Tuesday, July 12, 2016
Monday, July 11, 2016
हर्षवर्धन जोशी, ऋतिका गुलाटी,सूफी गुलाटी,योगेश कुमार और डी जे अख़्तर ईद के इवेंट पर वाटर किंगडम आये
हर्षवर्धन जोशी ,ऋतिका गुलाटी ,सूफी गुलाटी अपनी पहली हिंदी फिल्म लव के फंडे प्रमोट करने और योगेश कुमार एवं सुशिकैलाश अपनी फिल्म दिल साला सनकी प्रमोट करने ईद के मौके पर वाटर किंगडम आये जहाँ सभी कलाकारों ने खूब डांस किया। बबद में डी जे अख्तर ने ढेर सारे गाने बजाये। हर्षवर्धन जोशी ,ऋतिका गुलाटी ,सूफी गुलाटी ने अपनी फिल्म के सीडी बांटे। लव के फंडे २२ जुलाई को रिलीज़ होगी वहीँ दिल साला सनकी ५ अगस्त को रिलीज़ होगी।
Sunday, July 10, 2016
धर्मेंद्र ने योगेश कुमार की पहली फ़िल्म दिल साला संकी का ट्रेलर मुम्बई मे लांच किया


Friday, July 8, 2016
अनिल कपूर के साथ कॉमेडी फिल्म करना चाहता हूँ --- रितेश देशमुख
अनिल कपूर के साथ कॉमेडी फिल्म करने के इच्छुक अभिनेता रितेश देशमुख की पिछली फिल्म "हॉउसफुल ३ " ने भी अच्छी कमाई की थी और अब एक बार फिर से रितेश अपनी नई फिल्म मस्ती सीरीज़ की तीसरी फिल्म "ग्रेट ग्रैंड मस्ती " को १७ जुलाई को लेकर आ रहे हैं। पहले यह फिल्म २४ जुलाई को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन ऑनलाइन लीक होने की वजह से इस फिल्म को पहले रिलीज़ किया जा रहा है।
एक बार फिर से रितेश की एडल्ड कॉमेडी फिल्म आ रही है जबकि पिछली फिल्म
"ग्रैंड मस्ती' के रिलीज़ के बाद खुद उन्होंने कहा था कि अब मैं इस तरह की सेक्स कॉमेडी फ़िल्में नहीं करूँगा लेकिन फिर अब क्यों ? रितेश ने कहा ,"यह सच हैं मैंने ऐसा कहा था और मैं नहीं करने वाला था फिर से इसी जोनर की फिल्म लेकिन इन्द्र कुमार के कहने पर इस फिल्म को किया। मेरी इस फिल्म करने के वो ही जिम्मेदार हैं। " ऐसा कह कर बच निकले रितेश लेकिन इसके साथ - साथ उन्होंने यह भी कहा कि "मैंने यह फिल्म एक तो इंदु जी के कहने पर की इसके अलावा मैंने यह फिल्म इसलिये भी की क्योंकि इसमें हॉरर कॉमेडी भी है। अभी ऐसी फ़िल्में बनती नहीं हैं जैसे पहले "भूत बंगला " जैसी फ़िल्में बनती थी। "
रितेश ने हिंदी फिल्मों के साथ - साथ मराठी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है यही नहीं उन्होंने मराठी फिल्मों का निर्माण भी किया है। हिंदी में तो उन्होंने अधिकतर हास्य फ़िल्में ही की हैं जबकि अपनी मातृ भाषा की फ़िल्में उन्हें अलग ही स्तर पर ले जाती हैं।
रितेश की बैंजो और बैंक चोर हिंदी में और "मौली" नाम की मराठी फिल्म आने वाली है। अभिनेता , फिल्म निर्माता , क्रिकेट टीम के मालिक के साथ - साथ एक गायक भी हैं। पूछने पर कि आप गायकी को प्रोफेशनल रूप से कब गायेगें ? उनका जवाब था "मैं बस अपने बच्चों के लिये ही गाता हूँ। "
द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ का मोशन पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और बोमन ईरानी स्टारर अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया. इस फिल्म मेंबोमन के बेटे कायोज ईरानी और अदिति राव हैदरी भी दिखाई देंगे.
रिलीज हुए मोशन पोस्टर में अरशद भईया जी जैसे करेक्टर में दिखाई दे रहे हैं. वहीं अदिति काफी सिम्पल लुक में दिखीं. वह सलवार सूट पहने नजर आईं. इसमें बोमनऔर कायोज भी दिखाई दिए हैं. इसका निर्देशन मनीष झा ने किया है. फिल्म 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Wednesday, July 6, 2016
'अकीरा' के ट्रेलर में देखें सोनाक्षी सिन्हा का दबंग अवतार
फिल्म में सोनाखी दबंग अवतार में सिस्टम और भ्रष्टाचारी पुलिस वालों से दो-दो हाथ करती दिखेंगी. फिल्म 'अकीरा' में सोनाक्षी अकीरा नाम की ऐसीलड़की का किरदार अदा कर रही हैं जो जोधपुर से मुंबई पढ़ाई के लिए आती हैं लेकिन फिर अचानक कॉलेज के किसी सुसाइड केस में उसे फंसाने कीकोशिश की जाती है. लेकिन अकीरा सिस्टम और जो उसके खिलाफ आवाज उठाते हैं उनका ना सिर्फ विरोध है बल्कि उनकी जमकर धुनाई भी करती है.
करती
अकीरा के एक्शन हीरो वाले अवतार में सोनाक्षी परफेक्ट नजर आ रही हैं. इस ट्रेलर में सोनाक्षी के अलावा एक और भी सरपाइज एलिमेंट है जो आपकाध्यान आकर्षित करता है, वो है अनुराग कश्यप. अनुराग कश्यप फिल्म में एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के किरदार में जच रहे हैं. अनुराग को इसअवतार में देखना वाकई मजेदार है. अनुराग कश्यप के अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अतुल कुलकर्णी और अमित साध भी अहम किरदार अदा कररहे हैं. यह फिल्म इस साल 2 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...







