
क्रिटिक्स कितने मायने रखते हैं ?
आजकल हर कोई क्रिटिक हो गया है, मुझे लगता है लोगों को पढ़ाई लिखाई करके इस क्षेत्र में आना चाहिए.
शिवाय एक कॉमिक्स के रूप में भी आ रहा है
यह ट्रेलर देखकर एक कॉमिक्स कंपनी ने आईडिया दिया. उनका कांसेप्ट मुझे पसंद आया और मैंने हाँ कह दिया . हालांकि फिल्म की कहानी, कॉमिक्स से अलग है.
फिल्म का एक्शन कैसा है ?
एक्शन काफी अलग है, जो इमोशन के साथ जुड़ा हुआ है, मैंने काफी रीयल ट्रीट करने की कोशिश की है. मेरा मकसद हॉलीवुड स्टाइल का एक्शन सबके सामने लाना है. मुझे अपनी टीम पर भरोसा था, आज सब खुश हैं.मुश्किल था लेकिन बढ़िया हुआ.
इंटरनेशनल मार्किट में भी रिलीज होगी जैसे जर्मनी , बुल्गारिया और साथ ही चीन से भी मैसेज आया है , मुझे बहुत ख़ुशी है की यह फिल्म इण्डिया में बनायी गयी है.
क्या यह किसी फिल्म से प्रेरित है ?
नहीं, बिल्कुल नहीं, कहानी काफी अलग है.
फिल्म में विदेश के कलाकार भी हैं ?
जी , स्क्रिप्ट की डिमांड थी इसलिए हमने उन्हें लिया है अन्यथा हमारे देश में एक्टर्स की कमी नहीं है , वैसे लगभग डेढ़ साल का समय लगा, लेकिन मुझे बेहतरीन एक्टर्स मिले.
शूटिंग के दौरान आपकी तबियत भी खराब हुयी थी ?
हाँ एक शॉट के दौरान मेरी गर्दन टूटने वाली थी , लेकिन बाल बाल बचा. अभी भी मेरी तबियत खराब है लेकिन काम करना करना बहुत jaroori है, jald ही रिलीज करना है .
आपको लगता है की दीवाली ख़ास होने वाली है ?
मुझे ज्यादा तो नहीं पता लेकिन जितना ऊपरवाले ने साथ दिया है, आशा है अभी भी उतना ही साथ देगा.
पाकिस्तानी एक्टर्स के मुद्दे पर आप क्या कहना चाहेंगे ?
मुझे पाकिस्तानी एक्टर्स पसंद हैं , मैंने उनके साथ काम किया है , उन्होंने हमारे साथ किया है लेकिन कभी कभी ऐसे हालात हो जाते हैं जहां पर बात देश की होती है. हमारे जवान के परिवार के बारे में सोचना चाहिए. वोजवान आपके लिए जिंदगी दे देता है. मुझे लगता है की उस वक्त के लिए हमें अपने देश के लिए खड़ा रहना चाहिए. देश सबसे ऊपर है. अक्षय कुमार ने भी कहा . हम लोगों को अपने लोगों का सपोर्ट करना चाहिए. कल्चरलएक्सचेंज नहीं हो सकते.
अपनी सफलता को कैसे देखते हैं ?
अभी रास्ता बहुत लंबा है, काम करने की भूख बनी रहनी चाहिए.
ऐ दिल है मुश्किल भी साथ ही रिलीज हो रही है, थिएटर बराबर मिले हैं ?
जी मुझे लगता है की थिएटर बराबर मिले हैं. ऑडिएंस को फिल्म देखने दीजिये और उन्हें ही निर्णय लेने दीजिये .
आप किसी कैंप का हिस्सा नहीं हैं ?
देखिये कैम्प जैसी कोई चीज नहीं होती, मेरा बस एक ही मानना है की मैं आपके काम में दखल नहीं दे रहा हूँ, तो आप भी मेरे काम में दखलंदाजी मत करिये. अगर कोई मेरे काम में दखल देगा तो मैं बर्दाश्त नही करूँगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...


